Blog

  •  12वीं के छात्र ने घर पर लगाई फांसी, जांच जारी

     12वीं के छात्र ने घर पर लगाई फांसी, जांच जारी

    चेन्नई। तमिलनाडु में छात्र-छात्राओं की खुदकुशी के मामले चौंकाने वाली रफ्तार से बढ़ रहे हैं। बुधवार को राज्य के शिवगंगई जिले के कराईकुडी में 12वीं कक्षा का एक छात्र अपने घर पर फांसी पर लटका मिला। इससे एक दिन पहले कुड्डालोर जिले के विरुधाचलम में 12वीं कक्षा की एक छात्रा अपने घर पर मृत पाई गई थी। तमिलनाडु में दो हफ्ते के अंदर इस तरह की 5 घटनाएं हो चुकी हैं। कराईकुडी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विनोज ने न्यू इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि रात में कक्षा 12 के छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त छात्र के माता-पिता परिवारिक मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए तिरुचेन्दुर गए हुए थे. लड़का घर में अकेला था. पड़ोसियों ने जब देखा कि स्कूल से आने के बाद वह काफी समय तक घर से बाहर नहीं निकला तो उन्होंने परिजनों और पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र का शव मिला।

    इंडिया टुडे के मुताबिक, इससे पहले, कल्लाकुरिची में 13 जुलाई को एक निजी स्कूल के छात्रावास परिसर में 16 वर्षीय लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थी. लड़की के माता-पिता को गड़बड़ी का संदेह था,  जबकि पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था. इस घटना के बाद स्कूल में तोड़फोड़ और आगजनी भी हुई थी. 25 जुलाई को तिरुवल्लूर और कुड्डालोर जिलों से भी ऐसे ही मामले सामने आए थे, जहां 12वीं कक्षा के दो छात्रों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. तिरुवल्लूर में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल से जुड़े छात्रावास में 12वीं की एक छात्रा ने खुदकुशी की थी. इसके बाद 26 जुलाई को शिवकाशी के पास अय्यंबट्टी इलाके में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय लड़की ने अपने घर पर फांसी लगा ली थी।

    इन घटनाओं पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को दुख जताया था और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया था. उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों से भी कहा था कि वे युवाओं को बाधाओं से बहादुरी से निपटने के लिए जीवन कौशल प्रदान करें. उनका कहना था कि स्कूल-कॉलेज शिक्षा को एक सेवा के रूप में लें, न कि व्यवसाय के रूप में. मुख्यमंत्री ने छात्रों से भी आत्मघाती विचारों से दूर रहने का आग्रह किया था।

  • राशिफल (वीरवार 28 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (वीरवार 28 जुलाई 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः धन प्राप्ति सुगम होगी। पराक्रम बढ़ेगा। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं। कामकाज में आशानुरूप स्थिति बनेगी। संतान के व्यवहार पर नजर रखें। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। थकान रहेगी।

    वृषः आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।

    मिथुनः धनलाभ होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संतान पर ध्यान दें। जल्दबाजी व भागदौड़ से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं।

    कर्कः पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। विवादों से दूर रहना चाहिए। उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बढ़ेगा। आर्थिक तंगी रहेगी। पिछले कार्यों को टालें। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है।

    सिंहः अप्रत्याशित लाभ होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम बिलकुल न लें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार व नौकरी में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें।

    कन्याः पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। रुका पैसा मिलेगा। शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे। अतः सावधान रहें। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कुसंगति से बचें। दूसरों पर भरोसा न करें। धैर्य रखें। व्यापार में सफलता मिलेगी।

    तुलाः दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। पूंजी निवेश बढ़ेगा। साहित्यिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक योग शुभ हैं। यात्रा से व्यापारिक लाभ हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुसंगति से लाभ होगा।

    वृश्चिकः नए अनुबंध होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी व भागदौड़ से काम करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ। अच्छे मित्र से भेंट होगी। पराक्रम की वृद्धि होगी। समाज-परिवार में आदर मिलेगा। योजना फलीभूत होगी।

    धनुः कार्यसिद्धि होगी। आय-व्यय में संतुलन रहेगा। क्रोध पर संयम आवश्यक है। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नई योजना से लाभ होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे।

    मकरः संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। परिवार की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार के विस्तार हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे।

    कुंभः लाभ होगा। पिछले कार्यों को टालना चाहिए क्योंकि उसमें असफलता का योग है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रुभय रहेगा। अनावश्यक विवाद होगा। व्यावसायिक योजनाएँ क्रियान्वित नहीं हो पाएँगी।

    मीनः प्रसन्नता रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान के रोजगार की समस्या का समाधान संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। कश्मकश दूर होगी। स्वजनों से भेंट होगी। खर्चों में वृद्धि से चिंता होगी।

  • पंजाबः बच्चा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 3 साल की बच्ची बरामद

    पंजाबः बच्चा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 3 साल की बच्ची बरामद

    अमृतसर : जिले की पुलिस ने क्राइम पर नकेल कसने के लिए चलाई गई मुहिम के तहत सफलता हासिल की है। जिले के इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने बच्चे चुराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 साल की बच्ची बरामद की है। इसके साथ ही आरोपियों ने एक बच्चे का अपहरण करने के बाद कुछ देर बाद उसके घर के बाहर फिर छोड़ दिया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान महां सिंह गेट निवासी हरीश कुमार और गेट खजाना निवासी परमजीत कौर उर्फ अंजू के रूप में हुई है।

    इस मामले की जानकारी देते हुए सीपी अरुणपाल सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर परनीत ढिल्लों को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी बच्चे चुराने का काम करते हैं। उन्होंने नाकाबंदी कर दोनों को काबू कर किया।

    पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि 14 जून की रात उन्होंने गगनदीप सिंह नाम के व्यक्ति की 4 साल की बच्ची का अपहरण कर लिया था। कुछ देर बाद आरोपी उनके घर के बाहर बच्ची को छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद आरोपियों ने चित्रा सिनेमा के पास 3 साल की बच्ची का अपहरण किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बच्ची बरामद कर ली है।

  • पंजाबः फिर से बदले जा सकते एडवोकेट जनरल ! अब इस नाम की छिड़ी चर्चा

    पंजाबः फिर से बदले जा सकते एडवोकेट जनरल ! अब इस नाम की छिड़ी चर्चा

    चंडीगढ़: पंजाब के एडवोकेट जनरल अनमोल रत्न सिद्धू ने 19 जुलाई को इस्तीफे का पत्र सीएम भगवंत मान को भेज दिया था। जिसे सीएम मान ने मंजूर कर नए एडवोकेट जनरल के तौर पर सीनियर एडवोकेट विनोद घई ने नाम की मंजूरी दे दी। नए एजी को लेकर विपक्ष ने सरकार के घेरना शुरू कर दिया। बीते दिन दादूवाल बलजीत सिंह ने नए एजी को लेकर मान सरकार पर निशाना साधा।

    विनोद घई बर्खास्त किए गए पूर्व मंत्री विजय सिंगला, पूर्व कांग्रेस भारत भूषण आशू के वकील होने के साथ साथ पंजाब सरकार के खिलाफ कई मामलों की पैरवी कर रहे हैं। इसी कारण घई के नाम को लेकर सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई है और पार्टी के अंदर भी उनकी नियुक्ति को लेकर आवाज उठनी शुरू हो गई है जिसके चलते उनकी नियुक्ति को लेकर नोटीफिकेशन रोकी गई है।

    वहीं नए एजी की नियुक्ति की नोटीफिकेशन न होने के बाद अब जीएस बल्ल व पुनीत बाली के नामों की चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब इन दो नामों में से किसी एक को एजी नियुक्त किया जा सकता है। दरअसल, विनोद घई के अलावा जीएस बल्ल व पुनीत बाली के साथ भी मुलाकात की गई। जिसके बाद जीएस बल्ल व पुनीत बाली के नामों की चर्चा तेज हो गई है। 

  • सत्ती के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में विकास का पहिया तेजी से घुमा: मीनाक्षी राणा

    सत्ती के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में विकास का पहिया तेजी से घुमा: मीनाक्षी राणा

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी की उन्ना मंडल इकाई द्वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में महिलाओं के साथ बैटरी कर प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जा रही है। इसी कड़ी में महिला मोर्चा की जिला प्रभारी मीनाक्षी राणा के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के बडैहर और बारसड़ा गांवों में महिला मोर्चा की अहम बैठकों का आयोजन किया गया। इस मौके पर मोर्चा की जिला प्रभारी मीनाक्षी राणा ने प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन से लेकर समाज के विभिन्न वर्गों को राहत प्रदान करने के लिए शुरू की गई योजनाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने ऊना विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के संयुक्त प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में विकास का पहिया तेजी से घुमा है।

    उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में हुए अथाह विकास कार्यों को देखकर कांग्रेस के नेता भी बुरी तरह बौखला चुके हैं। जिसका प्रमाण कांग्रेस नेताओं द्वारा जगह-जगह और विभिन्न कार्यालय में घुसकर का अधिकारियों के साथ गुंडागर्दी करना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक जमीन ढूंढने का ही प्रयास कर रही है लेकिन कांग्रेस को वह राजनीतिक जमीन हासिल करने के लिए जनता को यह बताना होगा कि उनके विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास में क्या योगदान दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सतपाल सिंह रायजादा को पिछले 10 वर्ष का लेखा-जोखा जनता के सामने रखना होगा। जिसमें पूर्व कांग्रेस सरकार के 5 साल का कार्यकाल भी शामिल है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की बैठकों में ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक महिला वर्ग का भरपूर सहयोग मिल रहा है। महिला शक्ति इस बार हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बैठक में प्रधान अवतार, वार्ड में मेंबर चंचला आशा पवार,मेनका, अंजना, चंचला देवी, राजकुमार, चरणदास मौजूद रहे।

  • पंजाबः स्कूल से 5 किलो हेरोइन बरामद, 4 लोगों को लिया हिरासत में

    पंजाबः स्कूल से 5 किलो हेरोइन बरामद, 4 लोगों को लिया हिरासत में

    अमृतसर : पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत 5 किलो हेरोईन बरामद की है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय क्षेत्र की 3 किलोमीटर अंदर घुसकर नेष्टा गांव के डीएवी पब्लिक स्कूल के मैदान में मंगलवार की देर रात हेरोइन की खेप गिराई। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापामारी करते मैदान से 5 किलो हेरोइन बरामद की। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी एसएसपी स्वपन शर्मा ने दी है।

    वहीं इस मामले को लेकर थाना घरिंडा के एसएसपी स्वपन शर्मा और इंस्पेक्टर कर्मपाल सिंह ने बताया कि मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, सीआइए स्टाफ ने सीमा के पास रहने वाले तस्करों की पुरानी लिस्ट खंगालनी शुरू कर दी है। खुफिया शाखा को जानाकरी मिली थी कि कुछ भारतीय तस्कर पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में हैं।

    वह ड्रोन के मार्फत मंगलवार की रात नेष्टा गांव में हेरोइन की खेप गिराने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने हवा मार्ग पर नजर रखनी शुरू कर दी। रात लगभग डेढ़ बजे पाकिस्तान की तरफ से उड़ते आ रहे ड्रोन ने नेष्टा गांव स्थित डीएवी स्कूल के मैदान में खेप गिरा दी और उसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ चला गया। पता चला है कि पुलिस ने ड्रोन को गिराने के लिए उसपर फायरिंग भी की। लेकिन वह किसी तरह पाकिस्तान हद में चला गया।

  • प्राकृतिक खेती पर गांव ठाकरां में शुरू हुआ प्रशिक्षण शिविर

    प्राकृतिक खेती पर गांव ठाकरां में शुरू हुआ प्रशिक्षण शिविर

    ऊना/सुशील पंडित: प्राकृतिक खेती को सफल बनाने के लिए छोटे से बड़े  दर्जे के किसानों को जागरुक किया जा रहा है। इसी खेती को ओर ज़्यादा किसानों तक पहुंचाने हेतु किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर विकासखंड हरोली की ग्राम पंचायत पालक्वाह के गांव ठाकरां में आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा आयोजन किया गया शिविर के पहले दिन “प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना” के बारे में बताया गया। इसमें प्रगतिशील किसान रमन कुमार ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न सिद्धांतों व बीज संस्कार के लिए देसी गाय के गोबर गोमूत्र से निर्मित बीजामृत व जीवामृत को प्रैक्टिकल बना कर बताया। इसमें आत्मा परियोजना हरोली के अधिकारी उप परियोजना निदेशक डा॰ संतोष शर्मा व उप परियोजना निदेशक डा॰ राजेश राणा ने खादों ओर रसायनों के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। खंड तकनीकी प्रबंधक अंकुश शर्मा व सहायक तकनीकी प्रबंधक दविंदर कौर ने किसानों को अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती व देशी गाय के गुणों से भी अवगत करवाया। इस मोके पर वार्ड पंच व कृषि सखी वीना जी उपस्थित रहे।

  • जालंधर: नगर निगम की बेसमेंट में हुए सुसाइड का मामला, जेई सहित भाटिया फाइनांसर मृतक के बेटे पर शिकायत वापस लेने का बना रहे दबाव

    जालंधर: नगर निगम की बेसमेंट में हुए सुसाइड का मामला, जेई सहित भाटिया फाइनांसर मृतक के बेटे पर शिकायत वापस लेने का बना रहे दबाव

    जालंधर, (वरुण): नगर निगम में दो दिन पहले हुए लिफ्ट कर्मचारी को लेकर नया मोड़ सामने आया है। लिफ्ट कर्मचारी पवन कुमार की मौत के मामले में उनके बेटे रमन कुमार (21) ने ब्याज माफिया को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मृतक पवन के बेटे रमन ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसके पिता ने कुछ लोगों से ब्याज पर पैसे लिए थे लेकिन बाद में बैंक लोन लेकर सारे पैसे वापस कर दिए।

    पैसे लेने के बावजूद चेक वापस नहीं किया जा रहा था। इसी वजह से वह परेशान थे और दफ्तर भी नहीं जाते थे। लिफ्ट मैन पवन कुमार के सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं ब्याज के पैसे से परेशान होकर मर रहा हूं और मेरी मौत का कारण विजय कुमार, जोगिंदर जेई, भाटिया फाइनांसर और उसका एक साथी है। इस पर थाना तीन की पुलिस जेई सहित निगम कर्मी विजय कुमार और फाइनांसर भाटिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सूत्रों के अनुसार वह अब फरार चल रहे है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिवारिक सदस्य ने बताया कि निगम में ब्याज माफिया का काम जोरों पर चल रहा है और अब वही ब्याज माफिया उस पर अपनी शिकायत वापस लेने का दवाब बना रहे है। उन्होंने बताया कि नगर निगम में अधिकतर मुलाजिम इस ब्याज माफिया के चुंगल में फंसे हुए हैं, जो 10 फीसदी से ज्यादा की ब्याज वसूलते हैं। परिवारिक सदस्य ने बताया कि लेट फिस होने पर जुर्माने के साथ मारपीट भी करते हैं।

  • प्रो. राम कुमार ने ललड़ी में 20 लाख से बनने वाले ट्यूबवैल का किया भूमिपूजन

    प्रो. राम कुमार ने ललड़ी में 20 लाख से बनने वाले ट्यूबवैल का किया भूमिपूजन

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज ग्राम पंचायत ललड़ी में लगभग 20 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे पीने के पानी के ट्यूबवेल का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के पिछले साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में ललड़ी गांव में चौथा ट्यूबवैल लगने जा रहा है।

    प्रो. राम कुमार ने कहा कि पीने के पानी की स्कीमों पर हरोली विस क्षेत्रों में करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं, ताकि स्थानीय निवासियों को साफ पीने का पानी मिल सके। इसके अतिरिक्त सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए भी प्रदेश सरकार ने अनेकों कदम उठाएं हैं, ताकि किसानों को भरपूर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए ही प्रदेश सरकार बीटन में 2.87 करोड़ रुपए की लागत से गौ-अभ्यारण्य बना रही है।

    उन्होंने कहा कि गौ-अभ्यारण्य 540 कनाल भूमि पर बनाया जा रहा है, जिसमें 6 शैड बनाए जाएंगे और चार किमी लंबी बाड़बंदी की जाएगी, जिसमें 500 से अधिक बेसहारा गौवंश को रखने की सुविधा मिलेगी। सरकार के इस कदम से जहां किसानों फिर से खेती बाड़ी से जुड़ेंगे, वहीं सड़क से बेसहारा गौवंश को हटाकर उन्हें आश्रय प्रदान किया जाएगा। 

    इस मौके पर पंचायत प्रधान अशोक कुमार, उप-प्रधान रघुबीर सिंह, पंचायत समिति सदस्य होशियार सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष संयोगिता, युवा मोर्चा अध्यक्ष रजत राणा, प्रवीण शर्मा, हरदयाल धीमान व गुरदयाल सिंह अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • पंजाब पुलिस ने हिमाचल में गिरफ्तार किए 3 पुलिसकर्मी, जानें क्या है मामला, देखें Video

    पंजाब पुलिस ने हिमाचल में गिरफ्तार किए 3 पुलिसकर्मी, जानें क्या है मामला, देखें Video

    फिरोजपुर में झूठे हीरोइन तस्करी और ड्रग मनी मामले में है आरोपी 

    ऊना/सुशील पंडित: पंजाब पुलिस ने ऊना पुलिस के सहयोग से अपने ही दो निलंबित पुलिसकर्मियों सहित तीन मुलाजिमों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक गैरहाजिर पुलिसकर्मी को भी अपनी गिरफ्त में लिया गया है। गौरतलब है कि यह तीनों पंजाब के फिरोजपुर में एक झूठे हैरोइन तस्करी और ड्रग मनी मामले में आरोपी है। पंजाब पुलिस ने इन्हें ऊना के रैड लाइट चौंक में हिमाचल पुलिस के सहयोग से उस समय गिरफ्तार किया, जब यह लोग स्कॉर्पियो गाड़ी से कहीं भाग रहे थे। दोनों राज्यों की पुलिस ने अपने एक्शन के तहत इनकी स्कॉर्पियो गाड़ी को घेरा डालकर पकड़ा। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों में से दो निलंबित आरोपी पुलिसकर्मियों से सरकारी असला भी बरामद हुआ है। जबकि लगभग 50 हज़ार की नगद राशि भी इनके पास से बरामद की गई है।

    पंजाब पुलिस के डीएसपी यादविंदर सिंह के अनुसार यह तीनों आरोपी फिरोजपुर में एक ऐसे मामले में आरोपी है, जिसमें उन्होंने निर्दोष लोगों के विरुद्ध 1 किलो हेरोइन तस्करी और 5 लाख रुपए ड्रग मनी का झूठा मामला बनाया था। उनके अनुसार यह मामला अदालत में सिद्ध नहीं हो सका और अदालत ने निलंबित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया था। जिसके बाद इन्हें निलंबित कर दिया गया था और बाद में यह दोनों निलंबित पुलिसकर्मी फरार हो गए थे। गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों में जोगिंदर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी रणजीत एवेन्यू नजदीक डेरा ब्यास फिरोजपुर व अंग्रेज सिंह पुत्र सुरजन सिंह नौरंग के सियाल थाना सदर फिरोजपुर और राजपाल पुत्र ओमपकाश निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फिरोजपुर शहर के रूप में बताया जा रहा है।