Blog

  • Punjab News: चोरों के हौंसले बुलंद, जान बचाकर भागे ‘द इंपीरियल कोर्टयार्ड रेस्टोरेंट’ के कर्मी, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों के हौंसले बुलंद, जान बचाकर भागे ‘द इंपीरियल कोर्टयार्ड रेस्टोरेंट’ के कर्मी, देखें वीडियो

    लुधियानाः महानगर में लुटेरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब आधी रात को मुख्य सड़कों पर भी सुरक्षित खड़ा होना मुश्किल है। अंसल प्लाजा के सामने मेन फिरोजपुर रोड पर स्थित ‘द इंपीरियल कोर्टयार्ड रेस्टोरेंट’ के बाहर गुरुवार रात करीब 1 बजे तीन कर्मचारियों के साथ हथियारों के बल पर लूट की खौफनाक कोशिश की गई। गनीमत यह रही कि तीनों अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रेस्टोरेंट के किचन स्टाफ के सदस्य साहिब ने जानकारी देते हुए बताया कि वह और उसके दो अन्य साथी रात को ड्यूटी के बाद रेस्टोरेंट के बाहर थड़ी पर बैठकर अपने अन्य साथियों का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक वहां बाइक पर दो युवक आए और उन्हें धमकाते हुए कहा, जो भी है निकाल दो, नहीं तो मार देंगे।

    इस धमकी से वे बुरी तरह घबरा गए। जान का खतरा देख पहले एक साथी वहां से भागा और फिर बाकी दोनों भी अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है जिसमें घटना का एक-एक पल साफ नजर आ रहा है। फुटेज में दिख रहा है कि तीनों दोस्त थड़ी पर बैठे हैं, तभी मेन फिरोजपुर रोड की तरफ से एक लाला रंग की बाइक पर दो नौजवान वहां पहुंचते हैं। बाइक से एक पिंक शर्ट वाला नौजवान उतरकर तीनों के पास पहुंचता है। वह कुछ बातचीत करता है और उन्हें डराने लगता है। इसी बीच जब तीनों दोस्तों में से एक व्यक्ति खड़ा होता है, तो लुटेरा उसे हथियार दिखाता है। हथियार देखते ही वह से एक युवक अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भाग जाता है।

    इसके बाद बाकी दोनों दोस्त भी उठते हैं और लुटेरों से उनकी बहस बाजी शुरू हो जाती है। तीसरे दोस्त पर दूसरा लुटेरा पीछे से गर्दन पर हमला कर देता है,जिससे वह वहीं नीचे गिर जाता है। इसी बीच दूसरा दोस्त भी खुद को छुड़ाकर भागने में कामयाब हो जाता है। दोनों लुटेरे उसकी नीचे गिरे युवक की तलाशी लेने लगते हैं, लेकिन उन्हें उसके पास से कुछ नहीं मिलता। मौका पाकर वह तीसरा युवक भी सड़क की ओर भाग निकलता है। दोनों लुटेरे भागते हुए नौजवानों को देखने के लिए उनके पीछे कुछ दूर तक जाते हैं, लेकिन जब कोई हाथ नहीं आता, तो वे अपनी बाइक उठाकर वहां से फरार हो जाते हैं। इस खौफनाक घटना के बाद तीनों दोस्त बेहद डरे हुए हैं और उन्होंने पुलिस को इस पूरे मामले की शिकायत कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिंक शर्ट वाले और उसके साथी की तलाश में जुट गई है।

  • Jalandhar News: सड़क हादसे के बाद चर्चा में आए ज्योति नूरा के पति, दोस्तों ने लहराई तलवार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सड़क हादसे के बाद चर्चा में आए ज्योति नूरा के पति, दोस्तों ने लहराई तलवार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेरका मिल्क प्लांट चौक में वीरवार देर रात सूफी गायक ज्योति नूरा के पति अभिषेक उस्मान व दोस्तों का कार निकलाने को लेकर राहगीर के साथ विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और हमले के दौरान घायल बाप बेटा ने ज्योति नूरा के पति व उसके साथियों पर तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप लगाए और हमले के दौरान वीडियो बना ली। पीसीआर पुलिस की मौजूदगी में सभी तेजधार हथियारों लेकर गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गए। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे थाना एक के एसएचओ राकेश कुमार मामले की जांच में जुट गए।

    कालिया कॉलोनी के रहने वाले सतिंदर पाल ने बताया कि वह बेरका मिल्क प्लांट की ओर जा रहा था और उसने कार का इंडिकेटर चलाया हुआ था। उसने सामने आकर कार रूकी। कार में सवार चार से पांच युवक रास्ते को लेकर गाली निकालने लगे और उसने विरोध किया तो उन्होंने उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए, जिसके बाद उसने बेटे को बुलाया तो उन्होंने उसके बेटे पर भी हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने हमले की वीडियो मोबाइल में बना ली और खून से लथपथ सिविल में ईलाज के लिए पहुँचे।

    जहां उन्हें पता चला कि कार सूफी गायक ज्योति नूरा के पति थी लेकिन वह उन्हें नहीं जानता। उसने खुद और बेटे के साथ हुई मारपीट की शिकायत थाना एक की पुलिस को दे दी है, वहीं दूसरे पक्ष से बात करने की कोशिश की गई उन्होंने कैमरे के सामने बोलने से परहेज किया। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे थाना एक के एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि बेरका मिल्क प्लांट के पास दो पक्षों में लड़ाई हुई है और हमले के दौरान दोनों पक्षों के दो दो युवक घायल हुए है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा जाएगा और दोनों पक्षों के बयान लेकर मामले की जांच की जाएगी।

  • आज का राशिफल, 5 जून 2026

    आज का राशिफल, 5 जून 2026

    5 जून 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और शुभ अवसर लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति जहां कुछ जातकों को आर्थिक लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, खर्च और रिश्तों के मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आज का दिन व्यापार, नौकरी, शिक्षा, यात्रा और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

    मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे।

    वृष- नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। कारोबारी काम में बाधा उभरने से मानसिक अशांति बनी रहेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर करेंगे।

    मिथुन- सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। आर्थिक हित के काम को साधनों में मदद मिल जाएगी। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम पर पैनी नजर रखिए। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। स्वास्थ्य लाभ में समय और धन व्यय होगा।

    कर्क- समय पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने के प्रयास सफल होंगे। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। आलस्य का त्याग करे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा।

    सिंह- यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा।

    कन्या- शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह होगा। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधानी रखें तो ज्यादा उत्तम है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी।

    तुला- खान-पान में सावधानी रखें। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान-सम्मान में वृद्धि व अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे ही निपटा लें। आगे से रुपए पैसों की सुविधा नहीं मिलेगी। कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे।

    वृश्चिक- समाज में मान-सम्मान मिलेगा। कई प्रकार के हर्ष उल्लास के बीच मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। आमोद प्रमोद का दिन होगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी। स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार होगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्धि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा।

    धनु- कुछ कार्य भी सिद्ध होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्ध कार्य संपन्न हो जाएंगे। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें। संतान की उन्नति के योग हैं। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा।

    मकर- आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रही अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा।

    कुंभ- सुख-आनंददायी समय है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य के लिए समय अच्छा रहेगा। सुखद समय की अनुभूतियां प्रबल होगी । मनोविनोद बढ़ेगे। व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। ज्ञानार्जन का वातावरण बनेगा।

    मीन- शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। लाभ भी होगा और पुराने मित्रों से समागम होगा। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा।

  • Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाये मारने का आरोप, गले पर मिले निशान

    जालंधर: अवतार नगर की जीरो नंबर गली में स्थित घर में संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत हो गई। परिवार ने ससुराल पक्ष पर महिला की मौत के आरोप लगाए हैं। मृतक महिला की पहचान 29 वर्षीय नीतू के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक नीतू के चचेरे भाई ने बताया कि उसकी डेढ़ साल पहले अवतार नगर के रहने वाले मनी नामक व्यक्ति के साथ लव मैरिज हुई थी। परिजनों का आरोप है कि आज उसकी बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना उन्हें पड़ोसियों के नौजवान द्वारा दी गई।

    घटना के दौरान पड़ोसी व्यक्ति ही उसकी बहन को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आप है की घटना के बाद परिवार मौके से फरार हो गया। हालांकि मृतक नीतू की अस्पताल में मौजूद है। पर इन्होंने बताया कि मृतक नीतू के गले पर कुछ निशान मिले हैं। ऐसे में प्रणो द्वारा शंकर जीति जा रही है कि ससुराल पक्ष द्वारा उसे मौत के घाट उतारा गया है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं मृतक नीतू की सास ने बताया कि उसका बेटा शहर में ही मौजूद है लेकिन उसका नंबर नहीं मिल रहा। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किया जा रहे हैं, बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएंगी। दूसरी और मृतक नीतू के परिवार द्वारा इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है।

     

  • Jalandhar News: विर्क कालोनी में पेड़ को लगी, फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, देखें वीडियो

    Jalandhar News: विर्क कालोनी में पेड़ को लगी, फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, देखें वीडियो

    जालंधरः महानगर के वडाला चौक के पास स्थित विर्क कॉलोनी में एक पेड़ में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते पेड़ पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। वहीं, इलाके बिजली चली गई। जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। आग से उठता धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास के मकानों और अन्य पेड़ों तक आग फैलने से बच गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।  
  • मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पीएसयू को दी गई भूमि का ब्यौरा भी मांगा

    मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पीएसयू को दी गई भूमि का ब्यौरा भी मांगा

    शिमला: राजस्व बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक व औद्योगिक प्रशिक्षण एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी भी मौजूद रहे। सभी जिलों के उपायुक्त वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।

    बैठक में अवगत करवाया गया कि उद्योग विभाग के पास 849 हेक्टेयर, तकनीकी शिक्षा विभाग के पास 70 हेक्टेयर, शिक्षा विभाग के पास 50 हेक्टेयर, पर्यटन विभाग के पास 160 हेक्टेयर, परिवहन विभाग के पास 11 हेक्टेयर और पंचायती राज विभाग के पास 20 हेक्टेयर अनयूटिलाइज्ड लैंड है। बैठक में सभी उपायुक्तों को शेष बची एंट्रीज को जल्द दर्ज करवाकर उनकी वेरिफिकेशन के निर्देश दिए गए। सभी विभागों को चार्ट सर्कुलेट किया जाएगा, जिससे वे अपनी भूमि को वेरिफाई कर सकें।

    इसके अतिरिक्त सभी पीएसयू को दी गई भूमि का ब्यौरा भी मांगा गया है। इसके लिए स्प्रेड शीट के माध्यम से डाटा को भरा जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, सचिव डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस आशीष सिंहमार, सचिव आयुष ए.शायनामोल, सचिव पशुपालन रितेश चौहान, सचिव सहकारिता अमरजीत सिंह, अतिरिक्त सचिव राजस्व बलवान चंद और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

     

  • Punjab News : कमेटी के पैसे को लेकर दो गुट हुए आमने-सामने, चले ईंट पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab News : कमेटी के पैसे को लेकर दो गुट हुए आमने-सामने, चले ईंट पत्थर, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के ग्यासपुरा इलाके में कमेटी के पैसों के लेन-देन को लेकर दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते बहस झगड़े में बदल गई और दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। इस पूरी घटना की तस्वीरें आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गईं, जो अब सामने आई हैं। कमेटी के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, एक गुट को दूसरे गुट से कमेटी के पैसों के रूप में करीब एक लाख रुपये लेने थे। जब पैसे मांगने का समय आया तो दूसरे पक्ष ने रकम देने से इंकार कर दिया। इसके बाद पहला गुट बात करने और अपना पैसा मांगने के लिए उनके पास पहुंचा। बातचीत से बढ़ा मामला, फिर शुरू हुआ हंगामा शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, लेकिन कुछ ही देर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। पैसों को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों के लोग एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इलाके में फैली दहशत सड़क पर अचानक शुरू हुए इस हंगामे और पथराव से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और दोनों गुटों को अपना-अपना पक्ष रखने के लिए थाने बुलाया है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान और CCTV फुटेज की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि विवाद के लिए कौन जिम्मेदार है और किसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  
  • गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात, एचएसआईआईडीसी एजेंसी करेगी गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल का निर्माण

    गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात, एचएसआईआईडीसी एजेंसी करेगी गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल का निर्माण

    चंडीगढ़: हरियाणा के गुरुग्राम शहर के निवासियों के लिए एक राहत भरी और बड़ी खबर है। शहरवासियों की वर्षों पुरानी और बहुप्रतीक्षित मांग को अमलीजामा पहनाते हुए राज्य सरकार ने सिविल अस्पताल के निर्माण कार्य हेतु एचएसआईआईडीसी को निर्माण एजेंसी के तौर पर नियुक्त किया है।

    हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस महत्वपूर्ण परियोजना की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि गुरुग्राम की पुलिस लाइन के समीप इस अत्याधुनिक और भव्य अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी और विशाल स्वास्थ्य परियोजना पर लगभग 1054 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। सरकार ने इस बड़े प्रोजेक्ट को समय पर और कुशलता से पूरा करने की जिम्मेदारी हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम यानी एचएसआईआईडीसी (HSIIDC) एजेंसी को सौंपी है, जो इस पूरे भवन के निर्माण कार्य की देखरेख करेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अस्पताल निर्माण के संबंध में अन्य औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

    आम जनता को बेहतरीन और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए इस अस्पताल के बुनियादी ढांचे को दो अलग-अलग चरणों में तैयार करने का खाका खींचा गया है। इसके तहत प्रथम चरण में इस अस्पताल को 400 बेड की क्षमता के साथ तैयार किया जाएगा, ताकि स्थानीय मरीजों को तुरंत आधुनिक इलाज की सुविधा मिल सके। इसके बाद अगले चरण में अस्पताल की क्षमता का विस्तार करते हुए अतिरिक्त 200 बेड का इंफ्रास्ट्रक्चर निर्मित किया जाएगा, जिससे भविष्य में यह एक विशाल और सर्वसुविधायुक्त चिकित्सा केंद्र के रूप में जनता की सेवा कर सकेगा।

    स्वास्थ्य मंत्री ने इस महत्वपूर्ण कार्य की प्रक्रिया को तेजी से शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। इस नए सिविल अस्पताल के बन जाने से गुरुग्राम और आसपास के लाखों लोगों को इलाज के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

     

  • प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा: मुख्यमंत्री

    प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा: मुख्यमंत्री

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रत्येक प्रदेशवासी को रहने के लिए छत देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा यह कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है। उन्होंने हाउसिंग फोर ऑल विभाग को निर्देश दिए कि वे शेष बचे सभी पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें आवास उपलब्ध करवाने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें।

    मुख्यमंत्री ने यह निर्देश बृहस्पतिवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में हरियाणा विजन-2047 के तहत हाउसिंग फोर ऑल विभाग के अगले 5 साल के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी अपात्र व्यक्ति या परिवार को योजना का लाभ दिया जाता है तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    हाउसिंग फोर ऑल के महानिदेशक जे गणेशन ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 तथा लाइसेंसी कालोनियों में ईडब्ल्यूएस आवासों के वितरण के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार विभाग द्वारा आगामी समय में बचे हुए पात्र परिवारों को आवास सुविधाएं उपलब्ध करवाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि अब तक 5 योजनाओं के तहत प्रदेश में 2,31,215 परिवारों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए लगभग 2375 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। इनके अलावा 10649 प्लाट व फ्लैट वितरित करने हेतु तैयार है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन प्लाट व फ्लैट के आबंटन का कार्य जल्द पात्र परिवारों को किया जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि हर पात्र परिवार को सरकारी मदद से छत मुहैया करवाई जाए, लेकिन यह भी सुनिश्चित करना आवश्यक है कि योजना का दुरुपयोग न हो। उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थियों की सूची ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक की जाए ताकि तसदीक हो सके कि लाभ लेने वाले परिवार वास्तव में योजना के लिए पात्र थे या नहीं। यदि यह साबित होता है कि अपात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ दिया गया है तो संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने घुमंतु जाति के ऐसे गरीब परिवारों के लिए पंजीकरण शुल्क में रियायत देने के भी निर्देश दिए जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है।

    इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर की प्रधान सचिव अमनीत पी कुमार, हाउसिंग फोर ऑल के महानिदेशक जे गणेशन, मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती तथा ओएसडी एवं स्वर्ण जयंती हरियाणा राजकोषीय प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक डॉ. राज नेहरू सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

     

  • बन विभाग ने अम्व में प्रतिबंधित लकड़ी के साथ दो वाहन पकड़े, मामला दर्ज

    बन विभाग ने अम्व में प्रतिबंधित लकड़ी के साथ दो वाहन पकड़े, मामला दर्ज

    ऊना, सुशील पंडित : जिला ऊना वन विभाग की अंब रेंज की गश्ती टीम ने आज तड़के कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी का अवैध परिवहन कर रहे दो संदिग्ध वाहनों को पकड़ा है। यह कार्रवाई सुबह करीब 5:15 बजे अंब चौक के पास की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग की नियमित गश्त और निगरानी के दौरान टीम ने वाहन संख्या (एचपी 55 डी 6399 )और (एचपी 24 डु 0942) को जांच के लिए रोका। तलाशी और निरीक्षण के दौरान दोनों वाहनों में प्रतिबंधित प्रजाति (Banned Species) की लकड़ी पाई गई।
    मौके पर मौजूद वाहन चालकों से लकड़ी के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई भी वैध कागजात दिखाने में असफल रहे। इसके बाद वन विभाग की टीम ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय अंब पहुंचाया।वन विभाग द्वारा संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ वन एवं वन्यजीव कानूनों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस स्टेशन अंब में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
    मामले की विस्तृत जांच जारी है और प्रतिबंधित लकड़ी के स्रोत तथा गंतव्य का पता लगाया जा रहा है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध परिवहन और वन संपदा से जुड़े अपराधों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी