Blog

  • New Friends Colony के 3 मंजिला मकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    New Friends Colony के 3 मंजिला मकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    राजधानी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते धुआं पूरे भवन में फैल गया, जिससे मकान में मौजूद लोगों की जान खतरे में पड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
    पहली मंजिल से शुरू हुई आग दिल्ली फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अनुसार, आग न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के C-600 नंबर मकान की पहली मंजिल पर लगी थी। दोपहर करीब 3:39 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली। आग लगने के बाद तेजी से धुआं पूरे मकान में फैल गया, जिससे ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोग फंस गए। कई दमकल गाड़ियों को किया गया रवाना आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक वाटर बाउजर (WB), एक क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल (QRV) और एक बीएफटी यूनिट को घटनास्थल पर भेजा। हालात की गंभीरता को देखते हुए बाद में अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया। राहत और बचाव अभियान की निगरानी एसटीओ मनोज अहलावत और एसओ राज कुमार ने की। फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया दमकल कर्मियों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए मकान की तीसरी मंजिल पर फंसे 5 बच्चों और 2 महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके अलावा मकान में मौजूद 2 पालतू कुत्तों को भी सुरक्षित बचा लिया गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं अधिकारियों के मुताबिक, समय रहते राहत एवं बचाव अभियान चलाए जाने के कारण किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, दमकल विभाग की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए लगातार प्रयास करती रहीं। आग लगने के कारणों की जांच जारी फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहा है। शुरुआती तौर पर आग पहली मंजिल से शुरू होने की बात सामने आई है, लेकिन आग लगने की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।    
  • सूरत में Septic Tank की सफाई करने वाले मजदूरों के साथ हुआ हादसा, तीन मजदूरों की हुई मौत, देखें वीडियो

    सूरत में Septic Tank की सफाई करने वाले मजदूरों के साथ हुआ हादसा, तीन मजदूरों की हुई मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: गुजरात के सूरत शहर में एक आभूषण निर्माण ईकाई में रविवार सुबह सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस के चलते चार लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी.जोन-1 के पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि मौत का प्राथमिक कारण दम घुटना प्रतीत होता है हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। आलोक कुमार ने कहा कि घटना अश्विनी कुमार क्षेत्र स्थित एक सैप्टिक टैंक में हुई है जिसमें आभूषणों की सफाई प्रक्रिया से निकलने वाला अपशिष्ट एकत्र किया जाता है। उन्होंने बताया कि ईकाई के सैप्टिक टैंक की हर दो महीने में सफाई और रखरखाव किया जाता है। पुलिस उपायुक्त के अनुसार, रविवार सुबह एक सुपरवाइजर और तीन मजदूर टैंक में उतरे थे। जहरीली गैस के प्रभाव से वो बेहोश हो गए और चारों की मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि – हम यह जांच कर रहे हैं कि इस घटना के लिए किसकी लापरवाही जिम्मेदार है क्योंकि प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन नहीं किया गया था। मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। पुलिस उपायुक्त के अनुसार, रविवार सुबह एक सुपरवाइजर और तीन मजदूर टैंक में उतरे थे। जहरीली गैस के प्रभाव से वो बेहोश हो गए और चारों की मौत हो गई है। अधिकारी ने कहा कि – हम यह जांच कर रहे हैं कि इस घटना के लिए किसकी लापरवाही जिम्मेदार है क्योंकि प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन नहीं किया गया था। मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुपरवाइजर ने टैंक में उतरने से पहले अग्निशमन विभाग को फोन किया था और प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि उनके पास किसी प्रकार का सुरक्षा उपकरण नहीं था। अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और बचाव अभियान चलाया है। दमकलकर्मियों ने चारों को टैंक से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कह दिया है।

    सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही पुलिस

    पुलिस उपायुक्त ने कहा कि – फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया जा रहा है। हम सीसीटीवी फुटेज का भी विश्लेषण करेंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन-कौन से सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू होने चाहिए थे और वास्तव में क्या व्यवस्था की गई थी। इसके बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी।            
  • Punjab News: चोरों का आतंक, किसान के परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बेहोश, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों का आतंक, किसान के परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बेहोश, देखें वीडियो

    अलमारियां-तोड़ 5 लाख कैश और 40-तोले सोना ले हुए फरार

    अमृतसरः जिले के जंडियाला गुरु के अधीन गांव जानियां में बीती रात चोरों ने एक किसान के घर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने बलविंदर सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह के घर में घुसकर करीब 5 लाख रुपये नकद, 35 से 40 तोले सोने के गहने और 8 से 10 कीमती घड़ियां चोरी कर लीं।

    नशीला पदार्थ सुंघाकर परिवार को किया बेहोश
    पीड़ित बलविंदर सिंह ने बताया कि चोर घर के बाहरी गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और ग्रिल तोड़कर कमरे में पहुंच गए। आरोप है कि चोरों ने परिवार को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया,  जिसके बाद उन्होंने अलमारियां तोड़कर नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया।

    चोरी हुए गहनों में उनकी बेटी और बहू के आभूषणों के अलावा परिवार के बुजुर्गों की निशानी के रूप में संभालकर रखा गया सोना भी शामिल है। उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

    पुलिस ने शुरू की जांच
    वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात युवकों ने कर दिया हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात युवकों ने कर दिया हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियाना: रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात कुछ युवकों के द्वारा कथित तौर पर हंगामा किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवकों की हरकतों के कारण इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी संचीत मल्हौत्रा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया है। मीडिया से बातचीत करते हुए संचीत मल्हौत्रा ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाएं कानून व्यवस्था के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरुरत है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है। घटना से जुड़े युवकों की पहचान कर जरुरी कार्रवाई की बात कही जा रही है।  
  • 61 साल की उम्र में अब तीसरी शादी रचाएंगे Aamir Khan, राखी गुलजार ने खुद कही ये बात

    61 साल की उम्र में अब तीसरी शादी रचाएंगे Aamir Khan, राखी गुलजार ने खुद कही ये बात

    मनोरंजन: कभी-कभी काला पत्थर, बाजीगर, करण अर्जुन, बॉर्डर और बादशाह जैसी फिल्मों में यादगार एक्टिंग के लिए फेमस सीनियर एक्ट्रेस राखी गुलजार ने आमिर खान की तीसरी शादी की खबरों पर हो रही आलोचना पर अपनी राय दी है। आमिल जिनकी पहले रीना दत्ता और बाद में किरण राव से शादी हुई थी। अब 60 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं हालांकि इस कपल के फ्यूचर प्लान को लेकर फैंस में एक्साइटेड हैं लेकिन कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की है। कई सोशल मीडिया यूजर्स 61 साल की उम्र में एक्टर के तीसरी बार शादी करने के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं।

    राखी गुलजार का रिएक्शन

    वैरायटी इंडिया से बात करते हुए राखी ने कहा कि – 61 साल की उम्र में शादी करने में क्या गलत है। रॉबर्ट डी नीरो ने दो बार शादी की है और अब वे एक रिलेशनशिप में है। जिनसे उनकी एक बेटी है जो 2023 में पैदा हुई थी। जब वे 80 साल से ज्यादा कम उम्र के थे तब उन्हें बच्चा हुआ था। शादी में खुशी उम्र पर निर्भर नहीं करती है। अपना उदाहरण देते हुए राखी ने बताया कि उन्होंने गीतकार और फिल्ममेकर गुलजार से तब शादी की थी जब वो लगभग 40 साल के थे। इस कपल ने 15 मई 1973 को एक शानदार बॉलीवुड शादी में शादी की और उसी साल उनकी बेटी मेघना गुलजार का जन्म हुआ है। अपना उदाहरण देते हुए राखी ने बताया कि उन्होंने गीतकार और फिल्म मेकर गुलजार से तब शादी की थी जब वो लगभग 40 साल के थे। इस कपल ने 15 मई 1973 को एक शानदार बॉलीवुड शादी में शादी की और उसी साल उनकी बेटी मेघना गुलजार का जन्म हुआ है। अपना उदाहरण देते हुए राखी ने बताया कि उन्होंने गीतकार और फिल्म मेकर गुलजार से तब शादी की थी जब वो लगभग 40 साल के थे। इस कपल ने 15 मई 1973 को एक शानदार बॉलीवुड शादी में शादी की और उसी साल उनकी बेटी मेघना गुलजार का जन्म हुआ है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा कि भले ही उन्होंने आमिर खान के साथ कभी नहीं किया है लेकिन वो उन्हें एक बहुत ईमानदार इंसान मानती है। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस बात की तारीफ करती हैं कि तलाक के बाद भी आमिर ने अपनी दोनों पूर्व पत्नियों, रीना दत्ता और किरण राव के साथ अच्छी दोस्ती बनाए रखी है जो उनके अच्छे चरित्र को दर्शाता है।

    आमिर खान ने शादी की पुष्टि की

    आमिर ने अमेरिका में यात्रा के दौरन वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में यह खबर शेयर की है। शादी के प्लान की पुष्टि करते हुए एक्टर ने कहा कि – मैं अभी अमेरिका में यात्रा कर रहा हं। शादी की खबर सच है। यह 5 जुलाई को है। खबरों के अनुसार, शादी पर्सनल समारोह होगा कि जिसमें करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल होंगे हालांकि समारोह के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। एक्टर ने पहले कहा था कि शादी अभी उनकी प्राथमिकता नहीं है लेकिन अब उनका कहना है कि वह और गौरी दोनों ही साथ में अगला कदम उठाने के लिए तैयार महसूस कर रहे हैं।      
  • Jalandhar News: रिश्वत लेने के मामले में पुलिस कर्मी Suspended, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रिश्वत लेने के मामले में पुलिस कर्मी Suspended, देखें वीडियो

    जालंधर: सोशल मीडिया पर एक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए गए।

    संबंधित ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन्स स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, विभागीय जांच के आदेश जारी करते हुए यह जांच लखविंदर सिंह, पी.पी.एस., उप पुलिस अधीक्षक (डिटेक्टिव), जालंधर ग्रामीण को सौंपी गई है।

    वायरल वीडियो से संबंधित सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों की जांच के दौरान गहनता से पड़ताल की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

     

     

  • Punjab News: सोना और गहने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, देखें वीडियो

    Punjab News: सोना और गहने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: गांव माछीवाड़ा में लोगों को घर में दबा सोना और गहने निकलने का लालच देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गुरप्रीत सिंह और उसकी पत्नी कुलविंदर कौर भोले-भाले लोगों का तंत्र-मंत्र और जादू-टोने के जरिए जमीन के नीचे दबे सोने के बर्तन और गहने निकालने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाते थे।

    इसी तरह की ठगी को अंजाम देने के लिए जब दंपति गांव माछीवाड़ा पहुंचा तो उन्होंने एक परिवार से असली सोने के गहने लेकर बदले में नकली गहने दे दिए। जब परिवार ने गहनों की जांच करवाई तो वो नकली निकले। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी गुरप्रीत सिंह को पकड़ लिया है। रस्सियों ने बांधकर उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया है।

    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह लोगों को घर में दबा सोना होने का लालच देकर उनके असली गहने ले लेता था और बदले में पहले से रखे नकली गहने थमा देता था। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में करीब 730 ग्राम नकली सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस ठगी के खेल में उसकी पत्नी कुलविंदर कौर भी बराबर की भागीदार थी जो महिलाओं को विश्वास दिलाती थी कि विशेष तंत्र-मंत्र के जरिए उनके घरों से सोना निकलेगा और वे जल्द अमीर बन जाएंगे।

    थाना सदर के एसएचओ गुरविंदर कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर गई है। वहीं आरोपी की पत्नी कुलविंदर कौर और उसके साथी सुरजीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

     

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार ने भरपाया कहर, नशे में धुत चालक ने बाइक को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार कार ने भरपाया कहर, नशे में धुत चालक ने बाइक को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    लुधियाना : भारत नगर चौक से बस स्टैंड की ओर जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार ग्रे रंग की होंडा कार ने जमकर कहर बरपाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक नशे की हालत में था और उसने सड़क किनारे अपनी बाइक के पास खड़े एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी है।
    हादसे में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। मौके पर ही बेहोश हो गया है। बताया जा रहा है कि उसे करीबन आधे घंटे बाद होश आया जबकि उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें आई है। युवक की नी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जिसे उसने हाल ही में खरीदा था पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू कार एक लाल रंग की आई-20 कार से जा टकराई जो सड़क किनारे पार्क की गई थी। इसके बाद कार ने एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर को भी टक्कर मार दी जिसमें एक परिवार सवार था। गनीमत यह रही है कि इस हादसे में कोई जान नुकसान नहीं हुआ है हालांकि कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार फोन करने के बावजूद एंबुलेंस और पुलिस करीबन एक घंटे बाद मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार में दो लोग सवार थे। हादसे के बाद कंडक्टर सीट पर बैठा व्यक्ति मौके से फरार हो गया है जबकि चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया है। लोगों को आरोप है कि चालक नशे की हालात में था और उसकी लापरवाही के कारण एक के बाद कई वाहन दुर्घटना का शिकार हुए हैं फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और चालक से पूछताछ की जा रही है।    
  • क्या Periods में मंदिर जाना सही है या नहीं, Jaya Kishori ने खुद दिया जवाब

    क्या Periods में मंदिर जाना सही है या नहीं, Jaya Kishori ने खुद दिया जवाब

    धर्म: हम अपने बुजुर्गों से हमेशा सुनते हैं कि पीरियड्स या महावारी के दौरान लड़कियों को मंदिर नहीं जाना चाहिए और ना ही पूजा-पाठ करना चाहिए। दरअसल पीरियड्स के समय महिलाओं का शरीर बहुत ही कमजोर हो जाता है। उन्हें इस समय आराम करने की सलाह दी जाती है हालांकि इस विषय को लेकर जया किशोरी की राय कुछ अलग है। एक इंटरव्यू के दौरान किसी ने जया किशोरी से सवाल किया कि पीरियड्स में आज भी कई घरों में यह कहा जाता है कि अचार मत छुओ, मंदिर मत जाओ, पूजा मत करो और ये हर धर्म में होता है। इस दौरान आप क्या करती है। इस सवाल का जया किशोरी जवाब देते हुए कहती है कि कुछ चीजें जब बनाई गई थी तो उसके पीछे कुछ कारण होते थे। गौर करें तो सांइस के नजरिए से पीरियड्स में लड़कियों या महिलाओं को ज्यादा खटाई नहीं खानी चाहिए। पीरियड्स में ज्यादा मीठा भी नहीं खाना चाहिए वो भी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। दूसरा कारण है कि इस दौरान घर से बाहर निकलने को मना कर दिया जाता था। दरअसल पहले व्यवस्थाएं ऐसी नहीं थी क्योंकि कई घरों में कपड़े का इस्तेमाल किया जाता था लेकिन आजकल तो मार्केट में पीरियड्स से संबंधित से हर चीज उपलब्ध है लेकिन समय के साथ इन बातों का गलत मतलब निकाला जाने लगा। कुछ लोगों ने इसे अछूतपन से जोड़ दिया है जो बिल्कुल गलत है जिसने शुरुआत की उसका उद्देश्य बहुत अच्छा था जैसे आराम और सेहत का ख्याल लेकिन बीच में जाकर लोगों ने इसे गलत दिशा दे दी है। सोचिए जब एक महिला 9 महीने तक गर्भ में बच्चे को पालती है। तब उसे पीरियड्स नहीं होते। वहीं खून बच्चे को पोषणा देता है। अगर वही खून अपवित्र होता तो हम सब भी अपवित्र होते हैं क्योंकि हम उसी से बने हैं इसलिए उसको अपवित्र कहना पूरी तरह गलत है। आगे जया किशोरी जी इस बात का उदाहरण देते हुए कहती है कि महाभारत के एक प्रसंग मे भी इस बात का जिक्र मिलता है। माता द्रौपदी रजस्वला अवस्था में थी। फिर भी भगवान कृष्ण ने उनकी मदद थी। रजस्वला अवस्था में थी फिर भी भगवान कृष्ण ने उनकी मदद की थी। भगवान ने यह नहीं सोचा था कि वो उस अवस्था में है या नहीं तो फिर हम कौन होते हैं ऐसे नियम बनाने वाले हैं इसलिए ये सारे बातें पुराने समय के हिसाब से थी लेकिन अब समय बदल चुका है।

    महावारी को लेकर प्रेमानंद महाराज ने कही ये बात

    प्रेमानंद महाराज के अनुसार, शास्त्रों ने इस बात का जिक्र किया गया है। मासिक धर्म के दौरान लड़कियों को पूजा पाठ नहीं करना चाहिए। उनके लिए निषेध होता है। इसके अलावा महिलाओं को सप्ताहिक अनुष्ठान नहीं करना चाहिए हां लेकिन लकड़ियां इस दौरान भगवत चिंतन का गुणगान या नाम जाप कर सकती है।  
  • Haryana News: गुरुद्वारा की Parking से Auto चोरी, पीड़ित ने ढूंढने वाले को इनाम देने का किया ऐलान, देखें CCTV

    Haryana News: गुरुद्वारा की Parking से Auto चोरी, पीड़ित ने ढूंढने वाले को इनाम देने का किया ऐलान, देखें CCTV

    पंचकूलाः नाडा साहिब गुरुद्वारा परिसर के पास स्थित पार्किंग से एक ऑटो चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ऑटो चालक के अनुसार वह एक सवारी को लेकर नाडा साहिब गुरुद्वारा पहुंचा था।

    सवारी के साथ वह स्वयं भी गुरुद्वारे में माथा टेकने चला गया। चालक ने बताया कि उसने अपना ऑटो पार्किंग में खड़ा किया था, लेकिन जब कुछ समय बाद वापस लौटा तो ऑटो वहां से गायब मिला। ऑटो की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की पूरी वारदात पार्किंग क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक व्यक्ति ऑटो लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पीड़ित ऑटो चालक ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को चोरी हुए ऑटो के बारे में कोई जानकारी मिले तो वह तुरंत उससे या पुलिस से संपर्क करे। चालक ने ऑटो का पता बताने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा भी की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद इलाके के ऑटो चालकों और श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है।