Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Jalandhar News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

0
Jalandhar News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

जालंधर: महानगर के थाना मकसूदों के अधीन आते गांव में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मरने वाला यवक डिप्रैशन का शिकार था जिसके चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना थाना मकसुदा की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी ।

जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की मुबारकपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपने कमरे में बंद करके फंदा लगा लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक पिछले काफी समय से डिप्रैशन में चल रहा था तथा पिछले कुछ दिनों से काफी शराब का सेवन कर रहा था। उन्होंने बताया कि सुबह पारिवारिक सदस्यों ने जब उसका दरवाजा खटखटकाया तो अंदर से कोई भी जबाव नहीं आया तो वे दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और देखा की मृतक की लाश फंदे से लटक रही थी। पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here