Blog

  • जालंधरः टिप्पर की चपेट में आने से महिला की मौत, ड्राइवर फरार

    जालंधर,ENS: गांव धालीवाल से थाबलके रेलवे स्टेशन तक जाने वाली लिंक रोड पर एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी मुताबिक एक टिप्पर की चपेट में आने से उक्त महिला की मौत हुई है। मृतक महिला की पहचान बजूहा कलां की रहने वाली कमलजीत कौर पत्नी योगराज सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी मुताबिक मृतक महिला अपने किसी रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल जा रही थी तभी टिप्पर की चपेट में आ गई जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा तब हुआ जब टिप्पर चालक के सामने एक अन्य टिप्पर आ जाने के कारण वह अपने टिप्पर को बैक कर रहा था। घटना के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। थाना सदर नकोदर की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। चश्मदीदों तथा पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर उक्त टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

  • जालंधर: NITJ कैंपस के प्रोफेसर पर लगे छात्राओं के साथ sexual हरासमेंट के सीरियस आरोप 

    जालंधर (ENS): नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के जालंधर GT रोड पर स्थित कैंपस से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कैंपस में पड़ने वाली गर्ल्स स्टूडेंट्स ने अपने ही पीएचडी प्रोफेसर पर सेक्सुअल हरासमेंट के गंभीर आरोप लगाए है। यह सेन्सिटिव मामला NIT के MBA विभाग से जुड़ा हुआ है। 

    आरोपी प्रोफेसर की शिकायत महिला सेल के पास पहुँच चुकी है। सेल की अध्यक्ष डॉ दमनजीत कौर इस मामले में मीडिया से समय नहीं है कह कर दुरी बनाए हुए है। एनकाउंटर न्यूज़ द्वारा NIT की मैनेजमेंट से  सम्पर्क करने का प्रयास किया गया।  लेकिन हो नहीं पाया , यदि मैनेजमेंट इस मामले में अपना पक्ष रखना चाहती है ,तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।  

     बताया जाता है कि उक्त prof. लगभग 1 वर्ष पहले ही NIT में आया है। पता चला है कि उक्त प्रोफेसर से MBA के साथ-साथ पीएचडी कर रही लड़कियां भी पीड़ित हैँ। NIT की इस शर्मनाक घटना के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हॉस्टल लड़कियों की वायरल हुई अश्लील VIDEO घटना की याद ताज़ा कर दी।

  • पंजाबः गैंगस्टर के करीबी पर NCB की रेड, सामान किया जब्त

    लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में आज गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के करीबी गुरविंदर सिंह गैरी के जिम पर NCB ने रेड की है। ड्रग मनी से बनाए जिम का सामान टीम ने जब्त कर लिया।
    आज दोपहर NCB की टीम चंडीगढ़ रोड स्थित GTB नगर, 33 फूटा रोड, मुंडियां कलां में रेड करने पहुंची। टीम ने आज कुल करीब 37 लाख का सामान जब्त किया है। नशा तस्करी के मामले में आरोपी गुरविंदर गैरी पहले से संलिप्त है। टीम आरोपी गैरी जायदादें भी फ्रीज करने में जुटी है। 

    बता दें अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर अक्ष्य छाबड़ा के साथ गुरविंदर गैरी की अच्छी दोस्ती है। एनसीबी की टीम ने 15 नवंबर 2022 को लुधियाना से 20.326 किलोग्राम हेरोइन के साथ संदीप सिंह उर्फ ​​दीपू नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा था। संदीप की निशानदेही पर पुलिस ने लुधियाना में दो लैब पर छापामारी की थी। इन लैब को दो अफगान केमिस्ट चला रहे थे। यह सिंडिकेट अफगानिस्तान, पाकिस्तान समेत भारत के कई राज्यों में सक्रिय था।

    जूस की बोतल और टोमैटो पेस्ट में करते थे हेरोइन की तस्करी
    एनसीबी की जांच में सामने आया कि आरोपी जूस की बोतलों और टोमैटो पेस्ट के पैकेट में नशीले पदार्थों की तस्करी करते थे। ऐसे में वह किसी की भी पकड़ में नहीं आते थे। साथ ही नशे को अपनी मंजिल पहुंचाकर मोटा मुनाफा कमा लेते थे। 

    गैंगस्टर जग्गू भगवानपुनिया का करीबी है गिरोह प्रमुख 
    आरोपियों में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का करीबी संदीप सिंह उर्फ चट्ठा इस गिरोह का प्रमुख बनकर उभरा है।। वह जम्मू से लुधियाना हेरोइन लाकर आता है। वह दिल्ली में दोहरे हत्याकांड का आरोपी है। साल 2012 से 2017 तक उस पर पंजाब पुलिस ने कई एनडीपीएस के कई केस दर्ज किए है।  पकड़े गए आरोपियों में संदीप सिंह उर्फ दीपू, हरसुखवीर सिंह उर्फ राजा, अक्षय कुमार छाबड़ा मुख्य आरोपी, अजय कुमार उर्फ गोरा, जसपाल सिंह उर्फ गोल्डी, हितेश वर्मा, भुवनेश कपूर, सुभाष गोयल, कारी हमिदुल्ला यूसीफी केमिस्ट, मोहम्मद हाकिद सालिम केमिस्ट, अमनदीप चन्नी, गुरमेल सिंह गैरी, रावलजीत उर्फ रावल बडाला, जैदी हैदर राजी और मोहम्मद इमरान सहित कुछ अन्य नाम शामिल है।

    ट्राइसिटी के क्लबों में करते थे नशे की सप्लाई
    आरोपी पंजाब व ट्राइसिटी के नाइट क्लबों व रेस्तरां में को नशे की सप्लाई करते थे। साथ ही, इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के विभिन्न अन्य धंधों जैसे शराब की दुकानों, चावल मिल, घी व्यवसाय और प्रतिष्ठित ब्रांडों की विभिन्न एजेंसियों व उनके सहयोगियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हुए थे। आरोपी ड्रोन और बंदरहागहों के माध्यम से हेरोइन की तस्करी करते थे। अब तक इस मामले में  टीम ने 39.936 किलोग्राम हेरोइन, 0.557 किलोग्राम अफीम, 23.645 किलोग्राम संदिग्ध कैफीन पाउडर, एचसीएल की 04 बोतलें, 31 रोंद, और 01 मैगजीन बरामद किया है। इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
    अब तक 52 करोड़ के लगभग NCB चंडीगढ़ ने इस सिंडिकेट की चल/अचल संपत्तियों को फ्रीज किया जा चुका है।

  • पंजाब: नशे के खिलाफ आवाज़ उठाना महिला डॉक्टर को पड़ा महंगा, देखें वीडियो

    पुलिस पर लगे मारपीट के आरोप

    लुधियाना: जिले में कई बार ड्रग्स को लेकर पुलिस और प्रशासन को लोगो की शिकायते मिलती रहती है। एक तरफ तो सरकार नशे के खिलाफ लोगो से सहयोग मांग रहे है। वही दूसरी तरफ नशे के खिलफ आवाज़ उठाने वालो को कड़ी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला शहीद करनैल सिंह नगर बैक साइड चौंकी माराडो कॉलोनी में रहने वाली महिला डॉक्टर का सामने आया है।

     गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर सोनिया मल्होत्रा ने पुलिस और प्रशासन को उनके इलाके में चल रहे ड्रग्स और गैर सामाजिक मामले को लेकर शिकायत दी थी। महिला डॉक्टर का आरोप है कि इस शिकायत को लेकर उसे थाने में बुलाया गया। जहां महिला पुलिसकर्मी द्वारा उसे मारपीट की गई। इलाके में हो रही गैर सामाजिक गतिविधियों को लेकर आवाज उठाना उसे महंगा पड़ा है। इस दौरान महिला ने आरोप लगाया है कि उसे सुबह से थाने में लाया गया और पूछताछ के दौरान उससे मारपीट के गई। 

    महिला ने आरोप लगाया है कि इस मामले को लेकर उसने पुलिस अधिकारियों को फोन करके शिकायत भी दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने कहा बीते दिन उसने डीसी ऑफिस में शिकायत भी दी थी। इसके बाद आज पुलिस उन्हें घर के बाहर से यह कह कर जबरदस्ती उठा लाई कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।  इस दौरान उसके फोन तक जब्त कर लिए गए।

    वहीं दूसरी ओर महिला कांस्टेबल ने डॉक्टर पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर थाने के बाहर जमकर हंगामा हुआ है। वह इस मामले को लेकर माराडो चौकी इंचार्ज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त महिला के खिलाफ इलाका वासियो की ओर से शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर कारवाई करते हुए  एससी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। जिसके तहत आज जब  पुलिस महिला को गिरफ्तार करने के लिए घर गई तो उसने पुलिस से हाथापाई की।

  • बद्दी में एसडीएम कार्यालय व पट्टा में खुला बीडीओ कार्यालय

    बद्दी में एसडीएम कार्यालय व पट्टा में खुला बीडीओ कार्यालय

    बद्दी में बीएमओ कार्यालय खोलने की भी अधिसूचना जारी हुई

    सीएम ने एक साल पहले जो कहा था वह करके दिखाया- राम कुमार

    सीपीएस ने दून में कराया ऐतिहासिक विकास

    सचिन बैंसलबददी:दून के विधायक  व सीपीएस चौधरी राम कुमार ने बताया कि बद्दी में एसडीएम कार्यालय, पट्टा में ब्लाक कार्यालय व बद्दी में बीएमओ कार्यालय को मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दे दी है। सरकार ने इन तीनों कार्यालय को खोलने की अधिसूचना जारी कर दी है। राम  कुमार ने  बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बद्दी दौरे पर यह तीनों घोषणाएं की थी। जिसे उन्होंने लागू करके ऐतिहासिक फैसला लिया है।  पट्टा में ब्लाक कार्यालय व बद्दी में एसडीएम कार्यालय खोलने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू करदी जाएगी। पहली बार दून को बीएमओ भी मिलेगा। इसके लिए एक सप्ताह के भीतर बीएमओ को तैनात करते वहां पर कार्यालय चालू कर दिया जाएगा। अभी तक दून के लोगों को ब्लाक के कार्य के लिए कसौली व नालागढ़ जाना पड़ता था लेकिन अब यहां के लोगो का अपना ब्लाक होगा। वहीं दून में एसडीएम कार्यालय खुलने से भी लोगों की लंबे समय से मांग पूरी हुई है। अब दून की जनता को एसडीएम से जुड़े कार्य के लिए नालागढ़ नहीं जाना पड़ेगा।
    सीपीएस ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में दून में कांग्रेस से इतिहास रचा है। बरोटीवाला में डिग्री कालेज खोलने के बाद यहां पर 51 बीघा जमीन कालेज के नाम की है। अब यहां पर बिल्डिंग तैयार हो गई है और नई बिल्डिंग में पिछले एक साल से कक्षाएं संचालित हो रही है। पट्टा व कुठाड में आईटीआई तथा झाड़माजरी में पालटेक्निक कालेज खोला गया। जहां पर दून विस के बच्चे तकनीकी शिक्षा लेकर रोजगार प्राप्त कर रहे है।
    पट्टा में खंड शिक्षा कार्यालय खोला गया। 36 स्कूल अपग्रेड किए गए। 35 पेयजल व सिंचाई योजनाएं तैयार की गई। दून के  गोयला, कुल्हाड़ीवला, काठा  व आकांवाली में पावर प्रोजेक्ट खोले गए जिसमें बिजली के लगने वाले कटों से उद्योगपतियों व लोगों को निजात मिली।  बद्दी पीएचसी को दर्जा बढ़ा कर उसे 50 बैढ का किया गया जिसका भवन बन कर तैयार हो गया है। पीएटचसी चंडी का भी दर्जा बढ़ा कर उसे सीएचसी कराया गया है। उसके लिए 13 करोड़ में भवन भी तैयार किया गया है। उनका सपना दून के एक माडल विस क्षेत्र बनाने का है जिसके लिए वह युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे है।
  • कम रूपये से काम कर पाना गत्ता फैक्ट्री को कर्ज में डुबोने के समान – आदित्य सूद

    अब तक की सबसे बडी दुदर्शा पर पहुंचे गत्ता उद्योगों के पास अब तालाबंदी ही विकल्प

    रेट न बढ़े तो 10 दिन के भीतर बंद हो जाएंगे हिमाचल के गत्ता उद्योग- हेमराज चौधरी

    बददी में राज्याध्यक्ष आदित्य सूद ने मीडीया के समक्ष उठाए कई मुद्दे

    हमारे मामले में केंद्र व प्रदेश सरकार ने साधी है पूर्ण चुप्पी-अशोक राणा

     

    सचिन बैंसलबददी:राष्ट्रीय स्तर पर क्राफ्ट पेपर के दामों में हो रही आशातीत वृद्धि ने हिमाचल प्रदेश के गत्ता उद्योगों की कमर तोड कर रख दी है। आलम यह है कि न तो उनके वेंडर आगे से दाम बढ़ा रहे और न ही वो पुराने रेट पर माल दे पा रहे हैं। इसी कारण से गत्ता उद्योग तालाबंदी की कगार पर पहुंच चुके हैं। हैरानी की बात तो यह है कि इस मुददे पर न तो केंद्र सरकार व न ही राज्य सरकार उनकी मदद कर रही है।  हिमाचल प्रदेश गत्ता उद्योग संघ की एक आपात बैठक बीबीएनआईए सभागार में हुई।

    जिसमें गत्ता उद्योग के कच्चे माल में हुई 25 फीसदी बढ़ोतरी पर गहरी चिन्ता व्यक्त की गई । हिमाचल प्रदेश कोरोगेटेड बाक्स मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य सूद, महामंत्री विशाल गोयल व बीबीएन इकाई प्रधान हेमराज चौधरी ने बैठक के बाद प्रेस वार्ता में कहा कि क्राफट पेपर के रेट पिछले दो वर्षों में 25 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुके हैं ।  परन्तु हमें उद्योगों से रेट बढक़र नहीं मिल रहे हैं जिस कारण से हमें गत्ता उद्योग चलाने मुश्किल हो गये हैं । इसी कारण से शुक्रवार की बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर यही हाल रहा तो  आने वाले दिनों में हिमाचल के सभी गत्ता उद्योग हडताल पर चले जाएंगे।  हमसे पैकिंग संबधित गत्ता पेटी खरीदने वाले संबंधित उद्योगों को होने वाले नुकासान की जिम्मेवार केंद्र व प्रदेश सरकार है ।

    गत्ता उद्योग संघ और पेपर मिल कार्डिनेट समिति के चेयरमैन रजत मित्तल ने कहा कि पेपर मिलों ने अवैध तौर पर गठजोड करके क्राफट पेपर के दामों में जो 25 फीसदी वृद्वि की है उससे हमारी लागत तो कई गुणा बढ़ गई लेकिन हमें गत्ते की पेटियों के दाम बढक़र नहीं मिल रहे हैं। वरिष्ठ सदस्य अजय चौधरी ने कहा कि यदि यही हाल रहा तो हिमाचल के 300 से अधिक गत्ता उद्योग बंद हो जाएंगे और हजारों परिवार अपनी रोजी रोटी के लिए तरस जाएंगे ।

    इसलिए प्रदेश सरकार को क्रेन्द्र सरकार के साथ मिलकर पेपर मिलों के लिए एक विशष पालिसी तैयार करनी चाहिए जिससे पेपर मिल मालिकों की मनमर्जी पर लगाम लगाई जा सके ।  निर्मल सिंगला, अशोक राणा, हेमराज चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 300 से ज्यादा गत्ता उद्योग हैं जिनमें 35000 टन से अधिक क्राफट पेपर का उपयोग हर महीने किया जाता है। तथा प्रदेश सरकार को 45 करोड से ज्यादा राजस्व इसी इंडस्ट्री से जाता है ।

    लेकिन उत्तर भारत की पेपर मिलों की मनमर्जी से रेट बढौतरी करने के कारण हमें फैक्टरी बंद करने की नौबत आन पडी है । तथा 90 प्रतिशत लेबर खाली बैठी है । हमारी प्रदेश सरकार से यही मांग है कि हमारे द्वारा तैयार माल पर 25 प्रतिशत की बढौतरी हो जिससे सभी गत्ता उद्योग जिन्दा रह सकें । प्रैस वार्ता को हिमाचल प्रदेश के प्रदेश के अध्यक्ष आदित्य सूद, गगन कपूर, मुकेश जैन, विशाल गोयल महामंत्री,  उपाध्यक्ष हेमराज चौधरी, बीबीएन इकाई के महामंत्री अशोक राणा, निर्मल सिंगला,  राजीव गुलाटी, संजीव जैन कोषाध्यक्ष ने भी संबोधित किया।
  • जालंधरः चोरी के वाहन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार किया है। खुलासे में पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वाहन चोरी गिरोह सक्रिय है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने शहर में चेकिंग तेज कर दी। इसी दौरान उन्होंने ने बताया कि सोढल चौक में युवक पर शक होने पर पुलिस ने उसे रोका और जांच शुरू की। 

    पुलिस आयुक्त ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि युवक के कब्जे से लिया गया वाहन चोरी का स्कूटर है। आरोपी राहुल शर्मा पुत्र राकेश कुमार वासी समत नगर थाना डिवीजन 2 को गिरफ्तार किया है। आगे की जांच के दौरान एक और स्कूटर (एक्टिवा) बरामद किया गया है। जिससे दो एक्टिवा स्कूटर नंबर PB08-BH-5827 और PB08-ES-1990 बरामद हुए हैं। 

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी की चार एफआईआर और एक डीडीआर पहले से ही लंबित है। आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।

  • सैलून में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 की मौ+त 

    सैलून में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 की मौ+त 

    नई दिल्ली: नजफगढ़ में शुक्रवार को दो लोगों युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग एक सैलून में हुई थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
    पुलिस ने बताया कि नजफगढ़ थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें कॉलर ने बताया कि इंद्रा पार्क, पिलर नंबर 80, सैलून में एक लड़के को गोली मार दी गई। वहीं, मोहन गार्डन थाने में बंदूक की गोली से घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के संबंध में एक कॉल प्राप्त हुई थी।

    घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर सोनू और आशीष नाम के दोनों लोगों की चोटों के कारण मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और एफएसएल टीमों को लगाया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੀਨਗਰ ‘ਚ ਮਾਰੇ ਗਏ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੀ ਡਾਕਟਰ ਨੇ ਫ਼ੜੀ ਬਾਂਹ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਸ਼੍ਰੀਨਗਰ ਚ ਅੱਤਵਾਦੀ ਹਮਲੇ ਦੌਰਾਨ ਕਸਬਾ ਚਮਿਆਰੀ ਦੇ ਮਾਰੇ ਗਏ 2 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੀ ਬਾਂਹ ਫੜਦਿਆਂ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ ਦੇ ਬਾਨੀ ਅਤੇ ਦੁਬਈ ਦੇ ਉੱਘੇ ਕਾਰੋਬਾਰੀ ਡਾ.ਐਸ.ਪੀ ਸਿੰਘ ਉਬਰਾਏ ਵੱਲੋਂ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੀ 2500 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਮਹੀਨਾ ਪੈਨਸ਼ਨ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਸਬੰਧੀ ਦੁੱਖ ਅਤੇ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਹਮਦਰਦੀ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਦਿਆਂ ਸੁਖਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਟਰੱਸਟ ਦੀ ਮਾਝਾ ਜ਼ੋਨ ਦੀ ਟੀਮ ਨੂੰ ਕਸਬਾ ਚਮਿਆਰੀ ਵਿਖੇ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਕੋਲ ਭੇਜ ਕੇ ਫ਼ਰਵਰੀ ਮਹੀਨੇ ਦੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਚੈੱਕ ਦੋਵਾਂ ਮਿਤਕਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਰੋਹਿਤ ਮਸੀਹ ਦੀਆਂ ਮਾਵਾਂ ਨੂੰ ਕਸਬੇ ਦੇ ਮੋਹਤਬਰਾਂ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ਵਿੱਚ ਸੌਂਪੇ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਟਰੱਸਟ ਦੇ ਮਾਝਾ ਜੋਨ ਦੇ ਸਲਾਹਕਾਰ ਸੁਖਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼੍ਰੀਨਗਰ ਵਿਖੇ ਮਜ਼ਦੂਰੀ ਕਰਨ ਗਏ, ਉਕਤ ਦੋਵਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਅੱਤਵਾਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਮਿਥ ਕੇ ਕੀਤੇ ਹਮਲੇ ਦੌਰਾਨ ਮਾਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਦ ਇਸ ਘਟਨਾ ਸਬੰਧੀ ਟਰੱਸਟ ਦੀ ਮਾਝਾ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਡਾ.ਓਬਰਾਏ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕਰਕੇ। ਆਰਥਿਕ ਪੱਖੋਂ ਕਮਜ਼ੋਰ ਦੋਵ੍ਹਾਂ ਕਿਰਤੀ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਹੋਏ, ਇਸ ਧੱਕੇ ਬਾਰੇ ਦੱਸਿਆ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੁਰੰਤ ਫੈਸਲਾ ਲੈਂਦਿਆਂ ਦੋਵਾਂ ਮਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮਾਵਾਂ ਨੂੰ 2500 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਮਹੀਨਾ ਉਮਰ ਭਰ ਲਈ ਪੈਨਸ਼ਨ ਦੇਣ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ। ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਟਰੱਸਟ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਜਿੱਥੇ ਦੋਵਾਂ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਦਰਦੀ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕੀਤਾ। ਉਥੇ ਹੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਚੈੱਕ ਵੀ ਸੌਂਪੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਦੋਵਾਂ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਸਬਾ ਚਮਿਆਰੀ ਦੀ ਪੰਚਾਇਤ ਤੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਮੋਹਤਬਰਾਂ ਨੇ ਇਸ ਉਪਕਾਰ ਲਈ ਡਾ.ਓਬਰਾਏ ਦਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ।

  • पंजाब : ह’त्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पुलिस ने गांव दुला सिंह वाला में वीरवार को युवक की हत्या के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मृतक को अपने घर पर जरूरी बात करने के बहाने बुलाया। इसके बाद गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। कोर्ट में पेश करके पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेगी। एस.पी रणधीर कुमार ने बताया कि 8 फरवरी को पीड़ित गुरजंट सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव कमला मिड्‌डू ने पुलिस को सूचना दी कि गांव दुला सिंह वाला निवासी बचितर सिंह ने उसे और उसके भाई सतनाम सिंह को जरूरी बात करने के लिए अपने घर पर बुलाया था,

    जिसके बाद वह अपने एक दोस्त बलविंदर सिंह के साथ बचितर सिंह के घर पर चले गए, जिसके बाद बचत्तिर सिंह ने उनके भाई सतनाम सिंह को कमरे के अंदर बुलाया जहां पर उसने सतनाम सिंह को गोली मारकर कत्ल कर मौके से फरार हो गया। गुरजंट सिंह की उक्त शिकायत के आधार पर आरोपी बचितर सिंह पर हत्या का मुकदमा थाना मल्लावाला में दर्ज किया गया। इसके उपरांत हत्यारोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया।

    टेक्निकल टीम की सपोर्ट से आरोपी बचत्तिर सिंह को बस अड्‌डा फतेहगढ़ सभरांव नजदीक दाना मंडी से घटना के 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अब तक की पूछताछ में घटना का कारण निजी रंजिश बताया है। आरोपी को अदालत में पेशकर रिमांड हासिल किया जाएगा।