Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Car और Tractor Trolley की टक्कर में ASI घायल

Jalandhar News: Car और Tractor Trolley की टक्कर में ASI घायल

0
Jalandhar News: Car और Tractor Trolley की टक्कर में ASI घायल

जालंधर, ENS: जालंधर बायपास से कपूरथला को जाते मार्ग पर देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल एएसआई की पहचान अमरीक सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना के दौरान वहां पर लंबा जाम लग गया।

मिली जानकारी के मुताबिक एएसआई को लोगों ने कार से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और तुरंत पास के प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस मुलाजिम की हालत गंभीर होने के चलते जालंधर के अस्पताल में रेफर किया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार नकोदर थाने में तैनात एएसआई अमरीक सिंह निवासी गांव मलसियां अपनी ड्यूटी खत्म कर 8 बजे अपनी कार में सवार होकर घर जा रहे थे।

जब जालंधर बायपास से कपूरथला मार्ग पहुंचे तो सुखजीत हॉस्पिटल के पास सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायल अमरीक सिंह को लोगों ने कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकाला और गंभीर रूप में घायल हुए एएसआई को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया।

गंभीर हालत को देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी प्रभारी संजीव कपूर पुलिस पार्टी के मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि एएसआई 8 बजे अपनी ड्यूटी खत्म कर वापस घर जा रहा था। रास्ते में ही हादसा हो गया उन्होंने आगे बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here