Blog

  • गंदे Toilet की शिकायत करने पर मिलेगा 1000 रुपए का इनाम, NHAI ने शुरू किया अभियान

    गंदे Toilet की शिकायत करने पर मिलेगा 1000 रुपए का इनाम, NHAI ने शुरू किया अभियान

    नई दिल्लीः NHAI ने हाईवे पर मौजूद टॉयलेट साफ रखने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। अगर आप टोल प्लाजा के गंदे टॉयलेट की शिकायत करेंगे, तो आपको 1000 रुपये का इनाम मिलेगा। यह इनाम कैश नहीं बल्कि फास्टैग में रिचार्ज के तौर पर मिलेगा। इससे आपकी आगे की यात्रा थोड़ी सस्ती जरूर हो जाएगी। इस खास अभियान को 10 अक्टूबर को लॉन्च किया था और यह 31 अक्टूबर तक चलेंगा।

    ‘स्वच्छ राजमार्ग’ अभियान में सिर्फ उन शौचालयों को शामिल किया जाएगा जो एनएचएआई द्वारा बनाए या संचालित किए जाते हैं। इस अभियान में पेट्रोल पंप, ढाबे या अन्य किसी निजी टॉयलेट को शामिल नहीं किया जाएगा। इसका मतलब है कि 31 अक्टूबर तक अगर आपको सफर के दौरान एनएचएआई द्वारा बनाए या संचालित किए जा रहे किसी शौचालय में गंदगी मिलती है, तो आप उसकी शिकायत राजमार्ग यात्रा ऐप पर कर पाएंगे। शिकायत सही पाए जाने पर आपको फास्टैग रिचार्ज के तौर पर 1000 रुपये का इनाम मिलेगा।

    ऐसे करें शिकायतः Rajmargyatra App को ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर से अपने फोन पर डाउनलोड कर लें। इसे आप अंग्रेजी, हिंदी और 13 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐप में लॉग इन करने के बाद शिकायत करें पर टैप करें। इसके बाद गंदे शौचालय की जियो-टैग्ड फोटो अपलोड कर अपनी समस्या का विवरण दे दें। यहां ध्यान रहे कि फोटो साफ और स्पष्ट होनी चाहिए। आपके शिकायत करने के बाद AI और NHAI की फील्ड टीम द्वारा 48 घंटों के अंदर जांच होगी। जांच टीम द्वारा शिकायत कंफर्म होने पर आपका इनाम फास्टैग वॉलेट में क्रेडिट हो जाएगा। इस अभियान के तहत एक शख्स सिर्फ एक बार इस इनाम को हासिल कर सकता है। यह इनाम कैश के रूप में नहीं बल्कि शिकायत करने वाले की प्रोफाइल से लिंक फास्टैग में क्रेडिट हो जाएगा। ऐसे में यह अभियान वेरिफाइड फास्टैग से लिंक्ड प्रोफाइल वाले यूजर्स के ही काम आ सकता है।

  • ऋतिक रोशन ने Delhi Highcourt में दायर की याचिका, इस मामले में खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

    ऋतिक रोशन ने Delhi Highcourt में दायर की याचिका, इस मामले में खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

    मनोरंजन: पिछले कुछ समय से पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा मुद्दा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा विषय बनी हुई है। कई मशहूर कलाकार और बड़ी हस्तियां अपने पर्सनैलिटी से जुड़े अधिकारों के दुरुपयोग और एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल करने के कारण परेशान है। इसी बीच अब बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए जरुरी कदम उठाया है। हाल ही में उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर करके अपने नाम, तस्वीर, आवाज, स्टाइल और अन्य निजी पहचान से जुड़े अधिकारों का गलत इस्तेमाल होने पर रोक लगाने की मांग की है।

    प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जा रहा

    ऋतिक रोशन की ओर से दायर की गई याचिका में यह कहा गया है कि कंपनियां वेबसाइट्स और सोशल मीडिया अकाउंट उनके नाम तस्वीर, आवाज और व्यक्तित्व की नकल करके कमर्शियल फायदा उठा रही हैं। यह न सिर्फ उनकी इमेज और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है बल्कि उनकी अनुमति के बिना आर्थिक फायदा भी उठाया जा रहा है। उन्होंने अदालत से यह आग्रह किया है कि किसी भी व्यक्ति या संस्था को उनकी पर्सनैलिटी से जुड़े तत्वों को बिना अनुमति इस्तेमाल करने से रोक लिया जाए। इस मामले की सुनवाई अब दिल्ली के हाई कोर्ट की न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा के सामने होगी।

    हाईकोर्ट ने मांगी जानकारी

    हाईकोर्ट ने एक्टर के वकील से प्रोफाइल पेजों की डिटेल्स और मूल सब्सक्राइबर की जानकारी भी मांगी है ताकि कोई भी आदेश पास करने से पहले उन्हें पक्षकार बनाया जा पाए। उनकी भी बात सुनी जा पाए। अदालत ने eBay, फ्लिपकार्ट, टेलीग्राम और अन्य पक्षों की दलीलों को रिकॉर्ड पर लिा है। इसमें कमर्शियल इस्तेमाल में किए गए पोस्ट यूआरएल हटाने की बात भी कही है।

    पहले भी कई एक्टर पहुंच चुके हैं कोर्ट

    कोर्ट की ओर से इस मामले पर विस्तार से आदेश पास किया जाएगा। बता दें कि ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय के अलावा एक्टर अक्षय कुमार भी अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए बॉम्बे उच्च न्यायलय में पहुंच चुके हैं। एआई के इस्तेमाल से उन्होंने अपने व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ याचिका दायर की थी।
  • सरकारी अधिकारी को किसान नेता गुरनाम चढूनी ने जड़ा थप्पड़, गरमाया माहौल live

    सरकारी अधिकारी को किसान नेता गुरनाम चढूनी ने जड़ा थप्पड़, गरमाया माहौल live

    चढ़ूनी सहित कई किसानों को लिया हिरासत में

    कुरुक्षेत्रः भारतीय किसान यूनियन ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम चढूनी ने DFC को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद घटना स्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। मिली जानकारी के अनुसार धान बिक्री को लेकर धान से भरी ट्राली लेकर डीसी दफ्तर के बाहर चढ़ूनी पहुंचे थे। वहीं डीएफसी और पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे हुए थे। जहां अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने एक ऑन ड्यूटी सरकारी अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया। घटना के दौरान पहले अधिकारी और चढूनी में बातचीत हो रही थी। इसी दौरान अचानक चढूनी ने अधिकारी पर हाथ उठा दिया। चढूनी का थप्पड़ मारते हुए वीडियो भी सामने आया है। वहीं बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर ही गुरनाम सिंह चढूनी और उनके साथ में मौजूद अन्य किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया है। गुरनाम सिंह चढूनी सरकार द्वारा एमएसपी पर धान खरीद में गड़बड़ी और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान जब जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) राजेश कुमार ने चढूनी के पास जाकर बातचीत की तो इस बीच विवाद हो गया और चढूनी ने सरेआम DFSC को थप्पड़ मार दिया। इस बीच मौके पर पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। जिन्होंने फौरन चढूनी को काबू किया और हिरासत में ले लिया। यह पहली बार नहीं है कि जब गुरनाम सिंह चढूनी किसी विवाद में फंसे हों। चढूनी अक्सर ही विवादों में घिरे रहते हैं। फसलों की MSP पर खरीद को लेकर वह बीजेपी सरकार पर हमला बोलते नजर आते हैं। ज्ञात रहे कि गुरनाम सिंह चढूनी एक साल से ज्यादा चले किसान आंदोलन का हिस्सा भी रहे हैं और इस दौरान वह समय-समय पर सरकार को चेतावनी देने का काम करते रहे। वहीं पहले भी कई बार गुरनाम सिंह चढूनी को धरना प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जा चुका है।
  • Jalandhar News: भूषण कुमार के खिलाफ हुआ केस दर्ज, एसएसपी विर्क ने किया खुलासा

    Jalandhar News: भूषण कुमार के खिलाफ हुआ केस दर्ज, एसएसपी विर्क ने किया खुलासा

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के एसएचओ भूषण कुमार की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। दरअसल, एक और महिला ने भूषण कुमार को लेकर ऑडियो जारी की थी। वहीं भूषण कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया था। वहीं देर रात एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क की अगुवाई में भूषण कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि देर रात को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑडियो व वीडियो को लेकर एसएचओ भूषण कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि ऑडियो-वीडियो के मद्देनजर भूषण कुमार के खिलाफ 504/सी.आर.पी.सी. के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है, साथ ही 334/14-10-2025, 75(1) बी.एन.एस., 67(डी) पुलिस एक्ट, 67-आई.टी. एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं इस मामले को लेकर जब भूषण कुमार से बात की गई तो उन्होंने मीडिया से दूरी बनाते हुए कहा कि वह इस मामले में कुछ नहीं कहना चाहते।

    बता देंकि महिला आयोग की चेयरपर्सन राजलाली ने एसएसपी नोटिस जारी करते हुए भूषण कुमार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर निर्देश दिए थे। जिसके बाद 13 अक्टूबर को दोनों पक्ष महिला आयोग की चेयरपर्सन राजलाली के समक्ष पेश हुए। इस दौरान एसएचओ भूषण के साथ डीएसपी बल भी मौजूद रहे। महिला आयोग की चेयरपर्सन ने दोनों पक्षों के सबूतों के बाद लड़कियों के साथ सेक्शुअल बातचीत के मामले में एसएचओ को जमकर लताड़ लगाई। महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा कि वर्दी की आड़ में महिलाओं का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि अगर एसएचओ इस मामले में दोषी पाए गए तो वह खुद एसएचओ के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगी। राजलाली ने डीएसपी को कहा कि हर थाने में महिला के साथ बातचीच सीसीटीवी कैमरे के सामने करने का प्रोसिजर है। जिसको लेकर महिला आयोग ने उच्च अधिकारियों से सीसीटीवी फुटेज की मांग की हैं। पीड़िताओं ने भी अपनी रिकार्डिंग्स महिला आयोग को सौंप दी हैं। जिसके सुनने के बाद महिला आयोग की चेयरपर्सन भड़क गई और कहा कि ये बेहद आपत्तिजनक हैं।

    वहीं एसएचओ ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि रेप केस में समझौता हो रहा था, इसलिए एफआईआर में देरी लग गई। वहीं फिल्लौर के गांव से पहुंचे सरपंच राकुमार ने बताया कि एसएचओ ने कहा कि रेप मामले में दोनों पार्टियों में राजीनामे पर बात चल रही थी। इसलिए इस केस में एफआईआर दर्ज करने में देरी हुई। हालांकि महिला कमीशन ने इस बात को सुनने के बाद कहा कि थाने में जब-जब राजीनामे को लेकर बात हुई है, उसकी सीसीटीवी फुटेज सौंपी जाएं।

    उनकी इस बात को तब तक नहीं माना जाएगा, जब तक सीसीटीवी फुटेज इस बात को साबित नहीं कर देते कि दोनों पार्टियां राजीनामा चाहती थीं। राजलाली ने कहाकि सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग मिलते ही सब पता चल जाएगा और दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सीसीटीवी फुटेज ना मिले तो बिना सबूत के किसी बात को नहीं सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों की एसएचओ के खिलाफ इंक्वायरी बैठा दी है। अभी रिपोर्ट सबमिट नहीं की गई है। इस रिपोर्ट के साथ अब सीसीटीवी फुटेज भी अटैच करने को कहा है।

  • Punjab News: 42 सीटों वाली बस में सवार थे 75 स्कूली बच्चे, काटा मोटा चालान, देखें वीडियो

    Punjab News: 42 सीटों वाली बस में सवार थे 75 स्कूली बच्चे, काटा मोटा चालान, देखें वीडियो

    फरीदकोटः मुक्तसर रोड पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर सख्त रवैया अपनाते ट्रैफिक पुलिस के एसआई वकील सिंह ने अपनी टीम के साथ मुक्तसर रोड पर नाका लगाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान कई वाहनों के चालान काटे गए और नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी फटकार लगाई गई। जांच के दौरान एक सरकारी स्कूल बस को रोका गया, जो कि केवल 42 सीटों के लिए पंजीकृत थी, लेकिन उसमें 75 बच्चे सवार पाए गए। भीड़ और बच्चों की सुरक्षा को देखते एसआई वकील सिंह ने मौके पर ही बस का चालान किया और ड्राइवर को सभी कागजात पूरे करने के निर्देश दिए।

    एसआई वकील सिंह ने कहा कि स्कूल बसों में इस तरह की ओवरलोडिंग बच्चों की जान जोखिम में डाल सकती है। हम किसी भी हालत में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने बच्चों के माता-पिता से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को सुरक्षित और वैध साधनों से स्कूल भेजें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्कूल प्रशासन को भी इस प्रकार की लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

  • ‘महाभारत में कर्ण’ के नाम से मशहूर पंकज धीर का हुआ निधन

    ‘महाभारत में कर्ण’ के नाम से मशहूर पंकज धीर का हुआ निधन

    नई दिल्लीः छोटे पर्दे के अभिनता पंकज धीर का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का रोल प्ले किया था। जिसके बाद से वह कर्ण के नाम से मशहूर रहे। उनके करीबी दोस्त अमित बहल ने बताया कि अभिनेता कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थे। वहीं अभिनेता पकंज धीर के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई। Read in English:-
    Veteran Actor Pankaj Dheer, Famed for Portraying Karna in ‘Mahabharat’, Passes Away at 68
    सूत्रों के मुताबिक, पंकज को कैंसर था, वो इस जंग जीत भी गए थे। लेकिन बीते कुछ महीनों में उनको कैंसर की दोबारा से बीमारी हो गई। जिसके बाद इस गंभीर बीमारी से अभिनेता की हालत काफी नाजुक हो गई थी। बीमारी की वजह से वो सर्जरी से भी गुजरे थे। लेकिन पंकज को बचाया नहीं जा सका।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:-

    ਬਾਲੀਵੁੱਡ ਅਦਾਕਾਰ ਪੰਕਜ ਧੀਰ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ!

    पंकज का निधन बुधवार (15 अक्तूबर) सुबह 11:30 बजे हुआ, हालांकि इसकी वजह अभी साफ नहीं है। फिलहाल उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। उनका अंतिम संस्कार शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले में किया जाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस गहरे सदमे में है। महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले और पंकज के सह अभिनेता रहे फिरोज खान ने कहा, कि यह सच है कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। व्यक्तिगत रूप से, मैंने एक बहुत ही अच्छे दोस्त को खो दिया है। वह बेहद अच्छे इंसान थे। मैं अभी भी सदमे में हूँ और मुझे नहीं पता क्या कहना चाहिए। वह वाकई में एक अद्भुत व्यक्ति थे… फिलहाल मैं और अधिक कुछ नहीं कह सकता।’
  • बुजुर्ग को खाट से बांधकर पेट्रोल बम से उड़ाया, घर की छत भी उड़ी, इलाके में दहशत

    बुजुर्ग को खाट से बांधकर पेट्रोल बम से उड़ाया, घर की छत भी उड़ी, इलाके में दहशत

    कोरियाः जिले में अज्ञात हमलावरों द्वारा घर में घुसकर बुजुर्ग को पेट्रोल बम से उड़ाने का मामला सामने आया है। बड़े साल्ही गांव में बीती रात हमलावरों ने पहले बुजुर्ग को खाट से बांधा और घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। फिर बाहर से पेट्रोल बम फेंककर भाग निकले। विस्फोट की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। बताया जा रहा है कि मृतक का दामाद से विवाद था। वारदात दामाद द्वारा किए जाने का शक है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी अनुसार, बड़े साल्ही निवासी राय राम (60) बीती रात अपनी पत्नी पार्वती (59) के साथ घर में मौजूद थे। 14 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे 2 हमलावर मुंह पर कपड़ा बांधकर उनके घर पहुंचे। युवकों ने राम सिंह के घर घुसकर उसे पहले खाट से बांधा और बाद में घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और घर में पेट्रोल बम फेंक फरार हो गया जिसके बाद जबरदस्त विस्फोट हुआ और घर का बड़ा हिस्सा जल गया। इसकी चपेट में आकर राय राम की मौके पर मौत हो गई। विस्फोट की चपेट में आकर राय राम की पत्नी पार्वती भी गंभीर रूप से झुलस गई। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों की मदद की। पार्वती को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया, जहां से उसे गंभीर स्थिति में रायपुर रेफर कर दिया गया है।

    घटना की सूचना पर देर रात बचरा पोड़ी थाना प्रभारी मुनाफ पटेल की टीम मौके पर पहुंची। सुबह कोरिया एसपी रवि कुर्रे भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही परिवारजनों से बात की। एसपी ने बताया कि वारदात में दामाद के शामिल होने का शक है। राय सिंह की बेटी ने कानपुर, उत्तरप्रदेश के युवक से इंटर कास्ट मैरिज की थी। युवक ड्राइवर का काम करता है। युवक ने एक अन्य शादी की थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद था। दोनों के बीच विवाद हुआ तो युवती अपने घर आ गई थी। वह ससुराल से कुछ सामान भी ले आई थी।

    परिवार के लोगों ने बताया कि करीब 4 महीने पहले युवक ससुराल पहुंचा और अपना सामान वापस मांगते हुए विवाद किया था। उसने अपने साले राघव पर छर्रे वाली बंदूक से गोली भी चला दी थी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं पकड़ा जा सका। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है। इस घटना में भी उसके शामिल होने का शक है, क्योंकि और किसी से मृतक परिवार के विवाद की जानकारी नहीं मिली है। मामले में परिजनों से पूछताछ जारी है।

  • Punjab News: कैबिनेट मंत्री के काफिले का हुआ एक्सीडेंट, हादसे में 4 लोग घायल, देखें Live

    Punjab News: कैबिनेट मंत्री के काफिले का हुआ एक्सीडेंट, हादसे में 4 लोग घायल, देखें Live

    गुरदासपुरः कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कलानौर गुरदासपुर रोड पर बुधवार को अड्डा नड़ांवाली के पास कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की पायलट गाड़ी और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के बीच भयानक टक्कर हो गई, जिसमें दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में पायलट गाड़ी में सवार तीन पुलिस वाले और स्विफ्ट कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस 108 के जरिए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर कलानौर में भर्ती कराया गया है।

    इस काफिले में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह के अलावा डीसी दलविंदरजीत सिंह और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल थे। मिली जानकारी के मुताबिक, स्विफ्ट गाड़ी कलानौर से गुरदासपुर जा रही थी। वहीं, दूसरी तरफ केबिनेट मंत्री हरभजन सिंह और उनकी पायलट गाड़ी बाढ़ से प्रभावित किसानों को चेक बांटने के लिए डेरा बाबा नानक जा रहे थे, तभी पुलिस पायलट की गाड़ी और स्विफ्ट के बीच जोरदार टक्कर हो गई और दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

    हादसा इतना भयानक था कि पायलट जिप्सी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर और उसके साथ वाली सीट पूरी तरह दब गई थी। दूसरी गाड़ी की भी यही हालत थी। हादसे के बाद मंत्री का काफिला रुक गया। उन्होंने और उनकी टीम ने सभी घायलों को एम्बुलेंस में डालकर अस्पताल भिजवाया। इस दौरान वहां काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।

    इस दौरान कैबिनेट मंत्री ईटीओ ने खुद भी पुलिस की मदद की। ईटीओ ने बताया कि पायलट गाड़ी में सवार करीब चार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें बड़ी मुश्किल से हादसाग्रस्त गाड़ी से निकालकर इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं, दूसरी गाड़ी के ड्राइवर समेत तीन और लोग जख्मी हो गए हैं।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल कलानौर के एसएमओ डॉक्टर अत्री ने बताया कि इस हादसे में 4 गनमैन घायल हुए हैं, जिनमें से 3 को सिर पर चोट लगी है, एक को सीने में और एक को पीठ व गर्दन में चोट लगी है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को फर्स्ट एड दे दी गई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुरदासपुर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर अत्री ने कहा कि मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

  • Jalandhar News: बाजारों में भारी मात्रा में पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बाजारों में भारी मात्रा में पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश भर में दीपावली के पर्व को लेकर तैयारियां चल रही है। ऐसे में शहर में दीपावली के पर्व को लेकर अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। आज यानी बुधवार को आग से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए विभाग की ओर से मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान यह मॉक ड्रिल भगवान वाल्मीकि चौक से गुड़ मंडी चौक तक निकाली गई। ड्रिल का नेतृत्व ज्वाइंट कमिश्नर संदीप ऋषि दमकल विभाग के एडीएफओ मनिंदर सिंह की अगुवाई में किया गया। उन्होंने बताया कि दीपावली पर पटाखों के अत्यधिक उपयोग से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।

    ऐसे में आपात स्थिति में कैसे त्वरित कार्रवाई कर आग पर काबू पाया जाए, इसके लिए टीम को अभ्यास कराया गया। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान अग्निशमन विभाग का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। किसी भी आगजनी या हादसे की सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर पर दें, ताकि राहत-बचाव कार्य समय पर शुरू किया जा सके। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि दीपावली में पटाखों का इस्तेमाल पूरी सावधानी से करें और उन्हें हमेशा खुले स्थान पर ही जलाएं। वहीं नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर संदीप ऋषि ने कहा कि आज शहर के अलग-अलग जगहों पर लोगों को सुचेत किया गया। वहीं दमकल विभाग में खामियों को पूरा किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि शहर में 5 फायर स्टेशन जालंधर को कवर करने के लिए मौजूद हैं, जिसमें से एक अंडर कंस्ट्रक्शन में है। उन्होंने कहाकि 102 कर्मियों का स्टाफ मौजूद है, वहीं विभाग के पास 22 व्हीकल है, जिसमें से 3 व्हीकल दो दिन पहले दमकल विभाग को दिए गए है। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य इमरजेंसी घटना में सावधानी को लेकर किया जाता है। उन्होंने लोगों से आग लगने वाले सामान को छतों से हटाने की अपील की है। तंग बाजारों में दमकल विभाग को परेशानी का सामना करने को लेकर कहा कि उनके पास छोटी गाड़ियां और बाइक मौजूद है।

    ऐसे में लंबी पाइपों का इतंजाम भी किया गया है। इस दौरान पटाखा मार्किट में एनओसी को लेकर कहा कि दमकल विभाग और पुलिस कमिश्नर द्वारा एनओसी दिया गया है। उन्होंने कहा कि 2016 के कानून के तहत टेपरेरी पटाखा मार्किट को लेकर एनओसी दी गई है। इस दौरान शहर में अवैध कब्जों को लेकर कहा कि तहबाजारी टीम द्वारा लगातार अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि त्यौहारी सीजन को लेकर अभी कार्रवाई पर रोक लगाई गई है और दुकानदारों से अवैध कब्जे को लेकर आग्रह किया जा रहा हैकि राहगीरों को त्यौहारी सीजन में परेशानी का सामना ना करना पड़े।

     

     

  • Punjab News: दिन-दिहाड़े घर में घुसे चोर; LED, नकदी और चांदी के गहने लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन-दिहाड़े घर में घुसे चोर; LED, नकदी और चांदी के गहने लेकर फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः दिन-दिहाड़े चोरों ने एक घर को निशाना बनाया, जहां से चोर एलईडी, नकदी और चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। वारदात के समय घर का मालिक घर पर नहीं था। वारदात हनुमान चौक के पास घनी आबादी वाले बेरिया मोहल्ले की है।

    पीड़ित महिला रीना बेदी ने बताया कि वह दिवाली की खरीदारी करने के लिए बाजार गए हुए थे। वापिस घर पहुंचे तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर के पीछे वाली तंग गली से दरवाजा तोड़कर घर में घुसे। चोर एलईडी, 9 हजार रुपए की नकदी जो बच्चों ने अपनी मेहनत से जोड़ी थी और चांदी की 2-2 तोले वजन की तीन चैनियां लेकर फरार हो गए। महिला ने बताया कि उनके पति गुरविंदर सिंह बेदी वीडियो, फोटोग्राफी और मिक्सिंग का काम करते हैं। घर में मिक्सिंग मशीनें और कंप्यूटर आदि रखे हुए थे, लेकिन चोरों ने कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को हाथ तक नहीं लगाया। चोरी की वारदात के समय गुरविंदर बेदी शहर से बाहर गए हुए थे।

    चोरों ने अलमारियों की तलाशी ली और नकदी, चांदी की चेन व एलईडी लेकर फरार हो गए। महिला का कहना है कि अप्रैल महीने में उनके पड़ोसी के बंद घर का ताला तोड़कर भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। इससे पहले भी गली से 2 मोटरसाइकिल अलग-अलग समय में चोरी हुए थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है पर अभी तक कोई पुलिस कर्मी मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंचा है।