Blog

  • Railway Station में तैनात क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Railway Station में तैनात क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः कालका रेलवे स्टेशन में तैनात क्लर्क रजनीश को सीबीआई ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार दोषी क्लर्क एक रिटायर्ड कर्मचारी से उसका टफ लोकेशन अलाउंस (टीएलए) जारी करने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। ऐसे में कर्मचारी के बेटे ने सीबीआई को शिकायत दी। सीबीआई को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर निवासी हिमांशु सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पिता सुंदर हिमाचल प्रदेश के टकसाल रेलवे स्टेशन पर ट्रैकमैन थे।

    करीब 3 साल पहले वह रिटायर हो गए थे। हालांकि, उन्हें रेलवे की ओर से टीएलए नहीं मिला था। इसके लिए उन्होंने 18 अप्रैल 2026 को आवेदन दिया था। 5 मई 2026 को हिमांशु कालका रेलवे स्टेशन स्थित कार्यालय में क्लर्क रजनीश से मिले और अपने के एरियर के बारे में बात की।

    रजनीश ने बताया कि उनके पिता का करीब 74 हजार रुपये टीएलए एरियर बनता है और उसे जारी करवाने के बदले उसने 14 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में उसने यह रकम घटाकर 10 हजार रुपये कर दी। दोषी ने रिश्वत न देने पर एरियर रोकने की धमकी दी। ऐसे में सीबीआई ने दोषी के खिलाफ जाल बिछाया और उसे गिरफ्तार करके भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली।

  • Punjab News: मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं बटाला में एक सप्ताह में दूसरी बार गोलियां चलने की घटना सामने आई है। हाल ही में भाजपा नेता पर पेट्रोल पंप पर फायरिंग की घटना सामने आई थी। वहीं आज बटाला में गाड़ी क्रॉस करने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दरअसल, बटाला-गुरदासपुर रोड पर सिंबल चौक के पास 2 पक्षों के बीच गाड़ी क्रॉस करने को लेकर कहासुनी हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी लाइसेंसी पिस्तौलों से एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    गोलीबारी में एक निहंग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के 3 युवक गोली लगने से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।चश्मदीदों के अनुसार, हाईवे पर गाड़ी क्रॉस करने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो रही थी। वहां खड़े कुछ स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश भी की। इसी बीच, फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार तीन युवकों ने अचानक अपनी पिस्तौल निकाली और दूसरे पक्ष पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। अचानक हुई फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई और राहगीरों ने भागकर अपनी जान बचाई। दूसरी गाड़ी में सवार एक निहंग सिंह, जिसकी पहचान दीपइंदर सिंह के रूप में हुई है, ने भी आत्मरक्षा में तुरंत अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और क्रॉस फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से हुई इस गोलीबारी में भारी नुकसान हुआ है। फॉर्च्यूनर सवारों की गोली का शिकार हुए निहंग दीपइंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दीपइंदर सिंह द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में फॉर्च्यूनर सवार तीन युवकों को भी गोलियां लगी हैं। वे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिनमें से एक युवक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बटाला के एसएसपी डॉ. महताब सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों का गाड़ी क्रॉस करने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक दीपइंदर सिंह की मौत हो गई है और दूसरे पक्ष के युवक गोली लगने से घायल हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मौके से साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दिन-दिहाड़े भीड़भाड़ वाले सिंबल चौक पर हुई फायरिंग जैसी वारदात के बाद पूरे इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।    
  • Punjab News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला के शरीर के हुए 3 टुकड़े

    Punjab News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला के शरीर के हुए 3 टुकड़े

    लुधियानाः जिले के कस्बा मुल्लांपुर दाखा क्षेत्र में भीषण हादसा हो गया। जहां रेलवे ट्रैक पार रही महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में महिला के मौके पर मौत हो गई और घटना में महिला के शव के 3 टुकड़े हो गए। मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा हैकि जब महिला रेलवे लाइन पार कर रही थी, तभी मोगा जा रही ट्रेन संख्या 22485 की चपेट में वह आ गई।

    पुलिस के अनुसार मृतकि महिला की उम्र 60 साल बताई जा रही है। रेलवे पुलिस अधिकारियों द्वारा शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चुरी में 72 घंटों के लिए पहचान के लिए रखवा दिया गया है। वहीं पुलिस मृतका की पहचान करने और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

    पुलिस का कहना है कि परिजनों का पता लगने के बाद ही उनके बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतका के बारे में कोई जानकारी हो तो वे संबंधित पुलिस अधिकारियों को सूचित करें, ताकि उसकी पहचान कर परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

  • Punjab News: कैप्टन सहित Sunil Jakhar और Bittu की कांग्रेस में वापसी को लेकर Raja Warring का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: कैप्टन सहित Sunil Jakhar और Bittu की कांग्रेस में वापसी को लेकर Raja Warring का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः मोहाली के फेज-11 स्थित एक प्राइवेट मॉल के बाहर एकतरफा प्यार के मामले में युवक ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को लेकर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि हालांकि यह पर्सनल मामला है लेकिन पंजाब में कानून व्यवस्था के हालात खराब हो रहे है। उन्होंने कहा कि लोगों में पुलिस का डर समाप्त होने की निशानी है।

    वहीं हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हूडा और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टेन अमरेंद्र सिंह के सम्पर्क में होने को लेकर कहा कि भूपेंदर हुड्डा और कैप्टन अमरेंद्र सिंह पुराने मित्र है। उन्होंने कहा कि दोनों मुख्यमंत्री रहे है और दोनों में अच्छी आपसी दोस्ती रही है। वहीं सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू के राज्यसभा में ना जाने के सवाल पर कहा कि यह भाजपा का आंतरिक मामला है।

    उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों के नेताओं पर टिप्पणी करने की पार्टियों की आदत है। लेकिन एक बात है कि अगर कोई भी व्यक्ति लाइबिलटी रखने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में दोनों नेताओं पर बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि अगर आप घर में भी लाइबिलिटी बन गए हैं तो आपको कोई रखने के लिए तैयार नहीं है। वहीं श्री आनंदपुर साहिब तो रवनीत बिट्टू के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि हर व्यक्ति ने अपनी जगह बनाकर रखी होती है। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ कमरे में बैठकर बात करते थे और उन्हें केंद्रिय मंत्री बनने पर एक साल में वह परफार्म नहीं कर पाए।

    एक साल तक मंत्री बनने के बाद कुछ खास नहीं कर पाने पर कह रहे है कि विधायक के चुनाव लड़ना चाहते है। वही बिट्टू के श्री आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़ने पर कहा कि वह पार्लियामेंट में गए नहीं और उसके बाद वह लुधियाना में चले गए। वहीं सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू की कांग्रेस की वापसी पर वडिंग ने कहा कि हिंदोस्तान की पॉलिटिक्स में संभव है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 25 से 30 सालों में लोगों के दिल पड़े और दिमाग पड़े है। अब कैसे कहानी बन रही है और कौन कहां से वापिस आना चाहता है।

  • राज्यपाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

    राज्यपाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

    शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रिज मैदान, शिमला से स्वच्छ पर्यावरण एवं नशामुक्त जीवन विषय पर आयोजित मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश पुलिस, पर्यावरण विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा जनगणना निदेशालय, हिमाचल प्रदेश द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

    मैराथन में हिमाचल प्रदेश तथा पड़ोसी राज्यों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के सदस्य, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी, वरिष्ठ नागरिक तथा दिव्यांगजन बड़ी संख्या में इस आयोजन का हिस्सा बने। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर जनगणना विभाग द्वारा संचालित स्व-गणना अभियान के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।

    राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश स्वच्छ पर्यावरण और शुद्ध वायु से समृद्ध राज्य है। उन्होंने भावी पीढ़ियों के हित में प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर और सौंदर्य के संरक्षण पर विशेष बल दिया। राज्यपाल ने प्रतिभागियों के उत्साहपूर्ण सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सहभागिता पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति बढ़ती जागरूकता की परिचायक है। उन्होंने कहा कि विकास कभी भी पर्यावरण की कीमत पर नहीं होना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं।

    राज्यपाल ने नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है। कविन्द्र गुप्ता ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सभी नागरिक मिलकर प्रयास करें तो हिमाचल प्रदेश को पूर्णतः नशामुक्त राज्य बनाया जा सकता है। उन्होंने सामाजिक अभियानों की सफलता में जनभागीदारी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए आयोजन से जुड़े सभी विभागों के प्रयासों की सराहना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होंगे।

    उन्होंने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत घर से होनी चाहिए और इसे दैनिक जीवन की आदत बनाना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से स्वच्छ जीवनशैली अपनाने तथा स्वस्थ एवं सतत् समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इससे पूर्व, कविन्द्र गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्त जीवन के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद भी किया तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

    राज्यपाल ने पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने ‘हरित हिमाचल’ एवं ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ कैंपेन वॉल पर हस्ताक्षर कर दोनों अभियानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव सुशील कुमार सिंगला, निदेशक जनगणना संचालन दीप शिखा शर्मा, वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे।

     

     

     

     

  • Punjab News: एकतरफा प्यार में युवती के कत्ल का मामला, परिवार ने कंपनी पर लगाए आरोप, रो-रो-कर हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

    Punjab News: एकतरफा प्यार में युवती के कत्ल का मामला, परिवार ने कंपनी पर लगाए आरोप, रो-रो-कर हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

    मोहाली: फेज-11 स्थित एक प्राइवेट मॉल के बाहर एकतरफा प्यार के मामले में युवक ने अपनी सहकर्मी युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुई युवती अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ बैठी। मृतक की पहचान डिंपल (28) के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में काम करती थी। आरोपी की पहचान हैरी के तौर पर हुई है, जो उसी कंपनी में उसका सहकर्मी बताया जा रहा है। दोनों को पटियाला के रहने वाले बताया जा रहा है। वहीं घटना को लेकर परिजनों का बयान सामने आया है। मृतिका की बेटी की मां ने कहा कि उनकी बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए।

    मां ने कहा कि लड़के को उसके सामने लाया जाए और वह उसे जान से मारेंगी। वहीं कंपनी के कर्मियों ने भी कोई मदद नहीं की। मां ने कहा कि वह कंपनी में जाकर भी हंगामा करेंगी कि उनके कर्मियों के सामने बेटी को बेरहमी से मारा गया,लेकिन किसी ने मदद नहीं की। वहीं मृतक के पिता राज कुमार ने कहा कि उनके साथ दुखद घटना हो गई। उन्हें कंपनी से फोन आता कि बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया और वह तुरंत अस्पताल पहुंच जाए। पिता ने कहा कि वह बेटे के साथ अस्पताल पहुंचा तो रास्ते में पुलिस का फोन आया कि कहां पहुंचे।

    उस दौरान पुलिस से बात की वह बता दें क्या हुआ है। इस दौरान जब वह अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल के कर्मियों ने बेटी का शव उन्हें दिखा दिया। पिता ने कहा कि बेटी को घटना के बारे में कुछ नहीं पता था, अगर उसे पता होता तो वह नौकरी के लिए कंपनी में क्यों जाती। पिता ने कहाकि कंपनी के कर्मियों ने भी घटना के बारे में कोई बात नहीं की। पिता का आरोप है कि अब कंपनी द्वारा इस घटा को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर बेटी का एकतरफा रिलेशन था तो ऐसे में बेटी का कत्ल किया गया। पिता ने बताया कि 3 बजे बेटी का अंतिम संस्कार किया जाएगा और उसके बाद बेटी की मौत के लिए इंसाफ को लेकर मांग रखी जाएगी।

     

  • Jalandhar News: मेन चौक पर ट्रक की चपेट में आने से Civil surgeon Dr. Satinderjit Bajaj घायल

    Jalandhar News: मेन चौक पर ट्रक की चपेट में आने से Civil surgeon Dr. Satinderjit Bajaj घायल

    जालंधर, ENS: जालंधर के सिविल अस्पताल में सेवाएं दे चुके सिविल सर्जन डॉ. सतिंदरजीत सिंह बजाज आज सड़क हादसे का शिकार हो गए। दरअसल, डॉक्टर सतिंदरजीत सिंह बजाज का अमृतसर अस्पताल में तबादला हो चुका है। ऐसे में वह अपनी वृद्ध माता का हालचाल जानने और उनसे मुलाकात करने के लिए जालंधर आए हुए थे। शुक्रवार सुबह मां से मिलने के बाद वह वापस अमृतसर में ड्यूटी पर लौटने पीएपी चौक पर पहुंचे। इस दौरान उनके पीछे खड़े ट्रक की वह चपेट में आ गए। जैसे ही ट्रक ने डॉ. बजाज को टक्कर मारी, वह सड़क पर गिर गए।

    उनकी आवाज सुन मौके पर मौजूद राहगीरों और प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाना शुरू किया और ट्रक चालक को चिल्लाकर गाड़ी रोकने के लिए कहा। लोगों की मुस्तैदी के कारण ट्रक तुरंत रुक गया, जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने भारी मशक्कत के बाद घायल डॉक्टर को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला। घटना स्थल पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, ट्रक चालक ने बिना पीछे देखे अचानक अपने भारी-भरकम वाहन को बैक करना शुरू कर दिया।

    चालक को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि गाड़ी के ठीक पीछे डॉक्टर बजाज खड़े हैं। रफ्तार धीमी होने के बावजूद ट्रक ने उन्हें बुरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में उनके शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर और गहरी चोटें आई हैं। घटना में लहूलुहान हुए डॉक्टर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर और स्थिर बताई है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

  • Punjabi Actress Gurpreet Bhangu के पति के निधन की CCTV आई सामने

    Punjabi Actress Gurpreet Bhangu के पति के निधन की CCTV आई सामने

    श्री चमकौर साहिबः वरिष्ठ पत्रकार और शिक्षाविद स्वर्ण सिंह भंगू प्रशासन और नगर पंचायत की लापरवाही के कारण के कारण हादसे का शिकार हो गए और उनका श्री चमकौर साहिब में निधन हो गया। स्वर्ण सिंह भंगू पंजाबी फिल्मों की वरिष्ठ अभिनेत्री गुरप्रीत कौर भंगू के पति थे। वहीं उनके निधन के बाद एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह रात के अंधेरे में साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान खुले नाले में वह जा गिरे और पूरी रात वहीं पड़े रहे। घटना के अगले दिन सुबह जब स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

    इस दर्दनाक घटना के बाद न केवल श्री चमकौर साहिब, बल्कि पूरे पंजाब और विदेशों में रहने वाले पंजाबियों में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेत्री गुरप्रीत कौर भंगू के घर लोग शोक व्यक्त करने पहुंच रहे है। ऐसे में अभिनेत्री गुरप्रीत कौर भंगू ने कहाकि वह अक्सर साईकिल पर सवार होकर निकल जाते थे। इस दौरान रास्ते में खुले नाले में वह गिर गए। उन्होंने कहा कि वह अक्सर पुराना साईकिल की मजदूर को दे देते थे और नया साईकिल ले आते थे। इस बार वह मजदूर को साईकिल देने के लिए जब बात की तो उन्होंने कहा कि जल्द वह दोनों मिलकर किसी मजदूर को साईकिल देकर आएंगे, लेकिन उससे पहले यह हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अपनी पार्थिव देह पीजीआई चंडीगढ़ को दान करने का निर्णय लिया था।

    पंजाबी फिल्म और संगीत जगत से जुड़ी हस्तियां अभिनेत्री गुरप्रीत कौर भंगू से दुख साझा करने पहुंच रही हैं। सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोग अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। स्वर्ण सिंह भंगू पत्रकारिता के माध्यम से दबे-कुचले और पीड़ित लोगों की आवाज बने। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान दिया। भंगू ने अनगिनत जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की, जिसके कारण उनके कई छात्र आज ऊंचे पदों पर हैं और उनके निधन से गहरे सदमे में हैं। उन्होंने नाटकों और सामाजिक सेमिनारों के जरिए लोगों को कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभाई। स्वर्ण सिंह भंगू ने अपने जीवनकाल में ही अपनी देह पीजीआई चंडीगढ़ को दान करने का निर्णय लिया था। इसी के तहत, 6 जून को अंतिम दर्शनों के बाद उनकी पार्थिव देह पीजीआई चंडीगढ़ प्रशासन को सौंप दी जाएगी।

     

  • कुटलैहड़ : पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ” जोगी पंगा स्थित विधायक ने वन विभाग संग लगाये पौधे

    कुटलैहड़ : पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ” जोगी पंगा स्थित विधायक ने वन विभाग संग लगाये पौधे

    ऊना/ सुशील पंडित : अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने जोगी पंगा क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा लोगों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते वन क्षेत्र के कारण प्रकृति का संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का यह दायित्व बनता है कि वह अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि पौधे केवल हरियाली ही नहीं बढ़ाते, बल्कि हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ वातावरण और बेहतर जीवन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार हैं। इनके बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पौधे वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने के साथ-साथ प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देना चाहते हैं तो हमें आज से ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना होगा। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों ने भी लोगों को पौधारोपण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है, ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सकें। विभाग द्वारा समय-समय पर पौधारोपण अभियान चलाए जाते हैं, जिनमें आम जनता की भागीदारी भी आवश्यक है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों के सहयोग से पौधारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आगे आकर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में भाग लेने का आह्वान किया।
    उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस केवल एक दिवस मनाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जन आंदोलन का रूप देना होगा। यदि प्रत्येक नागरिक पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे और नियमित रूप से पौधारोपण करे तो आने वाले वर्षों में पर्यावरण संबंधी अनेक समस्याओं का समाधान संभव हो सकता है। कार्यक्रम  में विधायक विवेक शर्मा ने सभी लोगों से “पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ” का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही हम अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बना सकते हैं तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं। इस मौके पर रेंज ऑफिसर रामगढ़ धार संदीप कुमार कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विवेक मिंका सहित पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी और स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
     
  • Jalandhar News: उच्चा सुराजगंज वाले DC भाटिया के बड़े बेटे अशोक भाटिया का निधन, इस दिन होगी रस्म किरया

    Jalandhar News: उच्चा सुराजगंज वाले DC भाटिया के बड़े बेटे अशोक भाटिया का निधन, इस दिन होगी रस्म किरया

    जालंधरः लवली स्वीट्स की पीछे उच्चा सुराजगंज वासी डीसी भाटिया के बड़े बेटे अशोक भाटिया (बब्ला) का दिन वीरवार 04 जून 2026 को निधन हो गया था। जोकि पिछले कुछ दिनों से बिमार चल रहे थे और उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मगर इलाज दौरान ही उनकी मौत हो गई।

    अशोक भाटिया के निधन का समाचार सुनकर भाटिया परिवार शौक में डूब गया। इस दौरान सीनियर भाजपा नेता मनोरंजन कालिया, पूर्व कांग्रेसी विधायक रजिंदर बेरी, सैंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली, पार्षद शैरी चड्डा सहित राजनैतिक एवं समाजिक पार्टियों के नेताओं ने भाटिया परिवार के साथ शौक व्यक्त किया है।

    छोटे भाई अनिल भाटिया ने जानकारी देते हुए कहा कि स्वर्गीय अशोक भाटिया की आतमिक शांति के लिए रस्म किरया 06 जून 2026 दिन शनिवार दोपहर 01 से 02 बजे तक शिवबाड़ी मंदिर मुहल्ला मखदूमपुरा, नजदीक लवली स्वीट्स जालन्धर में होगी।