Blog

  • Punjab News: खेतों से 3 हैंड ग्रेनेड और RDX बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: खेतों से 3 हैंड ग्रेनेड और RDX बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसर: दिवाली से ठीक पहले पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अमृतसर देहाती पुलिस ने अजनाला के गांव धेड़ी के पास खेतों में से तीन हैंड ग्रेनेड, RDX और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद कर एक संभावित बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व एसएसपी अमृतसर देहाती मनिंदर सिंह ने किया, जबकि मौके पर थाना अजनाला के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर हरचंद सिंह संधू अपनी टीम के साथ मौजूद थे।

    मिली जानकारी के अनुसार एसएचओ हरचंद सिंह संधू गांव धेड़ी में किसानों के साथ पराली न जलाने संबंधी जागरूकता बैठक कर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर पीले रंग की टेप से लिपटे एक संदिग्ध बैग पर पड़ी। संदेह होने पर जब बैग खोला गया, तो उसमें से तीन हैंड ग्रेनेड, कुछ मात्रा में RDX और अन्य विस्फोटक सामान बरामद हुआ। तुरंत बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।

    टीम ने पूरे क्षेत्र को घेरकर विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित तरीके से जब्त कर लिया। एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, बरामद किया गया सामान किसी बड़ी साजिश के तहत खेतों में छिपाया गया प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और जल्द ही इसके पिछले तारों का खुलासा किया जाएगा।

  • Punjab News: पुलिस ने नवीन चतुर्वेदी को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस ने नवीन चतुर्वेदी को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    रोपड़: पंजाब में राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के 10 विधायकों के जाली हस्ताक्षर कर नामांकन दाखिल करने के मामले में पंजाब पुलिस ने आरोपी नवीन चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में पिछले 24 घंटे से डेरा डाले हुई थी। बुधवार रात लगभग 8.15 बजे पंजाब पुलिस ने आरोपी नवीन को चंडीगढ़ पुलिस से अपनी हिरासत में लिया है और उसे रोपड़ लेकर निकल गई है।

    दरअसल, मंगलवार से ही आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। सूत्रों की मानें तो तल्खी इतनी बढ़ गई पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे पर पिस्तौल तान दी। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने आरोपी नवीन चतुर्वेदी का नामांकन भी रद्द कर दिया, जिसके खिलाफ वह हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। अब 24 अक्तूबर को होने वाले चुनाव के लिए सिर्फ दो उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। इनमें आप के उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता और कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर उनकी पत्नी मधु हैं। मधु बुधवार को नामांकन वापिस ले सकती हैं।

    नामांकन दाखिल करने वाले जयपुर के नवीन चतुर्वेदी को गिरफ्तार करने के लिए रोपड़ के एसपी और डीएसपी चंडीगढ़ पहुंचे। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने नवीन को सुरक्षा दे रखी थी, इस वजह से उसे गिरफ्तार नहीं करने दिया। सेक्टर-3 थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल और रोपड़ के एसपी के बीच सुखना झील के पास जमकर नोकझोंक, बहस और झड़प देखने को मिली। एसएचओ पटियाल आरोपी को लेकर गाड़ी में बैठे रहे और उनकी गाड़ी को पंजाब पुलिस के जवानों ने घेरा हुआ था। इसकी सूचना पाते ही चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर मौके पर पहुंचीं और नवीन चतुर्वेदी को हेडक्वार्टर ले गईं। इसके बाद दोबारा नवीन को सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में लाया गया।

  • Punjab News: दारू के नशे में पोते ने की दादी की बेरहमी से हत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: दारू के नशे में पोते ने की दादी की बेरहमी से हत्या, देखें वीडियो

    मोहाली: नशे की लत इंसान से इंसानियत छीन लेती है और ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला डेराबस्सी के गुलाबगढ़ रोड की गुप्ता कॉलोनी में सामने आया, जहाँ एक पोते ने शराब के नशे में अपनी ही दादी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान गुरबचन कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आशीष सैनी शराब पीने का आदी था।

    उसने बुधवार देर रात अपनी दादी गुरबचन कौर के गले पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतका अक्सर उसे नशा करने से रोकती थीं, जिससे आशीष उनसे नाराज रहता था। हत्या के बाद आशीष ने दादी के पेट पर गैस सिलेंडर रख दिया और ऊपर से चादर डाल दी, ताकि किसी को शक न हो। वारदात का खुलासा गुरुवार तड़के करीब तीन बजे तब हुआ, जब पड़ोसियों ने घर में सन्नाटा देखकर अंदर झाँका और पुलिस को सूचना दी। आरोपी की मां स्कूल में अध्यापिका हैं।

    उसने बताया कि वह रात करीब 2:50 बजे स्कूल से घर लौटी और दरवाज़ा खोला तो आशीष मुझे देखते ही भाग गया। उस समय घर में केवल दादी और पोता ही मौजूद थे। परिवार के अनुसार आरोपी आशीष का किसी लड़की से अफेयर था, जो टूटने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। इसी कारण उसने शराब पीना शुरू कर दिया था और बेरोज़गार होकर घर पर ही रहता था।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

  • Punjab News: दुबई में सड़क हादसे के बाद गढ़शंकर का युवक जेल में बंद, परिवार ने लगाई मदद की गुहार, देखें वीडियो

    Punjab News: दुबई में सड़क हादसे के बाद गढ़शंकर का युवक जेल में बंद, परिवार ने लगाई मदद की गुहार, देखें वीडियो

    होशियारपुर: गढ़शंकर के गांव सेला खुर्द का रहने वाला 32 वर्षीय रविंदर सिंह, बेहतर भविष्य की तलाश में दुबई गया था, लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। एक सड़क हादसे में युवक की गाड़ी से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद रविंदर को 17 लाख रुपये (50 हजार दिरहम) का जुर्माना भरने की सजा सुनाई गई है। फिलहाल वह दुबई की जेल में बंद है और परिवार ने सरकार तथा समाजसेवी संस्थाओं से मदद की गुहार लगाई है।

    परिवार के बताया कि रविंदर फरवरी 2025 में दुबई गया था। वहां उसने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर ट्राला चलाने का काम शुरू किया था। उसे अभी पहली तनख्वाह भी नहीं मिली थी कि अबूधाबी में ट्राला चलाते समय एक सड़क दुर्घटना हो गई। रविंदर जब सड़क किनारे खराब खड़ी गाड़ी को पार कर रहा था, तभी एक युवक उसकी गाड़ी के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद दुबई पुलिस ने रविंदर को मौके से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

    जांच के दौरान पुलिस ने माना कि रविंदर की गलती पूरी नहीं थी, लेकिन मृतक की मौत होने के कारण उसे 30 प्रतिशत दोषी मानते हुए 50 हजार दिरहम का जुर्माना लगाया गया। रविंदर का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और इतना बड़ा जुर्माना भरने में असमर्थ है। परिवार ने भारत सरकार, पंजाब सरकार और समाजसेवी संगठनों से अपील की है कि वे उनके बेटे को रिहा करवाने में मदद करें ताकि वह घर लौट सके।

  • बद्दी में हुआ अंजनी कुश्ती अखाड़े के भवन का शिलान्यास, देखें वीडियो

    बद्दी में हुआ अंजनी कुश्ती अखाड़े के भवन का शिलान्यास, देखें वीडियो

    10 लाख की लागत होगा भवन का निर्माण

    दून विधायक राम कुमार ने किया शिलान्यास

    बद्दी/सचिन बैंसल: अंजनी कुश्ती अखाड़ा शीतलपुर में 10 लाख की लागत से बनने वाले कमरे, बाथरूम व चेंजिंग रूम का शिलान्यास दून के विधायक चौधरी रामकुमार द्वारा किया गया। विधिवत भूमि पूजन करके शिलान्यास किया गया। चौधरी रामकुमार ने बताया की बद्दी में अखाड़े की मांग काफी समय से आ रही थी। बद्दी की बेटी खुशी ठाकुर व प्रेरणा मेहता ने नेशनल स्तर पर कुश्ती में बद्दी का नाम रोशन किया है इसलिए उन्होंने बद्दी की निजी कम्पनी से सीएसआर माध्यम से लगभग 10 लाख की लागत से इन भवनों के निर्माण हेतु राशि अखाड़े को दिलवाई है। जिससे की बद्दी में कुश्ती के खिलाड़ी आसानी से ट्रेनिंग प्राप्त कर सकेंगे।

    चौधरी रामकुमार ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री  बद्दी का दौरा करेंगे और वह बद्दी के लिए एक बड़े खेल स्टेडियम की भी मांग उनसे करेंगे इसके लिए उन्होंने भूमि देख रखी है ।उन्होंने युवाओं से कहा कि ज्यादा से ज्यादा खेलों की तरफ ध्यान दें और नशे से दूर रहे ।उन्होंने कहा दून क्षेत्र को उन्होंने नशा मुक्त बनाने का ठाना है । हर एक पंचायत में खेल मैदान हो जिससे कि युवा नशे से दूर रहे । इस मौके पर अंजनी कुश्ती अखाड़ा बद्दी के अध्यक्ष बेअंत ठाकुर, महासचिव विश्वेश्वर शर्मा , पूर्व मनोनीत  पार्षद रमन कौशल , प्रोजेक्ट मैनेजर जसबीर सिंह, दिलबर खान, राजीव सिंह दलवारा ,करमचंद, केवल सिंह ठाकुर, मुस्ताक खान , पंकज शर्मा, अशोक शर्मा, ठेकेदार गुरनाम सिंह , रनदीप सिंह माही, बलविंदर सिंह, रमेश चन्द, जगदीश चन्द समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • डा. संदीप कुमार सचदेवा बने जिला सोलन भाजपा एस.सी  मोर्चा के प्रवक्ता

    डा. संदीप कुमार सचदेवा बने जिला सोलन भाजपा एस.सी मोर्चा के प्रवक्ता

    अजय धीमान सोलन और परमिंदर नालागढ़ बने जिला महामंत्री

    बद्दी/सचिन बैंसल: भाजपा जिला सोलन अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमर चंद संधू द्वारा जिला कार्यकारिणी और मण्डल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई। आज यहां पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला अध्यक्ष अमर चंद संधू,पूर्व विधायक परमजीत सिंह, जिला महामंत्री बलबीर ठाकुर मण्डल अध्यक्ष मान सिंह मेहता ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के सलाह से यह घोषणा की गई।जिसमे रविन्द्र बंसल (कसौली),मान सिंह कश्यप  (सोलन),दीप चंद  पंवर (अर्की),नंद लाल धीमान (नालागढ़) को उपाध्यक्ष बनाया गया। अजय धीमान( सोलन)परमिंदर सिंह (नालागढ़) को महामंत्री बनाया गया। प्रदीप कुमार (सोलन),हंस राज भाटिया (अर्की),गुरनाम चंदेल (नालागढ़),संजय कुमार (कसौली),बाबू राम चंदेल (अर्की),संजय कुमार (कसौली) सचिव बनाए गए। स्वर्ण सिंह (दुन) कार्यालय सचिव बनाया गया। सुदामा दरोच (बरोटीवाला)को कोषाध्यक्ष बनाया गया। डॉ संदीप कुमार सचदेवा-पीएचडी (दून विधानसभा) व हरविंदर कुमार उर्फ संजू (सोलन)को जिला प्रवक्ता बनाया गया।

    परमानंद भाटिया कसौली को सोशल मीडिया तथा नंद लाल गुरु दुन को आई टी विंग की जिम्मेवारी दी गई। हरिराम संधू,हरिकृष्ण रघुवंशी,जितेंद्र कुमार,कृष्ण दास, सुषमा कश्यप,जीत राम,धनीराम  चौहान,मणि राम,बलदेव सिंह,विजय कुमार सल्होत्रा, चंद्र कुमार बंसल,गुरनाम सिंह हीरा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसके अलावा राज कुमार संधू, को बददी मण्डल का,अमर लाल को पट्टा मण्डल,अनिल सोढ़ी को नालागढ़ मण्डल,गुरुदत्त पंजेरा मण्डल,भूरे लाल को रामशहर मण्डल,सुच्चा सिंह को कसौली मण्डल,दौलत राम को धर्मपुर मण्डल,प्रेम लाल तनवर को  जय नगर,श्यामानंद को अर्की मण्डल,संत राम भारद्वाज को दाडलाघाट मण्डल,अमरदीप पांजा को सोलन शहरी मण्डल, मोहिंदर को कंडाघाट मण्डल,सुरेश भट्टी सोलन ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया गया।

  • Haryana News: सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, काटा चालान, देखें वीडियो

    Haryana News: सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, काटा चालान, देखें वीडियो

    पंचकूला: ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष नाकेबंदी अभियान चलाया है। यह अभियान पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में हुआ।

    इस अभियान के अंतर्गत आज सेक्टर-1 में सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंद्र कुमार की अगुवाई में टीम की ओर से सूरज सिनेमा के पास हाउसिंग बोर्ड की ओर जाने वाले एक संदिग्ध प्राइवेट बस को रोका। जांच के दौरान यह पाया कि बस बिहार की ओर जा रही थी।

    बस के पास जरुरी दस्तावेज जैसे कि परमिट की अवधि खत्म, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस एक्सपायर नहीं थे। ऐसे में उसके द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तुरंत 33,500 का चालान जारी किया।

    इसके साथ ही बस को मौके से इंपाउंड कर लिया। मामले पर बात करते हुए डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि पंचकूला पुलिस के द्वारा जिले में लगातार नाकाबंद करके अवैध रुप से चल रहे वाहनों, बिना परमिट बसों और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही हैं।

    उनका कहना है कि सड़क पर नियमों से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। हर वाहन चालक को यह याद रखना चाहिए कि उसकी लापरवाही कई जिंदगियों के लिए खतरा बनेगी। ट्रैफिक पुलिस ने जनता से अपील भी की है कि वे वैध दस्तावेजों के साथ ही वाहन चलाएं। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और एक जिम्मेदार नागरिक बनें।

     

  • शहरी स्थानीय निकाय ऊना, मेहतपुर बसदेहडा और संतोषगढ़ की वोटर सूची निरीक्षण के लिए उपलब्ध, 17 तक कर सकते हैं दावे व आक्षेप

    शहरी स्थानीय निकाय ऊना, मेहतपुर बसदेहडा और संतोषगढ़ की वोटर सूची निरीक्षण के लिए उपलब्ध, 17 तक कर सकते हैं दावे व आक्षेप

    एसडीएम ऊना ने ली पुनरीक्षण अधिकारियों की बैठक

    ऊना/सुशील पंडित: एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल ने आज शहरी स्थानीय निकाय ऊना, संतोषगढ़  और मेहतपुर बसदेहरा की वोटर सूची में दावा व आक्षेप पर निर्णय के लिए नियुक्त किए पुनरीक्षण अधिकारियों के साथ बैठक की।

    बैठक में एस.डी.एम. ने शहरी निकायों में 17 अक्टूबर  तक चल रहे वोटर सूची में संशोधन कार्यक्रम का जायज़ा लिया और निर्देश दिए कि कोई भी नागरिक वोट बनाने से वंचित न रह जाये। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर शाम 5 बजे तक नगर निकायों के कार्यालय में शत प्रीतिशत भागी नागरिकों के आवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

    उन्होंने बताया कि फॉर्म-4 पहली बार मतदाता बनने के रूप में पंजीकरण के लिए, फॉर्म 5 वोट काटने के लिए और फॉर्म 6 किसी भी प्रकार की दुरुस्ती और स्थानांतरण के लिए भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि फॉर्म  भरने की आखरी तिथि 17 अक्टूबर है और वोटर सूची का अंतिम प्रकाशन 13 नवंबर को कर दिया जाएग। बैठक में ऊना से मंजू कुमारी, मेहतपुर बसदेहरा से सहायक अभियंता यशवंत सिंह, संतोखगढ़ से सहायक अभियंता नरेश कुमार से साथ निर्वाचन क़ानूनगो हरजीत सिंह उपस्थित रहे।

  • Bigg Boss 19: टास्क में जमकर हुई Nehal-Malti की लड़ाई, सूजी के हलवे ने बिगाड़ा घर का माहौल

    Bigg Boss 19: टास्क में जमकर हुई Nehal-Malti की लड़ाई, सूजी के हलवे ने बिगाड़ा घर का माहौल

    मनोरंजन: टीवी का कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 19 को सुर्खियों में बना रहता है। फैंस को शो में चल रहा ड्रामा काफी पसंद आ रहा है। वहीं कंटेस्टेंट्स भी फैंस को खूब एंटरटेन करते हुए दिख रहे हैं। वहीं आए दिन घरवाले एक-दूसरे के साथ लड़ते दिखते हैं। छोटी सी बात से घर के अंदर घमासान युद्ध शुरु हो जाता है। अब कुछ ऐसा ही लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिलेगा।

    मालती और नेहल में हुई लड़ाई

    इस बार की लड़ाई किसी बड़ी बात नहीं बल्कि सूजी के हलवे से हो गई। हलवा लड़ाई का कारण बन गया। छोटी सी बात को वाइल्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर ने और भी ज्यादा बढ़ा दिया। शुरुआत में जब वह घर में आई थी तो फैंस को लगा था कि शायद माहौल में एक नया रंग आए परंतु उनके अब के अंदाज ने घर में अब तूफान ला दिया है इससे घर के कई सदस्य खासतौर पर फरहाना, नेहल और तान्या अक्सर उनके खिलाफ नजर आए।

    टास्क में मालती से हुई चूक

    पहले भी कई बार ऐसे विवाद सामने आए हैं लेकिन जो इस बार जो हुआ है इसके कारण घर में हलचल मच गई है। मामला उस समय ज्यादा बिगड़ा जब बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया। टेडी बियर टास्क इसमें सभी कंटेस्टेंट्स को एक बड़े टेडी बियर का खास ख्याल रखना था ताकि वह किसी भी चीज या फिर जमीन पर न गिरे परंतु मालती के हाथों से ये टास्क उलझ गया। उन्होंने टेडी बियर को संभालने की जगह जमीन पर गिरा दिया जिसके कारण बिग बॉस ने पूरे घर को कड़ी सजा दे दी। इसके सथ ही राशन के 11 आइटम भी कैंसिल कर दिए। यह खबर सुनते ही सभी घरवाले गुस्से में आ गए और मालती को सुनाने लग गए।

    मालती ने मांगी माफी

    हालांकि इसके बाद मालती ने माफी भी मांगी और अपनी गलती भी स्वीकार की परंतु माफी मंगने के बाद भी चीजें खत्म नहीं हुई। इस दौरान नेहल ने मालती की माफी पर सवाल उठा दिया। इसके बाद मालती भड़क गई। विवाद तब ज्यादा बढ़ गया जब मालती ने नेहल के कपड़ों पर तंज कसा और कहा कि – ‘अगली बार कपड़े पहनकर मुझसे बात करना। ये बात घर के बाकी सदस्यों को बिल्कुल अच्छी नहीं लगी’। कुनिका सदानंद और बसीर अली ने इस बात को लेकर मालती को फटकार भी लगाई। बसीर ने सीधे उनसे कहा कि – ‘क्या आप पागलखान से आई हो’। आगे चलकर नेहल ने किचन में जाकर बोला कि वो सूजी का हलवा बना रही हैं और इसमें कोई भी बाधा नहीं डालेगा।

    हलवा गंदा बनेगा

    इस पर मालती ने तंज कसा और कह दिया कि हलवा गंदा बनेगा। इस टिप्पणी से घर के बाकी सदस्य और कुनीका और भी भड़क गए। इस पूरे विवाद के कारण घर का माहौल और भी खराब हो गया। इतनी सी बात ने घर का तापमान बढ़ा दिया। फैंस अब वीकेंड के वार का इंतजार कर रहे हैं और देखना चाहते हैं कि क्या सलमान इस मुद्दे को उठाएंगे।
  • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाया

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाया

    मातारानी के श्रीचरणों में सुपुत्री के विवाह का निमंत्रण पत्र अर्पित कर दिया न्योता

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार को विश्वविख्यात शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मातारानी के श्रीचरणों में अपनी सुपुत्री के विवाह का निमंत्रण पत्र अर्पित कर ‘आशीर्वादोत्सव’ का न्योता दिया।

    इस अवसर पर उनकी सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री और होने वाले दामाद एसडीएम अंब सचिन शर्मा भी साथ रहे। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीश नवाया, पवित्र हवन में आहुति अर्पित की तथा सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं शांति की कामना की।

    उन्होंने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से भव्य भवन निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 8 अगस्त 2023 से ‘सुगम दर्शन प्रणाली’ लागू की गई है, जिससे भीड़ प्रबंधन अधिक सुचारु हुआ है तथा वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को विशेष सुविधा मिल रही है। इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन लंगर बुकिंग और ऑनलाइन दर्शन जैसी डिजिटल सेवाएं भी आरंभ की गई हैं।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ‘प्रसाद योजना’ के तहत 56.26 करोड़ रुपये की स्वीकृति माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के लिए प्रदान की गई है, जिससे धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक विरासत को सुदृढ़ किया जा रहा है। परंपरागत पूजा-पद्धति की शुद्धता बनाए रखने के लिए फरवरी 2025 में मंदिर न्यास के पुजारियों को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ऑनलाइन प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सुविधाएं मिलें, पारंपरिक पूजा-पद्धति की गरिमा बनी रहे और मंदिरों का विकास डिजिटल व व्यवस्थित स्वरूप में हो।