Blog

  • राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : स्वास्थ्य मंत्री

    राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : स्वास्थ्य मंत्री

    चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में हरियाणा के जनस्वास्थ्य ढांचे को एक बड़ी मजबूती देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला नागरिक अस्पताल (Civil Hospital) में अत्याधुनिक पेट (PET) और स्पेक्ट (SPECT) सुविधाएं शुरू करने को औपचारिक मंजूरी दे दी है।

    राज्य सरकार का यह बड़ा कदम सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर है। इस अपग्रेडेशन के बाद सरकारी अस्पताल भी सुपर-स्पेशियलिटी निजी अस्पतालों की तर्ज पर उच्च स्तरीय डायग्नोस्टिक सेवाएं देने में सक्षम हो सकेंगे। इस न्यूक्लियर मेडिसिन सुविधा की शुरुआत से अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों, विशेषकर कैंसर, न्यूरोलॉजिकल (मस्तिष्क संबंधी) और हृदय रोगों से पीड़ित लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। पेट और स्पेक्ट जैसी उन्नत तकनीकें शरीर के भीतर कोशिकीय गतिविधियों और रक्त प्रवाह की सटीक मैपिंग करती हैं, जिससे डॉक्टरों को ट्यूमर और अन्य गंभीर विकृतियों का बेहद शुरुआती चरणों में पता लगाने में मदद मिलती है। इसके शुरू होने से गंभीर मरीजों को आपातकालीन स्थिति में तुरंत सटीक इलाज मिल सकेगा।

    इससे पहले, अंबाला और उसके आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को इन विशेष स्कैन के लिए महंगे निजी डायग्नोस्टिक केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता था या फिर चंडीगढ़ के पीजीआई (PGIMER) जैसे बड़े संस्थानों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इस फैसले से अब यह खाई पूरी तरह पट जाएगी और एक ही छत के नीचे सस्ती व विश्वस्तरीय जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे स्थानीय परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ काफी कम होगा और समय पर इलाज मिलने से मरीजों की जान बचाई जा सकेगी।

    यह मंजूरी जिला स्तर के अस्पतालों को आधुनिक चिकित्सा तकनीक से लैस करने की हरियाणा सरकार की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। अंबाला नागरिक अस्पताल जैसे क्षेत्रीय केंद्रों को अपग्रेड करके, राज्य सरकार का उद्देश्य विशिष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का विकेंद्रीकरण करना है। इससे न केवल बड़े रेफरल अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम होगा, बल्कि उत्तरी हरियाणा में गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के बचने और उनके जल्द ठीक होने की दर में भी बड़ा सुधार आएगा।

     

  • Highway पर धूं-धूं-कर जली लग्जरी गाड़ी Jaguar, देखें वीडियो

    Highway पर धूं-धूं-कर जली लग्जरी गाड़ी Jaguar, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः यमुना एक्सप्रेसवे पर ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट से करीब 5-6 किलोमीटर आगे लग्जरी गाड़ी जगुआर में अचानक आग लग गई। इस आग में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि आगरा से लखनऊ की ओर जाते समय कार के बोनट से अचानक चिंगारी उठी और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि हाईवे पर सड़क किनारे आग की चपेट में कार आई हुई है। वहीं पुलिस द्वारा रास्ते पर निशान खड़े करके दूसरे रास्ते से वाहनों को निकालने का काम किया जा रहा है। गाड़ी हिमाचल प्रदेश की है और गाड़ी का नंबर एचपी 96-0096 दिख रहा है।  
  • 1011 Fisheries Department Services Brought Under Right to Service Act

    1011 Fisheries Department Services Brought Under Right to Service Act

    Chandigarh: The Haryana Government has brought 11 subsidy schemes of the Fisheries Department under the ambit of the Haryana Right to Service Act, 2014, and has prescribed specific timelines for their delivery. This will ensure that beneficiaries receive the benefits of these services within a fixed time frame.

    According to a notification issued by Chief Secretary Anurag Rastogi, subsidies under the Intensive Fisheries Development Programme for the purchase of an auto vehicle, four-wheeler, or mini tractor-trolley will now be provided within a stipulated period of 40 days.

    Under the Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY), a time limit of 50 days has been fixed for providing subsidies related to the Genetic Improvement Programme and establishment of Nucleus Breeding Centres (NBCs), innovation and innovative activities, startups, incubators and pilot projects, as well as training, awareness, exposure and capacity-building programmes.

    Similarly, subsidies for the establishment of an Integrated Ornamental Fish Unit (freshwater fish breeding and rearing), establishment of a Freshwater Ornamental Fish Brood Bank, and promotion of Recreational Fisheries will also be provided within 50 days.

    To promote marketing and value addition of fish products, subsidies for e-trading and e-marketing of fish and fish products through e-platforms, modernization of cold storage and ice plants, establishment of fish value-added enterprise units, and extension and support services (Fisheries Service Centres) will also be disbursed within 50 days.

    As per the notification, the District Fisheries Officer concerned will serve as the Designated Officer for all these services. The Deputy Director, Fisheries will function as the First Grievance Redressal Authority, while the Director, Fisheries will act as the Second Grievance Redressal Authority.

  • Punjab News: जंग का मैदान बना थाना, पुलिस कर्मचारी पति-पत्नी में विवाद से हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: जंग का मैदान बना थाना, पुलिस कर्मचारी पति-पत्नी में विवाद से हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    थाना का घेराव कर किया चक्का जाम, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

    होशयारपुरः जिले के थाना इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट पुरहीरा में उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब पंजाब पुलिस में तैनात पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद ने थाने के अंदर ही हंगामे का रूप ले लिया। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि अलग-अलग थानों से अतिरिक्त पुलिस बल और थाना मुखियों को मौके पर बुलाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, एक नाबालिग नौजवान को लेकर थाने में दोनों पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि मां द्वारा नाबालिग की पिटाई थाना के अंदर की गई, जिसकी सूचना मिलते ही कई थानों में थाना मुखी रह चुका उसका चाचेरा पिता नौजवान को छुड़वाने के लिए थाने पहुंच गया। ऐसे में जब वह नाबालिग को अपने साथ थाना से बाहर लेने लगा तो महिला कांस्टेबल मां ने विरोध करते हुए कहा कि “यह मेरा पुत्र है, तेरा नहीं।” इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते-देखते हाथापाई में बदल गई। थाना के अंदर ही दोनों पक्ष एक-दूसरे से उलझ पड़े, जिस कारण माहौल पूरी तरह गरम हो गया। इस घटना के दौरान थाना के मुखी की गैरहाजिरी के कारण स्थिति और बिगड़ गई। हालात को नियंत्रण में लाने के लिए हुषियारपुर के कई थाना स्थानों से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला गया। मामले ने उस वक्त और अधिक तूल पकड़ लिया जब बेगमपुरा टैगर फोर्स के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाना के बाहर एकत्र हो गए। उन्होंने थाना का घेरा डालते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।  प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि महिला कांस्टेबल ने उनके एक साथी को जाती-सूचक शब्द कहे। जिनकी उनके पास रिकार्डिंग भी थी। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच करके दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल इस घटना ने पुलिस महकमे और शहर में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। इस मौके पर जब वरिष्ठ अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों का राजीनामा करवा कर धरने को खत्म कर माहौल शांत करवाया गया।  
  • अचानक मौसम ने ली करवट, तेज आंधी-बारिश से दिन में छाया अंधेरा, देखें वीडियो

    अचानक मौसम ने ली करवट, तेज आंधी-बारिश से दिन में छाया अंधेरा, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दोपहर के समय आसमान पर घने बादल छा गए और कई इलाकों में ऐसा नजारा देखने को मिला मानो शाम हो गई हो। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी और गरज-चमक की आशंका के बीच लोगों को मोबाइल पर मौसम विभाग की चेतावनी भी मिली, जिसमें अगले तीन घंटों के दौरान खराब मौसम की संभावना जताई गई है। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बदलाव से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 70 किमी प्रति घंटा या उससे अधिक रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम के बदले मिजाज का असर तापमान पर भी साफ दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश, बादलों और तेज हवाओं के चलते अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमन है। यह जून की गर्मी की तुलना में कम है और पिछले हफ्ते दर्ज किए गए 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के स्तर से करीब 5 से 7 डिग्री तक की राहत दे सकता है।

    ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को भी दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिनभर बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंके चल सकते हैं। पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार देर रात और शुक्रवार तड़के दिल्ली के कई हिस्सों में एक और दौर की बारिश देखने को मिल सकता है। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी, जबकि कुछ इलाकों में बारिश का असर अधिक भी हो सकता है।

     

  • Quwait International Airport पर हुए ड्रोन हमले, 63 लोग हुए घायल, देखें वीडियो

    Quwait International Airport पर हुए ड्रोन हमले, 63 लोग हुए घायल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: कुवैत और बहरीन में बीते दिन ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद तनाव काफी बढ़ गया था। कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन और मिसाइल हमले का वीडियो सामने आया है। जिसमें घने काले धुएं के बीच लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। कुवैती अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है जबकि 63 घायल हुए हैं।
    कुवैत के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए दावा किया कि 3 जून को एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर ईरान की तरफ से हमला किया गया है। वीडियो में एयरपोर्ट परिसर से धुएं के बड़े-बड़े गुबार उठते दिखाई देते हैं जबकि यात्री और कर्मचारी घबराकर सुरक्षित जगहों की ओर भाग रहे हैं। कुवैत सरकार का कहना है कि हमले से एयरपोर्ट की इमारतों और अन्य सुविधाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने इस क्रूर आक्रामक कार्रवाई बताया है।

    एयरपोर्ट हमले में हुई एक भारतीय नागरिक की मौत

    इस हमले में जान गंवाने वाला शख्स भारतीय नागरिक था। कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि करते हुए मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है। दूतावास ने बताया कि वह कुवैती अधिकारियों के संपर्क में है। परिवार को हर संभव मदद की जा रही है हालांकि मृतक की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। दूसरी ओर ईरान ने इस हमले से खुद को अलग बताया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रवक्ता हुसैनी मोहबी ने कहा कि उनकी वायुसेना ने कुवैत एयरपोर्ट को निशाना नहीं बनाया है। उनके अनुसार, जांच में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है। आईआरजीसी ने इस लक्ष्य पर हमला किया हो।

    अमेरिकी हितों को निशाना बनाकर हमला

    हालांकि हमले के बाद जारी अपने बयान में आईआरजीसी ने कहा था कि उसने अमेरिकी हितों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरानी दावे के अनुसार, यह कार्रवाई होर्मुज स्ट्रेट के पास उसके एक तेल टैंकर पर हुए कथित हमले के जवाब में की गई है। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि हालिया हमलों में कुवैत और बहरीन दोनों को निशाना बनाया गया था हालांकि कई मिसाइलें और ड्रोन अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि हाल के दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर बातचीत चल रही थी। ऐसे में कुवैत पर हुआ यह हमला संघर्ष को फिर से भड़का सकता है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के कह दिया है कि उनका देश युद्ध नहीं चाहता है लेकिन यदि जरुरत पड़ी तो अपनी रक्षा जारी रखेगी।  
  • Railway Tracks, Mayor Office और 2 प्रमुख मंदिरों में IED धमाके करने की धमकी, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसी, देखें वीडियो

    Railway Tracks, Mayor Office और 2 प्रमुख मंदिरों में IED धमाके करने की धमकी, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसी, देखें वीडियो

    कुरुक्षेत्र: हरियाणा में एक बार फिर खालिस्तान के नाम पर धमकी भरा ई-मेल भेजे जाने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजे गए ई-मेल में हरियाणा को खालिस्तान बनाने का दावा किया गया है। ई-मेल में कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध स्थाणु महादेव मंदिर और पिहोवा के कार्तिकेय मंदिर को उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा गुरुग्राम मेयर कार्यालय, नगर निगम कार्यालय और रेलवे ट्रैक पर भी IED धमाके करने की चेतावनी दी गई है। थानेश्वर महादेव मंदिर में पुलिस प्रशासन की डॉग स्क्वायड की टीम मात्र 10 मिनट के लिए पहुंची थी। और चेकिंग करने के बाद वहां से चली गई और लगातार श्रद्धालु मंदिर में पहुंच रहे है और पूजा अर्चना कर रहे है। लेकिन यहां पर कोई भी पुलिस का अधिकारी व कर्मचारी मौजूद नहीं है सुरक्षा की दृष्टि से दावे खोखले नजर आ रहे हैं।

    यह धमकी ऐसे समय में आई है, जब मुख्यमंत्री नायब सैनी के अगले कुछ दिनों में कुरुक्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। कल यानी 5 जून और 8 जून को सीएम के कुरुक्षेत्र के कार्यक्रम है। कुरुक्षेत्र के जिस स्थाणु मंदिर को उड़ाने की धमकी मिली है, उस मंदिर में 8 जून को सीएम का कार्यक्रम है। उसी दिन सीएम सोमनाथ के लिए स्पेशल ट्रेन कुरुक्षेत्र से रवाना करेंगे। धमकी भरे ई-मेल की शुरुआत ही “हरियाणा बनेगा खालिस्तान” शब्दों से की गई है। इसमें दावा किया गया कि हरियाणा के कई हिंदू मंदिर उनके निशाने पर हैं। मेल भेजने वाले ने खुद को “खालिस्तान नेशनल आर्मी” का सदस्य बताते हुए धार्मिक स्थलों और सरकारी संस्थानों पर हमले की चेतावनी दी है।

    ई-मेल में कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक स्थाणु महादेव मंदिर और पिहोवा स्थित कार्तिकेय मंदिर का नाम लेकर उन्हें उड़ाने की धमकी दी गई है। दोनों मंदिरों में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। धमकी भरे मेल में 5 और 6 जून को चंडीगढ़, अंबाला और दिल्ली के बीच रेलवे ट्रैक पर IED विस्फोट करने की बात भी कही गई है। मेल भेजने वाले ने लोगों को यात्रा नहीं करने और अपने बच्चों को सुरक्षित रखने की चेतावनी तक दी है। मेल में कई बार “बदला, बदला, बदला” शब्द लिखे गए हैं। इसमें दावा किया गया कि 1984 में दरबार साहिब में हुई सैन्य कार्रवाई के बाद कुछ लोगों ने मिठाइयां बांटी थीं। इसी का हवाला देते हुए 6 जून को बदला लेने की बात कही गई है। धमकी देने वालों ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी का जिक्र करते हुए इसे हमलों से जोड़ने की कोशिश की है।

  • Punjab News: सड़कों पर उतरे ज्ञान सागर मेडिकल कॉलेज के छात्र, प्रदर्शन करके दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़कों पर उतरे ज्ञान सागर मेडिकल कॉलेज के छात्र, प्रदर्शन करके दी चेतावनी, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले के बनूड़ स्थित ज्ञान सागर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल छात्रों द्वारा जमकर विरोध किया जा रहा है। दरअसल, मेडिकल छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए। कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए छात्रों ने स्टाइपेंड (वजीफा) की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि नियमों के बावजूद कॉलेज उन्हें उनका हक नहीं दे रहा है। हड़ताल पर बैठे मेडिकल छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

    उनका कहना है कि प्रशासन की ओर से व्यवस्था होने के बाद भी उनका स्टाइपेंड जारी नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वे सरकार द्वारा निर्धारित स्टाइपेंड की मांग कर रहे हैं, जो कॉलेज प्रबंधन उन्हें देने से इनकार कर रहा है। छात्रों के अनुसार, प्रशासन की ओर से 22 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड दिए जाने की व्यवस्था तय है, लेकिन कॉलेज यह राशि जारी नहीं कर रहा है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने दुख जताते हुए कहा कि नीट (NEET) जैसी कठिन परीक्षा पास करने और लाखों रुपये खर्च कर मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद भी आज उन्हें अपने जायज हक के लिए इस तरह संघर्ष करना पड़ रहा है।

    छात्रों ने बताया कि वे शांतिपूर्ण तरीके से धरना देना चाहते थे, लेकिन प्रबंधन ने उन्हें टेंट लगाने की अनुमति नहीं दी। इस वजह से उन्हें इस भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे बैठकर प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा। हड़ताली छात्रों ने कॉलेज प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ही कोई सकारात्मक और ठोस फैसला नहीं लिया गया, तो वे अपने इस आंदोलन को और तेज करने से पीछे नहीं हटेंगे। दूसरी ओर, इस पूरे विवाद और छात्रों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर कॉलेज प्रबंधन की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

  • अस्पताल मालिक ने युवती को शादी का झांसा देकर किया Rape, शिकायत दर्ज करवाने पर की हत्या

    अस्पताल मालिक ने युवती को शादी का झांसा देकर किया Rape, शिकायत दर्ज करवाने पर की हत्या

    380 किमी दूर फैंकवाई न्यूड लाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    उन्नावः शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां शहर के बड़े हॉस्पिटल के मालिक पर 26 साल की लड़की की हत्या का आरोप लगा है। कुछ दिन पहले नग्न अवस्था में मिली युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि डॉक्टर ने रेप की FIR कराने पर लड़की को मिलने के लिए बुलाया था और बाद में स्कॉर्पियो के अंदर ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी के भतीजे और सिक्योरिटी गार्ड ने कानपुर से 380 किमी दूर बुलंदशहर में शव को निर्वस्त्र कर फेंक दिया। लड़की की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था।
    आरोपी डॉक्टर और मृतक युवती की फाइल फोटो।
    आरोपी डॉक्टर और मृतक युवती की फाइल फोटो।
    लड़की जब काफी दिन घर नहीं लौटी तो मां ने आरोपी हॉस्पिटल संचालक देवकांत उत्तम और उसके भतीजे के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। इसी बीच, आरोपी ने खुद को पेट में नुकीली चीज से मारकर घायल कर लिया। 31 मई को जब वह अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ, तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते कानपुर डीसीपी दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि उन्नाव की रहने वाली लड़की बर्रा बाइपास पर किराए के मकान में मां के साथ रहती थी। 10 फरवरी 2024 को वह उन्नाव आई थी। यहां उसकी तबीयत खराब हो गई जिसके बाद वह दवा लेने के लिए शेखपुर स्थित उत्तम हॉस्पिटल पहुंची। यहां देवकांत उत्तम ने कुछ देर में दवा दिलवाने की बात कहकर उसे केबिन में बैठने को कहा जिसके बाद उसने नाम-पते की जानकारी के साथ उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया। दवा लेने के बाद लड़की घर लौट गई, लेकिन आरोपी देवकांत उत्तम ने उसे फोन करना शुरू कर दिया। उसने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिस पर लड़की तैयार हो गई। डीसीपी के मुताबिक, दोनों में दोस्ती बढ़ी और दोनों इकट्ठे घूमने भी लगे। इस बीच आरोपी लड़की को अपने कानपुर स्थित फ्लैट पर ले गया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 24 जुलाई 2025 को आरोपी लड़की को मध्य प्रदेश ले गया। दोनों होटल में ठहरे, जहां उसने लड़की का शारीरिक शोषण किया और उसके अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। इसी बीच लड़की गर्भवती भी हो गई। 1 अगस्त 2025 को देवकांत ने शहर के कल्याणपुर स्थित अस्पताल में गर्भपात करा दिया। लड़की ने आरोपी से शादी करने को कहा, तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद लड़की ने उससे मिलना-जुलना कम कर दिया। तभी आरोपी ने उसके न्यूड फोटो दिखाकर धमकी दी कि अगर वह दूर गई तो फोटो-वीडियो वायरल कर देगा। धमकी से परेशान लड़की ने 19 मई को उन्नाव की सदर कोतवाली में हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जानकारी जब आरोपी हॉस्पिटल संचालक देवकांत उत्तम को हुई, तो उसने लड़की की हत्या की साजिश रची। 21 मई को आरोपी ने लड़की को मिलने के लिए बर्रा बाइपास बुलाया। उसके साथ उसका भतीजा विवेक पटेल भी था। लड़की दोपहर 1:06 बजे घर से निकली। बर्रा बाइपास पहुंचने पर वहां पहले से स्कॉर्पियो में विवेक और देवकांत उत्तम मौजूद थे। जैसे ही लड़की स्कॉर्पियो में बैठी, देवकांत ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को लेकर आरोपी उन्नाव के शेखपुर स्थित अपने निर्माणाधीन अस्पताल पहुंचे। यहां देवकांत स्कॉर्पियो से उतर गया। इसके बाद विवेक और अस्पताल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड अजीत सिंह शव को लेकर गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते बुलंदशहर चले गए। 22 मई की रात दोनों आरोपी जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अनूपशहर हाईवे से थोड़ी दूरी पर आम के बाग में पहुंचे। युवती की पहचान छिपाने के लिए उसके कपड़े उतारकर शव को बाग में फेंक दिया। हालांकि वे उसके हाथ से कलावा और नाक की कील निकालना भूल गए। 23 मई को बुलंदशहर पुलिस को शव मिला। शिनाख्त न होने पर पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने 24 मई को अंतिम संस्कार करा दिया। इधर, 24 मई को लड़की घर नहीं पहुंची तो मां ने बर्रा थाने में आरोपी हॉस्पिटल संचालक और उसके भतीजे के खिलाफ बेटी के अपहरण और हत्या की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। केस दर्ज होने के बाद आरोपी विवेक पटेल ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक और साजिश रची, लेकिन कड़ी पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया और हत्या व शव ठिकाने लगाने की पूरी कहानी बताई। इसके बाद पुलिस लड़की की मां और आरोपी को लेकर बुलंदशहर पहुंची। वहां पुलिस ने लड़की की डेडबॉडी की फोटो दिखाई। मां ने कलावा और नाक की कील से बेटी की पहचान की। भतीजे की गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी देवकांत उत्तम ने भी सोमवार को बर्रा थाने में सरेंडर कर दिया। अब पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • Punjab News: 500 रुपये GPay करने को लेकर चलें ईंट-पत्थर, लहराई गई तलवारें, देखें वीडियो

    Punjab News: 500 रुपये GPay करने को लेकर चलें ईंट-पत्थर, लहराई गई तलवारें, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के इस्लामिया स्कूल के पास मात्र 500 रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। इस घटना में विवाद इतना बढ़ गया कि बीच बाजार में तलवारें (दातर) लहराई गई और ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए वर्कर विजय दुकान ने काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर दो युवक सवार होकर वहां पहुंचे आते ही एक युवक ने बंटी से 500 रुपये गूगल पे (GPay) करने को कहा और बदले में नकद लेने की बात कही। बंटी ने यह कहते हुए साफ मना कर दिया कि उसके पास अभी कैश उपलब्ध नहीं है।

    बस इसी मामूली सी बात पर युवक भड़क गए और विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक हमलावर ने तैश में आकर खतरनाक हथियार (दातर) निकाल लिया, जबकि दूसरे ने दुकान पर ईंटें बरसानी शुरू कर दीं। इस सरेआम गुंडागर्दी को देखकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की। इस पूरी वारदात का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लोगों और बदमाशों के बीच करीब 1 मिनट तक जबरदस्त हाथापाई और झड़प हुई।

    वीडियो में एक युवक लगातार पत्थरबाजी करता नजर आ रहा है, जबकि दूसरा सरेआम तलवार लहराकर लोगों को पीछे हटने की धमकी दे रहा है। जब बदमाशों ने देखा कि भीड़ उन पर भारी पड़ रही है और पकड़े जाने का डर है, तो वे अपनी काले रंग की स्प्लेंडर बाइक को वहीं सड़क पर छोड़कर मौके से रफूचक्कर हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 3 के एसएचओ पुलिस पार्टी के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद एसएचओ ने बताया कि पुलिस को मामले की पूरी जानकारी मिल गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से आरोपियों की स्प्लेंडर बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा।