Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: पार्टी छोड़कर जाने पर अमन अरोड़ा का आया बड़ा बयान, मजीठिया और बाजवा पर साधे निशाने, देखें वीडियो

Jalandhar News: पार्टी छोड़कर जाने पर अमन अरोड़ा का आया बड़ा बयान, मजीठिया और बाजवा पर साधे निशाने, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: पार्टी छोड़कर जाने पर अमन अरोड़ा का आया बड़ा बयान, मजीठिया और बाजवा पर साधे निशाने, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया ने आज शाहपुर सिटी कैंपस में पार्टी की मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में 1000 ब्लॉक ऑब्जर्वरों में मंत्री और विधायक शामिल हुए। इस मीटिंग में स्पीकर कुलतार संधवा, पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल, नरेश कटारिया, जीवनजोत कौर, इंद्रजीत निज्जर, विधायक बलकार सिद्धू, ब्रह्म शंकर जिंपा सहित विधायक और पहुंचे। इस दौरान अमन अरोड़ा ने भाजपा पर जमकर निशाने साधे। वहीं उन्होंने आप पार्टी के छोड़े जाने की अफवाहों को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रहे।

इससे पहले भी उनके बारे में पार्टी छोड़ने को लेकर अफवाहें उड़ चुकी है, लेकिन वह हमेशा पार्टी के साथ रहेंगे। अमन अरोड़ा ने कहा कि हाल ही में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को लेकर भी पार्टी छोड़ने की अफवाहे उड़ाई गई थी और उन्होंने पार्टी ना छोड़ने को लेकर प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया था। उन्होंने कहा कि एक साल पहले बिक्रम मजीठिया ने उसको लेकर बयान दिया था, जिसके बाद उसे जवाब दे दिया गया था, लेकिन अब तक सवाल का जवाब नहीं आया है। वहीं अब दोबारा बिक्रम मजीठिया ने पोस्ट शेयर करके कहा कि अब आप के अरोड़े भी पार्टी से जाएंगे। ऐसे में उन्होंने कहा कि जो हलका और ओच्छा व्यक्ति अपने बयान पर सवालिया निशान लगाए, ऐसे में अमन अरोड़ा उसे कोई क्या जवाब दें।

राघव चड्ढा और संदीप पाठक को लेकर कहा कि जो विधायक उनकी अगुवाई में पार्टी में आए थे, वह पार्टी में ही रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पार्टी का कोई सदस्य नहीं जाने वाला है। इस मीटिंग को लेकर कहा कि यह मीटिंग 15 दिन से पहले तय हो गई थी। उन्होंने कहा कि ऑब्जर्वरों को लोगों के बीच में भेजा गया था और उसकी रिपोर्ट तैयार करके वह आज पार्टी को सौंपेगे। गारंटी पर अमन अरोड़ा ने कहा कि जो लोग गारंटी लेते थे वह भाग गए। उन्होंने कहा कि जिन साथियों के साथ उनका संपर्क है, वह पार्टी के साथ ही रहेंगे। अमन अरोड़ा ने कहा कि लाखों लोग पार्टी के साथ जुड़े और पार्टी नेशनल पार्टी बन गई। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का पहले से जमीनी स्तर पर तालमेल नहीं था, ऐसे में उनके पार्टी छोड़कर जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता।

वहीं प्रताप बाजवा द्वारा 50 विधायकों के पार्टी छोड़ने पर कहा कि उन्हें लगता है कि वह खुद शायद कांग्रेस छोड़कर जा रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास यह सूचना कैसे आई कि आप पार्टी के विधायक भाजपा के संपर्क में है, क्या वह खुद भाजपा में शामिल हो रहे है। अमन अरोड़ा ने कहा कि लोगों को वहम है कि उनके कंधे पर पार्टी खड़ी होती है, आज के समय में घर का काम किसी के जाने से नहीं रूकता, ऐसे में अमन अरोड़ा के जाने से भी कभी काम नहीं रूकेंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here