Blog

  • पटियाला से अपने घर पहुंचीं Navjot Kaur Sidhu, मीडिया से बनाई रखी दूरी, देखें वीडियो

    पटियाला से अपने घर पहुंचीं Navjot Kaur Sidhu, मीडिया से बनाई रखी दूरी, देखें वीडियो

    अमृतसर। नवजोत कौर सिद्धू पटियाला में मीडिया को संबोधित करने के बाद अपने अमृतसर घर पहुंचीं, लेकिन इस दौरान उन्होंने मामले संबंधी मीडिया से दूरी बनाए रखी। वहीं, पटियाला में मीडिया से बात करते हुए नवजोत कौर ने कहा कि पार्टी में कुछ ऐसे लोग हैं, जो लगातार कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं। अगर हम सरकार बनाना चाहते हैं, तो इन 4-5 लोगों को किनारे करना होगा। ये लोग कांग्रेस को बर्बाद कर रहे हैं। मुझे बिना वजह सस्पेंड किया गया, जबकि मैंने कभी किसी से पैसे नहीं मांगे।

    आपको बतादें, कि नवजोत कौर सिद्धू के पंजाब में मुख्यमंत्री बनने के लिए ‘500 करोड़ रुपये वाले सूटकेस’ की जरूरत होती है बयान ने राजनीति में भूचाल ला दिया है। जिसके बाद पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पत्र जारी कर पार्टी से सस्पेंड कर दिया है।

  • बिजली बिलिंग गड़बड़ी पर बड़ी सख्ती: राइट टू सर्विस कमीशन ने मुआवजा दस गुना बढ़ाया

    बिजली बिलिंग गड़बड़ी पर बड़ी सख्ती: राइट टू सर्विस कमीशन ने मुआवजा दस गुना बढ़ाया

    चंडीगढ़: हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने गलत औसत बिलिंग के मामलों में कड़ा रुख अपनाते हुए साफ किया है कि अब RAPDRP सिस्टम को लगातार बहाना मानना स्वीकार्य नहीं होगा। आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि साल 2024 में कार्य-निष्पादन में सुधार दिखने पर इस श्रेणी की समीक्षा अस्थायी रूप से रोकी गई थी, लेकिन हाल ही में बड़ी संख्या में आए मामलों ने आयोग को दोबारा सक्रिय समीक्षा पर विचार करने को मजबूर किया है।

    प्रकरण की सुनवाई के दौरान महेंद्रगढ़ उपभोक्ता ने बताया कि उसका घरेलू कनेक्शन सामान्यतः 600–650 यूनिट की औसत रीडिंग देता है, परंतु मई 2025 में उसे लगभग 41,000 रुपये का अत्यधिक बिल जारी कर दिया गया। उपभोक्ता ने इसे एकमुश्त जमा करने में असमर्थता जताई। वहीं, उपमंडल अधिकारी बिल को 2021 से ओवरहॉल करने का ठोस कारण प्रस्तुत नहीं कर सके, जबकि रीडिंग एजेंसी ने 2023 से रीडिंग बंद कर दी थी। आयोग ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों का समाधान प्रभागीय स्तर पर हो जाना चाहिए था।

    आयोग ने ध्यान दिलाया कि औसत बिलिंग पर नीति बनाने के लिए पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं, जिसकी संशोधित समय सीमा 31 दिसंबर, 2025 निर्धारित है। आयोग ने आशा जताई है कि निगम शीघ्र प्रभावी नीति लागू करेगा।

    निर्णय में आयोग ने कहा कि उपभोक्ता को जारी आठ गलत बिलों पर जो मुआवजा दिया गया था, वह वास्तविक असुविधा का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं करता। आयोग ने पाया कि 23 बिलिंग चक्र प्रभावित हो सकते थे, जिनके आधार पर मुआवजा कहीं अधिक बनता। एसजीआरए के दृष्टिकोण को अपनाते हुए आयोग ने मुआवजा बढ़ाकर 8,000 रुपये (प्रति बिलिंग चक्र 1,000 रुपये ) करने का आदेश दिया है। निगम आवश्यकता अनुसार यह राशि संबंधित दोषी कर्मियों या मीटर-रीडिंग एजेंसी से वसूल सकेगा।

    उपभोक्ता को अपने बैंक विवरण निगम के प्रबंध निदेशक एवं आयोग को भेजने निर्देशित किया गया है, ताकि मुआवजा भुगतान सुनिश्चित हो सके। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को आदेश दिया गया है कि भुगतान का अनुपालन कर 26 दिसंबर 2025 तक आयोग को रिपोर्ट भेजें।

  • इंदिरा स्टेडियम ऊना में हॉकी चैंपियनशिप के तीसरे दिन फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे

    इंदिरा स्टेडियम ऊना में हॉकी चैंपियनशिप के तीसरे दिन फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना की मेज़बानी में इंदिरा स्टेडियम, ऊना में चल रही तीन दिवसीय अंतर-महाविद्यालय पुरुष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप 2025 के तीसरे दिन फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राचार्य प्रोफेसर संजय वर्मा उपस्थित रहे। इसके साथ ही उप-प्राचार्य प्रो. पुनीत तथा महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर स्वयं का विकास करना चाहिए उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी चुनौतियों का सामना करना सीखते हैं।

    आज की  इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में तीसरे स्थान के लिए राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर और राजकीय महाविद्यालय सोलन के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सोलन 6-1 के स्कोर से विजयी रहा। पुरुष वर्ग में राजकीय महाविद्यालय चंबा का मुकाबला राजकीय महाविद्यालय सुन्नी से हुआ, जिसमें राजकीय महाविद्यालय चंबा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय ऊना का मुकाबला राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब से हुआ, जिसमें पांवटा साहिब ने 8-2 से जीत हासिल की। इस जीत के साथ, पांवटा साहिब की लड़कियों ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि राजकीय- महाविद्यालय ऊना की महिला टीम दूसरे स्थान पर रही।

    राजकीय महाविद्यालय ऊना के लड़कों ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की  पुरुष टीम दूसरे स्थान पर रही। ऊना महाविद्यालय ने यह जीत 14-2 के अंतर से हासिल की। कार्यक्रम के अंत में एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर भारती तथा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर विपुल गौतम ने सभी आए हुए सम्मानित लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

  • राज्य ने खोया एक समर्पित सिपाही, उप-मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया दुःख

    राज्य ने खोया एक समर्पित सिपाही, उप-मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया दुःख

    शिमला: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 13वीं बटालियन डोगरा रेजिमेंट के हवलदार संजीव कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बैजनाथ उपमंडल के डंडेरा गांव के निवासी हवलदार संजीव कुमार का कमांड अस्पताल, बेंगलुरु में बीमारी के कारण निधन हो गया।

    उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हवलदार संजीव कुमार ने राष्ट्र की सेवा में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे सदैव सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार शहीद के परिजनों के साथ है और हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

    मुकेश अग्निहोत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

  • Punjab News : मेजर कुलबीर राणा को शहीदी दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    Punjab News : मेजर कुलबीर राणा को शहीदी दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

    कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा, शहीद देश की धरोहर हैं, उनका सम्मान करना हम सबका कर्तव्य

    पठानकोट। 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए मेजर कुलबीर राणा को शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान श्रद्धांजलि समारोह में शहीद सैनिकों के परिवार शामिल हुए। इस मौके BSF कमांडेंट और कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने भी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति के कार्यक्रम पेश किए।

    पंजाब की धरती उन वीरों की धरती है जो हमेशा कुर्बानी देने के लिए तैयार रहते हैं। जब भी देश की आन, बान और शान पर कोई खतरा आया है, उस समय पंजाब के सैनिकों ने अपनी खुशियां कुर्बान कर देश की रक्षा के लिए अपना सब कुछ दे दिया है। इन्हीं बहादुरों में से एक थे पठानकोट से सटे गांव तंगोशाह के मेजर कुलबीर सिंह राणा, जो 15 राजपूत रेजिमेंट फाजिल्का में मेजर के पद पर तैनात थे। 1971 के भारत-पाक युद्ध में उन्होंने बहादुरी से पाकिस्तानी सेना का सामना किया और शहीद हो गए। उन्हें मरणोपरांत रक्षा पदक से सम्मानित किया गया।

    आज मेजर राणा की याद में उनके पैतृक गांव तंगोशाह के स्कूल में गांववालों और शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद की तरफ से श्रद्धांजलि समारोह रखा गया। जहां BSF कमांडेंट और कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक पहुंचे। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गाने गाकर माहौल को देशभक्ति के रंग से भर दिया। देश के लिए शहीद हुए सैनिकों के परिवार वाले भी इस समारोह में शामिल हुए।

    मेजर कुलबीर राणा की शहादत पर गर्व है
    इस मौके पर मेजर कुलबीर राणा की पत्नी ने कहा कि हमें मेजर कुलबीर राणा की शहादत पर गर्व है। उन्होंने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। युवा पीढ़ी को उनकी शहादत से सीख लेनी चाहिए और देशभक्ति से प्रेरित होना चाहिए। शहीद परिवार सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष रविंदर विक्की ने कहा कि आज बच्चों ने संकल्प लिया है कि हम अपने शहीदों की कुर्बानी को हमेशा याद रखेंगे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि शहीद देश की धरोहर हैं, उनका सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है।

  • पंजाब के गांवों में बदली तस्वीर, ‘आप’ सरकार की योजनाओं ने पकड़ी रफ्तार

    पंजाब के गांवों में बदली तस्वीर, ‘आप’ सरकार की योजनाओं ने पकड़ी रफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए कई ऐसे ऐतिहासिक कार्य किए हैं, जिनका सीधा प्रभाव आगामी जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों पर पड़ना निश्चित है। सरकार का यह दावा है कि यह चुनाव विकास के एजेंडे पर लड़ा जाएगा और ग्रामीण जनता ने ‘आप’ सरकार द्वारा किए गए बदलावों को न केवल स्वीकार किया है, बल्कि उसे अपना समर्थन देने का मन बना लिया है।

    बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व सुधार सरकार ने ग्रामीण कनेक्टिविटी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, जिसके तहत 44,920 किलोमीटर की लिंक रोड परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। यह सड़कों का जाल ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन गया है, जिससे किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में लगने वाला समय और लागत दोनों कम हुई है। बेहतर सड़कें अब गांवों को मुख्यधारा से जोड़ रही हैं, जो आपातकालीन सेवाओं की पहुंच और सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक है।

    युवा सशक्तीकरण और शिक्षा में निवेश युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के दरवाजे खोलना ‘आप’ सरकार की एक प्रमुख उपलब्धि रही है। अब तक 60,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जिनमें ग्रामीण पृष्ठभूमि के युवाओं की एक बड़ी संख्या शामिल है। इस पहल ने गांवों में बेरोजगारी को कम करने और आर्थिक स्थिरता लाने में मदद की है। इसके समानांतर, गांवों के स्कूलों को स्कूल ऑफ एमिनेंस के रूप में विकसित किया गया है। शिक्षा की गुणवत्ता में यह सुधार सुनिश्चित करता है कि ग्रामीण छात्रों को भी शहरी छात्रों के समान बेहतर अवसर मिलें, जिससे वे उच्च शिक्षा और रोजगार के लिए तैयार हो सकें।

    हर द्वार पर मुफ्त स्वास्थ्य सेवा स्वास्थ्य के क्षेत्र में ‘आप’ सरकार ने एक क्रांति ला दी है। मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना से आम लोगों को मुफ्त जांच और दवाएं उनके घर के करीब ही मिलने लगी हैं। ग्रामीण आबादी, जो पहले स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर शहरों पर निर्भर थी, अब इस सुविधाजनक और मुफ्त इलाज की सुविधा से अत्यधिक संतुष्ट है। स्वास्थ्य सेवाओं का लोकव्यापीकरण एक ऐसा बड़ा कारक है, जिसके चलते लोग सरकार के इस कदम की खुलकर प्रशंसा कर रहे हैं।

    नशा मुक्ति और खेल संस्कृति का पुनरुत्थान नशों के खिलाफ छेड़े गए ‘युद्ध’ ने ग्रामीण समुदायों में एक सकारात्मक लहर पैदा की है। सरकार के प्रयासों से लगभग 50% गांव नशा मुक्त हो चुके हैं, जो एक बड़ी सामाजिक उपलब्धि है। इसके अलावा, युवाओं को सही दिशा में लगाने और उन्हें नशे से दूर रखने के लिए, पूरे पंजाब में 3100 शानदार खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं। ये खेल के मैदान न केवल युवाओं के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देंगे, बल्कि गांवों में एक नई खेल संस्कृति को भी जन्म देंगे।

    विकास के आधार पर चुनावी समीकरण ये सभी विकास कार्य सीधे तौर पर ग्रामीण निवासियों के जीवन को प्रभावित कर रहे हैं। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में इन विकास कार्यों का बड़ा असर देखने को मिलेगा। स्थानीय स्तर पर हो रहे इन चुनावों में, मतदाता उन उम्मीदवारों और पार्टियों का समर्थन करेंगे जिन्होंने उनके जीवन में मूर्त और सकारात्मक बदलाव लाए हैं। विकास के सिर पर, आम आदमी पार्टी को इन चुनावों में बड़ी लीड के साथ जीत मिलने की उम्मीद है, जो इस बात का संकेत है कि पंजाब की ग्रामीण जनता ने सरकार के ‘काम की राजनीति’ को स्वीकार कर लिया है।

  • मान सरकार की पहल: बेहतर चिकित्सा सेवाओं के लिए Dr. बलबीर सिंह ने स्वास्थ्य केंद्रों का लिया जायजा

    मान सरकार की पहल: बेहतर चिकित्सा सेवाओं के लिए Dr. बलबीर सिंह ने स्वास्थ्य केंद्रों का लिया जायजा

    चंडीगढ़: पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा जनता के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. बलबीर सिंह ने फतेहगढ़ साहिब जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस दृष्टिकोण का हिस्सा है जिसमें सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने पर विशेष जोर दिया गया है। डॉ. सिंह ने इस दौरान चिकित्सा स्टाफ, दवाइयों की उपलब्धता, और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।

    औचक निरीक्षण के दौरान विधायक डॉ. बलबीर सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों और चिकित्सा कर्मचारियों से विस्तार से बातचीत की। उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर यह जानने का प्रयास किया कि उन्हें किस प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और क्या सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो रही हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि मान सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव के बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलें और सरकारी अस्पतालों में निजी अस्पतालों जैसी सुविधाएं उपलब्ध हों।

    पंजाब सरकार ने पिछले कुछ समय में स्वास्थ्य क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में मोहल्ला क्लीनिक योजना, आम आदमी क्लीनिक, और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था जैसी पहल शुरू की गई हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके घर के करीब ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है ताकि उन्हें इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। इस दिशा में नियमित निरीक्षण और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

    डॉ. बलबीर सिंह ने निरीक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित किया कि स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा। उन्होंने चिकित्सा कर्मियों को निर्देश दिए कि वे अपनी ड्यूटी के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें। विधायक ने कहा कि जो भी कमियां पाई गई हैं, उन्हें तुरंत दूर करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए जाएंगे।

    स्थानीय लोगों ने विधायक डॉ. बलबीर सिंह के इस औचक निरीक्षण की सराहना की है। कई मरीजों और उनके परिजनों ने कहा कि ऐसे निरीक्षण से स्वास्थ्य केंद्रों में सुधार होता है और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति अधिक सतर्क रहते हैं। एक मरीज के परिजन ने कहा, “यह सरकार सच में जनता के लिए काम कर रही है। जब नेता खुद आकर हमारी समस्याएं सुनते हैं, तो हमें विश्वास होता है कि हमारी आवाज सुनी जा रही है।”

    मान सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ शिक्षा, रोजगार, और बुनियादी ढांचे के विकास में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सरकार का मानना है कि जनता की सेवा करना ही असली राजनीति है और इसी सिद्धांत के साथ हर विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कई बार यह स्पष्ट किया है कि उनकी सरकार किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगी।

    विधायक डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर पहुंच रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि किसी को भी किसी सरकारी विभाग में कोई समस्या का सामना करना पड़े, तो वे बेझिझक अपनी शिकायत दर्ज कराएं। सरकार हर शिकायत को गंभीरता से लेती है और समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

    पंजाब की जनता ने मान सरकार को इस विश्वास के साथ चुना था कि यह सरकार उनकी आवाज बनेगी और उनकी समस्याओं का समाधान करेगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे सुधार और नियमित निरीक्षण इस बात का प्रमाण हैं कि सरकार अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. बलबीर सिंह का यह निरीक्षण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो यह संदेश देता है कि मान सरकार जनता के लिए काम करने वाली सरकार है।

  • Goa Nightclub Fire मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, Club पर चला बुल्डोजर

    Goa Nightclub Fire मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, Club पर चला बुल्डोजर

    नेशनल डेस्क। गोवा सरकार ने क्लब में लगी भीषण आग (Goa Nighclub Fire) में जलकर हुई 25 लोगों की मौत मामले में सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के आदेश के बाद बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं, सीएमओ ने एक बयान जारी कर बताया कि इंटरपोल ने भी नाइट क्लब के मालिकों गौरव और सौरभ लूथरा के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। गोवा पुलिस ने दोनों के खिलाफ इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था है।

    आग लगने से 25 लोगों की गई थी जान
    बता दें इसके मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा हैं। ये दोनों ही रोमियो लेन के पास बर्च के भी मालिक हैं, जहां 7 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की जान चली गई थी। अग्निकांड के बाद क्लब के दोनों मालिक दिल्ली के रास्ते थाईलैंड भाग गए हैं। अब उनका नाम इंटरपोल की लिस्ट में आ चुका है। पुलिस उन्हें भारत वापस लाने की कोशिश में लगी है।

  • Farrhana पर भड़के गौरव खन्ना के पिता, बोले – ‘अगर मैं होता तो थप्पड़ मार देता’

    Farrhana पर भड़के गौरव खन्ना के पिता, बोले – ‘अगर मैं होता तो थप्पड़ मार देता’

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 का खिताब जीतने के बाद गौरव खन्ना सुर्खियों में बन गए हैं। एक्टर के सभी फैंस और दोस्त उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं। गौरव की जीत इस वजह से भी खास है क्योंकि उन्होंने बिना कोई लड़ाई, गाली गलौच और फेक ड्रामा क्रिएट करके अपनी बिग बॉस की जर्नी पूरी की। उन्होंने शांत रहकर गेम खेला और उसको जीता भी। अब गौरव की जीत के बाद उनके पेरेंट्स काफी खुश है। गौरव के पापा ने फरहाना पर अपना गुस्सा भी निकाला है।

    फरहाना पर भड़के एक्टर के पिता

    गौरव की इस जीत के बाद उनके माता-पिता काफी खुश हैं। एक्टर के पापा ने एक इंटरव्यू में फरहाना संग उनकी लड़ाई पर भी रिएक्शन दिया है। गौरव के पिता ने कहा कि – ‘सबसे ज्यादा गुस्सा मुझे तब आया था जब फरहाना ने उसे कहा था कि तुम कहां के टीवी सुपरस्टार हो क्या कर लोगे तुम तब गौरव ने उसे बताया कि वो क्या करके दिखाएगा। उस समय गौरव के गले की नसें फूल गई थी। मुझे बहुत गुस्सा आया था। मैं अगर वहां पर होता तो शायद थप्पड़ मार देता’। ‘मुझे पहले गौरव को वहां पर गेम खेलता देख मजा नहीं आ रहा था। मैं सोच रहा था कि वो कैसे करेगा। वहां आपस में काफी लड़ाई झगड़े होते हैं लेकिन जैसे-जैसे गौरव की जर्नी आगे बढ़ी वो भी अच्छा खेलता गया। फिर मुझे बेटे को देखने में मजा आने लगा। मैंने सोचा शायद ये कर लेगा। वो शो में कूल बनकर रहा’।

    बचपन से ही जिद्दी है गौरव

    गौरव के पापा ने कहा कि उनके बेटे को बहुत उम्मीदें रहती है। ‘वो बहुत जिद्दी है। वो जो भी सोच लेता है करता है। वो उसके नेचर में है जैसे गौरव मास्टरशेफ जीता था। उसने बहुत मेहनत की थी। उसने सोच लिया था मैंने जीतना है तो वो जीता मुझे भी लगता था कि बिग बॉस भी शायद जीत जाए। गौरव के पापा ने जीशान, बसीर अली, अभिषेक की लड़ाईयों को भी कॉलआउट किया’। उन्होंने कहा कि – ‘उनकी लड़ाई देखकर मुझे लगा कि पता नहीं गौरव कैसे करेगा उसे खुद ही मैनेज करना था क्योंकि उसका साथ देने के लिए हम वहां पर नहीं थे’। गौरव की मां ने कहा कि पहले उन्होंने अपने बेटे को रिएलिटी शो में जाने से मना किया था क्योंकि वो लड़ाई झगड़ा गाली गलौच नहीं करता था लेकिन शो में उसने डीसेंट खेला वो कायदे के साथ रहा। कोई सीमा नहीं लांघी न ही किसी को भला बुरा कहा जैसे गौरव घर में रहता है वैसे ही शो में रहा। गौरव बचपन से ही जिद्दी रहा है। उसको जो चाहिए होता था वो करके छोड़ता है।  
  • Punjab News: सब्जी मंडी में गुंडागर्दी का नंगा नाच, 2 पक्षों में हुई मारपीट, देखें वीडियो

    Punjab News: सब्जी मंडी में गुंडागर्दी का नंगा नाच, 2 पक्षों में हुई मारपीट, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले की रहीमपुर सब्जी मंडी में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां 2 पक्षों में तेजधार हथियारों से हमला किया गया। मिली जानकारी के अनुसार आलू लेकर जा रहे व्यक्ति से पहले मारपीट की गई, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने कुछ नौजवानों को बुला लिया और दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया गया। घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि दुकान में घुसकर मारपीट की गई।

    हालांकि इस दौरान एक युवक को वह काबू कर लेते है और उसके साथ तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर देते है और उसकी बेरहमी से मारपीट की गई। इस दौरान 2 नौजवानों के हाथों में तेजधार हथियार देखें गए। घटना देर रात की है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुहिरां पुलिस को दी गई। एएसआई सुखदेव सिंह पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान मौके पर एक बाइक को जब्त किया गया। वहीं घटना के दौरान वह सिविल अस्पताल पहुंचे तो वहां से पीड़ित उपचार करवाकर घर चला गया था।

    एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि इस घटना में मुकेश कुमार पुत्र बुद्धिराम घायल हुआ था और वह अस्पताल से छुट्टी लेकर चला गया। वहीं दूसरे पक्ष का व्यक्ति सिविल अस्पताल भी पहुंचा था। एएसआई ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को लेकर झगड़ा हुआ था। दुकानदार को नौजवानों को पेश करने के लिए कहा गया। पुलिस ने कहा कि घायल व्यक्ति के बयान दर्ज करके उक्त नौजवानों को राउंडअप किया जाएगा।