Blog

  • पंजाब: दर्दनाक हादसा, मेट्रो बस के नीचे आई लड़की

    पंजाब: दर्दनाक हादसा, मेट्रो बस के नीचे आई लड़की

    अमृतसर : जिले में सुबह ही दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मेट्रो बस ड्राइवर द्वारा लड़की को कुचलने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि जिले के मॉल रोड में मेट्रो बस के ड्राइवर की ओर से एक नौजवान लड़की को बस के नीचे कुचला गया। इस दर्दनाक हादसे में लड़की की एक टांग बुरी तरह से कुचली गई है। इस हादसे को लेकर राहगीरों ने विरोध करना शुरू कर दिया। जिससे पुलिस ने युवती की हालत देख एक्सीडेंट करने वाली बस में ही उसे रानी का बाग स्थित अस्पताल में पहुंचाया, जहां युवती का इलाज चल रहा है। 

    मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय युवती माल रोड पर बीआरटीएस ट्रैक के अंदर चल रही थी। तभी तेज रफ्तार बीआरटीएस बस आई और युवती को कुचल दिया। यह देख आसपास और बस के अंदर बैठी सवारियां गुस्से में भड़क उठीं। लोगों ने इसकी जानकारी नावल्टी चौक पर पुलिस को दी। पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। युवती की दोनों टांगें बुरी तरह कुचली जा चुकी थीं। पुलिस ने पब्लिक से मदद मांगी और युवती को बस में अस्पताल पहुंचाया।

    घटना स्थल पर मौजूद सिकंदर ने बताया कि बस काफी तेज स्पीड में थी। बीआरटीएस की स्पीड लिमिट 20-21 किमी निर्धारित की गई है, लेकिन ड्राइवर इन बसों को काफी तेजी से चलाते हैं। अगर रास्ते में भी देखें तो यह लोगों के ऊपर आकर ब्रेक लगाते हैं और उनमें डर पैदा करते हैं। इनकी गलती से भी एक्सीडेंट हो तो यह गुंडागर्दी पर उतर आते हैं। एएसआई नरिंदर कुमार ने बताया कि वह नावल्टी चौक पर थे, जब उन्हें घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत बस में ही युवती को डाला और अस्पताल ले आए। फिलहाल बस चालक और बस दोनों को कब्जे में ले लिया है। युवती के बयानों के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस हादसे को लेकर लोगों से मीडिया ने बात की तो उन्होंने बताया कि जिलें में जबसे मेट्रो बस की शुरुआत हुई हैं तब से सैंकड़ों ही दुर्घटनाएं होने के मामले सामने आए है।

  • पंजाबः बेकाबू होकर पलटी पीआरटीसी बस, चालक की मौके पर मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः बेकाबू होकर पलटी पीआरटीसी बस, चालक की मौके पर मौत, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब के पटियाला से बड़ी ख़बर सामने आई है। जिले के देवीगढ़ रोड पर पीआरटीसी बस के हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक देवीगढ़ रोड पर पीआरटीसी की बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में बस चालक जसविंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि यात्रियों को मामूली चोट आई हैं।

    पटियाला के देवीगढ़ से अंबाला जा रही थी बस

    बताया जा रहा है कि पीआरटीसी बस पटियाला के देवीगढ़ से अंबाला जा रही थी। इसी बीच बस सनी एन्क्लेव के पास पलट गई और वन विभाग की जमीन में जा गिरी। घटनास्थल पर पहुंचे पीआरटीसी इंस्पेक्टर गुरनैब सिंह ने कहा कि आशंका जताई जा रही हैं कि आगे आ रही बस को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ है। वहीं पीआरटीसी के मुलाजिमों ने सरकार से अनुरोध करते कहा कि मृतक ड्राईवर के परिवार को मुआवजा दिया जाए। 

  • लाइव मैच में हादसाः मैच में रेड दौरान कबड्डी प्लेयर की मौत, देखें वीडियो

    लाइव मैच में हादसाः मैच में रेड दौरान कबड्डी प्लेयर की मौत, देखें वीडियो

    तमिलनाडु के पनरुती शहर के पास मणदिकुप्पम गांव में कबड्डी मैच के दौरान एक प्लेयर की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की वजह भी ऐसी रही, जिसे कोई सोच भी नहीं सकता। दरअसल, मृतक कबड्डी प्लेयर विमलराज सालेम जिले के एक प्राइवेट कॉलेज में छात्र था, जिसकी उम्र 22 साल बताई जा रही है।

    मैच के दौरान कबड्डी प्लेयर की दर्दनाक मौत

    मणदिकुप्पम गांव में एक कबड्डी मैच खेला जा रहा था, जिसमें ये खिलाड़ी जब विरोधी टीम के पाले में रेड करने पहुंचा तो कुछ ऐसा हुआ जिससे उसकी जान चली गई। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कबड्डी प्लेयर विमलराज जब विरोधी टीम के पाले में रेड करने जाते हैं, तो विरोधी टीम के खिलाड़ी उसे दबोचने की कोशिश करते हैं।

    इस दौरान विपक्षी खिलाड़ियों ने विमल को घेर कर गिरा दिया। एक खिलाड़ी का पैर विमल की सीने पर गया, लेकिन उसने अपने 2 पॉइंट ले लिए। हालांकि, विमल इसके बाद उठ नहीं पाया। जानकारी के अनुसार उसी दौरान विमलराज को हार्टअटैक आया और वह बेसुध हो गए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सभी खिलाड़ी विमलराज को उठाने लगे। विमलराज को इसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया

    अस्पताल में डॉक्टर ने विमलराज को मृत घोषित कर दिया। विमलराज की मौत के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है कि कहीं ये हत्या तो नहीं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

    इलाके में मातम पसरा

    माना जा रहा है कि खिलाड़ी की मौत हार्ट अटैक से हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच जारी है। इस घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है। विमल की मौत के बाद उसके घरवालों का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विमल के शव के साथ उसकी जीती हुई ट्रॉफी को उसके पिता दफनाते दिख रहे हैं।

  • पंजाबः जाली करंसी छापने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

    पंजाबः जाली करंसी छापने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

    खन्ना: पंजाब पुलिस ने जाली करंसी छापने के मामले बड़ी सफलता हासिल की है। खन्ना पुलिस ने जाली करंसी छापने वाले एक गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर 5800 की जाली कारंसी, प्रिंटर व स्कैनर भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों पर पहले भी पटियाला में केस दर्ज है।

    इस संबंध जानकारी देते हुए डीएसपी विलियम जैजी और एसएचओ कुलजिंदर सिंह ने बताया कि टीम बस स्टैंड के पास गश्त कर रही थी तो उन्हें सूचना मिली कि परवेज, नितेश, गगनदीप, सदीप और बलदेव सिंह जाली करंसी छापते हैं।

    वह बाइक चोरी की वारदातों को भी अंजाम देते हैं। पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर बलदेव और नितेश को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 5800 रूपये की जाली करंसी, प्रिंटर और स्कैनर बरामद किया है। उन्होने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे अहम खुलासे होने की संभावना है। 

  • पंजाबः CM Mann का ऐलान, विनोद घई ही रहेंगे पंजाब के नए AG

    पंजाबः CM Mann का ऐलान, विनोद घई ही रहेंगे पंजाब के नए AG

    चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट की बैठक की गई। इस दौरान पंजाब के कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई है। कैबिनेट मीटिंग के बाद मीडिया के समक्ष भगवंत मान ने मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। वहीं पंजाब के नए एडवोकेट जनरल को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच आज सीएम मान ने इस पर विराम लगा दिया है। उन्होंने आज कैबिनेट मीटिंग में स्पष्ट कर दिया कि सीनियर एडवोकेट विनोद घई ही पंजाब के नए एजी रहेंगे।

    बता दें कि हाल ही में पंजाब के एजी अनमोल रतन सिद्धू ने इस्तीफा दिया था। जिसके बाद नए एजी के लिए विनोद है के अलावा और भी दो नाम सामने आ रहे थे। जिनमे सीनियर एडवोकेट जीएस बल और पुनीत बाली का नाम शामिल था। उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल को बर्बाद होने नहीं दिया जाएगा।

    सी.एम. भगवंत मान कहा कि फसल की खरीद को लेकर डिजिटल पॉलिसी लाई गई है और इसके साथ ही फसल ले जाने वाले ट्रकों की जी.पी.एस. ट्रैकिंग की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को अपनी सजा पूरी कर चुके 100 के करीब कैदियों को रिहा किया जाएगा।

  • कॉमरेड बलविंदर सिंह की हत्या के बाद अब उसके परिवार को मिली जान से मरने की धमकी

    कॉमरेड बलविंदर सिंह की हत्या के बाद अब उसके परिवार को मिली जान से मरने की धमकी

    तरनतारन। खेमकरण के भिखीविंड कस्बे में रहने वाले शौर्य चक्र कॉमरेड बलविंदर सिंह के परिवार को फिर जान से मरने की धमकी मिली है। कॉमरेड बलविंदर सिंह की हत्या के बाद पुलिस ने उनके परिवार को सुरक्षा दी थी, जिसके बावजूद उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिलती रही। जानकारी देते हुए मृतक कॉमरेड बलविंदर सिंह की पत्नी जगदीप कौर ने बताया कि बीती रात उनके दोनों लड़कों को एक अनजान विदेशी नंबर से फोन आया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

    जगदीप कौर ने बताया कि एक साल पहले कुछ व्यक्तियों ने उनके घर में दाखिल हो के उनके पति कॉमरेड बलविंदर सिंह की हत्या कर दी थी, जिस को लेकर वो आज भी सहमे हुए है। उन्होंने पंजाब सरकार और तरन तारन पुलिस से मांग की है कि उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाये ताकि कोई अन्य अप्रिय घटना न हो सके।

  • पॉश इलाके में हड़कंप, 2 गुट आपस में भिड़े 

    पॉश इलाके में हड़कंप, 2 गुट आपस में भिड़े 

    कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो गुटों में झड़प की खबर है। कानपुर के पॉश इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो गुट आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते विवाद इस कदर बढ़ गया कि बमबारी होने लगी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई. हालांकि, इस घटना की सूचना पाकर पुलिस ने एक्शन लिया और बमबारी करने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।

    दरअसल, कानपुर के पॉश इलाके में दो गुटों में हुई झड़प के दौरान एक गुट दूसरे पर हावी हो गया और उसने देसी बम से हमला कर दिया। इस दौरान एक के बाद एक तीन देसी बमों से हमला किया गया. इस बमबारी में एक पक्ष के 2 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    बता दें कि फीलखाना थाना क्षेत्र अंतर्गत यह पूरा विवाद हुआ था. बमबारी को देखते हुए राहगीरों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 3 लोगों को हिरासत में लिया. हालांकि, विवाद की असल वजह सामने नहीं आई है।

    इस बीच डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हमें दो गुटों के बीच आपसी विवाद की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एक पक्ष के तीन लोगों को मौके से हिरासत में लिया। इस हमले में घायल के द्वारा मिसी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

  •  पंजाबः गोल्ड मैडिलिस्ट बाक्सिंग खिलाड़ी की नशे से मौत

     पंजाबः गोल्ड मैडिलिस्ट बाक्सिंग खिलाड़ी की नशे से मौत

    बठिंडा। नशे के कारण पांच बार बाक्सिंग में मेडल हासिल करने वाले 20 वर्षीय खिलाड़ी की बुधवार देर रात को नशे के कारण मौत हो गई। उसका शव तलवंडी साबो में से गुजरते एक सूए के पास से बरामद हुआ है। मृतक खिलाड़ी की पहचान 20 वर्षीय कुलदीप सिंह वार्ड नंबर 6 तलवंडी साबो के तौर पर हुई। उसके शव के पास से एक सीरिंज भी बरामद हुई है।

    सूचना मिलने पर थाना तलवंडी साबो पुलिस ने मृतक खिलाड़ी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल तलवंडी साबो पहुंचाया, जबकि पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक खिलाड़ी कुलदीप सिंह नेशनल स्तर पर पांच मेडल हासिल कर चुका है, जिसमें अंडर 17 और 19 में नेशनल स्तर पर दो गोल्ड मैडल हासिल किया है, जबकि एक कांस्य पदक हासिल किया है। बताया जा रहा वह बाक्सिंग का बहुत अच्छा खिलाड़ी था।

    बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही वह बुरी संगत में पड़ने के कारण नशा करने लगा था। बताया जा रहा है कि वह बीती बुधवार को भी ग्रांउड में प्रेक्टिक्स करने की वजह अपने कुछ साथियों के साथ चले गया और नशे का टीका लगाने से उसकी मौत हो गई।

  • होने जा रहा ट्रैफिक नियमों में बदलाव, अब इन महिलाओं का भी कटेगा चालान

    होने जा रहा ट्रैफिक नियमों में बदलाव, अब इन महिलाओं का भी कटेगा चालान

    चंडीगढ़। सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स लागू किए जा रहे हैं। इससे चंडीगढ़ में अब ट्रैफिक नियमों में बदलाव होने वाला है। यूं समझिए कि अब ट्रैफिक वायलेशन पर और ज्यादा सख्ती होने वाली है। बुधवार को हुई राज्य स्तरीय रोड सेफ्टी काउंसिल की बैठक में प्रशासन ने यह फैसला लिया है। वहीं अब चंडीगढ़ में सिख महिलाओं के भी विदआउट हेलमेट के चालान होंगे। चाहे उनका सरनेम कौर, गिल और ढिल्लों हैं। रोड काउंसिल की बैठक ने निर्णय लिया है कि अब केवल उन महिलाओं का चालान नहीं होगा जो पगड़ी धारक (टर्बन) हैं। ऐसे में टर्बन पहनने वाली महिलाओं को छोड़कर सभी महिलाओं के लिए टू व्हीलर पर हेलमेट पहनना अनिवार्य है।

    सिख महिलाओं के लिए भी शहर में हेलमेट अनिवार्य करने के इस निर्णय का सिख संगठन और शिरोमणी अकाली दल विरोध कर रहे हैं। हालांकि पंजाब के गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित की मंजूरी के बाद ही यह फैसला लागू किया जाएगा। उम्मीद है कि अगले महीने अगस्त से यह नियम लागू हो जाएगा।

    चंडीगढ़ में इसी साल जनवरी महीने से महिलाओं के विदआउट हेलमेट के चालान काटे जा रहे हैं। पिछले 2 से 3 महीनों में महिलाओं चालानों में काफी तेजी आई है। अकेल जून महीने तक लगभग 7 हजार ऐसे चालान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों हैंडी कैमरा के जरिए किए हैं। ऐसे इन महिला टू व्हीलर चालकों को नोटिस और पोस्टल चालान भेजे जा रहे हैं। अभी तक पुलिस का कहना है कि जिन महिलाओं को लगता है कि उनका गलत चालान आ गया है या कोई जानकारी प्राप्त करनी हो तो वह ट्रैफिक पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। प्रशासन के अनुसार केंद्र सरकार ने जो मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन किया है उसे ही केंद्रीय प्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में लागू किया जाएगा।

  • आरोपः शराब न मिलने पर पुलिस ने ठेके के बाहर लगाया नाका 

    आरोपः शराब न मिलने पर पुलिस ने ठेके के बाहर लगाया नाका 

    अमृतसर। थाना एयरपोर्ट की पुलिस द्वारा एयरपोर्ट रोड पर शराब के एक ठेके के बाहर लगातार नाका लगाया जा रहा है। पुलिस को देख कर कोई भी व्यक्ति ठेके पर शराब लेने के लिए नहीं रुक रहा। शराब के ठेके के सामने पुलिस नाका लगाए जाने और कोई भी गाड़ी न रूकने देने से परेशान ठेकेदार ने ठेके को ताला लगाकर चाबियां एक्साइज विभाग को सौंप दी। ठेका मालिक का आरोप था कि थाना एयरपोर्ट प्रभारी की ओर से उससे महंगी शराब की दो पेटियों की मांग की जा रही है। जब उन्होंने मना किया तो ठेके के सामने नाका लगा दिया और किसी भी गाडी को रूकने नहीं दिया गया। इस पर उन्होंने शिकायत एडीसीपी2 प्रभजोत सिंह विर्क, डीईटीसी, ईटीओ और एक्साइज इंस्पेक्टरों से की।

    वहीं थाना एयरपोर्ट की महिला एसएचओ इंस्पेक्टर सपिदर कौर ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। महिला एसएचओ ने कहा कि जब उन्होंने रेड की तो उल्टा उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। उन पर झूठा आरोप लगाने वाला राजनीतिक पार्टी का नेता भी है उन्हें नेताओं के फोन करवा कर धमकाया भी गया है। ठेका मालिक का आरोप है कि चार-पांच दिन पहले थाना प्रभारी की ओर से दो पेटियों की मांग की गई थी।

    जब उन्होंने देने से मना कर दिया तो थाना प्रभारी उनके ठेके के सामने नाका लगा दिया। साथ ही उनके अहाता चालक को भी जबरी उठा लिया। जिसके बाद उन्होंने मौके पर एक्साइज विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और ठेका बंद कर चाबियां सौंप दी। एक्साइज विभाग की इंस्पेक्टर राजविदर कौर ने बताया कि जब उन्हें मामले का पता चला तो वह मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को सूचित किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच एडीसीपी-2 की ओर से जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से ठेके अलाट किए गए हैं। इसलिए थाना प्रभारी ठेके के बाहर नाका नहीं लगा सकती हैं। अगर थाना प्रभारी की ओर से नाजायज किया जाएगा तो वह विभाग को लिखकर भेजेगी। फिलहाल नाका हटवा कर ठेका खुलवा दिया गया है।