Blog

  • Jalandhar News: Eastwood Village गोली चलने के मौके की वीडियो आई सामने

    Jalandhar News: Eastwood Village गोली चलने के मौके की वीडियो आई सामने

    घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार हुए फरार

    जालंधर: जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित Eastwood Village में गोली चलने से सिक्योरिटी गार्ड संदीप घायल हो गया। वहीं घटना की मौके की वीडियो सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि गोली चलने के बाद हमलावार मौके से फरार हो गए। वीडियो में हमलावार भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना में संदीप की जांघ में गोली लगी और उसे उपचार के लिए जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस मामले में एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखा निवासी तल्हन और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले का खुलासा करते एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि आरोपी सुखा भी पहले यहीं पर सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था।

    प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी को 6 महीने पहले नौकरी से निकाला गया था और उसी वजह से रंजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ऐसे में उसकी एंट्री ईस्टवुड विलेज में बैन थी। एसपी ने बताया कि आरोपी सुखा और उसके साथियों के खिलाफ इरादा कत्ल की धारा 307, 323, 148, 149, 25-54-59 असला एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    दूसरी ओर गांव माधोपुर के रहने वाले बूटा राम ने बताया कि सुखा गांव तल्हण का रहने वाला है और उनके साथ सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी करता था। करीब 6 महीने पहले ड्यूटी के दौरान साथियों और आने-जाने वालों से झगड़ा करने के चलते उसे नौकरी से हटा दिया गया था। बूटा राम ने बताया कि 14 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे सुखा ईस्टवुड विलेज पहुंचा, जहां ड्यूटी पर मौजूद बाउंसरों ने उसे रोका और कहा कि उसकी एंट्री बंद है। लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी और बहस करने लगा। लोगों की भीड़ होने के कारण टीम के लोगों ने उसे साइकिल स्टैंड की ओर ले जाकर समझाने की कोशिश की।

    इसी दौरान, सुखा के पीछे 5 से 6 लोग तेजधार हथियार लेकर पहुंचे और उन्होंने अचानक सिक्योरिटी गार्ड संदीप कुमार पर हमला कर दिया। हमलावरों में से एक लंबे बालों वाले युवक ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। गोली संदीप की जेब में पड़े मोबाइल से टकराई और फिर उसकी जांघ पर लगी, जिससे वह घायल हो गया। हमलावर मौके से अपने साथी सुखा को लेकर सफेद रंग की आई-20 (PB08 DY 8903) में बैठकर फरार हो गए। हमले के दौरान उसके सिर पर दात्तर से वार किया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

  • बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी डिग्रियां और मेडल

    बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी डिग्रियां और मेडल

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे सुधारों पर बल दे रही है, जिनसे युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी मिलें और वे समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें। प्रदेश सरकार ने बिना पर्ची-खर्ची के अब तक 1.80 लाख युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं और तीसरे कार्यकाल में 2 लाख नौकरियों का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत करते रहे, उनकी मेहनत अवश्य रंग लाएगी। मुख्यमंत्री बुधवार को रोहतक में बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, अस्थल बोहर के चौथे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत बालक नाथ योगी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को पदक एवं उपाधियां प्रदान की। नायब सिंह सैनी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह किसी भी शिक्षण संस्थान के गौरव और उपलब्धि का प्रतीक होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2012 में स्थापित बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह इस पावन भूमि की ज्ञान-परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कुलाधिपति महंत बालक नाथ योगी जी के मार्गदर्शन की सराहना की और बताया कि 1957 में महंत श्रेयोनाथ जी महाराज द्वारा स्थापित बाबा मस्तनाथ आयुर्वेदिक महाविद्यालय आज एक विशाल विश्वविद्यालय का रूप ले चुका है, जहां आयुर्वेद से लेकर इंजीनियरिंग, कानून, नर्सिंग और मानविकी जैसे विविध क्षेत्रों में शिक्षा प्रदान की जा रही है। हरियाणा ने शिक्षा, खेल, संस्कृति, शोध और उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर देश में अग्रणी राज्य के रूप में पहचान बनाई है जिसमें बाबा मस्तनाथ जैसी संस्थाओं का योगदान सराहनीय है।

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति से युवाओं को मिलेंगे कौशल, अनुसंधान और नवाचार के अवसर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि हमारी भावी पीढ़ी को ऐसी शिक्षा मिले, जो उन्हें रोजगार सक्षम बनाए, चरित्रवान बनाए और उनमें नैतिक गुणों का समावेश करे। इसके लिए उन्होंने देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने अपने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को वर्ष 2024 में लागू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि हर विद्यार्थी को गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण भी मिले। इस दिशा में शिक्षा को कौशल विकास से जोड़ने के लिए स्कूलों में एनएसक्यूएफ, कॉलेजों में ‘पहल योजना’, विश्वविद्यालयों में इन्क्यूबेशन सेंटर और तकनीकी संस्थानों में उद्योगों के साथ एमओयू जैसे ठोस प्रयास किये गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है शिक्षा और रोजगार के बीच की खाई को पाटना। इसके लिए हमें शिक्षा को केवल क्लासरूम तक सीमित न रखकर, उसे सीधे उद्योगों की वर्तमान जरूरतों से जोड़ना होगा। राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को इंडस्ट्री-एकेडमी पार्टनरशिप को अपनाना होगा। इस दिशा में हमने तकनीकी संस्थानों में प्लेसमेंट के लिए 580 से अधिक उद्योगों से समझौते किये हैं। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रदेश में ऐसे शिक्षण संस्थान तैयार किये जा रहे हैं, जिनमें केजी कक्षा से पीजी कक्षा तक की शिक्षा प्रदान की जाएगी। कई विश्वविद्यालयों में केजी से पीजी स्कीम के तहत दाखिले किये गए हैं।

    पिछले 11 वर्षों में प्रदेश में खुले 80 नए कॉलेज, 13 विश्वविद्यालय और 15 नए सरकारी बहुतकनीकी संस्थान

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रदेश में कुल 80 नये राजकीय कॉलेज खोले गए, जिनमें से 30 लड़कियों के हैं। इस समय प्रदेश में महाविद्यालयों की संख्या बढ़कर 185 हो गई है। इसी तरह, 11 वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश में 13 नये विश्वविद्यालय खुले हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेजों की संख्या भी 6 से बढ़कर 17 हो गई है। अब इनमें एम.बी.बी.एस. की सीटों की संख्या 700 से बढ़कर 2,435 हो गई है। इसके अलावा, 15 नये सरकारी बहुतकनीकी संस्थान भी खोले गए हैं। वर्ष 2014 में इनकी संख्या 28 थी, जो अब 43 हो गई है और इनमें प्रवेश क्षमता 11,985 से बढ़कर 16,434 हो गई है। इसके अलावा, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भी युवाओं को न केवल रोजगार दिया है बल्कि उन्हें रोजगार की सुरक्षा भी दी है।

    विद्यार्थी भारत के विश्व कल्याण के संकल्प को पूर्ण करने में दे महत्वपूर्ण योगदान

    शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने डिग्री प्राप्त विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे भारत के विश्व कल्याण के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दें तथा देश व प्रदेश की समृद्ध विरासत एवं संस्कृति को आगे बढ़ायें। उन्होंने कहा कि भारत में प्राचीन काल से संतों-महात्माओं ने विश्व कल्याण के बारे में महत्वपूर्ण संदेश दिए है। भारत वर्ष का विश्व कल्याण का विचार प्राचीन काल से महान रहा है। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा, प्राणियों का कल्याण तथा देश को विश्व का सबसे मजबूत व महान राष्ट्र बनाने में हर नागरिक अपने कर्तव्य का पालन करें। विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर हर क्षेत्र में भारत का गौरव बढ़ायें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक देश को दुनिया का विकसित व सबसे ताकतवर देश बनाने के सपने को भी साकार करने में सभी योगदान दें। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री मनीष कुमार ग्रोवर, मदवि के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, सुपवा के कुलपति श्री अमित आर्य, बीएमयू के कुलपति प्रो. बीएम यादव, कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार, मेयर राम अवतार वाल्मीकि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
  • 48 घंटे में ही मुख्यमंत्री भूले स्व वीरभद्र सिंह का सबक, 28 स्कूलों को लगाया ताला: जयराम ठाकुर

    48 घंटे में ही मुख्यमंत्री भूले स्व वीरभद्र सिंह का सबक, 28 स्कूलों को लगाया ताला: जयराम ठाकुर

    हर दिन एक से ज्यादा स्कूल बंद करने वाले प्रदेश के पहले सीएम बने सुखविंदर सिंह सुक्खू

    ऊना/सुशील पंडित: मंडी से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश के 28 स्कूलों को डाउनग्रेड करने पर आड़े हाथों लिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के सबक को बड़ी जल्दी भूल गए।  महज 48 घंटे पहले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण के दौरान उन्होंने कहा था कि वीरभद्र सिंह ने एक बच्चे के लिए भी स्कूल खोला था। आज ही सरकार का नोटिफिकेशन सामने आया है कि सरकार ने 28 स्कूलों को डाउनग्रेड कर दिया है। अब उन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का क्या होगा? क्या बच्चे 10 किलोमीटर पैदल चलकर पढ़ने जाएंगे। लोकतांत्रिक देशों में सरकार का काम “सोशल वेलफेयर स्टेट” का होता है “फ्रेंड्स वेलफेयर स्टेट” का नहीं। आप अगर एक बच्चे के लिए भी स्कूल खोलने के मानक नहीं स्थापित कर पा रहे हैं तो कम से कम 10-10 बच्चे होने पर भी स्कूलों को बंद करने का रिकॉर्ड अपने नाम ना बनाएं। अगर मुख्यमंत्री कोई बड़ी लकीर नहीं खींच रहे हैं तो किसी लकीर को छोटा भी ना करें। नीतियों की वजह से तीन साल में ही प्रदेश 30 साल पीछे चला गया है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि 11 दिसंबर 2022 को सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की कमान संभाली थी तब से लेकर आज तक कुल 1038 दिन उन्होंने सरकार का कामकाज देखा है। इस दौरान उनके द्वारा 1448 स्कूल बंद किए गए हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो उन्होंने हर दिन एक से ज्यादा स्कूल यानी हर 2 दिन में तीन स्कूल बंद करने का नया रिकॉर्ड अपने नाम स्थापित किया है। इसी तरह इस प्रकार द्वारा डेढ़ हजार से ज्यादा अन्य प्रकार के संस्थान भी बंद किए गए हैं तो मुख्यमंत्री द्वारा हर दिन एक से ज्यादा संस्थान भी प्रदेशवासियों से छीने गए हैं।  इस सरकार द्वारा 15000 से ज्यादा नौकरियां लोगों से ली गई है उस हिसाब से सरकार ने हर दिन 15 लोगों से रोजगार छीना है। झूठ बोलने में रिकॉर्ड स्थापित करने वाले और ब्रिटिश पार्लियामेंट द्वारा झूठा  सर्टिफाइड हो चुके मुख्यमंत्री के कारनामे से पूरा प्रदेश त्रस्त है। प्रदेश के लोग सड़कों पर हैं। आज ही चौड़ा मैदान में हजारों की संख्या में पेंशनर्स अपनी जायज हकों की मांग करते हुए धरना दे रहे हैं। यह स्थिति 1 दिन में नहीं बनी है। सरकार को बार-बार अल्टीमेटम देने के बाद भी जब उन्होंने सरकार की तरफ से किसी भी तरह की कोई गुंजाइश नहीं देखी तो इस उम्र में उन्हें सड़कों पर आना पड़ा है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में स्कूल बंद करने की बजाय प्रदेश के स्कूलों में छात्रों की संख्या कम क्यों हो रही है, उस पर विचार करने की जरूरत है? स्कूलों को बंद करने के लिए सरकार द्वारा जो तरकीब निकाली गई है वह भी एक आपराधिक साजिश की तरह है। पहले सरकार सभी उन स्कूलों से अध्यापकों को हटा देती है जिससे एक अफरा तफरी का माहौल वहां के बच्चों और अभिभावकों में बन जाता है और लोग एडमिशन नहीं लेते हैं। क्योंकि शिक्षक ही नहीं है, इसके बाद सरकार कम छात्र संख्या का हवाला देकर उन स्कूलों को बंद कर देती है या फिर डाउनग्रेड कर देती है। इस तरीके से एक सरकार का काम करना बहुत शर्मनाक है।

    क्या मुख्यमंत्री के हिसाब से एचआरटीसी का प्रबंध सही हाथों में नहीं?

    जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से एचआरटीसी के मसले पर मुख्यमंत्री द्वारा एचआरटीसी के प्रबंधन पर सवाल उठाया गया है वह अपने आप में कई सवाल खड़े करता है? जिस तरीके से मुख्यमंत्री के कार्यों पर उपमुख्यमंत्री टिप्पणी करते हैं और उपमुख्यमंत्री के कार्यों पर मुख्यमंत्री टिप्पणी करते हैं उससे सरकार के बीच चल रही तनातनी सबके सामने आ जाती है। सरकार की इस आपसी तालमेल की  कमी का नुकसान प्रदेश के लोग उठाते हैं। क्या मुख्यमंत्री कहना चाहते हैं कि एचआरटीसी का प्रबंध सही हाथों में नहीं है? इस तरफ एक दूसरे पर सवाल उठाकर सरकार अपनी जवाब देही से भाग नहीं सकती है।

    सराज विधानसभा के तीनों मंडल के अधिकारियों के साथ नेता प्रतिपक्ष ने की बैठक 

    जय राम ठाकुर ने बुधवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के बगस्याड़ में सराज भाजपा के तीनों मंडलों के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त व गतिशील बनाने के लिए आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का बल सदैव कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और एकजुटता से बढ़ता है, इसी भावना के साथ सभी पदाधिकारियों ने आने वाले समय में पार्टी के जनाधार को और मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सेवा, संगठन और सुशासन” के संकल्प को धरातल पर साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • Phagwara News: National Highway पर केमिकल से भरे टैंकर में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Phagwara News: National Highway पर केमिकल से भरे टैंकर में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः अमृतसर से आ रहे केमिकल से भरे टैंकर में फगवाड़ा के नेशनल हाईवे पर अचानक आग लग गई। इस घटना के दौरान हाईवे पर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा हैकि ड्राइवर की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, टैंकर में अत्यधिक ज्वलनशील रसायन भरा था।

    गनीमत यह रही कि आग ट्रक के फ्रंट हिस्से पर लगी थी और समय रहते दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार, डेरा बासी से HCL कंपनी के लिए अमृतसर जा रहा रजिस्ट्रेशन नंबर PB-65L-1975 वाले टैंकर से अचानक धुआं निकलने लगा। ड्राइवर पवन कुमार ने टैंकर के केबिन से धुआं उठता देख गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया और तुरंत फगवाड़ा पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) और दमकल विभाग की टीम को सूचित किया। वहीं मौके पर पहुंची पीसीआर टीम के इंचार्ज अमन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वह और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

    फायरमैन दीपक कुमार की अगुवाई में फगवाड़ा दमकल विभाग की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया गया। प्रशासन ने कहा कि गनीमत यह रही कि आग टैंकर के तेजाब वाले हिस्से तक नहीं फैली। वहीं ड्राइवर पवन कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण टैंकर की पावर लाइनों में शॉर्ट सर्किट हो सकता है। उन्होंने कहा कि धुआं दिखने से पहले गाड़ी की बिजली तारों में चिंगारियां निकल रही थीं। चश्मदीदों ने ड्राइवर की सूझ-बूझ और तत्परता की सराहना की। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

     

     

  • CM Sukhu का बड़ा ऐलान, अक्तूबर माह के वेतन और पेंशन के साथ मिलेगा तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता

    CM Sukhu का बड़ा ऐलान, अक्तूबर माह के वेतन और पेंशन के साथ मिलेगा तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता

    शिमला: दिवाली से पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए तीन प्रतिशत मंहगाई भत्ते की किश्त अक्तूबर माह के वेतन और पेंशन के साथ नवम्बर माह में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अप्रैल से सितंबर 2025 तक का बकाया कर्मचारियों के खातों में अक्तूबर माह में जमा कर दिया जाएगा। वहीं जुलाई 2023 से मार्च 2025 तक की बकाया राशि के बारे में अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।

    आज शिमला में हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के दो दिवसीय आम अधिवेशन के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड के कर्मचारियों कीे यूनियन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद पुरानी पेंशन योजना देने पर आने वाले समय में विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड में सुधार करने की जरुरत है और कर्मचारियों के साथ के बिना यह संभव नहीं है। आज ऊहल प्रोजेक्ट से बिजली उत्पादन का खर्च 27 रुपये प्रति यूनिट आ रहा है, जिसके लिए बोर्ड के बड़े अधिकारी जिम्मेदार है। बिजली बोर्ड में कर्मचारियों का खर्च प्रति यूनिट 2.50 रुपये है, क्योंकि बोर्ड में अधिकारियों की बहुत अधिक संख्या है और छोटे कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभ नहीं मिल पा रहे।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली बोर्ड में कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभ देने के लिए 2200 करोड़ रुपये जारी किए है। वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में 2023 से सितंबर 2025 तक कंपनी ने पेंशनधारकों को ग्रेच्युटी, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, अवकाश नकदीकरण और पेंशन बकाया के रूप में कुल 662.81 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है और इसी वर्ष के अंत तक 70 करोड़ का भुगतान और किया जाएगा। सभी कर्मचारियों के लिए चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान को केन्द्रित कर दिया गया है और इसे साप्ताहिक आधार पर किया जा रहा है, जिसमें कोई लंबित राशि नहीं है। उन्होंने बोर्ड को अपने आउटसोर्स कर्मचारियों की किसी हादसे में घायल होने पर मुआवजा नीति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड की रुकी हुई पदोन्नतियां भी तुरंत प्रभाव से की जाएंगी।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस दी तो हिमाचल प्रदेश के भाजपा नेताओं के दबाव में केंद्र सरकार ने राज्य की एडिशनल बॉरोइंग बंद कर दी। ओपीएस को वापिस लेने के लिए बार-बार केंद्र से पत्र भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए आने वाले तीन-चार महीने आर्थिक तंगी के है, लेकिन जल्द ही आर्थिक स्थिति ठीक हो जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने पिछली भाजपा सरकार पर जनता का धन लुटाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार को 75 हजार करोड़ का कर्ज और 10 हजार करोड़ कर्मचारियों की देनदारियां विरासत में मिलीं। उन्होंने कहा ‘‘अगर आज कर्मचारियों को उनके लाभ नहीं मिल रहे, तो यह वर्तमान सरकार के कारण नहीं है क्योंकि किसी ने भी प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की ओर ध्यान नहीं दिया।’’

    सुक्खू ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने 2022 में विधानसभा चुनावों से पहले 600 शिक्षण संस्थान खोल दिए लेकिन हमें कड़ा फैसलों लेकर इन्हें बंद करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हमने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाए, जिससे हिमाचल प्रदेश गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में 21वें स्थान से 5वें स्थान पर पहुंचा है। यही हाल स्वास्थ्य क्षेत्र का था और इसमें भी सुधार किया गया है। वर्तमान राज्य सरकार 20-20 साल पुरानी मशीनों को बदल रही है और सभी मेडिकल कॉलेजों को मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश में पीईटी स्कैन और थ्री टेस्ला एमआरआई मशीनें लगाई जा रही हैं। वर्तमान राज्य सरकार ने रोबोटिक सर्जरी की सुविधा की चमियाणा अस्पताल और टांडा मेडिकल कॉलेज में शुरू कर दी गई है तथा आने वाले समय में राज्य सरकार नई तकनीक लाने पर 3000 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रही है। दूध की खरीद दरों में ऐतिहासिक बढ़ौतरी की गई है। प्राकृतिक खेती से उगाई गई गेहूँ, मक्की, जौ और कच्ची हल्दी को समर्थन मूल्य दिया जा रहा है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यूनियन की स्मारिका का विमोचन भी किया।

    इससे पहले विभिन्न यूनियन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया।
    इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, हरीश जनारथा, रणजीत सिंह, कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया, बिजली बोर्ड के चेयरमैन प्रबोध सक्सेना, प्रबन्ध निदेशक आदित्य नेगी, ऑल इंजीनियर्स यूनियन के अध्यक्ष लोकेश ठाकुर, महासचिव हीरा लाल वर्मा, एचपीएसईबीएल कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कामेश्वर दत्त शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • भारतीय जनता पार्टी ने उना जिला महिला मोर्चा का गठन किया

    भारतीय जनता पार्टी ने उना जिला महिला मोर्चा का गठन किया

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी ने आज उना जिला महिला मोर्चा का गठन किया। इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद उपस्थित रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने भाग लिया।

    रश्मि धर सूद ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव “नारी शक्ति को राष्ट्र शक्ति” मानती है। भाजपा का यह दृढ़ विश्वास है कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज और राष्ट्र मजबूत होगा। भाजपा सरकार ने केंद्र और राज्य स्तर पर महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए “मुद्रा योजना”, “उज्ज्वला योजना”, “लाडली बहना” जैसी अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनसे करोड़ों महिलाओं को सीधा लाभ मिला है।

    भाजपा महिला मोर्चा का उद्देश्य समाज की हर वर्ग की महिलाओं को संगठन से जोड़ना, उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। महिला मोर्चा आने वाले समय में महिला स्व-सहायता समूहों, नारी शिक्षा, और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विशेष अभियान चलाएगा। कार्यक्रम के अंत में नवगठित महिला मोर्चा की पदाधिकारिणियों ने संगठन को सशक्त बनाने और “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

    बैठक में विशेष रूप से भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतपाल सिंह सत्ती, प्रोफेसर राम कुमार, जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास, जिला महामंत्री लखबीर सिंह लखी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनु ठाकुर, दविन्द्र कौशल, राजीव राणा, धर्मेंद्र राणा, सूरम सिंह, सहित अन्य उपस्थित रहे

  • Punjab News: खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे फौजी परिवार के साथ हुआ हादसा, मां और 4 वर्षीय बेटे की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे फौजी परिवार के साथ हुआ हादसा, मां और 4 वर्षीय बेटे की मौत, देखें वीडियो

    2 टुकड़ों में बटी कार

    होशियारपुरः जिले के दसूहा नजदीक आते अड्डा ऊंचीबसी कैंट के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार को चिथड़े उड़ गए। गाड़ी दो हिस्सों में बंट गई और हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। वहीं पिता और अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार परिवार जम्मू से खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहा था। कार में परिवार के कुल 4 सदस्य मौजूद थे। जिनमें पति पत्नी और 2 बच्चे शामिल थे। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-
    ਦਸੂਹਾ ਨੇੜੇ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ, ਮਾਂ ਅਤੇ 4 ਸਾਲਾ ਪੁੱਤਰ ਦੀ ਮੌਤ!
    हादसे में मां और 4 वर्षीय बेटे की मौत पर ही मौत हो गई ,जबकि पिता और बेटी गंभीर घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार में फौजी परिवार मौजूद था। फौजी की पहचान शक्ति सिंह के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार शक्ति सिंह परिवार के साथ जम्मू से घाटूश्याम जा रहा था, तभी ऊंचीबसी नजदीक उसकी स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में शक्ति सिंह और उसकी 3 साल की बेटी घायल हो गए। वहीं शक्ति सिंह की पत्नी मीरा मिन्हास और 4 वर्षीय बेटे हरियांश की मौके पर ही मौत हो गई। घायल शक्ति सिंह और उसकी बेटी का इलाज दसूहा के सरकारी हस्पताल में चल रहा है।
  • Punjab News: भारी मात्रा में सड़कों पर उतरी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी मात्रा में सड़कों पर उतरी पुलिस, देखें वीडियो

    बठिंडाः देश भर में दीवाली के पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं पंजाब में भी दीवाली को लेकर बाजारों में भीड़ लगनी शुरू हो गई है। इस दौरान शहर में त्योहारों को देखते हुए और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा आज फ्लैग मार्च निकाला गया।

    फ्लैग मार्च में लगभग 200 पुलिस कर्मचारियों के साथ SHO, DSP और SP शामिल हुए। मामले की जानकारी देते हुए SP नरेन्द्र सिटी ने बताया कि दीवाली के त्योहार को देखते हुए आज फायर ब्रिगेड चौक से फ्लैग मार्च निकाला गया, ताकि कोई भी शरारती तत्व शहर में माहौल ना खराब करने की कोशिश करें।

    उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने लोगों से अपील की हैकि दीवाली के दौरान किसी को भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे या तो वह उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। एसपी ने कहाकि आज फ्लैग मार्च बठिंडा के अलग‑अलग बाजारों जैसे रेलवे रोड, धोबी बाजार, माल रोड, अमरीक सिंह रोड, सर्की बाजार में निकाला गया।

  • न्यायालय परिसरों में ट्रांसजेंडर और विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों को दी गई 52 शौचालयों की सुविधा

    न्यायालय परिसरों में ट्रांसजेंडर और विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों को दी गई 52 शौचालयों की सुविधा

    शिमला: लोक निर्माण विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप हिमाचल प्रदेश सार्वजनिक न्यायालय और ट्रिब्यूनल परिसर में ट्रांसजेंडर व विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए अलग शौचालय सुविधाएं सुनिश्चित करने में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है।

    उन्होंने बताया कि इस वर्ष 9 अक्तूबर तक शिमला, कांगड़ा, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, मंडी, चंबा और किन्नौर जिलों के न्यायालय परिसरों में 52 शौचालय बनाए गए हैं। इनमें 27 शौचालय ट्रांसजेंडर और 25 विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए हैं। उन्होंने बताया कि शेष 34 शौचालयों का निर्माण सिरमौर, कुल्लू और अन्य न्यायायल परिसरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा, भूमि उपलब्ध होने पर इस वर्ष 13 और शौचालय निर्मित किए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर इस कार्य के लिए लगभग 1.50 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। शेष शौचालय के निर्माण के लिए 1.13 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि शीघ्र जारी की जाएगी।

    प्रवक्ता ने बताया कि इस कार्य की निगरानी के न्यायमूर्ति सत्ययेन वैद्य की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है। इस समिति में मुख्य सचिव, प्रधान सचिव वित्त, सचिव लोक निर्माण, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और लोक निर्माण प्रमुख अभियन्ता सदस्यों के रूप में शामिल किए गए हैं। निर्माण प्रक्रिया कार्य में तेजी लाने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के आधीन एक उप-समिति का भी गठन किया गया है, जो न्यायिक फोरम और सुविधाओं के निर्माण और विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा इनकी देखभाल सुनिश्चित करने का कार्य करेगी।

  • Punjab News: नौजवान इंजीनियर की मौत को लेकर RSS office के बाहर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

    Punjab News: नौजवान इंजीनियर की मौत को लेकर RSS office के बाहर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब यूथ कांग्रेस ने आत्महत्या करने वाले केरल के इंजीनियर अनंदु अजी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को लुधियाना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान घुमार मंडी के पास आरएसएस कार्यालय के बाहर आज पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित महिंदरा की अगुवाई में युवाओं ने यह प्रदर्शन किया।

    प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ उनकी धक्का-मुक्की की तस्वीरें भी सामने आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस की ओर से युवाओं का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केरल में हुए शोषण के मामले और वहां हुई मौत के लिए आरएसएस को जिम्मेवार बताया है। पत्रकारों से बातचीत में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित ने कहा कि एक युवक पिछले 3 वर्षों से आईटी में काम कर रहा था।

    उन्होंने आरोप लगाया कि केरल में आरएसएस शाखा में 26 साल के युवक के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। उन्होंने कहा कि घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि आरएसएस शाखाओं में इस तरह के काम होते हैं। इसी वजह से उन्होंने आज लुधियाना में आरएसएस के कार्यालय का घेराव किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आरएसएस को इन घटनाओं पर जवाब देना चाहिए।