Blog

  • Shilpa Shinde पर भड़की Hina Khan, पोस्ट के जरिए PM Modi से की खास अपील, देखें वीडियो

    Shilpa Shinde पर भड़की Hina Khan, पोस्ट के जरिए PM Modi से की खास अपील, देखें वीडियो

    मनोरंजन: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों अपने कबूलनामे के बाद से काफी ट्रोल हो रही हैं। दरअसल उन्होंने हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर खुलासा किया था कि साल 2016 में उन्होंने भाबीजी घर पर है मेकर्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज कराया था। उनके इस कबूलनामे के बाद से वो ट्रोलर्स के तो निशाने पर हैं। कई सेलेब्स ने भी इसके लिए उनकी आलोचना की है।

    शिल्पा शिंदे ने हिना खान का मजाक उड़ाया

    गुरुवार को शिल्पा ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने हिना को उनके कबूलनामे के बाद उनकी आलोचना की है। बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंस्ट हिना खान भी शिल्पा शिंदे पर खूब भड़की हुई है। शिल्पा के इस कबूलनामे पर रिएक्शन देते हुए हिना ने इसे क्राइम बताया था जिसके जवाब में शिल्पा ने भी पलटवार करते हुए उन पर अपने नाम का इस्तेमाल करके पब्लिसिटी हासिल करने का आरोप लगाया है। अब हिना ने एक बार फिर जवाब देते हुए शिल्पा के कमेंट्स की आलोचना की है।

    शिल्पा शिंदे ने हिना खान का मजाक उड़ाया

    गुरुवार को शिल्पा ने एक वीडियो शेयर किया था कि जिसमें उन्होंने हिना को उनके को उनके कबूलनामे के बाद उनकी आलोचना करने के लिए लताड़ था। शिल्पा ने हिना पर कैंसर के नाम पर पब्लिसिटी लेना कब बंद करेंगे लेकिन चलती ट्रेन पर मत चढ़ो वरना चोट जाएगी है ना? पब्लिसिटी पाने के लिए आप बीमार हैं। आपके परिवार में मौतें हुई है तो आपको शिल्पा शिंदे की क्या जरुरत है ना? आप तो पहले से ही बहुत पॉपुलर है। शिल्पा ने आगे फर्जी यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करने का बचाव करते हुए कहा कि – ‘साम, दाम, दंड, भेद के बारे में पढ़िए। अगर नहीं पढ़ा है तो महाभारत देखिए। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने अब सच खुलकर बोल दिया है और उन्हें सच बोलने से डर नहीं लगता है। शिल्पा ने कहा कि उस समय उन्होंने अकेले ही लड़ाई लड़ी थी और उन्हें आलोचना से कोई फर्क नहीं पड़ता है’। अब हिना ने शिल्पा के कमेंट्स पर पलटवार करते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा है कि – ‘भारत के माननीय प्रधानमंत्री भारत के माननीय राष्ट्रपति और भारत के लॉ मिनिस्टर्स, प्लीज उन सभी अपराधियों को रिहा कर जिन्होंने अपराध करने के बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया है क्योंकि उनमें हिम्मत है क्योंकि वो योद्धा है क्योंकि वो सच्चाई के साथ खड़े हैं और इसलिए भी क्योंकि अपराध करते समय किसी ने उनका साथ नहीं दिया है’।   हिना खान और शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 में साथ काम करने के बाद से ही एक-दूसरे की कट्टर दुश्मन रही है। शो के दौरान भी दोनों के लगातार झगड़ते देखा गया था। दोनों सलमान खान के शो की फाइनलिस्ट थी और शिल्पा ने हिना को हराकर सीजन 11 की ट्राफी जीती थी।

    खुद मिल गई बकाया राशि

    हाल में ही कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के साथ एक पॉडकास्ट में शिल्पा ने कबूल किया था कि उन्होंने एक दशक पहले भाभीजी घर पर है। मेकर संजय कोहली के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज कराया था। जब उन्होंने शो छोड़ दिया था कि उन्हें उनकी बकाया राशि नहीं मिली थी। शिंदे ने दावा किया कि उस समय वह खुद को फंसा हुआ महसूस कर रही थी और आरोप लगाना उनके लिए आखिरी उपाय था। अभिनेत्री ने यह भी स्वीकार किया कि मामला सुलझ गया और उन्हें उनकी बकाया राशि मिल गई है।          
  • Jalandhar News: अस्पताल जा रहे कार सवारों को Truck ने मारी टक्कर, गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अस्पताल जा रहे कार सवारों को Truck ने मारी टक्कर, गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    जालंधरः कपूरथला चौक के पास लाइटों वाले चौक पर कार को ट्रक द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस दौरान गाड़ी की एक साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    जानकारी देते अमृत विहार, वेरका निवासी सोहन सिंह ने बताया कि वह दवाई लेने के लिए अस्पताल जा रहे थे। इस दौरान वह कपूरथला के लाइटों वाले चौक पर खड़े थे। जब ग्रीन लाइट हुई और वह गाड़ी आगे बढ़ाने लगे तभी पीछे से एक ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। इस दौरान उनकी कार एक साइड से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गणिमत यह रही कि हादसे में उन्हें चोट नहीं आई। उन्होंने बताया कि ट्रक ड्राइवर के साथ कोई कंडक्टर भी नहीं था। पीड़ितों ने मौके पर पुलिस को मामले की जानकारी दी। ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वह दाना मंडी में ट्रांस्पोर्ट की गाड़ी चलाते हैं। उन्होंने मालिक को सूचित कर दिया है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रक ने कार को टक्कर मार दी है जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर ट्रक और उसके ड्राइवर को काबू कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।    
  • Punjab News: युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम तहत हेरोइन, ड्रग मनी बरामद, सेहत मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम तहत हेरोइन, ड्रग मनी बरामद, सेहत मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान को बढ़ी सफलता मिल रही है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से कई आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान के चलते लोगों का सरकार और पंजाब पुलिस पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। नशे के खिलाफ लड़ाई में आम जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार लगातार नए कदम उठा रही है।

    डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि लोगों की गुप्त भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष ई-रिक्शा सेवा शुरू की गई है। इन ई-रिक्शाओं के माध्यम से नशा छोड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही नागरिक बिना अपनी पहचान उजागर किए नशा तस्करी से संबंधित शिकायतें और अपने सुझाव सरकार तक पहुंचा सकेंगे। जनता का सहयोग इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है और सरकार लोगों की गोपनीयता की पूरी रक्षा करेगी। इस बीच पंजाब पुलिस ने ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान के 460वें दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्यभर में 100 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1.6 किलोग्राम हेरोइन, 1110 नशीली गोलियां और 16,500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राज्य में नशे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार छापेमारी और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। अभियान के तहत अब तक कुल 66,687 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सरकार और पुलिस का दावा है कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी और पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

    डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि सरकार न केवल नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, बल्कि नशे के शिकार लोगों के पुनर्वास और उन्हें मुख्यधारा में वापस लाने के लिए भी व्यापक स्तर पर काम कर रही है। नशा ग्रस्त लोगों को काम करने के लिए भी प्रोत्साहित करते हुए उन्हें काम सिखाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ इस जन आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी प्रशासन को दें। इसी के साथ उन्होंने जनता से अपील की कि लोग इस मुहिम को लेकर अपने सुझाव भी दे सकते हैं, ताकि इसे ओर बेहतर तरीके से संचालित किया जा सके।

     

     

  • कुएं में हाथ-पैर बांध युवक को उल्टा लटकाया, वीडियो वायरल पर पुलिस ने ढूंढा, देखें वीडियो

    कुएं में हाथ-पैर बांध युवक को उल्टा लटकाया, वीडियो वायरल पर पुलिस ने ढूंढा, देखें वीडियो

    हांसीः हरियाणा के हांसी में चोरी के शक में हाथ-पांव बांधकर कुएं में उल्टा लटकाए युवक का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आई और युवक को ढूंढ निकाला। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवक का नाम बारूराम है, जो हांसी जिले के सोरखी गांव का रहने वाला है और पुलिस द्वारा उसका मेडिकल परीक्षण कराया। युवक ने बताया कि वह रास्ते में टायलेट करने के लिए रुका था। गांव के कुछ युवकों ने उसे “चोर-चोर” कहकर पकड़ लिया। बाद में मोटर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे टॉर्चर किया गया। बारूराम के अनुसार, इसके बाद अन्य युवकों को भी मौके पर बुला लिया गया और उसके साथ जमकर मारपीट की गई। युवकों ने चोरी करने का आरोप लगाते हुए उसके हाथ-पैर बांधकर उसे कुएं में उल्टा लटका दिया और काफी देर तक प्रताड़ित किया। बाद में उसे डायल-112 पुलिस टीम के हवाले कर दिया गया, जो उसे चौकी ले गई। पूछताछ के बाद शाम को उसे छोड़ दिया गया था।

    उधर, सोरखी चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर पवित्र कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया। घटना की पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी। मगर, पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है। पुलिस अब मेडिकल रिपोर्ट और पीड़ित के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बारूराम ने बताया कि वह स्टील की ग्रिल और गेट बनाने का काम करता है। बताया कि यह घटना 1 जून को हुई थी, जब वह अपने एक परिचित के साथ भाटोल गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में टायलेट करने के लिए रुकने पर गांव के कुछ युवकों ने उसे “चोर-चोर” कहकर पकड़ लिया।

    घटना का वीडियो अब पुलिस जांच का अहम आधार बन गया है। वीडियो में युवक के साथ की गई मारपीट और अमानवीय व्यवहार साफ दिखाई दे रहा है। सोरखी चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर पवित्र कुमार का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी हुई है और पीड़ित के बयानों के आधार पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    वहीं, गांव सोरखी के ग्रामीणों ने बताया कि उनके क्षेत्र में पानी की मोटरें लगातार चोरी हो रही हैं। गांव में एक सप्ताह के अंदर ही 10 से ज्यादा पानी की मोटरें चोरी हो चुकी हैं। इसको लेकर ग्रामीण शुरू से ही नजर रख रहे थे। युवक को पानी की मोटर चुराते हुए रंगें हाथों पकड़ा था, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा उस पर भड़क गया। यह युवक चोरी की गईं मोटरें कबाड़ी को जाकर सस्ते दाम पर बेच देता था। उधर, गांव के सरपंच रामचंद्र का कहना है कि युवक अनुसूचित जाति से संबंध रखता है। वह चोरी और नशा करता है। ग्रामीणों ने इसे मौके पर पकड़ लिया था। मगर, इसे गलत तरीके से मारा गया है।

  • Punjab News: अफगान नागरिक समेत 6 तस्कर 1 किलो हेरोइन और 5 पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: अफगान नागरिक समेत 6 तस्कर 1 किलो हेरोइन और 5 पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर का आया बयान

    अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने ड्रग्स तस्करी, गैर-कानूनी हथियारों और हवाला के धंधे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंटरनेशनल हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक अफगान नागरिक, 3 बालिग और 2 नाबालिग शामिल हैं। जानकारी देते पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों से 1 किलो 35 ग्राम हेरोइन, 5 अत्याधुनिक पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस और 5 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह नेटवर्क पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में फैला हुआ था और माझा-दोआबा इलाकों में इसकी मजबूत पकड़ थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे और सोशल मीडिया के जरिए ड्रग्स और हथियारों की सप्लाई करते थे। गिरफ्तार अफगान नागरिक बाज मोहम्मद के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत पहले भी मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से दिल्ली में रह रहा था और यह गैर-कानूनी नेटवर्क चला रहा था। सीपी ने बताया कि आरोपी अंकुश और देशराज समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ भी ड्रग्स तस्करी के मामले दर्ज किए गए हैं। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि नेटवर्क से जुड़े लोग हवाला के जरिए पैसों का लेन-देन करते थे, जिसकी वित्तीय जांच की जा रही है। पुलिस दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कर रही है और बैंक खातों की भी जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन से सीमा पार से चल रहे तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस का मुख्य मकसद इस गैंग की पूरी सप्लाई चेन को तोड़ना और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान करना है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ‘जीरो टॉलरेंस’ पॉलिसी के तहत ड्रग्स तस्करी, गैर-कानूनी हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।  
  • Jalandhar News: पुलिस चौकी के बाहर से भागा दोषी, फिल्मी स्टाइल में पीछा करके किया काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुलिस चौकी के बाहर से भागा दोषी, फिल्मी स्टाइल में पीछा करके किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड चौकी के गेट के बाहर से देर रात काबू किया नौजवान बाइक से छलांग मारकर भाग गया। इस घटना के दौरान पुलिस प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में नौजवान का पीछा किया और नरेंद्र सिनेमा के पास से उसे दोबारा काबू कर लिया। काबू किए गए नौजवान की पहचान प्रिंस निवासी कोट किशन चंद के रूप में हुई है।

    वहीं प्रिंस ने कहाकि उसे नाके पर पुलिस ने रोका था, जिसके बाद वह उसे बाइक पर बिठाकर थाने ले आई। प्रिंस ने कहा कि वह घबरा गया था और बाइक से उतरकर वह भाग गया था। जब उससे पूछा गया कि चलते बाइक से छलांग लगा दी थी। वहीं जांच अधिकारी दविंदर कुमार ने बताया कि बताया कि देर रात पुलिस ने बस स्टैंड सतलुज चौक पर नाकेबंदी के दौरान बाइक सवार नौजवान को रोका गया था।

    इस दौरान जब चैकिंग की गई तो वाहन के दस्तावेज पूरे नहीं थे। वहीं पूछताछ में पता चला कि नौजवान पर एनडीपीएस एक्ट का पर्चा पहले से दर्ज है। जिसके बाद नौजवान को काबू करके बस स्टैंड पुलिस चौकी लाया गया। इस दौरान पुलिस चौंकी के गेट के बाहर नौजवान ने बाइक से छलांग लगा दी। जांच अधिकारी ने कहा कि उन्होंने तुरंत साथियों को सूचना दी और नरेंद्र सिनेमा के पास से उसे काबू कर लिया गया। जिसके बाद दोबारा से थाने ले जाया। ऐसे में अब काबू किए गए नौजवान से पूछताछ की जाएगी।

     

  • पटरी से उतरी मालगाड़ी, राजधानी समेत 10 ट्रेनें की Divert, देखें वीडियो

    पटरी से उतरी मालगाड़ी, राजधानी समेत 10 ट्रेनें की Divert, देखें वीडियो

    पलामूः कोयला लदी एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने का मामला सामने आया है। रेलगाड़ी के बेपटरी होने से रेल परिचालन बंद हो गया जिसे बाद में रिवर्सल लाइन से करने पर रेल की आवाजाही दोबारा शुरू की गई। हालांकि, कोयला बिखरा होने के कारण अप लाइन अभी भी बाधित है, जिसे बहाल करने का काम जारी है। हादसे में रेलवे ट्रैक को काफी नुकसान पहुंचा है।

    जानकारी मुताबिक, पूर्व मध्य रेलवे के सोननगर-बरवाडीह रेलखंड पर राजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदे 16 वैगन पटरी से उतर गई और उसके कुछ डिब्बे हादसे के चलते पलट भी गए, जिससे कोयला ट्रैक पर बिखर गया। हादसे के कारण रिवर्सल लाइन और अप लाइन बाधित हो गई। रेलवे ने शाम से पूरी रात तक करीब 15 घंटे तक बचाव अभियान चलाया। बरवाडीह और अन्य स्थानों से क्रेन व अन्य उपकरण भी मंगाए गए।

    घटना के बाद से ही रेलवे के स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। रात में धनबाद से डीआरएम भी पहुंचे और उन्होंने राहत कार्यों का जायजा लिया। रेलवे के तकनीकी विशेषज्ञ और इंजीनियरिंग विभाग की टीम भी मौके पर है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं घटना के कारण राजधानी एक्सप्रेस सहित 10 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया। इसके अतिरिक्त, 2 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

     

  • यात्रियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, एक की मौत, 30 घायल, देखें वीडियो

    यात्रियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, एक की मौत, 30 घायल, देखें वीडियो

    बिजनौर: जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। काशीपुर-हरिद्वार राजमार्ग पर रोशनपुर प्रताप गांव के पास यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 30 यात्री घायल हो गए। इनमें 8 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है। वहां चिकित्सकों ने राकेश पुत्र शंभू (30 वर्ष), निवासी टेहारा, थाना धौरहरा, जनपद लखीमपुर खीरी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में करीब 30 लोग घायल हुए हैं। इनमें कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सवार अधिकांश लोग रोजगार के लिए देहरादून जा रहे थे। हादसे के बाद यात्रियों और उनके परिजनों में चिंता का माहौल है। प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल अमन, राम दुलारे, अंशिका, गोलू, बबलू, रोशनी, पूजा और राजाराम की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है। अन्य 21 घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना में जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में सभी का इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी से देहरादून जा रही निजी बस में लगभग 65 यात्री सवार थे। सभी यात्री रोजगार के सिलसिले में देहरादून जा रहे थे। तड़के करीब तीन बजे बस रोशनपुर प्रताप गांव के पास पहुंची तो अचानक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। वहीं पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही घायलों को उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है।
  • डिवाइडर से टकराकर हादसे का शिकार हुई बस, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    डिवाइडर से टकराकर हादसे का शिकार हुई बस, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    कुल्लूः चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर भुंतर के हाथीथान चौक के समीप आज सुबह भीषण हादसा हो गया। दरअसल, हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के दौरान बस में केवल चालक और परिचालक सवार थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में बस के आगे के हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि वाहन में मौजूद चालक और परिचालक पूरी तरह सुरक्षित हैं।
    मिली जानकारी है कि एचआरटीसी की यह बस जम्मू से मनाली आ रही थी और बस को रूटीन चैक के लिए वर्कशॉप ले जाया जा रहा था। इस कारण बस में सवार यात्रियों को रास्ते में दूसरी बस में शिफ्ट कर दिया था। इस बीच जब बस हाथीथान चौक पर पहुंची, तो सामने एक गाड़ी आ गई और इसे बचाने के लिए चालक ने बस को डिवाइडर से टकरा दिया, जिसमें बस को काफी नुकसान हुआ है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • Punjab News: इस इलाके से 1 किलो हेरोइन और 3 Pistol बरामद

    Punjab News: इस इलाके से 1 किलो हेरोइन और 3 Pistol बरामद

    अमृतसरः पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर बड़े नशा और हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर देहात पुलिस ने 1 किलो 128 ग्राम हेरोइन और पाकिस्तान निर्मित .30 बोर के 3 पिस्तौल बरामद किए है।

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल सीमा पार बैठे तस्करों के निर्देश पर पंजाब में नशा और हथियारों की आपूर्ति कर रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों, सप्लायरों और स्थानीय संपर्कों की पहचान करने में लगी हैं।

    मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। इस कार्रवाई को पंजाब में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही मुहिम की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पंजाब पुलिस ने दोहराया कि राज्य को नशा मुक्त बनाने और अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सीमा पार से संचालित ऐसे नेटवर्कों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।