Blog

  • Punjab News: जेल से कैदी हुआ फरार, आरोपी के खिलाफ 5 मामले दर्ज

    Punjab News: जेल से कैदी हुआ फरार, आरोपी के खिलाफ 5 मामले दर्ज

    लुधियानाः जिले के ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल से हवालाती फरार हो गया। घटना के दौरान प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदी की पहचान राहुल पुत्र विनोद शाह के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से गांव गाजियाबाद यूपी का रहने वाला है और वर्तमान में लुधियाना के सुंदर नगर भामियां कलां में रह रहा था।

    राहुल जेल में पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 5 में मुकदमा के तहत बंद था। जेल अधिकारियों को रात के समय हवालाती के गायब होने का पता चला जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। इस गंभीर चूक के बाद जेल प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

    हवालाती के फरार होने के बाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस मामले में जब जेल अधीक्षक या अन्य संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका फोन नहीं उठाईया । घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। फरार कैदी को पकड़ने के लिए पुलिस और प्रशासन प्रयास कर रहे हैं।

  • टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड, नालागढ़ में अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ के छात्रों का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण

    टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड, नालागढ़ में अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ के छात्रों का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण

    ऊना/सुशील पंडित: अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, नालागढ़ के विधि विभाग के छात्रों एवं संकाय सदस्यों द्वारा आज दिनांक 15 अक्तूबर, 2025 (बुधवार) को टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड, नालागढ़ का एक औद्योगिक भ्रमण (Industrial Visit) सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। यह भ्रमण छात्रों के शैक्षणिक पाठ्यक्रम का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य छात्रों को उद्योग जगत की कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रक्रिया तथा सुरक्षा मानकों के व्यावहारिक ज्ञान से अवगत कराना है।

    भ्रमण के दौरान छात्रों को टीवीएस-एचपी प्लांट की संरचना, उत्पादन इकाई, गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रिया और कार्यस्थल पर अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों (Safety Protocols) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें कर्मचारियों के लिए लागू विभिन्न कल्याणकारी एवं विधिक प्रावधानों (Legal Welfare Provisions) जैसे कार्यस्थल सुरक्षा अधिनियम, श्रम कल्याण योजनाएँ, एवं कर्मचारी अधिकारों से भी परिचित कराया गया।

    इस भ्रमण में कॉलेज के कुल 45 छात्र एवं संकाय सदस्य शामिल हुए। भ्रमण के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा छात्रों एवं शिक्षकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा विभिन्न इकाइयों का मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विद्यार्थियों ने इस अनुभव को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक बताया।

    यह भ्रमण कॉलेज के प्रधानाचार्य, डॉ. भूपेन्द्र कुमार जोध्टा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संकाय सदस्य  सविता चौधरी,  श्रेया वर्मा, रोली सिंह, अजय कुमार तथा किरण सोनी भी छात्रों के साथ उपस्थित रहे। कॉलेज के प्रधानाचार्य, डॉ. भूपेन्द्र कुमार जोध्टा ने इस अवसर पर टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करते हैं और उद्योग–शिक्षा के बीच सार्थक संवाद स्थापित करते हैं।

    डॉ. जोध्टा ने बार टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड, नालागढ़ के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के व्यावहारिक अनुभव भविष्य के दक्ष विधि व्यवसायियों के निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे। विशेष धन्यवाद डॉ. यदविंदर वासुदेवा, जनरल मैनेजर (मानव संसाधन) तथा रूम सिंह, मैनेजर (टीक्यूसी एंड ट्रेनिंग), टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड, नालागढ़ को उनके मार्गदर्शन, सहयोग और आतिथ्य के लिए प्रकट किया गया।

  • CJI बी आर गवई के बाद एक और जज पर जूते से हुआ हमला

    CJI बी आर गवई के बाद एक और जज पर जूते से हुआ हमला

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बी आर गवई के बाद अब गुजरात के एक अदालत में जज पर जूते से हमला हुआ है। अहमदाबाद में कोर्ट के एक कक्ष में क्रोधित शख्स ने अपनी अपील खारिज होने के बाद न्यायाधीश पर जूता फेंक दिया। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। इसके तुरंत बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। हालांकि, न्यायाधीश ने संयम बरता और इस घटना को लेकर कर्मचारियों को शख्स के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का निर्देश दिया। इस हमले की गुजरात न्यायिक सेवा संघ ने कड़ी निंदा की है।

    इसे न्यायिक स्वतंत्रता पर हमला बताया है और तत्काल सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, जिला न्यायाधीश पर चप्पल उछालने वाला व्यक्ति अपने द्वारा दायर एक मामले में चार आरोपियों को बरी किए जाने से नाराज था। इस मामले को लेकर करंज पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर पीएच भाटी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपील खारिज होने के बाद व्यक्ति गुस्से में आ गया और उसने न्यायाधीश पर जूता फेंक दिया।

    आगे कहा कि हालांकि उसे अदालत के कर्मचारियों ने पकड़ लिया था, लेकिन जज ने उसे जाने दिया और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए। इस घटना ने कोर्ट में उपस्थित सभी लोगों को स्तब्ध कर दिया। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि जूता जज तक पहुंचा या नहीं। इस मामले में पुलिस ने बताया कि अपील खारिज होने के कुछ ही क्षण बाद उस व्यक्ति का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जज पर जूता फेंकने के बाद कोर्ट के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया, लेकिन न्यायाधीश ने उसे जाने दिया और निर्देश दिया कि कोई कार्रवाई न की जाए।

  • बंगाणा बाजार में अवैध कब्जों की निशानदेही पूरी, अवैध निर्माण की पूरी रिपोर्ट तैयार

    बंगाणा बाजार में अवैध कब्जों की निशानदेही पूरी, अवैध निर्माण की पूरी रिपोर्ट तैयार

    अधिकारियों के मुताबिक बंगाणा बाजार में कई बड़े भवन आए जांच के घेरे में

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा मुख्यालय पर बंगाणा बाजार में अवैध कब्जों और निर्माणों को लेकर जारी तीन दिवसीय राजस्व विभाग की कार्रवाई पूरी हो गई है। माननीय हाईकोर्ट के आदेशानुसार अवैध निर्माणों की निशानदेही का कार्य अव समाप्त हो चुका है। राजस्व विभाग ने सभी विवादित स्थलों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे अब उच्चाधिकारियों की कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

    इस अवैध निर्माण की निशानदेही अभियान का नेतृत्व तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार ने किया, जबकि निरीक्षण टीम में राजस्व अधिकारी नीरज कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया उपमंडलाधिकारी (नागरिक) बंगाणा सोनू गोयल की अध्यक्षता में गठित कमेटी की देखरेख में संपन्न हुई। यह कार्रवाई 13 से 15 अक्टूबर तक लगातार तीन दिनों तक चली, जिसमें राजस्व टीम ने बाजार क्षेत्र की हर दुकान और भवन का बारीकी से निरीक्षण किया। राजस्व अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि “माननीय हाईकोर्ट के आदेशों के तहत बंगाणा बाजार में अवैध निर्माणों की निशानदेही का कार्य किया गया है। अब पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और रिपोर्ट कमेटी के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। कमेटी के आगामी निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विभाग द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में कई बड़े व्यावसायिक भवन और शीश महल जैसे बहुमंजिला निर्माण भी निशाने पर हैं। विभाग ने फिलहाल इस रिपोर्ट को गोपनीय रखा है ताकि किसी भी तरह का राजनीतिक या सामाजिक दबाव न बने, बताया जा रहा है कि जिन दुकानदारों और भवन मालिकों ने सड़क की ओर अतिक्रमण कर निर्माण किया है, उन पर सख्त कार्रवाई की संभावना है। बाजार में लगातार तीन दिनों तक हुई इस कार्रवाई से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में हलचल देखी गई। कई दुकानदार अपनी-अपनी सीमाएं मापने और निशानदेही में शामिल रहे, वहीं कुछ लोगों ने अपने निर्माण कार्यों को लेकर सफाई भी दी। हालांकि, राजस्व विभाग ने किसी से कोई बयान सार्वजनिक नहीं किया और पूरी प्रक्रिया को कानूनी ढंग से आगे बढ़ाया। अब नजरें कमेटी की अगली बैठक और प्रशासन के अंतिम फैसले पर टिकी हैं,जो तय करेगा कि बंगाणा बाजार की तस्वीर कब और कैसे बदलेगी।

  • बंगाणा में किसानों को नहीं मिल रहे बीज, सरकार मित्रों को खुश करने में व्यस्त: भुट्टो

    बंगाणा में किसानों को नहीं मिल रहे बीज, सरकार मित्रों को खुश करने में व्यस्त: भुट्टो

    किसानों की गेहूं की बिजाई का समय नजदीक, महंगे दामों पर बीज खरीदने के लिए किसान मजबूर ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने बंगाणा में मीडिया से बातचीत के दौरान सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर किसानों को परेशान करने में लगी है। भुट्टो ने कहा कि बंगाणा के कृषि विभाग के पास न तो गेहूं का बीज है और न ही चरी-बाजरा का, जबकि रबी फसलों की बिजाई का समय शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि किसानों को हर वर्ष इस समय तक कृषि विभाग से बीज, खाद और अन्य सामग्री उपलब्ध हो जाया करती थी, लेकिन इस बार विभाग के गोदाम खाली पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब सुक्खू सरकार की लापरवाही और प्रशासनिक अव्यवस्था का परिणाम है, जिससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।कृषि विभाग के अधिकारी स्वयं भी असहाय हैं, उन्हें ऊपर से कोई निर्देश नहीं मिल रहे। यह सरकार केवल अपने मित्रों को खुश करने और गांधी परिवार की चालीसा पढ़ने में व्यस्त है। भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर अव्यवस्था फैला दी है। उन्होंने दावा किया कि तीन वर्षों के भीतर सरकार ने 40 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेकर केवल अपनी मित्र मंडली को खुश करने में खर्च कर दिया, जबकि जनता महंगाई और बेरोजगारी से कराह रही है। सरकार जनता की भलाई नहीं, बल्कि अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने की नीति पर चल रही है। पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के भीतर बंगाणा कृषि विभाग में गेहूं, चरी और अन्य आवश्यक बीज किसानों को उपलब्ध नहीं कराए गए, तो कुटलैहड़ भाजपा विभागीय कार्यालय के बाहर सुक्खू सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी।  इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलागढ़,सतीश धीमान मौजूद रहे।
  • Punjab News: अवैध हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: अवैध हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः पुलिस द्वारा लगातार नशे और हथियारों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं देहाती पुलिस के स्पेशल सेल ने आरोपी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ राणा पुत्र लखविंदर सिंह निवासी उदोके खुर्द के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती ने बताया कि गश्त के दौरान टीम ने पुल ड्रेन मत्तेवाल के पास से एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका। उसकी तलाशी लेने पर दो ग्लॉक पिस्तौल, 9 राउंड (9mm) और 2 मैगजीन बरामद की गईं। इस संबंध में थाना मत्तेवाल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    डीएसपी गुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में आरोपी से बरामद हथियारों के स्रोत और उसके नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश है कि आरोपी के पाकिस्तान या किसी विदेशी गैंग से संपर्क तो नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दिवाली से पहले हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए अभियान और अधिक तेज किया गया है।

     

  • Jalandhar News: भूषण कुमार के खिलाफ FIR दर्ज को लेकर DSP बल का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भूषण कुमार के खिलाफ FIR दर्ज को लेकर DSP बल का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर थाने में तैनात भूषण कुमार की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। भूषण कुमार के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सरवन सिंह बल ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऑडियो-वीडियो को लेकर थाना मुखी SI भूषण कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। डीएसपी बल ने बताया कि भूषण कुमार सब इंस्पेक्टर ने ऑफिशियल नंबर 95179-87501 से एक अनजान नंबर पर कॉल किया था।

    जिसमें भूषण कुमार एक महिला से बात कर रहा है और उस महिला को सब इंस्पेक्टर भूषण कुमार कह रहा है कि तुम जल्द से जल्द मुझसे अकेले में मिलने आओ और उससे अश्लील बातें कर रहा है, उस महिला का नाम और पता बाद में चुन्नी देवी, पत्नी संदीप कुमार, गांव गदा, पुलिस स्टेशन, फिल्लौर का पता चला। उन्होंने कहा कि इस मामले के अलावा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

    जिसमें सब इंस्पेक्टर भूषण कुमार एक अन्य महिला से भी वीडियो कॉल के जरिए अश्लील बातें कर रहा है और उसे बुरी नीयत से अकेले में मिलने के लिए बुला रहा है। डीएसपी ने कहा कि उस महिला का नाम बाद में सिमरन उर्फ सिमी, बेटी नरेश कुमार, मुठड्डा खुर्द, पुलिस स्टेशन, फिल्लौर का पता चला। डीएसपी ने कहा कि यह वीडियो 6 अक्टूबर से पहले का है। 6 अक्टूबर को सब इंस्पेक्टर भूषण कुमार पुलिस स्टेशन फिल्लौर के मुख्य अधिकारी के रूप में एक महत्वपूर्ण पद पर तैनात थे।

    एक अहम पद पर तैनात होने और एक ज़िम्मेदार पुलिस अफ़सर होने के बावजूद, उन्होंने अपने पद का गलत फ़ायदा उठाया और अपनी ऑफ़िशियल ड्यूटी के दौरान, उन्होंने मोबाइल फ़ोन पर महिलाओं से बुरी नीयत से गंदी बातें कीं और उन्हें परेशान किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पुलिस की इमेज खराब हुई है। जिस पर एक्शन लेते हुए, थाना मुखी फिल्लौर अमन सैनी ने भूषण कुमार के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया।

  • Akshay Kumar ने पैसों से ज्यादा मानसिक शांति को दी अहमियत, बोले – ‘ये ज्यादा जरुरी है’

    Akshay Kumar ने पैसों से ज्यादा मानसिक शांति को दी अहमियत, बोले – ‘ये ज्यादा जरुरी है’

    मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सुर्खियों में बने रहते है। अब हाल ही में एक्टर ने अपने बेटी नितारा के बारे में एक और खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी को पैसों के बारे में सीख दे रहे हैं। एक्टर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिंदगी में असल में क्या मायने रखता है जो पैसे, फेम और सफलता से परे है। जब एक्टर से पूछा गया कि क्या वह अपनी बेटी को पैसे का महत्व सिखाने की योजना बना रहे हैं तो अक्षय ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि यह सिखाने की जरुरत है।

    मानसिक शांति को प्राथमिकता देनी चाहिए

    एक्टर का कहना है कि – ‘मुझे नहीं लगता कि मुझे यह सिखाना पड़ेगा। हर कोई अपने तरीके से पैसे का मूल्य समझता है। हम सभी इसके लिए काम करते हैं। आप मैं यहां मौजूद हर कोई यह सामान्य है। मुझे किसी को पैसे के बारे में सिखाने की जरुरत नहीं है’। अक्षय ने इस बात पर भी जोर दिया कि भले ही पैसा जरुरी है लेकिन मानसिक शांति को हमेशा प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि – ‘हर कोई पैसे का महत्व जानता है लेकिन पैसे से ज्यादा जरुरी है मानसिक शांति, मैं हमेशा इसके लिए जाता हूं। हां मैं कड़ी मेहनत करता हूं, मैं पैसे के लिए काम करता हूं लेकिन अगर मुझे दोनों में से एक को चुनना हो तो मैं हमेशा पैसे के बजाय मानसिक शांति को चुनूंगा’। ऐसे में अक्षय ने पैसे से ज्यादा मानसिक शांति को जरुरी बताया है।

    साइबर ठगी का शिकार हुई थी नितारा

    अक्षय कुमार की बेटी नितारा साइबर ठगी का शिकार हुई थी। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी को परेशान करने वाला किस्सा शेयर किया था। मुंबई में एक साइबर जागरुकता कार्यक्रम में बोलते हुए अक्षय ने खुलासा किया था कि एक बार ऑनलाइन वीडियो गेम खेलने के दौरान नितारा से एक अजनबी शख्स ने न्यूड तस्वीरें भेजने के लिए कहा गया था। एक्टर ने बताया था कि उनकी बेटी इससे काफी घबरा गई थी और उसने तुरंत गेम बंद कर दिया था। अपनी मां ट्विंकल खन्ना को उसने इस बारे में भी बताया था। एख्टर का कहना था कि ऐसी घटनाएं यह दिखाती हैं कि बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में शिक्षा देने की कितनी जरुरत है। अक्षय कुमार ने साल 2001 में डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं आरव और नितारा। वहीं यदि बात अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की करें तो पिछली बार वह फिल्म जॉली एलएलबी 3 में नजर आए थे। फिलहाल इन दिनों वो हैवान की शूटिंग में व्यस्त हैं।
  • आपदा राहत कोष के लिए TVS Motors ने किया एक करोड़ रुपये का अंशदान

    आपदा राहत कोष के लिए TVS Motors ने किया एक करोड़ रुपये का अंशदान

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आज यहां टीवीएस मोटर्स के वाई.एस. गुलेरिया ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद करने में मददगार साबित होगी।

    उन्होंने समाज के दानी सज्जनों और संपन्न वर्ग के लोगों से इस कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने का आग्रह किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक हरदीप बावा, टीवीएस मोटर्स के प्रतिनिधि प्रसाद कृष्णन, वाई. वासुदेव और चमन लाल तथा बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ उद्योगपति संघ के महासचिव रजनीश विज भी उपस्थित थे।

  • Jalandhar News: Eastwood Village गोली चलने में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    Jalandhar News: Eastwood Village गोली चलने में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    सुखा सहित साथियों पर केस दर्ज

    जालंधर, ENS: जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित Eastwood Village में गोली चलने से सिक्योरिटी गार्ड संदीप घायल हो गया। संदीप की जांघ में गोली लगी और उसे उपचार के लिए जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस मामले में एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखा निवासी तल्हन और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले का खुलासा करते एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि आरोपी सुखा भी पहले यहीं पर सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी को 6 महीने पहले नौकरी से निकाला गया था और उसी वजह से रंजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ऐसे में उसकी एंट्री ईस्टवुड विलेज में बैन थी। एसपी ने बताया कि आरोपी सुखा और उसके साथियों के खिलाफ इरादा कत्ल की धारा 307, 323, 148, 149, 25-54-59 असला एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दूसरी ओर गांव माधोपुर के रहने वाले बूटा राम ने बताया कि सुखा गांव तल्हण का रहने वाला है और उनके साथ सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी करता था। करीब 6 महीने पहले ड्यूटी के दौरान साथियों और आने-जाने वालों से झगड़ा करने के चलते उसे नौकरी से हटा दिया गया था। बूटा राम ने बताया कि 14 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे सुखा ईस्टवुड विलेज पहुंचा, जहां ड्यूटी पर मौजूद बाउंसरों ने उसे रोका और कहा कि उसकी एंट्री बंद है। लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी और बहस करने लगा। लोगों की भीड़ होने के कारण टीम के लोगों ने उसे साइकिल स्टैंड की ओर ले जाकर समझाने की कोशिश की। इसी दौरान, सुखा के पीछे 5 से 6 लोग तेजधार हथियार लेकर पहुंचे और उन्होंने अचानक सिक्योरिटी गार्ड संदीप कुमार पर हमला कर दिया। हमलावरों में से एक लंबे बालों वाले युवक ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। गोली संदीप की जेब में पड़े मोबाइल से टकराई और फिर उसकी पेट पर लगी, जिससे वह घायल हो गया। हमलावर मौके से अपने साथी सुखा को लेकर सफेद रंग की आई-20 (PB08 DY 8903) में बैठकर फरार हो गए। हमले के दौरान उसके सिर पर दात्तर से वार किया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।