Home Punjab>Pathankot Punjab News: संदिग्ध धमाके के बाद Railway Police Alert, स्टेशन पर चलाया तलाशी अभियान, देखें वीडियो

Punjab News: संदिग्ध धमाके के बाद Railway Police Alert, स्टेशन पर चलाया तलाशी अभियान, देखें वीडियो

0
Punjab News: संदिग्ध धमाके के बाद Railway Police Alert, स्टेशन पर चलाया तलाशी अभियान, देखें वीडियो

पठानकोटः पटियाला स्थित रेलवे ट्रैक पर हुए संदिग्ध धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद से ही पंजाब के तमाम रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बड़ा तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस बल के साथ जीआरपी थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने रेलवे स्टेशन को अपने घेरे में ले लिया। इस सर्च ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित खतरे को टालना और यात्रियों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करना था। इस अभियान की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जीआरपी के साथ बम निरोधक दस्ता भी मौजूद रहा। टीम ने जम्मू कश्मीर से आई ट्रेन जो प्लेटफार्म पर खड़ी थी उनके डिब्बों के नीचे और सीटों के पीछे भी जांच की। स्टेशन की पटरियों के आसपास के खाली हिस्सों की भी बारीकी से तलाशी ली गई।

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि समय-समय पर जीआरपी पुलिस की ओर से स्टेशनों पर और पटरी पर बारीकी से जांच की जाती है। इसी के चलते आज फिर उनकी ओर से रेलवे स्टेशन और पटरी पर बारीकी से जांच की गई जिसमें जम्मू कश्मीर से आने वाली गाड़ियों के अंदर यात्रियों के सामान की जांच की गई और इसी के साथ उनके आधार कार्ड भी चेक किए गए। उनके साथ बम निरोधक दस्ते ने भी ट्रेनें और पटरी पर चेकिंग की। थाना प्रभारी ने बताया कि सर्च के दौरान स्टेशन परिसर या पटरियों पर कोई भी संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति नहीं पाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील कि है कि यदि स्टेशन या ट्रेन में कोई लावारिस बैग, खिलौना या कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखे, तो उसे हाथ न लगाएं और तुरंत पास के पुलिसकर्मी या रेलवे हेल्पलाइन पर सूचित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here