Blog

  • वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema द्वारा P. S.T.C की समीक्षा बैठक

    वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema द्वारा P. S.T.C की समीक्षा बैठक

    चंडीगढ़: पंजाब के वित्त, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज पंजाब भवन में पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन (पी.एस.टी.सी.) की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें व्यापारियों की सभी शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए। राज्य के व्यापारिक माहौल को और मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अगले सप्ताह से व्यापारियों के साथ होने वाली बैठकों की व्यक्तिगत रूप से अध्यक्षता करेंगे, जिससे शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक तेज तथा प्रभावी बनाया जा सके।

    समीक्षा बैठक की शुरुआत एक विस्तृत पावरपॉइंट प्रस्तुति से हुई, जिसमें पिछली पी.एस.टी.सी. बैठकों के प्रमुख बिंदुओं तथा इन मंचों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी दी गई।

    पी.एस.टी.सी. के चेयरमैन के रूप में बैठक की अध्यक्षता करते हुए वित्त मंत्री चीमा ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित पोर्टल की निरंतर निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्राप्त होने वाली शिकायतों का सात दिनों के भीतर पूर्ण समाधान किया जाए। प्रशासनिक देरी को समाप्त करने के उद्देश्य से उन्होंने आयोग के सदस्यों को सचिव-स्तरीय अधिकारियों के साथ सक्रिय व्हाट्सऐप संचार चैनल स्थापित करने तथा सभी संबंधित राज्य विभागों के मुख्यालयों में समर्पित नोडल अधिकारियों की तत्काल नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    व्यापारी भाईचारे के सामने आने वाली सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए वित्त मंत्री ने स्पेशल डी.जी.पी. (कानून एवं व्यवस्था) को उनके कार्यालय में एक विशेष राज्य स्तरीय शिकायत सेल स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “यह समर्पित सेल सुनिश्चित करेगा कि व्यापारियों को प्रभावित करने वाले कानून-व्यवस्था संबंधी मामलों में तत्काल और उच्च-स्तरीय प्रशासनिक हस्तक्षेप हो, ताकि ऐसे मामलों का शीघ्र समाधान किया जा सके।”

    इसके अलावा वित्त मंत्री चीमा ने व्यापारी भाईचारे के साथ मजबूत संवाद की आवश्यकता पर जोर देते हुए पी.एस.टी.सी. को निर्देश दिए कि जिला स्तरीय बैठकों की सूचना पर्याप्त समय पहले जारी की जाए। उन्होंने कहा, “जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए इन बैठकों की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। विशेष रूप से मुख्यमंत्री की ओर से भेजे जाने वाले निमंत्रण पत्र निर्धारित बैठकों से कम-से-कम एक सप्ताह पहले संबंधित व्यापारियों तक पहुंचने चाहिए।”

    इससे पहले बैठक के दौरान पी.एस.टी.सी. के वाइस चेयरमैन अनिल ठाकुर तथा आयोग के विभिन्न सदस्यों ने जमीनी स्तर से प्राप्त महत्वपूर्ण फीडबैक और सुझाव साझा किए। इस उच्च स्तरीय बैठक में राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए, जिनमें वित्तीय आयुक्त (कर) अजीत बालाजी जोशी, स्पेशल डी.जी.पी. (कानून एवं व्यवस्था) पी. के. सिन्हा, निदेशक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति बी. श्रीनिवासन, कर आयुक्त जतिंदरा जोरवाल, पी.एस.टी.सी. के सचिव पुनीत गोयल, निदेशक स्थानीय निकाय ए. एस. बराड़, विशेष सचिव (श्रम) रविंदर सिंह तथा विभिन्न राज्य विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

     

     

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर DMC & H और जिला प्रशासन द्वारा पौधारोपण अभियान आयोजित

    विश्व पर्यावरण दिवस पर DMC & H और जिला प्रशासन द्वारा पौधारोपण अभियान आयोजित

    लुधियाना: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज डीएमसीएंडएच, लुधियाना ने जिला प्रशासन, लुधियाना के सहयोग से गांव अजनौद में पौधारोपण अभियान आयोजित किया। इस भूमि पर 10,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है और यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

    यह अभियान डीएमसीएंडएच और जिला प्रशासन की संयुक्त पर्यावरण संरक्षण पहल का हिस्सा है, जिसके तहत पूरे जिले में 10 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में लगभग 80 लोगों ने भाग लिया, जिनमें मेडिकल प्रशासक, फैकल्टी सदस्य, डॉक्टर, स्टाफ सदस्य और जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल थे।

    कार्यक्रम में डॉ. नरेंद्र (ए डी सी आर डी), जीवन दीप (ईजीएसडीटीओ), अंबर बंदोपाध्याय (सीजीओ), पवनीत सिंह (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर) और श्वेता (गवर्नेंस एसोसिएट) सहित डीएमसीएंडएच और जिला प्रशासन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर डीएमसीएंडएच मैनेजिंग सोसायटी के सचिव श्री बिपिन गुप्ता ने कहा, “पेड़ लगाना हमारे भविष्य में निवेश करने जैसा है। विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी को मिलकर पर्यावरण की रक्षा और अपने आसपास के वातावरण को अधिक हरा-भरा और स्वस्थ बनाने के लिए काम करना चाहिए। 10 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य आने वाली पीढ़ियों के लिए एक टिकाऊ और बेहतर भविष्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”

    उन्होंने कहा कि पेड़ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने, वायु गुणवत्ता सुधारने, जल संरक्षण करने और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज लगाया गया हर पौधा एक स्वच्छ, हरित और बेहतर कल के निर्माण में योगदान देगा।

    गुप्ता ने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों की भागीदारी बढ़ाना आवश्यक है। ऐसे प्रयासों से हम नई पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

    डीएमसीएंडएच ने पिछले वर्ष 5 जून को “सेव द प्लैनेट” अभियान शुरू किया था, जिसका उद्देश्य वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था। इस अभियान की सफलता से प्रेरित होकर जिला प्रशासन, लुधियाना भी इससे जुड़ गया। अब दोनों संस्थाएं मिलकर जिले में 10 लाख पेड़ लगाने के लक्ष्य की दिशा में कार्य कर रही हैं।

    अभियान को और मजबूत बनाने के लिए नहरों तथा अन्य जल स्रोतों के आसपास की भूमि की पहचान की जा चुकी है, जहां आने वाले महीनों में अधिक पौधे लगाए जाएंगे। डीएमसीएंडएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा एमबीबीएस 2024 और बी.एससी. एलाइड हेल्थकेयर के विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण विषय पर पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, रंगोली, रोल प्ले, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था तथा विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

     

     

     

  • Jalandhar News: Sufi Singer Hansraj Hans ने बनाया नया शिष्य, सिखाए सुरों के गुर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Sufi Singer Hansraj Hans ने बनाया नया शिष्य, सिखाए सुरों के गुर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सूफी गायक हंसराज हंस ने नया शिष्य (चेला) बनाया। ऐसे में शिष्य के परिजनों द्वारा सूफी गायक के आने पर घर पर फूलों की वर्षा करके स्वागत किया गया। इस दौरान नए शिष्य के साथ उनकी वीडियो भी सामने आई है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह अपने नए शिष्य का तिलक अभिषेक करते है और उसके बाद नमक का स्वाद खुद भी चखते है और शिष्य को भी नमक का स्वाद चखने के लिए देते है। वहीं नमक के स्वाद चखने पर पर वह शिष्य के परिवार को बताते है कि वह इसलिए नमक चख रहे है ताकि गुरु और चेला कोई भी नमक हरामी ना कर सके।

    जिसके बाद गायक हंसराज हंस ने अपने नए शिष्य सुरो के गुर सिखाए। वीडियो में देखा जा सकता हैकि गुरु और चेला दोनों मिलकर गायकी कर रहे है। बता देंकि 2016 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए मशहूर सिंगर हंसराज हंस लोकसभा चुनाव 2019 में सासंद बनें। जिसके बाद उन्होंने पंजाब के फरीदकोट से चुनाव लड़े और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली।

    पंजाबी सूफी गायक हंसराज का जन्म 30 नवंबर 1953 को पंजाब के जालंधर जिले के शफीपुर गांव में हुआ था। हंसराज 1983 से ही लगातार म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। इस इंडस्ट्री को उन्होंने कई ऐसे सुपरहिट गाने दिए हैं जो आज भी काफी फेमस हैं। जैसे, दिल चोरी साडा हो गया, टोटे-टोटे हो गया, ये जो सिली-सिली हवा, अल्लाह हू, तेरे बिन नई जीना मर जाना, छम-छम रोएं अखियां। इन गानों से हंसराज ने अपनी खास पहचान बनाई है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सोनू की टीटू कि स्वीटी में हंसराज के दिल चोरी साडा हो गया का रिमिक्स भी डाला गया था।

     

     

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाणा ने दिखाई हरित विकास की दिशा, पूरे प्रदेश में गूंजा ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संकल्प

    विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाणा ने दिखाई हरित विकास की दिशा, पूरे प्रदेश में गूंजा ‘एक पेड़ मां के नाम’ का संकल्प

    चंडीगढ़: विश्व पर्यावरण दिवस-2026 हरियाणा के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण साबित हुआ। एक ओर जहां पूरे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं दूसरी ओर शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर हरियाणा को हरित और पर्यावरण-अनुकूल राज्य बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम से 1000 ‘मेड इन इंडिया’ इलेक्ट्रिक वाहनों के बेड़े को हरी झंडी दिखाकर एनसीआर क्षेत्र में हरित परिवहन क्रांति का शुभारंभ किया। इस पहल को स्वच्छ ऊर्जा, प्रदूषण नियंत्रण और टिकाऊ विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    इस अवसर पर राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दूरदर्शी एवं प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने ग्रीन एमएस इंडिया तथा विंग गुरु ज्वाइंट स्टॉक कंपनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निजी क्षेत्र की ऐसी भागीदारी वायु प्रदूषण की चुनौती से निपटने और पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और गुणवत्तापूर्ण जीवन उपलब्ध कराना भी है। पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक प्रगति एक-दूसरे के पूरक हैं तथा हरित प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी भविष्य की अनिवार्य आवश्यकता बन चुकी हैं।

    राव नरबीर सिंह ने बताया कि राज्य सरकार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग। इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार कर रही है। रेवाड़ी और पंचकूला में हरियाणा परिवहन के लिए अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग डिपो स्थापित किए जा रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन विकसित किए गए हैं।

    विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1972 में पर्यावरण संरक्षण के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। वर्ष 1973 में ‘ओनली वन अर्थ’ थीम के साथ इसका पहला आयोजन हुआ था। इसके बाद जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक प्रदूषण, जैव विविधता संरक्षण, वनों की कटाई, खाद्य सुरक्षा और पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्स्थापन जैसे विषयों को केंद्र में रखकर यह दिवस मनाया जाता रहा है। इस वर्ष की थीम ‘प्रकृति से प्रेरित—जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए’ निर्धारित की गई है, जो प्रकृति आधारित समाधानों के माध्यम से जलवायु चुनौतियों का सामना करने का संदेश देती है।

    वन एवं पर्यावरण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ के विजन को साकार करने में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने ‘विकसित हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट’ तैयार किया है, जिसके तहत प्रत्येक विभाग के लिए वर्ष 2030-31 तक का स्पष्ट रोडमैप और चरणबद्ध कार्ययोजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं विभिन्न विभागों के साथ नियमित समीक्षा बैठकों के माध्यम से इस विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

    राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित 100 करोड़ रुपये का ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंस फंड हरियाणा में शून्य-उत्सर्जन वाहनों, नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण, शहरी हरितीकरण, जलवायु-अनुकूल कृषि तथा प्रकृति-आधारित समाधानों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके माध्यम से वायु एवं जल प्रदूषण की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नवाचार आधारित निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशभर में हुए कार्यक्रमों और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के प्रति दिखाई गई व्यापक जनभागीदारी ने स्पष्ट संकेत दिया कि हरियाणा अब केवल विकास की नहीं, बल्कि हरित और सतत विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

  • Punjab Civil Secretariat सहित अन्य संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab Civil Secretariat सहित अन्य संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी युवक को बीते दिन गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सौरभ बिस्वास निवासी पल्ली बाजार, जिले नॉर्थ 24 परगना, वेस्ट बंगाल के रूप में हुई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी बांग्लादेश का रहने वाला है वह अवैध तरीके से जंगलों के जरिए भारत में प्रवेश हुआ है।

    पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सस्ते भाव में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ईमेल खरीदकर आगे महंगे भाव पर बेचता था। पुलिस के मुताबिक, मामले में थाना सेक्टर-3 में एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान धमकी भरा ईमेल भेजने के आरोप में सौरव बिस्वास की गिरफ्तारी की गई। उसके खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने ने बताया कि चंडीगढ़ और पंजाब में आने वाली ईमेल एड्रेस वही है, जो इसने महंगे भाव पर आगे बेचे हैं।

    पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने ज्यादा से ज्यादा ईमेल बांग्लादेश में ही बेचे थे। इसे पहले गुजरात पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया था। इसके बाद इसी तरह के मामले में दिल्ली पुलिस उसे प्रोडक्शन ब्रांड पर लेकर आई थी, फिर अब चंडीगढ़ पुलिसों से प्रोडक्शन ब्रांड पर लेकर आई थी। जहां पुलिस को कोर्ट से आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड मिला था। पुलिस ने बताया कि आज पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने उसे ज्यूडिशियल रिमांड के लिए तिहाड़ जेल भेजने का वारंट जारी कर दिया है।

  • विधायक विवेक शर्मा ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात कर किया सम्मानित

    विधायक विवेक शर्मा ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात कर किया सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा के जोगी पंगा स्थित कार्यालय में विभिन्न पंचायतों से नव निर्वाचित करीब चार दर्जन  जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात की, विधायक विवेक शर्मा ने सभी को सम्मान देते हुए शाल टोपी एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक विवेक शर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हटली-जसाना क्षेत्र से नव निर्वाचित बीडीसी सदस्य शेर सिंह सूद, नवनिर्वाचित प्रधान शुभलता, पूर्व प्रधान कमल कृष्ण, डंगेडा पंचायत के उपप्रधान जितेंद्र सैणी, रामपाल सैमी, ग्राम पंचायत टीहरा की नवनिर्वाचित प्रधान सीमा देवी, पूर्व प्रधान राकेश कुमार, पंच रफी मुहम्मद तथा पंच अजय विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा ग्राम पंचायत चताड़ा के नवनिर्वाचित प्रधान अश्वनी कुमार (विजय ठाकुर), उपप्रधान चंचल सिंह, ग्राम पंचायत चलोला के नवनिर्वाचित उपप्रधान रघुवीर सिंह तथा बटूही पंचायत के उपप्रधान कमलेश कुमार कैटू भी समारोह में शामिल हुए। सभी जनप्रतिनिधियों ने विधायक से भेंट कर क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।
    विधायक विवेक शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए कहा कि ग्राम  पंचायत स्तर पर सभी चुने गए हमारे जनप्रतिनिधि ग्रामीण विकास की मजबूत कड़ी होते हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से पंचायतों में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा सभी ने क्षेत्र के विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौक पर कमेटी अध्यक्ष विवेक मिंका,शेर सिंह पीटीआई,दिनेश खत्री,जगदीश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
     
  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में आग लगने से पवित्र स्वरूपों को हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में आग लगने से पवित्र स्वरूपों को हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के वडाली इलाके में स्थित गुरुद्वारा संगतसर साहिब (बाबा संगत सिंह जी) में देर रात एक दुखद घटना हुई, जहां आग लगने की वजह से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 2 पवित्र स्वरूपों को नुकसान पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार सुखासन स्थान पर लगे एक पंखे के गरम होकर जलने से यह घटना हुई। रात के समय पंखा गर्म होकर अचानक आग की लपटों में घिर गया। आग लगने के बाद पंखा नीचे गिर गया, जिससे नजदीक रखे पवित्र स्वरूप प्रभावित हुए।

    घटना की सूचना मिलते ही गुरुद्वारा प्रबंधकों और संगत ने तुरंत कार्रवाई की। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों पवित्र स्वरूपों के बाहरी हिस्सों को नुकसान पहुंचा है, जबकि अंग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार समिति की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कमेटी घटना संबंधी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके श्री अकाल तख्त साहिब को सौंपेगी।

    इस दौरान नुकसान हुए पवित्र स्वरूपों को भी आगे की कार्रवाई के लिए श्री अकाल तख्त साहिब को ले जाया गया है। वहीं पुलिस प्रशासन भी मामले पर नजर रख रहा है। वहीं शिरोमणि कमेटी की जांच रिपोर्ट आने तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला लिया जाएगा।

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर अम्ब-गगरेट क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर अम्ब-गगरेट क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित

    ऊना सुशील पंडित : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में उपमंडल अम्ब एवं गगरेट के विभिन्न संस्थानों में आयुष विभाग की ओर से योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उपमंडल आयुष चिकित्सा अधिकारी, अम्ब (भंजाल) डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि इन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक भी बनाया जा रहा है।  इसी क्रम में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नेरियां तथा पुलिस थाना गगरेट में विशेष योग सत्र आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं पुलिस कर्मियों को नियमित योगाभ्यास के महत्व तथा उसके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास भी करवाया गया।
    इसके साथ ही, आज(शुक्रवार) को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आईटीआई नेरियां परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संदेश देते हुए पौधे लगाए गए। उपस्थित प्रतिभागियों को प्रकृति संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपमंडल आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि प्रकृति और मानव स्वास्थ्य का गहरा संबंध है तथा पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा जल एवं ऊर्जा संरक्षण को अपनाने का आह्वान किया।
    कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियानों के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। इस दौरान डॉ. नरेंद्र, डॉ. इति श्री, डॉ. परमजीत नंदा तथा योग प्रशिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने उपस्थित लोगों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून तक विभिन्न कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामुदायिक स्थलों पर योग, स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता से संबंधित पूर्व गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जाएगा।
  • Mehar Chand Polytechnic College के विद्यार्थियों का सामान्य साइकिल से E.v साइकिल चलाने का सफर

    Mehar Chand Polytechnic College के विद्यार्थियों का सामान्य साइकिल से E.v साइकिल चलाने का सफर

    जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह के योग्य मार्गदर्शन तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख इंजीनियर विक्रमजीत सिंह संघोत्रा की अगुवाई में इलेक्ट्रिक्ल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों द्वारा एक नई और प्रेरणादायक तकनीकी उपलब्धि हासिल की गई है। विद्यार्थियों ने सामान्य साइकिल को रेट्रोफिटिंग तकनीक की सहायता से इलेक्ट्रिक व्हीकल साइकिल में परिवर्तित कर नवाचार और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह प्रोजेक्ट इलेक्ट्रिक्ल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने अपने तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल का इस्तेमाल करते हुए ई.वी साइकिल विकसित की जो कम लागत में आम लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। इस प्रोजेक्ट को पंजाब सरकार द्वारा सर्वोदयम योजना के अंतर्गत प्रायोजित एवं वित्तघोषित किया गया है।

    पंजाब सरकार ने इस नवाचारी प्रयास की सराहना करते हुए विद्यार्थी अर्जुन चौधरी को वर्कशॉप स्थापित करने तथा उदयमिता को बढ़ावा देने के लिए लगभग 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इस सहायता से युवाओं को अपने नए विचारों को औद्योगिक रुप देने की प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थियों ने बताया कि इस ई.वी साइकिल की रेट्रोफिटिंग लागत लगभग 12,000 से 18,000 रुपये तक आती है जिससे पुरानी या सामान्य साइकिलों को आसानी से बैटरी आधारित ई.वी में बदला जा सकता है। यह प्रयास न सिर्फ ईंधन की बचत में सहायत है बल्कि पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह प्रोजेक्ट सर्वोदयम योजना के अंतर्गत आई.आई.टी के सहयोग से इनक्यूबेट किया गया है। इससे विद्यार्थियों को तकनीकी मार्गदर्शन और औद्योगिक जानकारी प्राप्त हुई है।

    कॉलेज प्रबंधन में विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे नवाचारी प्रोजेक्ट विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, तकनीकी कौशल और स्वरोजगार की भावना को मजबूत करते हैं। प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज हमेशा विद्यार्थियों को नई तकनीक और नवाचार की ओर प्रेरित करता रहा है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। अंत में प्रिंसिपल इलेक्ट्रिक्ल इंजनीयिरंग विभाग के फैक्लटी सदस्यों तथा स्टाफ ने प्रोजेक्ट टीम को हार्दिक बधाई दी।

     

  • Punjab News: कांग्रेस शहरी प्रधान के घर पर ED की रेड

    Punjab News: कांग्रेस शहरी प्रधान के घर पर ED की रेड

    तरनतारनः जिले में कांग्रेस नेता के घर पर ईडी की टीम ने दबिश दी। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस कमेटी के शहरी प्रधान लखविंदर सिंह के घर पर रेड की। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की कार्रवाई काफी समय से चल रही है। वहीं घर के बाहर सीआरपीएफ का एक जवान तैनात है। ऐसे में किसी भी बाहरी व्यक्ति को घर में प्रवेश नहीं करे दिया जा रहा है। छापेमारी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।