ਬਟਾਲਾ: ਰਿਸਰਚ ਅਕਾਦਮੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਸਹਿਯੋਗੀ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਵਲੋਂ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਥਿਤ ਪਵਿੱਤਰ ਸਥਾਨ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਕਾਰੀਡੋਰ ਰਾਹੀਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਦਰਸ਼ਨ ਦੀਦਾਰ ਕਰਨ ਸਬੰਧੀ ਆਉਂਦੀਆ ਕਠਨਾਈਆਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਪਾਸਪੋਰਟ ਦੀ ਸ਼ਰਤ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ, 20 ਡਾਲਰ ਦੀ ਫ਼ੀਸ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ, ਭਾਰਤ-ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦਰਮਿਆਨ ਵਪਾਰ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਅਤੇ ਔਖੀ ਆਨਲਾਈਨ ਬੁਕਿੰਗ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਅੱਗੇ ਆਵਾਜ਼ ਬੁਲੰਦ ਕਰਨ ਲਈ 6 ਆਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਸ੍ਰੀ ਕਰਤਾਰਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦਰਸ਼ਨ ਸਥੱਲ ਕੋਰੀਡੋਰ ਤੋਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਨਾਨਕ ਤੱਕ ਇਕ ਵਿਸ਼ਾਲ ਸ਼ਾਂਤੀ-ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ।
Blog
-

बड़ी ख़बरः राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे नवजोत सिद्धू
अमृतसरः पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू जेल से रिहा होने के बाद आज दिल्ली में राहुल गांंधी और प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे। इस दौरान नवजोत सिद्धू ने कहा कि आप मुझे जेल में डाल सकते हैं, मुझे डरा धमका सकते है, मेरे सभी वित्तीय खातों को ब्लॉक कर सकते हैं, लेकिन पंजाब और मेरे नेताओं के लिए मेरी प्रतिबद्धता ना तो झुकेगी ना ही एक इंच पीछे हटेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धू की आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ मुलाकात के दौरान जालंधर उपचुनाव को लेकर चर्चा की गई।
बता दें कि बीते दिन राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने का विरोध करने के लिए पटियाला व लुधियाना में संविधान बचाओ मार्च का आयोजन जिला कांग्रेस द्वारा किया गया था। लेकिन दोनों में नवजोत सिद्धू शामिल नहीं हुए। वहीं इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं है। क्योंकि सिद्धू की रिहाई के समय राजा वड़िंग, प्रताप बाजवा और हरीश चौधरी सहित अन्य बड़े नेता न तो जेल के बाहर पहुंचे थे और न ही उनसे मिलने उनके घर गए।
हालांकि राजा वड़िंग ने सिद्धू के अमृतसर के समारोह में शामिल होने की आस जताई है। जिसके लिए उन्हें बाकायदा न्यौता भी दिया जाएगा इससे पहले राजा वडिंग सिद्धू की रिहाई के बाद ट्वीट के जरिए उनका स्वागत करते हुए जल्द मुलाकात करने की बात कह चुके हैं।
-

पंजाबः तहसील में फर्जी रजिस्ट्री करवाने आए पति-पत्नी काबू
अमृतसर: तहसीलदार कार्यालय में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में खास बात यह है कि इसे अंजाम देने की कोशिश उन लोगों ने की, जिनसे इसकी उम्मीद भी नहीं थी। दरअसल, तहसील में दिल्ली का एक बुजुर्ग दंपती फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना झूठ उगल दिया। तहसीलदार अजय शर्मा के मुताबिक संदेह होने पर दंपती से पूछताछ की तो दोनों की जुबान लड़खड़ाने लगी। जिसके बाद दोनों को काबू करके पुलिस को सौंप दिया गया, जहां पूरे मामले की जांच की जा रही है।
इस संबंध में तहसीलदार अजय ने कहा कि दिल्ली से एक बुजुर्ग दंपत्ति आज हमारे पास पावर ऑफ अटॉर्नी लेने आए थे। परविंदर कौर पत्नी मंजीत सिंह द्वारा गांव हेर का जिक्र करते हुए खुद को दिल्ली के बस स्टैंड के पास बताया, लेकिन जब उसके द्वारा दी गई जानकारी पर संदेह हुआ तो दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामला अमृतसर डीसी और पुलिस आयुक्त के संज्ञान में लाया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लैंड माफिया भोले-भाले बुजुर्गों के जरिए इस तरह के अवैध काम को अंजाम देता है।
-

चंडीगढ़ः गवर्नमेंट कॉलेज फ़ॉर गर्ल्स सेक्टर 42 के साथ वाकिंग ट्रैक बनना शुरू
फर्नीचर मार्किट से आने वाली स्टूडेंट्स को हैवी ट्रैफिक पर चलने पर आ रही थी दिक्कतें
चंडीगढ़: फर्नीचर मार्केट सेक्टर 54 से सेक्टर 42 गवर्नमेंट कॉलेज फ़ॉर गर्ल्स की स्टूडेंट्स को अब हैवी ट्रैफिक रोड पर चलने की मुसीबत का सामना नही करना पड़ेगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने पाम गार्डन से कॉलेज के साथ लगती खाली जगह पर वाकिंग ट्रैक बनाने का काम शुरू करवा दिया है। यह सब एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी के प्रयास से संभव हो पाया है।
जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि कॉलेज प्रिंसिपल ने उनके समक्ष यह मुद्दा उठाया था कि फर्नीचर मार्केट सेक्टर 54 से हैवी ट्रैफिक वाली सड़क क्रॉस कर स्टूडेंट्स को इसी रोड पर कॉलेज आना पड़ता है। जिससे किसी न किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इसके लिए अगर वाकिंग ट्रैक बन जाए तो स्टूडेंट्स को सेफ पैसेज मिलेगा। उन्होंने तब यह मुद्दा चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार के समक्ष एक मीटिंग के दौरान उठाया। सलाहकार महोदय ने तुरंत इसका संज्ञान लेते हुए चीफ इंजीनियर को इस पर गौर फरमाएं जाने के दिशा निर्देश जारी किए। चीफ इंजीनियर ने आज इस दिशा में काम शुरू करवा दिया। वाकिंग ट्रैक पर लगभग सारा काम पूरा हो चुका है और जल्द ही इसे स्टूडेंट्स के आने जाने के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

जसबीर सिंह बंटी ने एडवाइजर धर्मपाल और चीफ इंजीनियर सी.बी. ओझा का आभार जताया कि उन्होंने उनकी मांग और स्टूडेंट्स को पेश आ रही समस्या को समझा और गंभीरता से विचार करते हुए तुरंत प्रभाव से इसका संज्ञान लिया।
-

पंजाबः श्री आनंदपुर साहिब में बैसाखी के त्यौहार को लेकर निकाला गया फलैग मार्च, देखें वीडियो
श्री आनंदपुर साहिब/ संदीप शर्माः बैसाखी के त्यौहार को लेकर श्री आनंदपुर साहिब में जहां पुलिस ने कड़े प्रबंध किए हैं, वही आज पुलिस मुखी विवेकशील सोनी की अगुवाई में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसको लेकर शहर भर में अटकलों का दौर जारी रहा।
पुलिस मुखी विवेकशील सोनी की माने तो उनका कहना है कि पुलिस के कड़े प्रबंध और फ्लैग मार्च बैसाखी के त्यौहर को लेकर किए गए हैं, उन्होंने अमृतपाल को लेकर पूछे सवाल पर उन्होने कहा कि यह बस कोरी अफवाह हो सकती है।
-

जालंधरः सुशील रिंकू के लिए अपने पार्टी विधायकों को साथ लेकर चलना बड़ी चुनौती
आप तथा कांग्रेस वर्करों में भी रिंकू के खिलाफ गहरा रोष
आपसी खट्टास पड़ रही पार्टी पर भारी, बंटी, मेजर आप से इस्तीफा देने की कर रहे तैयारी…
जालंधर, अनिल वर्मा/वरुण अग्रवालः लोकसभा उपचुनावों के चलते आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 24 घंटे पहले आप में शामिल हुए वैस्ट हल्के के दलित नेता सुशील रिंकू को आज टिकट दे दी जिसके बाद गुरु रविदास चौंक के समीप खोले गए आप के चुनावी दफ्तर में आप पार्टी की ओर से सुशील रिंकू पहली बार मीडिया के रूबरू हुए मगर इस कांफ्रैंस दौरान सुशील रिंकू मीडिया के सवालों का ज्वाब दिए बिना ही चले गए यह प्रैंस कांफ्रैंस आज दोपहर 3 बजे रखी गई थी मगर 5 बजे शुरु हुई जोकि 7 मिनट में ही खत्म कर दी गई। सुशील रिंकू के लिए पहली चुनौती आप पार्टी के विधायकों को साथ लेकर चलना तथा वर्करों के दिलों में कांग्रेसी चेहरे की भड़ास को खत्म करना होगा।
विधानसभा चुनावौं दौरान वैस्ट हल्के से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सुशील रिंकू के खिलाफ बड़े स्तर पर गरीबवर्ग तथा पार्टी वर्कर रहे जिसके चलते रिंकू की वोट का ग्राफ नीचे गिरा। इनमें से रिंकू के दाए एवं बाए हाथ माने जाते पूर्व कांग्रेसी पार्षद मेजर सिंह तथा पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने खुल कर रिंकू का विरोध किया और हाईकमान तक कई लंबी चौड़ी शिकायतें भेजी। सुशील रिंकू का आप में शामिल होना अब बंटी तथा मेजर ग्रुप फिर विरोध कर रहा है माना जा रहा है कि बंटी तथा मेजर आप को अलविदा कह सकते हैं।
सुशील रिंकू के सामने दलित समाज ही बना बड़ी चुनौती
बीते विधानसभा चुनावो दौरान वैस्ट हल्के में सुशील रिंकू के खिलाफ दलित समाज ने भी अपना वोट शेयर आम आदमी पार्टी को दिया था मगर अब इस बार रिंकू आम आदमी पार्टी की टिकट से चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर चुके हैं उन्होने दलित काडर की वोट हासिल करने के लिए पहले ही डेरा बल्लां के गद्दीनशीन संत निरंजनदास तथा संतसींचेवाल का आर्शीवाद ले लिया था। सुविज्ञ सूत्रों अनुसार जालन्धर लोकसभा उपचुनावों के लिए आम आदमी पार्टी की टिकट देने के लिए सुशील रिंकू का नाम डेरा बल्ला तथा संत सींचेवाल द्वारा भी रैफर किया गया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिंकू इस चुनावों दौरान अपने से नाराज हुए दलित समाज की काडर वोट को कैसे हासिल करते हैं।
चरणजीत चन्नी को भाजपा मैदान में उतारने की कर रही तैयारी !
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भाजपा में शामिल होने जा रहे है। माना जा रहा है कि भाजपा रिंकू के खिलाफ चन्नी को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। बता दें कि जब चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री थे, तब सुशील रिंकू उनके सबसे अधिक करीब थे। चन्नी रिंकू के काम से इतने खुश थे कि वह उन्हे कैबिनट में स्थान देने की तैयारी कर रहे थे। मगर सरकार का कार्यकाल खत्म होने की कगार पर था। अगर भाजपा चन्नी को पार्टी में शामिल करती है तो लोकसभा उपचुनाव में भी चन्नी को मैदान में उतारेगी। जिससे चन्नी और रिंकू इस बार लोकसभा उपचुनाव में आमने सामने होंगे।
-

शास्त्रीनगर इलाके में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
पटना: बिहार में पटना के शास्त्री नगर की झुग्गी बस्ती में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर से धमाका हुआ है, जिससे यह आग लगी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने की कोशिश में जुट गई है। पटना के शास्त्री नगर में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह गैस सिलेंडर में धमाका बताया जा रहा है।
गैस सिलेंडर के धमाके से भीषण आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। वहीं, इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने की कोशिश में जुटी हुई है। फायर ब्रिगेड की टीम को स्थानीय लोग भी मदद करने में जुटे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर थाना के सामने झोपड़पट्टी में आग लगी है। इस अगलगी में कई घर जलकर खाक हो गए हैं।
50 से अधिक घरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया है। लाखों का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि तेज हवा चलने की वजह से आग आस पास के इलाके में फैलने लगी है। आग बुझाने के लिए कई दमकल की गाड़ियां पहुंची हुई हैं। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पटना प्रशासन के कई अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं। फिलहाल इस आग से कितना नुकसान हुआ है। इसे लेकर अधिकारी आकलन कर रहे हैं। पटना में गर्मी बढ़ने के बाद इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं। अभी इलाके में बिजली आपूर्ति भी बाधित है।
-

ਪੰਜਾਬ : ਡਾ.ਬੀ.ਆਰ. ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੀ ਦੇ 132ਵੇਂ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਜਾਗ੍ਰਿਤ ਰੈਲੀ ਕੱਢੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਰਹੀਮਪੁਰ: ਭਾਰਤ ਰਤਨ ਡਾ.ਬੀ.ਆਰ. ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੀ ਦੇ 132ਵੇਂ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਦੇ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ 12 ਅਪ੍ਰੈਲ ਦਿਨ ਬੁੱਧਵਾਰ ਨੂੰ 10ਵੀਂ ਵਿਸ਼ਾਲ ਸ਼ੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਐਸ ਸੀ, ਬੀ ਸੀ ਅਤੇ ਘਟਗਿਣਤੀ ਜੱਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੀ ਅਗੁਵਾਈ ਵਿੱਚ ਸਵੇਰੇ 10 ਵਜੇ ਰਹੀਮਪੁਰ ਤੋਂ ਜਾਗ੍ਰਿਤ ਰੈਲੀ ਕੱਢੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸਦੇ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਹਾਲ ਵਿਖੇ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕੀਤੀ ਗਈ।
ਇਸ ਮੌਕੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਰਹੀਮਪੁਰ ਤੋਂ ਗੌਰਮਿੰਟ ਕਾਲਜ ਚੌਂਕ, ਸ਼ੈਸ਼ਨ ਚੌਂਕ, ਘੰਟਾ ਘਰ, ਕਮਾਲਪੁਰ ਚੌਂਕ ਤੋਂ ਅੰਬੇਡਕਰ ਚੌਂਕ (ਬਸ ਸਟੈਂਡ) ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਬੁੱਤ ਤੇ ਪੁਸ਼ਪਮਾਲਾ ਪਾ ਕੇ ਸਮਾਪਤ ਹੋਵੇਗੀ। ਉਹਨਾਂ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਪਿਆਰ ਕਰਨ ਵਾਲੀਆ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਨੂੰ ਸਫਲ ਬਣਾਉਣ ਲਈ 12 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਹੁੰਮ-ਹੁੰਮਾ ਕੇ ਪਹੁੰਚਣ।
ਉਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਪੜੋ ਅਤੇ ਦੂਜਿਆਂ ਨੂੰ ਪੜਾਓ, ਜੁੜੋ ਅਤੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰੋ ਦੇ ਵਿਚਾਰ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਹੀ ਜਾਗ੍ਰਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਕੱਢੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਸੰਵਿਧਾਨ ਨੂੰ ਬਦਲਣ ਦੇ ਹੋ ਰਹੇ ਯਤਨ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ ਹੈ। ਉਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਨੇ ਕਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਇਸ ਕਾਰਵਾ ਨੂੰ ਜੇ ਤੁਸੀ ਅੱਗੇ ਨਹੀਂ ਵਧਾ ਸਕਦੇ ਤਾਂ ਘੱਟੋ ਘੱਟ ਪਿੱਛੇ ਵੀ ਨਾ ਜਾਣ ਦਿਓ ।ਉਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਪੂਰਵਜਾਂ ਦੇ ਲਹੂ ਨਾਲ ਮਿਲੀ ਅਜ਼ਾਦੀ ਅਤੇ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਨੇ ਬੱਚਿਆ ਦੀ ਅਹੂਤੀ ਦੇ ਕੇ ਸਮਾਨਤਾ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਸੰਵਿਧਾਨ ਲਈ ਅਸੀਂ ਉਹਨਾ ਦੇ ਰਿਣੀ ਹਾਂ ਅਤੇ ਉਹਨਾ ਦੇ ਇਸ ਉਪਕਾਰ ਦਾ ਕਦੇ ਵੀ ਮੁੱਲ ਨਹੀਂ ਦੇ ਸਕਦੇ।
ਆਓ ਉਸ ਮਹਾਨ ਮਹਾਂਨਾਇਕ ਦੇ ਸੁਨੇਹੇ ਨੂੰ ਅਤੇ ਦੱਬੇ-ਕੁੱਚਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਜ਼ਾਦ ਕਰਾਉਣ ਲਈ ਇਕਜੁੱਟ ਹੋ ਕੇ 12 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਯਾਤਰਾ ਕੱਢਕੇ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਂਟ ਕਰੀਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਠੇਕੇਦਾਰ ਭਗਵਾਨ ਦਾਸ ਸਿੱਧੂ, ਲਾਰੈਂਸ ਚੌਧਰੀ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਵਿਕਾਸ ਹੰਸ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਜਤਿੰਦਰ ਭੋਲੂ ਪ੍ਰਧਾਨ , ਮੌਲਵੀ ਖ਼ਲੀਲ ਅਹਿਮਦ,ਮਨੋਜ ਕੁਮਾਰ, ਜੱਗੂ ਰਸੂਲਪੁਰ, ਅਮਨ ਸਰਪੰਚ, ਧਿਆਨ ਚੰਦ ਸਾਬਕਾ ਕੌਂਸਲਰ, ਸਿੰਘ ਅਮਨ, ਸੁੱਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ,ਕਮਲ ਭੱਟੀ ਰਾਜਾ ਹੰਸ, ਕਾਕਾ ਸਰਪੰਚ, ਸਨੀ ਖੋਸਲਾ, ਸੁਰਿੰਦਰ ਸੋਨੀ , ਰਾਮ ਲੁਭਾਇਆ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।
-

पंजाबः PRTC ने बस टर्मिनल का बढ़ाया शुल्क
चंडीगढ़ः पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के बठिंडा डिपो से निजी बस संचालकों को बस स्टैंड शुल्क बढ़ाने की सुगबुगाहट देखने को मिल रही है। पीआरटीसी ने निजी बस संचालकों को बड़ा झटका देते हुए बस टर्मिनल शुल्क बढ़ा दिया है, जिससे निजी बस मालिकों में रोष है। बस मालिकों का कहना है कि अगर पीआरटीसी ने उन्हें धमकाने की कोशिश की तो उन्हें कड़े फैसले लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।बस स्टैंड शुल्क बढ़ाने के पीछे अधिकारियों का तर्क था कि बठिंडा में स्टैंड शुल्क पंजाब के अन्य शहरों की तुलना में काफी कम था, जिसके चलते अब इसे बढ़ा दिया गया है। पीआरटीसी बठिंडा डिपो के महाप्रबंधक अमनवीर सिंह तिवाना ने कहा कि बठिंडा में दो दशक से अधिक समय से पार्किंग शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की गई है, जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर बठिंडा इस पूरे मामले को देख रहे हैं। वहीं निजी बस संचालकों का कहना है कि डीजल और स्पेयर पार्ट्स के दामों में बेतहाशा वृद्धि के अलावा कोरोना के बाद उनकी हालत पतली हो गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जरूरत निजी बस संचालकों को कुछ राहत देने की थी, लेकिन पीआरटीसी ने उन पर भारी बोझ डाल दिया है और निजी बस मालिकों को और भी आर्थिक संकट में फंसाने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा करने के बाद पहले से ही मिलने का संकट है और अब यह नया फैसला उनके लिए कई तरह की समस्याएं पैदा करेगा।
उन्होंने कहा कि पीआरटीसी ने इसे 30 रुपये से बढ़ाकर 90 रुपये से तीन गुना कर दिया है। उन्होंने कहा कि मिनीबस की पूरे दिन की स्टेशन फीस केवल 40 रुपये थी जिसे बढ़ाकर 45 रुपये प्रति साइकिल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर एक मिनीबस चार चक्कर लगाती है एक दिन के लिए 180 रुपये देने होंगे। यहां तक कि नाईट स्लिप को भी तीन गुना कर दिया गया है जो एक नितांत गलत निर्णय है। उन्होंने कहा कि पीआरटीसी के प्रबंधकों ने निजी बस आपरेटर यूनियन को यह फैसला लेते समय भरोसे में नहीं लिया है। नेताओं ने कहा कि वे इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री से संपर्क करेंगे ताकि इस मुद्दे का उचित समाधान निकाला जा सके। निजी बस संचालक संघ के वरिष्ठ नेता सिंह ने कहा कि अगर इस मामले में न्याय नहीं मिला तो निजी बस मालिक संघर्ष का रास्ता अपनाने को विवश होंगे।
-

कपूरथला: सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत, देखें वीडियो
कपूरथलाः जिले के भुलथ के गांव तलवंडी कूका से दुखद खबर सामने आई है। जहां 22 वर्षीय युवक की अमेरिका के मैरीलैंड इलाके में सड़क हादसे में मौत हो गई। बता दें कि गांव तलवंडी कूका राजविंदर सिंह (22) पुत्र तरलोक सिंह 2018 में अमेरिका गया था, जहां यह युवक पहले एक स्टोर में काम करता था और बाद में ट्राला चलाना सीख गया। अब यही युवक अमेरिका में ट्राला चलाता था। अमेरिका समयनुसार 5 अप्रैल शाम 6 बजे के करीब उक्त युवक अमेरिका के मैरीलैंड इलाके में ट्राला खड़ा करके स्टोर से सामान लेने के लिए गया था।
इस दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने राजविंदर सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के दौरान राजविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज दौरान राजविंदर सिंह की मौत हो गई। मृतक के पिता तरललोक सिंह का कहना है कि उनका बेटा अब कैलिफोर्निया में रह रहा था, जिसे उन्होंने 17 साल की उम्र में कर्ज लेकर अमेरिका भेज दिया था। जोकि वहां अब पक्का हो गया था लेकिन अभी ग्रीन कार्ड मिलना बाकी था। गांव के निवासी विकास जुल्का का कहना है कि परिवार आर्थिक रूप से मजबूत नहीं है, हमारी पंजाब सरकार से मांग है कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर राजविंदर का शव भारत लाया जाए।
