Blog

  • पेट्रोल, डीजल, गैस की महंगाई से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा फैला रही भ्रमः Jagat Singh Negi

    पेट्रोल, डीजल, गैस की महंगाई से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा फैला रही भ्रमः Jagat Singh Negi

    शिमला: राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस जैसी ज्वलंत समस्याओं से प्रदेश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा नेता पंचायत चुनावों में जीत का झूठा श्रेय लेकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। आज यहां एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता महंगाई के मुद्दे पर भाजपा से जवाब मांग रही है। देश में पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडरों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा देशवासियों से सोना-चांदी जैसी खरीदारी से परहेज करने और त्याग की अपील की जा रही है, लेकिन बढ़ती महंगाई और आवश्यक वस्तुओं के दामों पर भाजपा कोई चर्चा नहीं करती।

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश के लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने के लिए पंचायती राज चुनावों के परिणामों को अपने पक्ष में प्रस्तुत करने का प्रयास कर रही है, जबकि प्रदेश भर में लोगों ने भाजपा को अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव किसी भी राजनीतिक दल के चुनाव चिन्ह पर नहीं लड़े गए थे। इसके बावजूद प्रदेश की 3,754 पंचायतों में से लगभग 2,400 प्रधान और 2,600 उपप्रधान कांग्रेस विचारधारा से जुड़े उम्मीदवार निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा कि शहरी निकायों के चुनाव परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में रहे हैं। प्रदेश की 53 शहरी स्थानीय निकायों में से 29 पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे हैं। विशेष रूप से कांगड़ा जिले के छः नगर निकायों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है, जबकि भाजपा का वहां पूरी तरह सूपड़ा साफ हो गया। मंडी जिला में भी भाजपा का सफाया हुआ है। ऐसे में भाजपा किस आधार पर अपनी जीत का दावा कर रही है, यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव किसी राजनीतिक दल के चुनाव चिन्ह पर नहीं लड़े जाते और इनमें उम्मीदवारों की व्यक्तिगत लोकप्रियता, स्थानीय मुद्दे तथा क्षेत्रीय समीकरण अधिक प्रभावी रहते हैं। इसके बावजूद भाजपा चुनाव परिणामों को राजनीतिक रंग देकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

    राजस्व मंत्री ने कहा कि इन चुनावों को सेमीफाइनल बताना पूरी तरह गलत और भ्रामक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये चुनाव न तो किसी सेमीफाइनल की तरह थे और न ही किसी क्वार्टर फाइनल की तरह। उन्होंने कहा कि जब भाजपा ने धनबल के सहारे प्रदेश की लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया था, तब जनता ने उपचुनावों में उसे करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा को छः सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा था, तब नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया।

    जगत सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा पंचायती राज चुनावों के परिणामों को अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग देकर चर्चा में बनाए रखना चाहती है, ताकि देश और प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस पार्टी की सोच के कारण ही पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण का अधिकार मिला। इससे समाज के विभिन्न वर्गों की विकास प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित हुई और लोकतांत्रिक व्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूती मिली।

    उन्होंने कहा कि भाजपा को चुनावी दावों के बजाय उन मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए, जिनका सीधा असर आम लोगों और ग्रामीण विकास पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार की नीतियों के कारण पंचायत स्तर पर विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और रोजगार के अवसरों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। केन्द्र सरकार ने मनरेगा को खत्म कर दिया है, जिससे कारण पंचायतों को विकास कार्यों के लिए पैसा नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि पंचायतों के पास पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध नहीं होंगे, तो नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए विकास कार्यों को गति देना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं, रोजगार सृजन और जनहित से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। राजस्व मंत्री ने कहा कि भाजपा को इन गंभीर मुद्दों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, क्योंकि पंचायतों की प्रभावी कार्यप्रणाली और ग्रामीण विकास के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करवाना अत्यंत आवश्यक है।

    10 साल बाद चम्बा और 15 साल बाद चुवाड़ी शहरी निकायों में कांग्रेस राजस्व मंत्री ने कहा कि जिला चम्बा में हुए शहरी निकायों के चुनावों में भी कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने कहा कि दस साल के बाद चम्बा शहरी निकाय और 15 साल बाद चुवाड़ी नगर निकाय में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने कब्जा किया है।

  • गाणा में डिजिटल मार्केटिंग और जेम पोर्टल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

    गाणा में डिजिटल मार्केटिंग और जेम पोर्टल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

    बंगाणा,( 4 जून) सुशील पंडित: उद्योग विभाग द्वारा मार्केटिंग एवं डिजिटल साक्षरता, ब्रांड निर्माण के लिए डिजिटल उपकरण तथा जेम एवं सीपीपी पोर्टल विषयों पर बंगाणा में आज(वीरवार) को एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रेजिंग एंड एक्सलरेटिंग एमएसएमई परफॉरमेंस (रैम्प) प्रोग्राम  के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना, डिजिटल परिवर्तन को प्रोत्साहित करना तथा सरकारी खरीद प्रक्रियाओं में उनकी भागीदारी को सुदृढ़ करना था। कार्यशाला में 70 से अधिक उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न सत्रों में सक्रिय सहभागिता करते हुए विपणन रणनीतियों, डिजिटल साक्षरता तथा ब्रांड निर्माण के लिए डिजिटल उपकरणों के उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जेम ( गवर्नमेंट ऑफ़ ई-मार्केटप्लेस)और सेंट्रल पब्लिक  प्रोक्योरमेंट(कोप) पर आयोजित विशेष सत्र में पंजीकरण प्रक्रिया, निविदाओं में भागीदारी तथा सरकारी खरीद के अवसरों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

    बीडीओ बंगाणा के. एल. वर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में उद्योगों के लिए मार्केटिंग, डिजिटल साक्षरता एवं ब्रांड निर्माण हेतु डिजिटल उपकरणों का उपयोग अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। इन तकनीकों के माध्यम से उद्योग अपनी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ा सकते हैं, उत्पादन में वृद्धि कर सकते हैं तथा कार्यकुशलता में सुधार ला सकते हैं। उन्होंने इन आधुनिक साधनों की सहायता से कुटीर एवं लघु उद्योग चरणबद्ध तरीके से विकसित होकर बड़े उद्योगों की तरह अपनी पहचान बना सकते हैं। वर्मा ने आगे कहा कि जेम पोर्टल एमएसएमई, स्वयं सहायता समूहों तथा स्टार्टअप्स के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है। इसके माध्यम से उन्हें सत्यापित सरकारी खरीदारों तक सीधी पहुंच, स्थानीय सीमाओं से परे व्यापक बाजार तथा पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से सरकारी ऑर्डर प्राप्त करने के अवसर मिलते हैं, जिससे उनके व्यवसाय के विस्तार को नई गति मिलती है।

    वहीं, मार्केटिंग एवं डिजिटल साक्षरता तथा ब्रांड निर्माण के लिए डिजिटल उपकरण विषय पर विस्तृत सत्र का संचालन प्रदीप कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने उद्यमियों को डिजिटल युग में प्रभावी विपणन रणनीतियों के महत्व से अवगत करवाया कि किस प्रकार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, डिजिटल विज्ञापन, ऑनलाइन उपस्थिति, ग्राहक जुड़ाव तथा कंटेंट मार्केटिंग के माध्यम से छोटे एवं मध्यम उद्योग अपनी पहचान को मजबूत बना सकते हैं और नए बाजारों तक पहुंच बना सकते हैं। उन्होंने ब्रांड निर्माण में डिजिटल टूल्स की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी माहौल में केवल उत्पाद की गुणवत्ता ही नहीं, बल्कि उसकी प्रभावी प्रस्तुति और डिजिटल दृश्यता भी सफलता का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर अपने उत्पादों और सेवाओं के प्रचार-प्रसार, ग्राहक आधार बढ़ाने तथा व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के व्यावहारिक तरीकों से भी अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से स्थानीय उद्यमियों को डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग करने तथा बदलती बाजार आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने का आह्वान किया।

    इसके अलावा जेम एवं सीपीपी पोर्टल विषय पर सर्वेश शर्मा ने प्रतिभागियों को जेम पर विक्रेता पंजीकरण, कैटलॉग प्रबंधन, बोली प्रक्रिया, सरकारी खरीद नीतियों तथा विभिन्न सरकारी विभागों के साथ व्यापारिक अवसरों का लाभ उठाने संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान करते हुए जेम पोर्टल पर सफलतापूर्वक कार्य करने के लिए आवश्यक व्यावहारिक सुझाव भी साझा किए। इस अवसर पर अक्षय सिंह, मीनाक्षी ठाकुर तथा आयुष कौशल सहित एनी मौजूद रहे

  • Punjab News: हाईटेक फर्जी Call Center का पुलिस ने किया भंडाफोड़, लैपटॉप-कंप्यूटर सहित 6 लोग गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हाईटेक फर्जी Call Center का पुलिस ने किया भंडाफोड़, लैपटॉप-कंप्यूटर सहित 6 लोग गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः जीरकपुर में पुलिस ने एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। यह कॉल सेंटर ग्लोबल बिजनेस पार्क में चलाया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया और मौके से कई तकनीकी उपकरण बरामद किए। ‘होमटाउन ट्रैवल’ के नाम पर हो रही थी ठगी जांच में सामने आया है कि आरोपी ‘होमटाउन ट्रैवल’ नाम की एक फर्जी कंपनी बनाकर विदेशी नागरिकों को निशाना बना रहे थे। वे खुद को ट्रैवल एजेंसी का कर्मचारी बताकर लोगों को सस्ती यात्रा सेवाओं का लालच देते थे। सस्ते टिकट और होटल बुकिंग का देते थे झांसा आरोपी विदेश में रहने वाले लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें कम कीमत पर एयर टिकट, होटल बुकिंग और अन्य ट्रैवल सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा करते थे। इसके बाद वे एडवांस भुगतान के नाम पर उनसे बड़ी रकम वसूल लेते थे और फिर संपर्क तोड़ देते थे। नकली पहचान का करते थे इस्तेमाल पुलिस के मुताबिक, आरोपी बेहद शातिर तरीके से काम कर रहे थे। वे फर्जी नाम, नकली पहचान और गलत जानकारी का इस्तेमाल करके विदेशी नागरिकों का भरोसा जीतते थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि कम से कम सात विदेशी नागरिक इनके झांसे में आ चुके हैं। पंजाब से बाहर के हैं सभी आरोपी गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपी पंजाब के निवासी नहीं हैं। इनमें कुछ लोग उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से जुड़े हुए हैं। पुलिस अब इनके पुराने रिकॉर्ड और पंजाब में इनके संपर्कों की भी जांच कर रही है। कई कंप्यूटर और लैपटॉप बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5 चालू कंप्यूटर, 1 लैपटॉप और अन्य तकनीकी उपकरण जब्त किए हैं। साइबर टीम इन सभी डिवाइसों की जांच कर रही है। कंप्यूटरों के डेटा, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सबूतों को खंगाला जा रहा है। सामने आ सकते हैं और बड़े खुलासे पुलिस का कहना है कि आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। उन्हें जल्द ही अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सके। करोड़ों की ठगी का शक जांच एजेंसियों को आशंका है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और अब तक कई विदेशी नागरिकों से लाखों या करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका हो सकता है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी लगातार छापेमारी कर रही है। जांच जारी फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। आने वाले दिनों में इस फर्जी कॉल सेंटर और इसके नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है।    
  • मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित

    मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित

    शिमला: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक हुई। बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी मौजूद रहे। बैठक में अवगत करवाया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार लघु एवं सीमांत किसानों के भूमि कब्जों को नियमित करने के लिए नीति तैयार कर दी गई है।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि इस नीति को अब मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जाएगा। कैबिनेट में स्वीकृति के उपरांत इसे भारत सरकार को भेजा जाएगा। बैठक में प्रधान सचिव विधि राजीव बाली, अतिरिक्त सचिव राजस्व अनिल चौहान और वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

     

  • सुक्खू सरकार जनादेश को स्वीकार करें, विधानसभा चुनाव में होगा कांग्रेस का सफाया : जयराम ठाकुर

    सुक्खू सरकार जनादेश को स्वीकार करें, विधानसभा चुनाव में होगा कांग्रेस का सफाया : जयराम ठाकुर

    ऊना/मंडी : सुशील पंडित पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के स्नोर मंडल के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों, प्रधानों, उप-प्रधानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक की, जिसमें क्षेत्र के विकास, जनहित के ज्वलंत मुद्दों और पंचायतों की भावी कार्ययोजना पर विस्तार से रणनीति तैयार की गई। इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि जनता ने जो विश्वास आप पर जताया है, उसे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निभाते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के विकास को नई गति दें।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज जो आप लोग चुनाव जीतकर आए हैं, उसके पीछे भारतीय जनता पार्टी का एक लंबा और कड़ा कानूनी संघर्ष रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री सुक्खू अपनी तय हार को देखते हुए चुनाव समय पर नहीं करवाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि इस तानाशाही रवैये के खिलाफ भाजपा हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट गई, जहां दोनों जगह सुक्खू सरकार को मुंह की खानी पड़ी और अंततः सर्वोच्च अदालत के कड़े निर्देश के बाद 31 मई से पहले यह चुनाव संपन्न कराने पड़े।

    जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुक्खू पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरह अड़ियल रुख अपनाए हुए हैं और अपनी करारी हार स्वीकार करने के बजाय लगातार झूठ का सहारा लेकर आंकड़े छिपा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले स्थानीय निकाय चुनावों में हार के बाद मुख्यमंत्री ने झूठे आंकड़े पेश किए, फिर पंचायत चुनावों में 2400 प्रधानों की जीत का सफेद झूठ बोला, लेकिन जब भाजपा ने इसकी सूची मांगी तो सरकार के पास कोई जवाब नहीं था। इसके बाद जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में भी कांग्रेस ने अपनी हार छिपाई, जबकि भाजपा ने यहां भी प्रचंड जीत के साथ इनसे दो नगर निगम छीनकर तीन जगह बड़ी जीत दर्ज की।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री की नैतिकता इसी में है कि वे इस प्रचंड जनादेश का सम्मान करें, क्योंकि सत्ता के नशे में चूर होकर वे अपने पद के नैतिक मूल्य पूरी तरह भूल चुके हैं। उन्होंने जीते हुए प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई की पहली परीक्षा पास कर चुके हैं, इसलिए अगले पांच साल पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करें और सबको साथ लेकर चलें। अब आपसी मनमुटाव भुलाकर संगठन को मजबूत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह जीत एक पड़ाव मात्र है, हमारी असली मंजिल अभी बाकी है और झूठी गारंटियों वाली इस कांग्रेस सरकार से जनता का विश्वास पूरी तरह उठ चुका है, जिसके चलते आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया होना निश्चित है।

    आपदा के बाद चारों ओर मची तबाही का जिक्र करते हुए जयराम ठाकुर ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी सख्त चेतावनी दी कि वे सरकार के दबाव में न आएं और अपनी सीमा में रहकर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को परेशान न करें। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि यदि सरकारी तंत्र के दबाव में आकर हमारे लोगों के घरों की नाप-नपाई करने की कोशिश की गई, तो समय आने पर हम उनके घरों की नाप-नपाई करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, आनी के विधायक लोकेंद्र सिंह और द्रंग के स्थानीय विधायक पूर्ण चंद ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि इससे पूर्व नगवाईं में बंजार क्षेत्र से जीते जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों ने विधायक सुरेंद्र शौरी की अगुवाई में नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात कर आगामी विकास कार्यों का खाका तैयार किया।

     

  • नगर निकाय चुनावों के परिणामों ने स्पष्ट कर दिया कि जनता कांग्रेस सरकार से संतुष्ट नहीं: पठानिया 

    नगर निकाय चुनावों के परिणामों ने स्पष्ट कर दिया कि जनता कांग्रेस सरकार से संतुष्ट नहीं: पठानिया 

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी राजकुमार पठानिया ने कहा कि नगर निकाय चुनावों के परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के कार्यकाल और उसकी नीतियों से संतुष्ट नहीं है। जनता ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति पर अपना विश्वास जताते हुए भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक समर्थन दिया है।वहीं जनता ने मुख्यमंत्री सूक्खू व उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर को भी आईना दिखा दिया है, यही नही सरकार के सलाहकारों की भी पोल खोल दी है, जितने कैबिनेट रैंक थे , जनता ने सब् सलाहकारों के रैंक छीन लिए है। मुख्यमंत्री में दम है तो हमीरपुर व इस संसदीय क्षेत्र में हार् का जिम्मा ले।

    उन्होंने कहा कि चार नगर निगमों के 63 वार्डों में से 37 वार्ड जीतकर भाजपा ने लगभग 59 प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। तीन नगर निगमों में पूर्ण बहुमत प्राप्त होना इस बात का प्रमाण है कि जनता विकास और परिणाम आधारित राजनीति के साथ खड़ी है। बही पर  जिला ऊना में जिला परिषद में 17   में से 11 भारतीय जनता पार्टी के पार्षद जीत कर आये है ।

    राजकुमार पठानिया ने कहा कि यह केवल स्थानीय निकाय चुनावों का परिणाम नहीं है, बल्कि प्रदेश सरकार के खिलाफ बढ़ते जनअसंतोष का स्पष्ट प्रतिबिंब है। जनता ने सरकार की आर्थिक नीतियों, बढ़ते कर्ज, प्रशासनिक विफलताओं और वादाखिलाफी के खिलाफ अपना मत दिया है।
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में भी कांग्रेस को अपेक्षित समर्थन नहीं मिल पाया, जो सरकार की घटती स्वीकार्यता को दर्शाता है। यदि मुख्यमंत्री जनमत और लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान करते हैं तो उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद पर बने रहने पर विचार करना चाहिए।

    पठानिया ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीब कल्याण के कार्यक्रमों और विकास कार्यों पर जनता ने एक बार फिर अपनी मुहर लगाई है। बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत को भी जनता ने समर्थन दिया है।

    उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनावों के परिणामों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है और जनता अब केवल वादे नहीं, बल्कि परिणाम चाहती है। यह जनादेश आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भी एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत माना जाएगा।

    जनता ने विकास को चुना है, भ्रम और वादाखिलाफी को नहीं। यह केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनविश्वास की जीत है।

  • Jalandhar News: Shri Devi Talab Temple के बाद DC Office, Mayor office, Railway Station को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Shri Devi Talab Temple के बाद DC Office, Mayor office, Railway Station को मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: श्री देवी तालाब मंदिर सहित अमृतसर के दुर्गयाना मंदिर, पठानकोट के मुक्तेश्वर मंदिर, बठिंडा के माइसर मंदिर और पटियाला के काली देवी मंदिर को आज ई-मेल के जिरए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस मामले के बाद देर शाम एक नई ई-मेल के जरिए धमकी दी गई। वहीं देर शाम डीसी दफ्तर, मेयर दफ्तर और रेलवे स्टेशन को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी है।

    इस धमकी भरे ई-मेल के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया और जगह जगह चैकिंग की जा रही है। ई-मेल में लिखा है कि 6 जून 1984 में दरबार साहिब पर हुए हमले का बदला लिया जाएगा। इसी के साथ ही अंबाला-दिल्ली में 5 और 6 जून को लोगों से सफर ना करने की अपील की गई है।

    बता दें कि आज सुबह श्री देवी तालाब मंदिर में धमकी मिलने के मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एसीपी ने कहा कि थाना 8 के प्रभारी के साथ मिलकर वह श्री देवी तालाब मंदिर में जांच करने पहुंचे है। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। जांच अधिकारी का कहना हैकि आज सुबह श्री देवी तालाब मंदिर सहित कई अन्य धार्मिक स्थलों को धमकी मिली है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने इसे रूटिन चैकिंग बताया।

     

  • हरित पंचायतों की आय का 25 प्रतिशत अनाथों और विधवाओं के कल्याण पर होगा व्यय

    हरित पंचायतों की आय का 25 प्रतिशत अनाथों और विधवाओं के कल्याण पर होगा व्यय

    शिमला: हरित पंचायत पहल अब राज्य भर के अनाथों और विधवाओं के कल्याण एवं उत्थान में भी योगदान देगी। यह अभिनव कदम न केवल नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगा, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों को भी सहयोग प्रदान करेगा, जिससे समावेशी और सतत विकास सुनिश्चित होगा। इस पहल के सामाजिक कल्याण पक्ष को और सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार ने योजना के अंतर्गत राजस्व वितरण मॉडल में संशोधन करने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम के तहत राज्य की 100 ग्राम पंचायतों में 500 किलोवाट क्षमता की भूमि-आधारित सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की जा रही हैं।

    संशोधित राजस्व वितरण व्यवस्था के अनुसार, इन परियोजनाओं से प्राप्त आय का 20 प्रतिशत राज्य सरकार को दिया जाएगा, 20 प्रतिशत परियोजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव के लिए हिमऊर्जा को आवंटित किया जाएगा, 10 प्रतिशत हिमऊर्जा को मिलेगा, 25 प्रतिशत संबंधित ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा तथा शेष 25 प्रतिशत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा, जिससे संबंधित ग्राम पंचायत के अनाथों और विधवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जा सके।

    वर्तमान राज्य सरकार ने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है तथा उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न पहल की हैं। सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना है, जिसके तहत अनाथ बच्चों की शिक्षा, देखभाल और समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक अनाथ बच्चे को प्रतिमाह 4,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इस योजना से राज्य के लगभग 6,000 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त, भवन निर्माण के लिए वित्तीय सहायता के अतिरिक्त जिन पात्र लाभार्थियों के पास भूमि नहीं है, उन्हें मकान निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाई जा रही है।

    इसी प्रकार, विधवाओं को मकान निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे सम्मान और सुरक्षा के साथ जीवन यापन कर सकें। सरकार विधवाओं के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में भी सहयोग दे रही है, ताकि वे अपने समकक्षों के साथ समान अवसरों पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। इन पहलों ने वंचित बच्चों को अन्य बच्चों के समान अवसर प्रदान किए हैं, जिससे वे प्रतिस्पर्धा कर आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों और विधवाओं के लिए बढ़ाई गई वित्तीय सहायता उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगी तथा रोजगार और स्वरोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध करवाएगी, जिससे वे अधिक सुरक्षित और समृद्ध जीवन जीने में सक्षम होंगे।

  • Punjab News: 2 ट्रालों में हुई टक्कर से मची अफरा-तफरी मची

    Punjab News: 2 ट्रालों में हुई टक्कर से मची अफरा-तफरी मची

    जीरकपुरः छत लाइट प्वाइंट पर देर रात एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। रात करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच दो ट्राले आपस में टकरा गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात प्रभावित हुआ। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार एक राजस्थान नंबर का ट्राला, जिसका चालक संपत लाल बताया जा रहा है, चंडीगढ़ से पटियाला की ओर जा रहा था। ट्राला खाली था। वहीं दूसरा ट्राला एयरपोर्ट रोड से अंबाला की तरफ जा रहा था। छत लाइट प्वाइंट चौराहे पर दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई।

    चालकों के अनुसार हादसे का प्रमुख कारण चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नलों का बंद होना रहा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों ट्राले लगभग एक ही समय पर चौराहे पर पहुंचे, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। मौके पर पहुंचे एएसआई ट्रैफिक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों ट्रालों का संतुलन बिगड़ने के कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि रात के समय सिग्नल बंद होने की स्थिति में विशेष सतर्कता बरतें, वाहन की गति नियंत्रित रखें और चौराहों को सावधानी से पार करें।

    हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक इंचार्ज जसवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात बहाल करने के लिए हाइड्रा मशीन की व्यवस्था की गई, जिसके बाद ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा फोर्स 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर इलाज करवाया। सड़क सुरक्षा फोर्स 112 के इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि सड़क हादसों के दौरान अक्सर उन्हें अपने स्तर पर हाइड्रा मशीन और अन्य संसाधनों का इंतजाम करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी को भी ऐसी परिस्थितियों में तुरंत सहायता उपलब्ध कराने और सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए आवश्यक मशीनरी उपलब्ध करानी चाहिए।

    सुनील कुमार ने बताया कि छत लाइट प्वाइंट पर लगभग हर बुधवार और वीरवार की रात किसी न किसी प्रकार का हादसा सामने आता है। अधिकांश दुर्घटनाएं रात 12 बजे से सुबह 3 बजे के बीच होती हैं, जो चिंता का विषय है। बताया जा रहा है कि पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दोनों ट्रालों की टक्कर साफ दिखाई दे रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

     

  • Jalandhar News: अचानक बदला मौसम, चलने लगी धूल भरी आंधी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: अचानक बदला मौसम, चलने लगी धूल भरी आंधी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में देर शाम अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिली। दरअसल, देर शाम तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने से मौसम सुहावना हो गया। वहीं तेज हवाओं से तापमान में गिरावट देखने को मिली। बताया जा रहा हैकि अगले 3 घंटे में पंजाब का मौसम बदले वाला है और बारिश होने के आसार है। पंजाब में वीरवार को राज्य भर में ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा चेतावनी के अनुसार राज्य में आज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। किसानों को भी फसलों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है।