Blog

  • मौसम का बदला मिजाज, विभाग ने इन राज्यों में बारिश का किया अलर्ट जारी

    मौसम का बदला मिजाज, विभाग ने इन राज्यों में बारिश का किया अलर्ट जारी

    नई दिल्लीः देश में मौसम का मिजाज बदल गया है। ठंड के बीच राजधानी दिल्ली और आसपास इलाकों में बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में देर रात बारिश से मौसम सर्द हो गया। मौसम विभाग (IMD) ने देर रात बताया कि राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में भी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

    मंगलवार तक बारिश रहने की उम्मीद

    आईएमडी (IMD) के अनुसार यमुनानगर, कोसली, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, बावल, नूंह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) सहारनपुर, गंगोह, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, खतौली, सकोटी टांडा के दूर-दराज के इलाकों और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के लगातार सक्रिय है। इसका असर मंगलवार तक रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग की सलाह है कि उन इलाकों में जाने से बचें जहां अक्सर जलभराव की समस्या रहती है।

    इन इलाकों में बारिश का अलर्ट 

    चांदपुर, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलाखुआ, हापुड़, गुलौटी समेत तमाम इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।राजस्थान के डीग, लक्ष्मणगढ़ और भरतपुर में भी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है।

    एक बार फिर लौटेगी ठंड 

    मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में बारिश से मौसम में एक बार फिर से ठंडक महसूस होगी। हालांकि, हालात शीतलहर जैसे नहीं होंगे। तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं देखा जाएगा। आईएमडी का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने की वजह से बारिश हो रही है।

  • केंद्रीय जेल में कैदियों ने की भूख हड़ताल, जाने मामला

    केंद्रीय जेल में कैदियों ने की भूख हड़ताल, जाने मामला

    फिरोजपुरः केंद्रीय जेल में कैदी पिछले दो दिन से भूख हड़ताल करके बैठे है। दरअसल, कैदी अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे है। इस दौरान प्रशासन समक्ष अपनी मांगे रखी है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती वह भूख हड़ताल पर ही रहेंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले जेल में बंद गैंगस्टरों में गैंगवार हुई थी।

    इस दौरान दोनों पक्षों के कई गैंगस्टर घायल हुए थे। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं इस घटना के दौरान कैदियों का आरोप है कि उन्हें जेल में मिलने वाली कैंटीन जैसी कई सुविधाएं पूरी तरह से नहीं मिल रही। जेल में कई कैदियों को चक्कियों में ही बंद किया हुआ है। जिसके चलते वह भूख हड़ताल पर बैठ गए है।

  • अहम खबरः DC ऑफिस में आज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, हड़ताल पर जाने का किया ऐलान

    अहम खबरः DC ऑफिस में आज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, हड़ताल पर जाने का किया ऐलान

    जालंधर/वरुणः अगर आप भी किसी जरूरी काम के लिए डीसी ऑफिस जा रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के कर्मचारियों ने मांगे ना मानी जाने से सरकार के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान डीसी कर्मचारियों ने दोपहर के बाद हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। जिसके चलते आज दोपहर के बाद डीसी ऑफिस में कोई काम नहीं होगा। डीसी ऑफिस कर्मचारी यूनियन ने फैसला लिया है कि दफ्तरों पहले हाफ में ही काम होगा। उसके बाद दूसरे हाफ में सभी कर्मचारी हड़ताल करेंगे।

    डीसी ऑफिस कर्मचारी यूनियन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए फैसला लिया है कि 31 जनवरी को भी उनकी वर्किंग हाफ डे ही रहेगी। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वह जानते हैं कि उनकी हड़ताल की वजह से डीसी ऑफिस में काम करवाने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी होगी, लेकिन उनकी भी मजबूरी है। सरकार उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। उनके पास भी सरकार की आंखें खोलने के लिए हड़ताल के सिवाय कोई रास्ता नहीं है।

    कर्मचारियों की यूनियन का कहना है कि सरकार की करनी और कथनी में भारी अंतर है। सीएम भगवंत मान खुद चुनाव से पहले कहते रहे कि हमारी सरकार आने पर पंजाब में धरने दिखाई नहीं देंगे। कर्मचारियों की सारी मांगे मान ली जाएंगी, लेकिन वर्तमान में हालात यह है कि कोई भी विभाग ऐसा नहीं है, जिसके कर्मचारी खुश हों और धरना न दे रहे हों।

    कर्मचारी नेता नरेश कौल का कहना है कि उन्होंने 17 जनवरी तक सरकार को मांगों पर विचार का समय दे रखा था। लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं किया और न ही कोई रिस्पॉन्स दिया। जिसके विरोध में कर्मचारियों को हाफ डे हड़ताल का फैसला लेना पड़ा है।

  • दुकान से नोटों के हार लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    दुकान से नोटों के हार लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    फगवाड़ाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। आए दिन शहर में दुकानों के ताले तोड़ चोरों द्वारा वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। इसके चलते शहर के दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं अब ताजा मामला फगवाड़ा के बांसा वाले बाजार से सामने आया है। जहां शातिर चोरों ने अनिल जरनल स्टोर की दुकान के ताले तोड़कर दुकान से नगदी चुरा ली।

    मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक कुलदीप शर्मा ने बताया कि चोरों ने दुकान के शटर के ताले तोड़कर अंदर से नोटों के हार लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि उनकी दुकाने से 1 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हो गया है। दूसरी ओर चोरों द्वारा की गई वारदात वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना संबंधी दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

  • नंबरदार हत्याकांड मामलाः परिजनों ने संस्कार करने से किया इन्कार, प्रशासन समक्ष रखी ये मांगे

    नंबरदार हत्याकांड मामलाः परिजनों ने संस्कार करने से किया इन्कार, प्रशासन समक्ष रखी ये मांगे

    पुलिस ने 2 व्यक्तियों को किया काबू

    जालंधर, वरुण/हर्षः थाना सदर के अधीन पड़ते गांव लखनपाल में शनिवार देर रात ब्लैक इनोवा में आए तीन हमलावरों ने गांव लखनपाल के नंबरदार पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसकी अस्पताल में ईलाज दौरान मौत हो गई थी। इस घटना के बाद थाना सदर में परिजनों के द्वारा गांव के ही 4 व्यक्तियों के खिलाफ  मामला दर्ज करने की मांग की थी। परंतु पुलिस ने 4 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसको लेकर परिजनों ने जंडियाला नकोदर रोड जाम कर धरना प्रदर्शन कर पुलिस प्रसाशन के खिलाफ नारेबाजी की।

    तस्करों ने पहले भी दी थी जान से मारने की धमकीः परिजन

    परिजनों ने कहा कि रामगोपाल शुरुआत से ही गांव में नशे बिकने का विरोध करते आए है और बेचने वालों के खिलाफ कई बार उन्होंने कार्रवाई भी करवाई है। इस बात की रंजिश निकालने के लिए गांव के ही कुछ नशा तस्करों ने उन्हें कुछ दिन पहले जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसके बाद रामगोपाल ने थाना सदर में इस मामले को लेकर शिकायत भी दर्ज करवाई थी। परिजनों का कहना है कि लेकिन नशे के खिलाफ कार्रवाई करने के दावे करने वाली पुलिस ने रामगोपाल की शिकायत के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जिसके चलते रामगोपाल की नशा तस्करों ने हत्या कर दी। 

    परिजनों के आवास पर पहुंचे परगट सिंह

    इस घटना से गुस्साए परिजनों ने जंडियाला नकोदर रोड पर सड़क जामकर धरना प्रदर्शन किया। वहीं जालंधर कैंट के हल्का विधायक परगट सिंह परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑडर की व्यवस्था खराब हो चुकी है। नशे के खिलाफ कोई कार्रवाई करवाने की मांग करता है तो उसकी हत्या करवा दी जाती है। इस दौरान उन्होंने परिजनों को इंसाफ दिलवाने का अस्वासन दिया।

    पुलिस ने 2 लोगों को लिया हिरासत में 

    गांव लखनपाल के नंबरदार के मर्डर केस में दवाब बढ़ता देख देर रात पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों द्वारा धरना प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस परिजनों द्वारा बताए नामों को एफआईआर में शामिल कर सकती है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौर हो कि बीते दिन मर्डर केस में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने प्रदर्शन ओर तेज कर दिया था। मामला ज्यादा गर्माने के बाद पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है। 

    मृतक नंबरदार को शहीदी का दर्जा मिलेः परिजन 

    नंबरदार की हत्या को लेकर गुस्साए परिजनों ने प्रशासन के समक्ष मांगे रखी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगेे नहीं मानी जाएंगी वह रामगोपाल का संस्कार नहीं करेंगे। परिजनों की मांग है कि पुलिस को हत्या करने वाले लोगों के नाए बताए गए है लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं परिजनों ने परिवार में एक को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने रामगोपाल को शहीदी का दर्जा देने की मांग कि है। परिजनों का कहना है कि शहर के डीसी इस हत्या की गहराई से जांच करें और परिवार को इंसाफ दिलवाए।

  • 2 लोगों को बेच दिया एक ही फ्लैट, केस दर्ज

    2 लोगों को बेच दिया एक ही फ्लैट, केस दर्ज

    नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां पर कथित रूप से एक ही फ्लैट को दो बार बेचने का आरोप शिवालिक होम्स के डेवलपर पर लगाया जा रहा है। अलग-अलग व्यक्तियों को फ्लैट बेचने के आरोप में उन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। डेवलपर के खिलाफ धारा 420 , 406, 468 और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, फ्लैट की एक खरीदार पूनम ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बिल्डर ने एक ही फ्लैट को दो अलग-अलग व्यक्तियों को बेचा था।

    पूनम और उनकी मां रेखा ने साल 2019 में शिवालिक होम्स में एक फ्लैट खरीदा था। उन्होंने बताया कि हमने इसे 35 लाख रुपये में खरीदा था और हमें सोसाइटी से ‘नो ड्यूज’ भी दिया गया था। लेकिन एक बार जब हम फ्लैट में रहने लगे तो पीएनबी हाउसिंग ने हमें एक नोटिस भेजा कि हमने जो फ्लैट खरीदा है, वह साल 2016 में किसी जगदीश जोशी के नाम पर रजिस्टर्ड था। उन्होंने बताया कि जगदीश जोशी ने बैंक से कर्ज लिया था लेकिन वह अपनी किस्तें नहीं चुका रहे थे। 

    पूनम ने आरोप लगाया कि जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने गईं तो पुलिस ने डिवेलपर के खिलाफ केस दर्ज करने में आनाकानी की।उन्होंने कहा कि कुछ दिनों बाद बैंक ने हमें बताया कि हमें फ्लैट खाली करना होगा क्योंकि इसे लंबे समय से इसकी किस्तें नहीं मिली हैं। हम परेशान थे क्योंकि पुलिस भी हमारा साथ नहीं दे रही थी। इसलिए, हम इलाहाबाद हाई कोर्ट गए और बिल्डर के खिलाफ याचिका दायर की। कोर्ट के आदेश के बाद 27 जनवरी को सूरजपुर थाने में एक केस दर्ज किया गया। वहीं, सूरजपुर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने पहले ही जांच शुरू कर दी है और बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी।

  • बिजली के बाद अब पानी भी फ्री, इतना पानी मिलेगा मुफ्त

    बिजली के बाद अब पानी भी फ्री, इतना पानी मिलेगा मुफ्त

    चंडीगढ़ : पंजाब के लोगों कों सरकार की तरफ से एक और सुविधा दी जा रही है। पंजाब के भूजल को विनियमित करने के लिए पंजाब जल विनियमन और विकास एजेंसी ने 27 जनवरी 2023 को ‘‘पंजाब भूजल निष्कर्षण और संरक्षण दिशा-निर्देश, 2023’’ अधिसूचित किया है। प्रमुख सचिव जल संसाधन कृष्ण कुमार ने इस संबंधी स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि प्राधिकरण ने कृषि और पीने एवं घरेलू प्रयोग के लिए भूजल निकालने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

    इसके अलावा किसी भी उपभोक्ता को प्रति माह 300 क्यूबिक मीटर तक पानी निकालने की छूट दी है। कृषि, पीने एवं घरेलू उद्देश्यों के लिए भूजल का प्रयोग करने वालों को छूट देते हुए शुल्क वाली श्रेणी में शामिल नहीं किया गया है। इसी तरह जारी निर्देशों में सरकारी जल आपूर्ति योजनाओं, सैन्य और केंद्रीय अर्धसैनिक प्रतिष्ठानों, शहरी स्थानीय निकायों, पंचायती राज संस्थानों, छावनी बोर्डों, सुधार ट्रस्टों, क्षेत्र विकास प्राधिकरणों और पूजा स्थलों को भी छूट दी गई है। इसमें 300 क्यूबिक मीटर प्रति माह से कम भूजल निकालने वाले सभी उपयोगकर्ताओं को भी छूट दी गई है। 

  • बारिश से रेलवे स्टेशन पर छाया अंधेरा, शहर में पानी खड़ा होने से लोग परेशान

    बारिश से रेलवे स्टेशन पर छाया अंधेरा, शहर में पानी खड़ा होने से लोग परेशान

    जालंधर/हर्ष कुमारः शहर में कल से हो रही बारिश से जहां कई जगह पानी खड़ा होने से लोगों को परेशान का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आज सुबह रेलवे स्टेशन पर बारिश में लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह 5:58 पर तेज बारिश होने के कारण रेलवे स्टेशन पर ब्लैक आउट हो गया। ये वो समय था जब वीआईपी कहीं जाने वाली अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी आने का समय था। हाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण एकदम ठंड बढ़ गई है।

    सुबह पारा 8 से 9 डिग्री के बीच था जो दिन निकलने के बाद 12 डिग्री तक पहुंचा। सुखद है कि आसमान में जो प्रदूषण की परत छाई हुई थी वह हट गई और आज शहर की हवा शुद्ध है। हवा में प्रदूषण का स्तर (AQI) आज 100 दर्ज किया गया है। शताब्दी एक्सप्रेस तकरीबन 15 मिनट लेट से जालंधर रेलवे स्टेशन पर पहुंची।  तब तक भी स्टेशन पर अंधेरा ही पसरा हुआ था। लोगों को घने अंधेरे में शताब्दी गाड़ी पर चढ़ना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक यह ब्लैकआउट शताब्दी के जाने के बाद भी तकरीबन 15 मिनट तक रहा। इस 35 मिनट के ब्लैकआउट में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बुजुर्गों को शताब्दी गाड़ी पकड़ने के लिए डिब्बों पर लगी नंबर प्लेट नहीं पढ़ी जा सकी। जिस कारण कई बुजुर्ग गलत डिब्बे में चढ़ गए और ट्रेन चल पड़ी शताब्दी एक्सप्रेस का स्टेशन पर मात्र 3 मिनट का स्टॉपेज है।

    वहीं दूसरी ओर रविवार से हो रही बारिश के चलते शहर में आवाजाही थम-सी गई है। लोगो ने जहां बारिश का आनंद उठाया। वहीं कामकाज करने वालो के लिए आफत भी बन गई। दरअसल, शहर के कई हिस्सों में पानी खड़ा होने से लोग काफी परेशान हो रहे है। लोगो को अपने काम पर जाने में काफी दिक्कत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस बारिश से इतना है कि लोगो को खांसी जुकाम जैसी बीमारियों से राहत मिल रही है। क्योंकि पिछले काफी समय से बारिश न होने से लोग इन बीमारियों से झूझ रहे थे। जिसके बाद अब बारिश आने से लोगो ने राहत की सांस ली है।

  • ट्रक ड्राइवर ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, हादसे में एक घायल 

    ट्रक ड्राइवर ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, हादसे में एक घायल 

    जालंधर/वरुणः कपूरथला चौक से वर्कशॉप चौक की तरफ आते सड़क मार्ग पर एक ट्रक चालक ने कई वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त ट्रक चालक शराब के नशे में धुत था। इस घटना को लेकर वर्कशॉप चौक पर देर रात काफी हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक युवक घायल हुआ है, जिसे मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस थाना डिवीजन नंबर दो के हवाले कर दिया है।

    मौके पर पहुंचे एसएचओ ने बताया कि ट्रक कपूरथला में चावल की सप्लाई देने के लिए गया था और वापस गुरदासपुर लौट रहा था। ट्रक के ड्राइवर जगदीप ने शराब पी रखी थी। उसे मेडिकल करवा कर गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर जगदीप ने बताया कि ट्रक गुरदासपुर निवासी जग्गा का है। वह कठुआ से चावल लेकर कपूरथला गया था। वापसी पर कपूरथला चौक से थोड़ा आगे वर्कशॉप चौक की तरफ जब वह बढ़ा तो आगे से एकदम रॉन्ग साइड से एक कार आ गई। कार को बचाने के चक्कर के चक्कर में ट्रक स्कॉर्पियो गाड़ी और एक कार से जा टकराया।

    स्कॉर्पियो गाड़ी के मालिक विशाल ने बताया कि वह रात को दुकान पर सामान लेने से लिए आए थे। उसका एक साथी गाड़ी में था। जब उसने ट्रक को सामने से सीधा आते देखा तो उसने स्कॉर्पियो को बैक करके सेफ करने की कोशिश भी की, लेकिन ट्रक की स्पीड इतनी तेज थी कि उसने सीधे टक्कर दे मारी। उसने कहा कि उसके दोस्त को चोटें लगी हैं। ट्रक वाले ने स्कॉर्पियो को टक्कर मारने के बाद पीछे खड़ी वेन्यू कार को भी टक्कर दे मारी।

  • आज का राशिफल, 30 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 30 जनवरी 2023

    मेषः रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद से बचें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।

    वृषः व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। विवाद से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आय होगी। विवेक का प्रयोग करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

    मिथुनः बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लंबी यात्रा हो सकती है। लाभ होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रशंसा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रमाद न करें।

    कर्कः आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

    सिंहः तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। नौकरी में चैन रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। ध्यान रखें।

    कन्याः वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग से हानि की आशंका है, सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।

    तुलाः शत्रुओं का पराभव होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है। कार्यसिद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।

    वृश्चिकः संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि के योग हैं। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे।

    धनुः मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

    मकरः लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। शोक संदेश मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के उकसाने में न आएं। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    कुंभः मेहनत सफल रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धनार्जन होगा।

    मीनः पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यों में गति आएगी। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यापार ठीक चलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी।