Blog

  • Punjab News: वकीलों ने की कलम छोड़ हड़ताल, इस मामले को रद्द करने की मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: वकीलों ने की कलम छोड़ हड़ताल, इस मामले को रद्द करने की मांग, देखें वीडियो

    अमृतसरः अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से जुड़े एक मामले में मजीठा पुलिस स्टेशन में एडवोकेट बिक्रमजीत सिंह बाथ के खिलाफ दर्ज केस के विरोध में अमृतसर के वकीलों ने हड़ताल की और नो वर्क डे का ऐलान किया। इस बीच, अमृतसर बार एसोसिएशन ने मामला रद्द करने की मांग की।

    अमृतसर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने कहा कि वकील अपनी पेशेवर जिम्मेदारी निभाते हैं और नगर निगम चुनावों के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने के समय कानूनी सहायता प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी वकील के खिलाफ कानूनी सहायता प्रदान करने के आधार पर मामला दर्ज करना सही नहीं है। एडवोकेट बिक्रमजीत सिंह बाथ अमृतसर बार के सदस्य हैं और उनके खिलाफ दर्ज मामला तुरंत खारिज किया जाना चाहिए। बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वकील को इस मामले में बरी किया जाए और केस खारिज किया जाए। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही एसएसपी से मुलाकात करेगा और इस मुद्दों को उनके सामने रखेंगे।

  • Reserve Bank की MPC Meeting, Repo Rate में कोई बदलाव नहीं, देखें वीडियो

    Reserve Bank की MPC Meeting, Repo Rate में कोई बदलाव नहीं, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की दूसरी मीटिंग में सर्वसम्मति से रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखने का फैसला किया है। शुक्रवार को इस फैसले का ऐलान करते हुए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है। सप्लाई चेन में लंबे समय तक व्यवधान और ऊर्जा की बढ़ी हुई कीमतों का असर विकास दर और महंगाई दर दोनों पर पड़ सकता है।

    वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव और सप्लाई चेन में रुकावटों के चलते RBI ने GDP ग्रोथ के अनुमान को घटा दिया है। अब चालू वित्त वर्ष-27 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान को 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया गया है। महंगाई के बढ़ते जोखिमों के बावजूद मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी ने अपनी नीति का रुख ‘न्यूट्रल’ (तटस्थ) बनाए रखने का फैसला किया है। कमेटी स्थिति पर नजर रखते हुए डेटा के आधार पर आगे कदम उठाएगी।

    गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि हालांकि रिटेल महंगाई अभी टारगेट के दायरे में है, लेकिन वैश्विक तनाव के कारण फ्यूल (ईंधन) और एनर्जी की बढ़ती कीमतें आगे चलकर खुदरा बाजार और आम जनता की जेब पर दबाव डाल सकती हैं। पश्चिम-दक्षिण मानसून में कमी के अनुमान को लेकर भी चिंता जताई गई है। इसका सीधा असर खेती-किसानी की पैदावार और ग्रामीण इलाकों में मांग पर पड़ सकता है। हालांकि, सरकार की फसल विविधीकरण यानी डायवर्सिफिकेशन जैसी योजनाएं इसके असर को कम करने में मदद करेंगी।

    अच्छी बात यह है कि घरेलू आर्थिक गतिविधियां अब भी मजबूत बनी हुई हैं। मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर का प्रदर्शन बेहतर है और जीएसटी रेशनलाइजेशन व स्थिर रोजगार के चलते शहरी क्षेत्रों में कंजम्पशन (खपत) को सहारा मिल रहा है।

     

  • Punjab News: वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं के टैंपू ट्रैवलर की टिप्पर से टक्कर में 2 की मौत, 14 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं के टैंपू ट्रैवलर की टिप्पर से टक्कर में 2 की मौत, 14 घायल, देखें वीडियो

    गाड़ी के उड़े परख्चे, कई लोगों की हालत गंभीर

    बटालाः अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाइवे पर बटाला के पास मानसा के पर्यटकों से भरी टैंपू ट्रैवलर और टिप्पर में टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार टैंपो ट्रैवलर में सवार श्रद्धालु माता वैष्णो देवी से लौट रहे थे। इस भीषण हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़े गए। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि गाड़ी की छत भी हादसे में उड़ गई है। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुबह करीब साढ़े 5 बजे अड्डा उधोवाल के पास एक ओवर लोड टिपर अचानक पक्की सड़क से उतरकर कच्चे हिस्से में चला गया। इसी दौरान पठानकोट साइड से आ रही ट्रैवलर टिपर के पीछे जाकर टकरा गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 14 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि ट्रेवलर का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया था। वहीं पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को पहले बटाला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया। सभी घायल और मृतक मानसा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हादसे में घायल डॉक्टर वरिंदर जैन ने बताया कि वह माता वैष्णों देवी से दर्शन करके मानसा सरदूलगढ़ लौट रहे। उन्होंने कहा कि वह जयपुर में नौकरी करते है। घटना के दौरान ट्रैवलर में 16 से 17 लोग सवार थे। घटना के दौरान वह गाड़ी में सो रहे थे। इस घटना में उनके बड़े भाई की मौत हो गई और वह उसे उपचार के लिए साथ में ही अस्पताल लेकर आए है। वहीं घटना में बड़ी भाभी भी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया गया।    
  • 5 महीने में 2 लाख करोड़ से ज्यादा घटी Mukesh Ambani की दौलत, अरबपतियों की लिस्ट से हुए बाहर

    5 महीने में 2 लाख करोड़ से ज्यादा घटी Mukesh Ambani की दौलत, अरबपतियों की लिस्ट से हुए बाहर

    नई दिल्ली: देश के सबसे अमीर कारोबारियों में शामिल मुकेश अंबानी को इस साल बड़ा झटका लगा है। साल 2026 के पहले जांच महीनों में उनकी संपत्ति में करीब 2.09 लाख करोड़ की कमी आई है। इसके चलते दुनिया और एशिया के अमीर लोगों की सूची में उनकी रैंकिंग भी नीचे खिसक गई है। यहां से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    इतनी है कुल संपत्ति

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से मई 2026 के बीच मुकेश अंबानी को एक साल बड़ा झटका लगा है। साल 2026 के पहले पांच महीनों में उनकी संपत्ति में करीबन 2.09 लाख करोड़ की कमी आई है। इसके चलते दुनिया और एशिया के अमीर लोगों की सूची में उनकी रैकिंग भी नीचे खिसक गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से मई 2026 के बीच मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में करीबन 24 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इसके बावजूद वह भारत के सबसे अमीर लोगों में शामिल है और उनकी कुल संपत्ति अभी भी अरबों डॉलर में है।

    इस वजह से घटी दौलत

    मुकेश अंबानी की संपत्ति का बड़ा हिस्सा रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों से जुड़ा हुआ है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी के शेयरों में दबाव देखने को मिला है। जिसके सीधा असर उनकी नेटवर्थ पर पड़ा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और शेयर बाजार इसके कारण है।

    अमीरों की लिस्ट में भी हुआ नुकसान

    दौलत में आई गिरावट का असर सिर्फ नेटवर्थ पर नहीं पड़ा बल्कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में भी उनकी रैंकिंग नीचे चली गई है। एशिया के अमीरों की सूची में भी उन्हें एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। बाजार जानकारों का मनना है कि इतनी बड़ी गिरावट के बाद मुकेश अंबानी की वित्तीय स्थिति बेहद मजबूत बनी हुई है। रिलांयस इंडस्ट्रीज का कारोबार टेलीकॉम, रिटेल, डिजिटल सेवाओं, ऊर्जा और कई अन्य क्षेत्रों में फैला हुआ है हालांकि अगर आने वाले महीनों में शेयर बाजार में तेजी लौटती है। रिलांयस इंडस्ट्रीज के शेयर बेहतर प्रदर्शन करते हैं। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। भले ही इस साल उनकी संपत्ति में काफी गिरावट आई है लेकिन मुकेश अंबानी अब भी भारत के सबसे बड़े उदयोगपतियों में गिने जाते हैं। कारोबार की दुनिया में उनका प्रभाव और रिलांयस का बाजार मूल्य अब भी काफी मजबूत माना जाता है।
  • Jalandhar News: BJP में ही रहेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह ! पूर्व मंत्री कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: BJP में ही रहेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह ! पूर्व मंत्री कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी के हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा ने संकेत दिए। बीते दिन उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह हमारे टच में हैं। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं और हमारे वरिष्ठ साथी हैं। हाल ही में कैप्टन ने भाई के निधन पर शोक व्यक्त ना किए जाने पर भाजपा के साथ नाराजगी जताई थी। इसी मामले को लेकर भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरजंन कालिया का बयान सामने आया है। उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वह 2 बार पंजाब के सीएम रह चुके है।

    कालिया का कहना है कि दूसरी बार कैप्टन अमरिंदर के सीएम बनने के बाद पार्टी द्वारा उनसे रिजाइन मांगा गया और कैप्टन अमिरंदर सिंह ने भी सीएम पद से इस्तीफा देते हुए पार्टी छोड़ दी थी। कालिया ने कहाकि कांग्रेस के समय की कुछ बाते की है। कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब की राजनीतिक नब्ज को समझते है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वह भाजपा पार्टी में शामिल हुए। कालिया ने कहा कि वह हमारे सीनियर नेता है और उन्होंने अपनी भावना को सिर्फ बयां किया है। ऐसे में उनका हर बयां हमारे लिए बहुमूल्य है।

    भाजपा के प्रधान नियुक्त किए जाने पर ना पूछे जाने के साथ अन्य मुद्दों पर कैप्टन अमरिंदर की नाराजगी को लेकर कहा कि हर पार्टी की अपनी एक परिपार्टी है और मशवरा कब करना है, सब पार्टी का अपना-अपना तरीका है। भाजपा पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बदला है, ऐसे में कुछ असर देखने को जरूर मिलता है। कालिया ने कहाकि कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा पार्टी को अपनाया है और वह पार्टी के सीनियर नेता है। वहीं भाई के निधन पर कालिया ने संवेदना भी व्यक्त की। बता दें कि बीते दिन भी पंजाब भाजपा के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियेवाल ने कहा था कि कैप्टन अमिरंदर सिंह के कांग्रेस के संपर्क में होना कोई बड़ी बात नहीं है। रणदीप सुरजेवाला और कुमारी सैलजा तो कहती हैं कि हुड्‌डा किसी के संपर्क में नहीं रहते। हुड्‌डा ने सिर्फ संपर्क में होने की बात कही, इसके कोई और मायने नहीं निकाले जाने चाहिए।

     

  • बेकाबू ट्राले ने Bus को मारी जबरदस्त टक्कर, 14 यात्री घायल, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    बेकाबू ट्राले ने Bus को मारी जबरदस्त टक्कर, 14 यात्री घायल, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    पालीः जिले के हाईवे पर नेतरा के पास वीरवार देर रात सवारियों से भरी निजी बस को ट्राले द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में बस ड्राइवर, कंडक्टर समेत 14 यात्री घायल हो गए। घायलों को सुमेरपुर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां से गंभीर घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर रात में ही यातायात सुचारू कर दिया था।
    जानकारी देते सुमेरपुर सीओ जितेन्द्रसिंह ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि नेशनल हाईवे पर नेतरा पुलिया के पास यात्री बस और ट्राले की टक्कर हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। मौके पर जांच में सामने आया कि मोरबी (गुजरात) से टाइल्स भरकर दिल्ली जा रहा ट्राला हाईवे क्रॉस करते समय रॉग साइड में आ गया। इसी दौरान यह ट्राला जोधपुर की ओर से आ रही बस से टकरा गया, जिससे भीषण हादसा हो गया। टक्कर में बस ड्राइवर और कंडेक्टर को चोटें आईं, जबकि बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत सुमेरपुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर आगे रेफर किया गया। घटना में गंभीर घायल मोहम्मद तफीम (38) पुत्र मोहम्मद रफीक (निवासी एकलव्य भील बस्ती, प्रताप नगर, जोधपुर), बस ड्राइवर नरेश (45) पुत्र गबरू खान (निवासी खारी, थाना करवड़, जिला जोधपुर) और ट्रेलर ड्राइवर राजेश (42) पुत्र ओमप्रकाश जाटी (निवासी कोटपूतली, जयपुर) को पाली रेफर किया गया, जहां से मोहम्मद तफीम और नरेश को जोधपुर रेफर कर दिया गया, जबकि राजेश का इलाज पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में जारी है। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को साइड करवाकर यातायात को सुचारु करवाया और आगे की कार्रवाई शुरू की।      
  • Punjab News: फर्नीचर हाउस में भयानक आग, 50 लाख का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: फर्नीचर हाउस में भयानक आग, 50 लाख का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गुरु हर सहाय की पुरानी डाकघर वाली गली में स्थित गलहोत्रा फर्नीचर हाउस की इमारत की ऊपरी दो मंजिलों में आज अचानक भयानक आग लग गई। देखते ही देखते आग और भयानक रूप धारण कर गई, जिससे ऊपर रखा लाखों रुपये का फर्नीचर जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही दुकान मालिकों और इलाके निवासियों ने जलालाबाद, फिरोजपुर स्थित फायर ब्रिगेड को सूचित किया, लेकिन परिवार के सदस्यों के अनुसार सूचना देने के बाद भी एक घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इसके कारण आग और भी भयावह हो गई और बड़े पैमाने पर फर्नीचर जल गया।

    दुकान मालिक प्रिंस ने बताया कि इस आग से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उनका कहना है कि अगर गुरु हर सहाय में फायर ब्रिगेड की गाड़ी उपलब्ध होती या समय पर आग बुझाने वाली टीम पहुंच जाती तो नुकसान काफी हद तक घटाया जा सकता था। दुकान मालिक ने सफाई कर्मी पर आरोप लगाए है। दुकानदार का कहना है कि सफाई कर्मी ने सड़क का कूड़ा इकट्ठा करके उसे आग लगाई थी। ऐसे में हवा चलने के साथ आग दुकान में लग गई।

    इस घटना में दो मंजिलों में आग लगने से 50 से 60 लाख रुपए का नुकसान हो गया। वहीं फायर ब्रिगेड कर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के ढाई घंटे के बाद कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे, तब तक सामान जलकर राख हो चुका था। घटना के बाद परिवार के सदस्यों और इलाके के लोगों ने गुरु हर सहाय में फायर ब्रिगेड की स्थायी व्यवस्था न होने पर नाराज़गी जताई। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि शहर में जल्द से जल्द फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं में जनहानी और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

  • Delhi University की Assistant Professor की मौत, Flat में मिला शव, फैली सनसनी

    Delhi University की Assistant Professor की मौत, Flat में मिला शव, फैली सनसनी

    नई दिल्लीः डीयू के एक कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर का शव वसुंधरा एन्क्लेव स्थित अपने फ्लैट में मिलने का मामला सामने आया है। पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजीव कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान देबस्मिता पॉल के रूप में हुई है। देबस्मिता पॉल शिवाजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं और पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव में स्थित सत्यम अपार्टमेंट्स के अपने फ्लैट में अकेली रहती थीं।

    जानकारी देते पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 2:35 बजे एक महिला ने फोन पर सूचना दी कि उसकी बहन की हत्या कर दी गई है और शव फ्लैट के अंदर पड़ा हुआ है। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फोन करने वाली महिला देवरति पॉल ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन देबस्मिता पॉल जो दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर काम करती है, को सुबह से बार-बार फोन कर रही थी, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। देवरति ने पुलिस को बताया कि फ्लैट बाहर से बंद था और किसी अनहोनी की आशंका के चलते उसने ताला तोड़ा और फ्लैट के अंदर गई तो वहां उसकी बहन का शव पड़ा हुआ था।

    डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया। फ्लैट की जांच की गई और सबूत व फॉरेंसिक नमूने एकत्र किए गए। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल पाएगा।

     

  • Punjabi Singer का 5 दिन पहले रिलीज गाना हटा, फूट-फूट कर रोया, कंवर ग्रेवाल के साथ कर चुका कोलेब्रेशन, देखें वीडियो

    Punjabi Singer का 5 दिन पहले रिलीज गाना हटा, फूट-फूट कर रोया, कंवर ग्रेवाल के साथ कर चुका कोलेब्रेशन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाबी सिंगर विशव लाडी ने हाल ही में नया गाना रिलीज किया था। 5 दिन पहले रिलीज हुआ गाना अचानक इंस्टाग्राम से हट गया। इस बात का पता चलने पर गायक विशव लाडी हैरान रह गया। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके फूट-फूटकर रोने लगा। गौर हो कि लुधियाना के रहने वाले विशव लाडी मशहूर सिंगर कंवर ग्रेवाल के साथ कोलेब्रेशन कर चुका है। सोशल मीडिया से गाना हटने के बाद गायक ने रोते हुए अपने दुख बयां किया। लाडी ने कहा कि उन्होंने पिता की मजदूरी के पैसे से गीत रिलीज किया था। अब यह गाना बार-बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हाइड हो रहा है। इसकी रील भी नहीं बन पा रही हैं। लाडी के मुताबिक डिस्ट्रीब्यूटर और म्यूजिक कंपनी इसे टेक्निकल ग्लिच बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं लेकिन उनका सारा पैसा दांव पर लगा है।

    लाडी का कहना है कि डिस्ट्रीब्यूटर कंपनियों और इंडस्ट्री के बड़े लोगों ने उसकी जिंदगी और करियर बर्बाद कर दिया है। गायक का कहना है कि बड़े लोगों के आपसी विवाद और निजी लड़ाइयों के कारण गरीब कलाकार की सालों की मेहनत पर पानी फेरा जा रहा है। गायक ने अपने पारिवारिक और आर्थिक हालातों को बयां करते हुए कहा कि उनका कोई गॉडफादर नहीं है। उनके माता-पिता और भाई दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। उन्होंने खुद भी कड़ाके की धूप और विपरीत परिस्थितियों में दिन-रात दिहाड़ी की, पेट काटकर एक-एक पैसा बचाया (सेव किया) और अपनी कला को जिंदा रखने के लिए गाने रिकॉर्ड किए। वे पूरी तरह जमीन से जुड़े कलाकार हैं।

    इस विवाद से पहले गायक का एक गाना पागल इश्क रिलीज हुआ था, जिसे आम जनता और उनके चाहने वालों ने बहुत प्यार दिया था। इस गीत पर 1 लाख 26 हजार व्यू मिले थे। गाने की कामयाबी से परिवार को एक नई उम्मीद बंधी थी कि अब उनके दिन बदल जाएंगे। गायक ने पंजाबी मुहावरे का इस्तेमाल करते हुए कहा कि उस गाने के बाद गाड़ी पटरी पर आ गई थी और काम सही चलने लगा था। लाडी ने कहा कि उनका नया गाना यार बेफिक्रा अभी हाल ही में रिलीज हुआ है। गायक ने बताया कि दर्शक स्क्रीन पर जो 3 मिनट का गाना या वीडियो देखते हैं, उसके पीछे की मेहनत कोई नहीं देखता। इस 3 मिनट के वीडियो को परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने और उनकी टीम ने लगातार 48 घंटे तक बिना सोए, बिना थके शूट किया था। उन्होंने इस प्रोजेक्ट में अपना सब कुछ झोंक दिया था।

    लाडी ने बताया कि विवाद की जड़ मोहाली के म्यूजिक डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं। गायक के अनुसार, मोहाली की डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी और किसी अमृत भाई के बीच कोई पुराना निजी विवाद या आपसी दुश्मनी चल रही है। वह इन दोनों पक्षों को निजी तौर पर नहीं जानते, लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी अपनी निजी खुंदक निकालने के लिए मुझ जैसे गरीब कलाकार के गाने को निशाना बना रही है। लाडी का आरोप है कि गाना डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज तो कर दिया गया है, लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर्स की कथित चालाकी के कारण वह लोगों तक पहुंच नहीं रहा है। उसे प्रशंसकों के फोन आ रहे हैं कि गाना कभी सर्च में आता है, तो कभी अचानक हाइड हो जाता है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि इस गाने के ऑडियो पर सोशल मीडिया पर रील नहीं बन पा रही हैं।

  • कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्टी के उपाध्यक्ष व पूर्व MLA ने दिया इस्तीफा, राजनीतिक में मची हलचल

    कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्टी के उपाध्यक्ष व पूर्व MLA ने दिया इस्तीफा, राजनीतिक में मची हलचल

    कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई जब पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नीरज भारती ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे में राज्य सरकार की कार्यशैली और प्रशासनिक कामकाज को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। नीरज भारती कांगड़ा जिले के जवाली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रह चुके हैं। वह प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार के बेटे भी हैं। ऐसे में उनका इस्तीफा कांग्रेस संगठन और सरकार दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की।

    उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा को भेजने की बात की है। उन्होंने लिखा कि यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि उन्होंने हमेशा कांग्रेस के एक समर्पित, निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पूरी निष्ठा से काम किया है। पार्टी को सत्ता में वापस लाने के लिए दिन-रात मेहनत की। हालांकि, वर्तमान राज्य सरकार और मुख्यमंत्री की कार्यशैली एवं व्यवस्था से वह बेहद असंतुष्ट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में सरकार ने उन मेहनती और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को निराश किया है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में पार्टी का झंडा उठाए रखा।

    जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए संघर्ष किया और जनता के बीच लड़ाई लड़ी, आज वही स्वयं को असहाय महसूस कर रहे हैं। सरकार और कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ती दूरी निराशा और हताशा का कारण बन रही है। वीरवार को ही जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की ओर से नीरज भारती को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें उनसे 10 दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा था। नोटिस में पिछले कुछ दिनों में नीरज भारती की ओर से सोशल मीडिया पर सरकार-संगठन की नीतियों पर की गई टिप्पणियों को पार्टी के प्रतिकूल प्रतीत होने की बात कही थी। संगठन की ओर से कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई।