Blog

  • स्टार्ट-अप एंड स्टूडेंट इनोवेशन पॉलिसी से युवाओं के स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

    स्टार्ट-अप एंड स्टूडेंट इनोवेशन पॉलिसी से युवाओं के स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

    शिमला: नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने हिमुडा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि युवाओं के स्टार्ट-अप को हिमुडा स्टार्ट-अप एंड स्टूडेंट इनोवेशन पॉलिसी के तहत प्रोत्साहित किया जाएगा। इस नीति के तहत हिमुडा द्वारा एक वर्ष के लिए 25 लाख रुपये के स्टार्ट-अप फंड का प्रावधान किया गया है और युवाओं के स्टार्ट-अप को प्रति प्रस्ताव 5 लाख रुपये की फंडिंग दी जाएगी। नीति का उद्देश्य प्रदेश में नवाचार और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकीय तंत्र का निर्माण करना है। इससे आर्थिक विकास को गति मिलेगी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह नीति प्रदेश में जीवन्त स्टार्ट-अप इको सिस्टम को आकार देने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    धर्माणी ने कहा कि सतत विकास के लक्ष्य के साथ-साथ प्रदेश में सुनियोजित विकास परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने हिमुडा को क्रियान्वित की जा रही परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के लिए कहा।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत जिला कांगड़ा के नरघोटा में पर्यटन गांव का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को विस्तार प्रदान करने के दृष्टिगत हिमुडा को आध्यात्मिक नगर क्षेत्र परियोजनाओं की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल को सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। इसके दृष्टिगत आइटी टाउनशिप परियोजनाओं पर भी कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने शिमला शहर में भीड़-भाड़ कम करने के लिए जाठिया देवी में निर्मित की जा रही माउंटेन सिटी परियोजना की भी समीक्षा की।

    बैठक में निजी भागीदारों के साथ रियल इस्टेट परियोजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। हिमुडा द्वारा लम्बे समय से गैर-क्रियाशील पदों का युक्तिकरण किया गया है। इसके अतिरिक्त हिमुडा की कार्य प्रणाली को प्रभावशाली बनाने के लिए विभिन्न श्रेणियों के 46 पदों को भी सृजित किया गया है।

    बैठक में हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवन्त छाजटा, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव डॉ. सुरेन्द्र कुमार वशिष्ठ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर सप्ताह व्यापी अभियान का आयोजन

    अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर सप्ताह व्यापी अभियान का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय, ऊना के डिजास्टर मैनेजमेंट क्लब  द्वारा “समर्थ 2025” एवं अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस (IDDRR) के अंतर्गत 8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक समग्र जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपदा प्रबंधन, जोखिम न्यूनीकरण एवं तत्परता के प्रति जागरूकता फैलाना था।

    अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर 2025 को चित्रकला, पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं से हुई। निर्णायक के रूप में डा. रुचि शर्मा, डा. श्वेता शर्मा, प्रो. संजय शर्मा एवं प्रो. निकिता शर्मा उपस्थित रहे। विजेताओं में चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता में खुशबू (प्रथम), सिमरन देवी (द्वितीय), निखिल भर्मौरिया (तृतीय) तथा राजन व सानिया को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में सिमरन देवी (प्रथम), कोमल देवी (द्वितीय) एवं काजल मान (तृतीय) रहीं।

    11 अक्टूबर 2025 को आयोजित क्विज प्रतियोगिता में 7 टीमों ने भाग लिया। प्रो. संजय शर्मा एवं डा. मोनिका खन्ना ने प्रेक्षक के रूप में आयोजन का संचालन किया। टीम किवानो कैट्ज़ प्रथम, टीम कोकोनट कोलवेल द्वितीय एवं टीम मैंगो मू तृतीय स्थान पर रही। 13 अक्टूबर 2025 को लैंडस्लाइड, भूकंप एवं बाढ़ विषय पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसका पर्यवेक्षण प्रो. राकेश कुमार ने किया। इसमें विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार और बचाव तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।

    अभियान का समापन 15 अक्टूबर 2025 को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसके मुख्य अतिथि प्रो. पुनीत प्रेम कंवर, कार्यवाहक प्राचार्य रहे। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि “आपदा प्रबंधन केवल प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि तत्परता और सामूहिक जिम्मेदारी की संस्कृति विकसित करने की प्रक्रिया है।” प्रो. करण कुमार, कन्वीनर, डिज़ास्टर मैनेजमेंट क्लब, ने सभी निर्णायकों, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यक्रम की सफलता पर सभी को बधाई दी।

  • इस दिन मनाई जाएगी नरक चतुदर्शी, यम का दीपक जलाते हुए रखें इन बातों का ध्यान

    इस दिन मनाई जाएगी नरक चतुदर्शी, यम का दीपक जलाते हुए रखें इन बातों का ध्यान

    धर्म: नरक चतुदर्शी को छोटी दीवाली, रुप चौदस जैसे कई तरह के नामों से जाना जाता है। वैसे तो नरक चतुर्दशी दीवाली से एक दिन पहले मनाई जाती है लेकिन इस साल तिथि का ऐसा संयोग बन रहा है जिसको नरक चतुर्दशी और दीवाली एक ही दिन मनाई जाएगी।

    20 अक्टूबर को मनाई जाएगी नरक चतुर्दशी

    20 अक्टूबर को नरक चतुदर्शी रहेगी और इसी दिन दीवाली भी मनाई जाएगी। चतुर्थी तिथि की शुरुआत 19 अक्टूबर 1:51 पर होगी और 20 अक्टूबर दोपहर 3:44 तक रहेगी। इस दिन स्नान सूर्योदय से पहले किया जाता है। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 20 अक्टूबर को ही नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी।

    इस समय जलेगा यम का दीपक

    यम दीपक कुछ लोग धनतेरस वाले दिन जलाते हैं तो कुछ लोग दीवाली से एक दिन पहले जलाते हैं। ऐसे में आप अपनी परंपरा का पालन करते हुए यम का दीप जला सकते हैं। यदि आप धनतेरस वाले दिन यम का दीपक जलाते हैं तो 18 अक्टूबर को रात में जलाएं और यदि आप दीवाली से एक दिन पहले यम का दीपक जलाते हैं तो 19 अक्टूबर को यम का दीपक जलाएँ। नरक चतुर्दशी को मनाने के लिए भी कई पौराणिक कथाएं मशहूर है परंतु इस दिन यम दीप जलाने का खास महत्व बताया गया है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन यमराज के नाम का दीपक जलाने से परिवार में अकाल मृत्यु का डर नहीं रहता और नेगेटिव एनर्जी दूर होती है परंतु यम का दीपक जलाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है।

    इन नियमों का रखें ध्यान

    सही दिशा और विधि

    शास्त्रों के अनुसार, इस दीप को जलाने के कुछ नियम और दिशाएं बताई गई हैं। इसके अनुसार, यम का दीपक हमेशा दक्षिण दिशा में जलाना चाहिए क्योंकि यह दिशा यमराज की मानी जाती है। इसके साथ ही यह ध्यान रखें कि दीया या तो मिट्टी का हो या आटे से बना हो। दीया हमेशा सरसों के तेल से ही जलाएं।

    साफ जगह पर रखें

    यम का दीप जलाने के बाद पहले इसको सारे घर में घुमाएं। फिर घर के बाहर इसको किसी दक्षिण दिशा वाली सगह पर रखें। दीपक रखते समय आप ध्यान रखें कि यहां भी इसको रखें वो जगह शुद्ध और पवित्र हो।

    14 दीपक जलाएं

    नरक चतुर्दशी वाले दिन यम दीप जलाने के अलावा 14 अन्य दीपक भी जलाने चाहिए। इससे आपके घर के अलग-अलग जगह जैसे पूजाघर, रसोई, पीने के पानी वाली जगह पर, तुलसी के पास, मुख्य द्वार, छत और बाथरुम पर जलाएं। ये दीप घर में जलाने बहुत शुभ माने जाते हैं।

    चौमुखी दीपक

    यम दीप हमेशा चार मुख वाला ही जलाएं। इसमें चार बाती लगाएं। यम दीप की चार बातियों चार दिशाओं में रोशनी फैलने का प्रतीक मानी जाती हैं। इस दीपक को जलाने से यम देव खुश होते हैं। यम देव अकाल मृत्यु और गंभीर संकटों से परिवार की रक्षा करते हैं। यम दीप जलाने से पितृ भी प्रसन्न होते हैं।
  • Punjab News: फिर लटका राजोआणा मामला, सिख संगत में रोष, SGPC का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: फिर लटका राजोआणा मामला, सिख संगत में रोष, SGPC का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः सुप्रीम कोर्ट 15 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआणा की फांसी की सजा मामले में सुनवाई करने के लिए कहा था। लेकिन आज सुनवाई ना होने के कारण सिख संगत में रोष पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए SGPC सदस्य गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि बलवंत सिंह राजोआणा के मामले में आज उम्मीदों के बावजूद भी कोई फैसला नहीं हो सका। 29 सालों से जेल में बंद राजोआणा को अब तक एक भी पैरोल नहीं मिला है और पिछले 18 सालों से उन्हें फांसी की सज़ा के मामले में टाल-माटौल किया जा रहा है। करीब 5 सालों से उन्होंने अपने मामले का जल्दी निपटारा कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की हुई है।

    इससे पहले शिरोमणि गुरुद्वारा पंथक कमेटी ने राष्ट्रपति से रहम की अपील की थी। दूसरी ओर पिछले दिनों 15 तारीख को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया था कि इस मामले में हर हाल में जवाब दिया जाए, नहीं तो कोर्ट खुद सुनवाई करेगा। आज सिख संगत और एसजीपीसी इस मामले में फैसला होने की उम्मीद कर रही थी, लेकिन आज केस इन-लिस्ट नहीं किया गया। उम्मीद थी कि शायद इसे सप्लीमेंटरी लिस्ट में डाला जाएगा, लेकिन आज सुनवाई नहीं हो सकी और अब इस मामले की अगली तारीख तय हो चुकी है।

    गुरचरण सिंह ग्रेवाल का कहना है कि लगातार तारीखों मिलने से सिख भावनाओं को चोट पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि राजोआणा पहले ही अपनी सज़ा का समय पूरा कर चुके हैं, फिर भी मामला लटकाया जा रहा है। संगतों में इस बात को लेकर निराशा और गुस्से की लहर है। आज फिर सिखों के बंदी सिंहो के मामले को टाला दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार और न्यायपालिका को इस मामले पर गंभीर होने की जरूरत है, क्योंकि सिख संगत के मन में बहुत गहरा रोष पाया जा रहा है।”

  • राजकीय महाविद्यालय ऊना में फेस्ट का आयोजन किया गया

    राजकीय महाविद्यालय ऊना में फेस्ट का आयोजन किया गया

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय  ऊना में वाणिज्य विभाग के मैनेजमेंट क्लब द्वारा मैनेजमेंट फेस्ट 2025–26 का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम  के मुख्यतिथि के रूप में कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य पुनीत कंवर रहे। इस कार्यक्रम का शुभ आरंभ गणेश व सरस्वती मां की वंदना  के साथ हुआ।

    इस कार्यक्रम में 62 प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी  जैसे सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, नाटी, भांगड़ा, वेस्टर्न डांस, डाइवर्सिटी डांस आदि। मैनेजमेंट क्लब के प्रथम भाग के कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों में 71 प्रतिभागी रहे।  मैनेजमेंट क्लब की सयोजक डॉ रुचि शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों की  प्रतिभा को निखारने में सहायक होते है और विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हैं|कार्यक्रम के मुख्यतिथि  पुनीत कंवर ने प्रतिभागियों की प्रतिभा की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस कार्यक्रम में कॉलेज के  डॉ सुरेश और प्रो.शशि कंवर और प्रो. श्वेता, डॉ. पवित्रा, वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ गगनदीप, डॉ अलका रानी, प्रो.प्रवीण सैनी, प्रो.अनिकेत एवं कॉलेज के अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे |

  • Punjab News: 500 ग्राम अफीम और 10 पिस्टल सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 500 ग्राम अफीम और 10 पिस्टल सहित 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः दिवाली से पहले पुलिस क्राइम और नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार और नशा बरामद किया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पाकिस्तान से जुड़े सीमा पार संचालित संगठित हथियार एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 3 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 10 आधुनिक पिस्टल और 500 ग्राम अफीम बरामद की है।

    गिरफ्तार किए गए आरोपी एक अंतर-जिला तस्करी गिरोह से जुड़े थे जो पाकिस्तान आधारित हैंडलरों के साथ मिलकर हथियार और नशीले पदार्थ सप्लाई करते थे। ये हथियार पंजाब के गैंगस्टरों और अपराधियों को सप्लाई करके अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने की साजिश रचा करते थे। इस संबंध में थाना सदर में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। कमिश्नर ने कहा कि अगर ये हथियार किसी गैंग या अपराधी गिरोह के हाथ लग जाते तो बड़ा नुकसान हो सकता था। उन्होंने बताया कि तस्करों के फ़ोन और वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है ताकि पूरा नेटवर्क उजागर हो सके।

    सीमा पार ड्रोन के जरिए आ रहे हथियारों और नशीले पदार्थों की आपूर्ति रोकने के लिए पुलिस बीएसएफ, एनसीपी और अन्य एजेंसियों के साथ साझेदारी करके काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश द्वारा पंजाब में अशांति फैलाने और क्राइम बढ़ाने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन पंजाब पुलिस अपने दायित्व के प्रति प्रतिबद्ध है और ऐसे हर नेटवर्क का खात्मा किया जाएगा। पंजाब पुलिस ने दोहराया कि राज्य में अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई आने वाले दिनों में तेज की जाएगी।

  • Punjab News: 2 नौजवानों ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 नौजवानों ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, परिवार ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिला फिरोजपुर के गांव मान सिंह वाला कॉलोनी में नाबालिग लड़की को गांव के दो नौजवानों ने हवस का शिकार बनाया। परिवार ने आरोप लगाए है कि दोनों नौजवान लड़की को घर से अगवा कर के ले गए और शमशान घाट ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। पीड़ित परिवार के अनुसार वे मेहनत मजदूरी का काम करते हैं और मेहनत मजदूरी के लिए वह घटना के दौरान कहीं बाहर गए हुए थे।

    जिसके बाद लड़की उनके साथ देर रात घर में सो रही थी। परिवार ने कहा कि जब सुबह उठकर देखा तो लड़की बिस्तर पर नहीं थी। परिवार द्वारा बेटी की खोजबीन की गई। जिसके बाद नाबालिग लड़की शमशान घाट के पास रोती हुई मिली, पीड़ित ने घटना के बारे में परिवार को बताया।

    परिवार द्वारा पीड़ित लड़की को मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। परिवार ने आरोप लगाए है कि गांव के 2 नौजवानों ने लड़की को घर से जबरदस्ती उठा लिया और शमशान घाट में ले जाकर उसकी इच्छा के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर कार्रवाई करने और उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की है।

  • थाना प्रभारी बंगाणा रोहित चौधरी बने इंस्पेक्टर

    थाना प्रभारी बंगाणा रोहित चौधरी बने इंस्पेक्टर

    ब्लाइंड मर्डर सुलझाए, चिट्ठा, खनन,शराब माफियों को पकड़कर पाई इंस्पेक्टर की पदोन्नति ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रोहित चौधरी को पदोन्नत कर पुलिस इंस्पेक्टर बनाया गया है। इंस्पेक्टर रोहित चौधरी ने अपने कार्यकाल में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनकी बदौलत उन्हें यह सम्मान मिला है। थाना बंगाणा में तैनाती के दौरान सब इंस्पेक्टर रोहित चौधरी ने आधा दर्जन से अधिक ब्लाइंड मर्डर केस सुलझाकर पुलिस विभाग में अपनी अलग पहचान बनाई। जटिल से जटिल मामलों को वैज्ञानिक तरीकों से सुलझाने में उनकी दक्षता और तत्परता की प्रशंसा उच्च अधिकारियों ने भी की है। इसके अलावा उन्होंने शराब, खनन और चिट्टा (नशा) माफिया के खिलाफ जोरदार अभियान चलाकर उपमंडल बंगाणा में अपराधियों की कमर तोड़ दी। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने दर्जनों चिट्टा तस्करी के मामलों में सफल कार्रवाई करते हुए कई माफियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। इन अभियानों के कारण क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई और आम जनता में पुलिस के प्रति भरोसा और सम्मान और गहरा हुआ। इंस्पेक्टर रोहित चौधरी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य समाज को शांतिपूर्वक और सुरक्षित वातावरण देना है। उन्होंने कहा कि माफिया चाहे किसी भी रूप में हों, उनसे कोई समझौता नहीं होगा। जनता का सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। पुलिस आपकी दोस्त है, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उनकी कार्यशैली और सख्त लेकिन संवेदनशील रवैये ने न केवल अपराध नियंत्रण में मदद की है, बल्कि लोगों में पुलिस के प्रति नई सोच भी विकसित की है। उनकी यह पदोन्नति पुलिस विभाग में मेहनत, निष्ठा और ईमानदारी का प्रतीक मानी जा रही है।
  • हरियाणा के राजस्व विभाग को मजबूत बना रहा भू-मित्र चैटबॉट, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया ऐलान

    हरियाणा के राजस्व विभाग को मजबूत बना रहा भू-मित्र चैटबॉट, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया ऐलान

    चंडीगढ़: भू-मित्र व्हाट्सएप चैटबॉट के लॉन्च होने से हरियाणा के राजस्व विभाग की सेवाओं के लिए लंबी कतारों और जटिल नौकरशाही प्रक्रियाओं के दिन तेज़ी से खत्म हो रहे हैं। यह नवोन्मेषी डिजिटल-सहायक नागरिकों के सरकार के साथ संवाद करने के तरीके को मौलिक रूप से बदल रहा है, जिससे किसी भी मोबाइल फ़ोन से प्रमुख सेवाएँ तुरंत उपलब्ध हो रही हैं।

    हरियाणा के राजस्व विभाग की वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने भू-मित्र को सरल, पारदर्शी और सुलभ शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह चैटबॉट सरकारी सेवाओं को उनकी फ़िंगरटिप्स पर लाकर लोगों को सशक्त बनाता है। व्हाट्सएप पर बस कुछ ही टैप से, कोई भी कभी भी, कहीं भी जानकारी प्राप्त कर सकता है, शिकायत दर्ज कर सकता है या आवेदन की स्थिति देख सकता है।

    डॉ मिश्रा ने बताया कि भू-मित्र चैटबॉट पाँच प्राथमिक सेवाएँ प्रदान करता है , इनमें राजस्व सेवाएँ, सीमांकन सेवाएँ, शिकायत दर्ज करें, शिकायत की स्थिति जानें, और जन सूचना तक पहुँच शामिल हैं। यह प्रणाली हिंदी और अंग्रेजी दोनों में काम करती है, जिससे सभी नागरिकों के लिए उपयोगकर्ता-अनुकूलता सुनिश्चित होती है। भू-मित्र चैटबॉट का नंबर 9593300009 है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस पहल का शुभारंभ किया था उन्होंने भी ज़ोर देकर कहा था कि भू-मित्र हरियाणा की नागरिक-केंद्रित और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह प्रणाली लोगों को शीघ्रता से और सीधे सेवाएँ प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है, जिससे बिचौलियों की आवश्यकता प्रभावी रूप से समाप्त हो जाती है।

    डॉ. मिश्रा ने बताया कि चैटबॉट की एक प्रमुख विशेषता इसका स्वचालित संचार है। सभी अपडेट और प्रतिक्रियाएँ व्हाट्सएप और एसएमएस के माध्यम से सीधे नागरिकों के साथ साझा की जाती हैं, जिससे बार-बार कार्यालय जाने या फ़ॉलो-अप कॉल करने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। यह समयबद्ध, कागज़ रहित और पारदर्शी सेवा वितरण की गारंटी देता है जो राज्य के डिजिटल-हरियाणा के दृष्टिकोण का प्रमाण है।

    उन्होंने प्रदेश के लोगों को इस चैटबॉट को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि डिजिटल शासन की सच्ची सफलता सक्रिय जनभागीदारी पर निर्भर करती है। भू-मित्र चैटबॉट शासन को हर घर के करीब लाकर मुख्यमंत्री के “डिजिटल हरियाणा, सशक्त नागरिक” के लक्ष्य को साकार करने में मदद कर रहा है।

     

  • Punjab News: बाइक सवारों पर तेजधार हथियार से किया हमला, महिला की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक सवारों पर तेजधार हथियार से किया हमला, महिला की मौत, देखें वीडियो

    मानसाः जिले में तेजधार हथियार से महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दो महिलाएं और एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर बुडलाडा से गांव खोखर जा रहे थे। इस दौरान उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। घटना में एक महिला की मौत हो गई।

    जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।