Home Punjab>Ludhiana Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान का लटकता मिला शव, देखें वीडियो

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान का लटकता मिला शव, देखें वीडियो

0
Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान का लटकता मिला शव, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के हैबोवाल इलाके के अधीन आते संधू नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत हो गई। मृतक का घर पर शव लटकता मिला। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दीपक उर्फ बलराम के रूप में हुई है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। लोगों ने बताया कि बलराम किराये के मकान में रहता था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए समीर ने बताया कि 6 बजे जब वह घर पर पहुंचे तो उसे बलराम की मौत का पता चला। दीपक फोन में अकसर किसी से बात करता था।

बलराम की शादी नहीं हुई थी। व्यक्ति ने कहा कि वह सुबह उसे छोड़ने के लिए साथ गया था। जिसके बाद वह 6 बजे जब कमरे में आया तो देखा कि बलराम की मौत हो चुकी है। वहीं मकान मालिक ने कहा कि दीपक उर्फ बलराम उसके मकान में 7 साल से उसके मकान में रहता था और प्लंबर का काम करता था। बलराम उड़ीसा का रहने वाला है। उसे किरायेदारों ने घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

बलराम की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। वहीं पुलिस ने बताया कि उन्हें संधू नगर इलाके में बलराम नामक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की उम्र 30 से 35 साल है। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का परिवार उड़ीसा में रहता है और उन्हें घटना की सूचना दे दी है। मृतक के परिजनों के आने के बाद उनके बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच में पता चला है कि बलराम का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था और वह यहां पर किराये के मकान में रहता। बलराम प्लंबर का काम करता था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here