आरोप है कि ऑटो चालक ने उसे पठानकोट बाईपास से पहले 500 मीटर दूरी पर स्थित रास्ते में ही उतार दिया और रास्ते में ही उससे 200 रुपए मांगने लग गया। महिला का कहना हैकि वह उसे पठानकोट बाईपास तक पहुंचाने के लिए कहने लगी तो ऑटो चालक ने आगे जाने से मना कर दिया। जब उसने विरोध किया तो वह रास्ते में से ही उसे उतार कर पूरे सफर के 200 रुपए मांगने लगा। इस दौरान भारी हंगामा देख लोगों ने बीच-बचाव किया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में महिला द्वारा विरोध किया जा रहा है। महिला ने कहा कि वह 200 रुपए उसे देने को तैयार है, लेकिन वह उसे उसके तय सफर से उतारें। जिसके बाद ऑटो चालक महिला को गलत बताने लगा और कहने लगा उसने उससे 200 रुपए लेने है, जो अभी तक महिला ने नहीं दिए। इस दौरान लोगों ने बीच-बचाव करके मामला शांत करवाया।View this post on Instagram