Blog

  • Jalandhar News: कोहरे का कहर, डिवाइडर पर चढ़ी कार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कोहरे का कहर, डिवाइडर पर चढ़ी कार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। वहीं आज मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जालंधर–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अड्डा ब्यास गांव के नजदीक देर रात घने कोहरे के कारण सड़क हादसा हो गया। जहां कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा, जबकि चालक बाल-बाल बच गया।

    इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि उन्हें देर रात सूचना मिली कि अड्डा ब्यास गांव के पास ढाबे के सामने एक कार डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि स्विफ्ट कार नंबर HR-02-AE-1771, जिसे अंकित पुत्र राम सिंह निवासी उत्तमवाला, यमुनानगर (हरियाणा) चला रहा था, पठानकोट से जालंधर की ओर जा रही थी।

    अड्डा ब्यास गांव के नजदीक घनी धुंध के कारण चालक को डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार का अगला टायर फट गया और अलॉय व्हील भी टूट गया। इस दुर्घटना में चालक को कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित रहा। हालांकि हादसे के बाद कार चलने की हालत में नहीं थी। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने रिकवरी वैन की मदद से कार को टो कर सुरक्षित रूप से जालंधर भेज दिया।

  • Jalandhar News: Highway पर ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में 2 महिलाएं घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Highway पर ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में 2 महिलाएं घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित अड्डा काला बकरा के नजदीक एक्टिवा सवार महिलाओं की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में एक्टिवा सवार 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा मौके पर पहुंची और उन्होंने दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। इस घटना के बाद पुलिस ने महिलाओं के परिजनों को सूचना दी।

    मिली जानकारी के अनुसार एक्टिवा सवार दोनों महिलाएं भोगपुर से जालंधर की ओर जा रही थीं कि गढ़ी बख्शा मोड़ के पास घगवाल ढाबे के सामने सड़क से नीचे खड़े ट्रक से उनकी एक्टिवा टकरा गई। हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिसकी सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज एएसआई रणजीत सिंह को राहगीरों ने दी।

    सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद निजी एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इसके साथ ही घायलों के परिजनों को सूचना दी गई और उनका मोबाइल फोन सहित अन्य सामान मौके पर पहुंचे परिजनों के हवाले कर दिया गया। सड़क सुरक्षा फोर्स की ओर से इस हादसे की जानकारी लिद्दड़ा चौकी के इंचार्ज एएसआई सरबजीत सिंह को भी दे दी गई है।

  • स्कूलों में तीसरी बार बढ़ी छुट्टियां, प्रशासन ने जारी किए आदेश

    स्कूलों में तीसरी बार बढ़ी छुट्टियां, प्रशासन ने जारी किए आदेश

    चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण ठंड, शीतलहर का कहर जारी है। वहीं आज भी कोहरे को लेकर मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया। दूसरी ओर घने कोहरे और ठंड को देखते हुए चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां तीसरी बार बढ़ा दी हैं। अब स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे। इससे पहले छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ाई गई थीं।

    वहीं, उससे पहले स्कूल 10 जनवरी से खुलने थे, लेकिन बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। शिक्षा विभाग की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार कक्षा पहली से आठवीं तक और नान बोर्ड कक्षाएं 9वीं व 11वीं की पढ़ाई फिलहाल फिजिकल मोड में नहीं होगी। इन कक्षाओं के छात्रों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। हालांकि स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे और शिक्षक आनलाइन माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे।

     

  • Punjab News: चाइना डोर को लेकर सख्ती बरकरार, पुलिस Drone से रख रही नजर, देखें वीडियो

    Punjab News: चाइना डोर को लेकर सख्ती बरकरार, पुलिस Drone से रख रही नजर, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में इन दिनों लोहड़ी के पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चे उत्साह के साथ अपने-अपने घर की छतों पर चढ़कर पतंग उड़ाते दिखते हैं। वहीं बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को चाइना डोर का इस्तेमाल न करने की पुलिस की ओर से हिदायत दी जा रही है। अमृतसर पुलिस ने चाइना डोर से पतंग उड़ाने को लेकर सख्त रुख अपनाया है। आज पुलिस ने गेट हकीमा से सटे थाना इलाके में छतों पर ड्रोन की मदद से नजर रखी। इस दौरान चाइना डोर से पतंग उड़ाने वाले लोगों की पहचान की गई और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई।

    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चाइना डोर बहुत खतरनाक और जानलेवा है, जिसकी वजह से हर साल कई मासूम लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं। अगर कोई भी व्यक्ति चाइना डोर से पतंग उड़ाता हुआ देखा गया तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने माता-पिता से खास अपील की कि वे अपने बच्चों को चाइना डोर से दूर रखें और उन्हें इसके खतरों के बारे में बताएं। अमृतसर पुलिस ने साफ कर दिया है कि शहर की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

    ACP जसपाल सिंह ने बताया कि पिछले सिजन से ही चाइना डोर के खिलाफ मुहिम चलाई गई है। पिछले साल हुए हादसों के चलते पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी थी। पुलिस ने अब तक कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी और लोगों को इस खूनी डोर के बारे में जागरूक भी किया गया था कि इसे इस्तेमाल न किया जाए। पुलिस ने अब तक करीब 1500 गट्टू भी बरामद किए हैं और ड्रोन से लोगों पर नजर लगातार जारी रहेगी।

  • Punjab News: श्री अकाल तख्त में CM Mann की पेशी का बदला समय, आदेश जारी

    Punjab News: श्री अकाल तख्त में CM Mann की पेशी का बदला समय, आदेश जारी

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का 15 जनवरी को पेश होने के आदेश जारी किए गए थे। वहीं अब खबर सामने आई है कि सीएम मान के पेश होने के समय में बदलाव किया गया है। इस बारे में अकाल तख्त सचिवालय की तरफ से बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अब वह 15 जनवरी को सुबह 10 बजे की जगह शाम साढ़े 4 बजे आएं।

    दरअसल, अकाल तख्त ने मान के दिए बयानों और एक वायरल वीडियो को लेकर स्पष्टीकरण देने को कहा है। इसके बाद सीएम ने कहा था कि 15 जनवरी को ही अमृतसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का कार्यक्रम है लेकिन वे वहां नहीं जा पाएंगे और अकाल तख्त में पेश होंगे। इसी बयान का संज्ञान लेते हुए अकाल तख्त की तरफ से ये फैसला लिया गया है।

    बता दें कि सीएम भगवंत मान ने कहा था कि वह नंगे पैर अकाल तख्त पर जाएंगे। उन्होंने जत्थेदार से विनती भी की थी कि जब वह सबूतों समेत गोलक का हिसाब-किताब दें तो इस पूरे मामले का लाइव टेलीकास्ट कराया जाए। हालांकि इसको लेकर अभी जत्थेदार की तरफ से इसको लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। चूंकि सीएम अमृतधारी सिख नहीं हैं, इसलिए उन्हें अकाल तख्त की फसील की जगह सचिवालय में पेश होने के लिए कहा गया है।

     

     

     

     

     

  • भारत-अमेरिका में होने वाली Trade Deal को लेकर बड़ा अपडेट, अमेरिकी राजदूत ने दी जानकारी

    भारत-अमेरिका में होने वाली Trade Deal को लेकर बड़ा अपडेट, अमेरिकी राजदूत ने दी जानकारी

    नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच में ट्रेड डील को लेकर जो बात होने वाली थी वो फिर से टल चुकी है। इसको लेकर अपडेट उस समय सामने आई है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर फिर नए टैरिफ की धमकी दे दी है। ईरान के साथ ट्रेड करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। अमेरिका के राजदूत भारत पहुंचे थे उन्होने कहा था कि व्यापार समझौते पर अब मंगलवार को 13 जनवरी से फिर बात शुरु होगी परंतु अब सूत्रों की मानें तो इस हफ्ते भारत-अमेरिका के बीच में कोई भी व्यापार संबंधित बातचीत निर्धारित नहीं हुई है।

    अभी नहीं होगी दोनों देशों में बात

    रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय अधिकारियों ने इन्फॉर्मिस्ट को बताया कि इस हफ्ते अमेरिका के साथ कोई भी व्यापार वार्ता नहीं होने वाली है। यह स्पष्टीकरण भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के द्वारा भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर की गई टिप्पणी के बाद आया है। इस मामले से संबंधित अधिकारी ने बताया कि वाणिज्य मंत्रालय को वांशिगटन से ट्रेड डील पर आगे की बातचीत की कोई सूचना नहीं है। अधिकारी का कहना था कि – मैं इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता कि इस महीने में बात होगी या नहीं परंतु कम से कम इस हफ्ते तक तो कुछ भी निर्धारित नहीं है।

    अमेरिकी राजदूत का भी आया बयान

    सर्जियो गौर ने कहा था कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर दोनों पक्ष काफी गंभीर हैं। यह समझौते को अंतिम रुप देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक है ऐसे में तरह के व्यापार समझौते को अंतिम रुप देना आसान नहीं है लेकिन दोनों पक्ष इसको पूरा करने में लगे हुए हैं। अमेरिकी राजदूत का कहना था कि लंबे समय से चली रही दो पक्षों की व्यापार बातचीत एक्टिव तौर पर चल रही है। अगले चरण की आधिकारिक बातचीत को लेकर मंगलवार 13 जनवरी से शुरु हो जाएगी।

    व्यापार बातचीत में टैरिफ पर होगी बात

    भारत के सामानों पर अमेरिकी बाजार में इस समय 50% टैरिफ लगा हुआ है। ऐसे में दोनों देशों के बीच में होने वाली बातचीत में यही अहम मुद्दा होगा। भारतीय वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल की ओर से पिछले महीने कहा गया था कि भारत-अमेरिका इसके संबंध में भारत की चिंताओं को दूर करने वाले एक आखिरी समझौते के काफी करीब है हालांकि उस दौरान उन्होंने इसके लिए कोई भी समय सीमा निर्धारित करने पर इंकार कर दिया था।
  • Punjab News: माघी मेले को लेकर तीसरी आंख से रखी जाएगी नजर, 6 हजार पुलिस कर्मी तैनात

    Punjab News: माघी मेले को लेकर तीसरी आंख से रखी जाएगी नजर, 6 हजार पुलिस कर्मी तैनात

    श्री मुक्तसर साहिबः माघी मेले के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। वहीं स्पेशल डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने माघी मेले से पूर्व श्री मुक्तसर साहिब में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। माघी मेले में व्यापक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 6,000 पुलिस कर्मी तैनात किए गए है।

    वहीं शहर को 7 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। दूसरी ओर अप्रिय घटना पर पैनी नजर रखने के लिए ड्रोन के माध्यम से हवाई निगरानी की जाएगी। इस दौरान नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या महत्वपूर्ण सूचना की तत्काल रिपोर्ट पुलिस हेल्पलाइन नंबर 80542-70100 पर करने की अपील भी की गई है।

     

  • Jalandhar News: पूर्व CM Atishi मामले में DGP और CP ने दिल्ली विधानसभा को लिखा पत्र, की ये अपील

    Jalandhar News: पूर्व CM Atishi मामले में DGP और CP ने दिल्ली विधानसभा को लिखा पत्र, की ये अपील

    जालंधर, ENS: दिल्ली विधानसभा में पूर्व सीएम आतिशी के वीडियो को लेकर मामला गरमाया हुआ है। दरअसल, हाल ही में बस्ती बावा खेल के रहने वाले इकबाल सिंह के बयानों पर मामला दर्ज किया था। इस मामले को लेकर दिल्ली विधानसभा की तरफ से पंजाब के डीजीपी, साइबर क्राइम के स्पेशल डीजीपी और जालंधर की पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया गया था।

    वहीं इस मामले को लेकर उनसे पूरे मामले को लेकर 48 घंटे में जवाब तलब किया गया। इसके अलावा केस से जुड़े दस्तावेज और लैब की रिपोर्ट भी मांगी गई। वहीं अब इस मामले में पंजाब के डीजीपी और साइबर क्राइम के विशेष डीजीपी ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर लिखित में जवाब देने के लिए 10 दिन का समय मांगा है।

    बता दें कि जालंधर पुलिस कमिश्नरेट में दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी से संबंधित एक एडिटेड और छेड़छाड़ किए गए वीडियो को अपलोड और सर्कुलेट करने के मामले में FIR दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पोस्ट से निकाले गए ऑडियो की फोरेंसिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आतिशी ने वीडियो में “गुरु” शब्द का प्रयोग नहीं किया है।

    जालंधर पुलिस कमिश्नरेट के प्रवक्ता ने बताया कि इकबाल सिंह की शिकायत पर दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता एवं विधायक आतिशी के एक वीडियो को तोड़-मरोड़ कर तथा तकनीकी रूप से बदलकर गलत ढंग से अपलोड एवं प्रसारित करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

     

     

  • BJP नेता और युवती में हुई मारपीट, थाने में मां ने उठाई चप्पल, वीडियो वायरल

    BJP नेता और युवती में हुई मारपीट, थाने में मां ने उठाई चप्पल, वीडियो वायरल

    अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भारतीय जनता पार्टी के एक युवा नेता और एक युवती के बीच सरेराह मारपीट हो गई। यह घटना देहलीगेट थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। इसके बाद जो कुछ थाना परिसर में हुआ, उसने पूरे मामले को और अधिक गंभीर बना दिया। दोनों पक्ष देहली गेट थाने पहुंचे तो वहां भी काफी देर तक हंगामा चला। युवती की मां ने भाजपा नेता को दिखाने के लिए हाथ में चप्पल तक उठा ली।

    उस समय थाने का अधिकांश फोर्स नगर कीर्तन में लगा हुआ था। युवती के थाने में हंगामा करते हुए का वीडियो भी प्रसारित हो रहा है। देहली गेट क्षेत्र के घुडिय़ाबाग की युवती से रेलवे रोड निवासी युवा भाजपा नेता गौरांग तिवारी का काफी समय से विवाद चल रहा है। युवती को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट भी गौरांग तिवारी के खिलाफ दर्ज हुई थी। इसके बाद भी युवती व उसकी मां की ओर से रिपोर्ट भी दर्ज कराई गईं। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए।

    थाने में पहले से मौजूद कुछ भाजपा नेताओं ने गौरांग को थाना प्रभारी के कमरे में कुर्सी पर बिठा लिया। युवती व उसकी मां ने उसे कुर्सी पर बैठा देखा ताक बिफर गईं। भाजपा नेताओं को भी नहीं बख्शा। उनसे भी कहासुनी हुई। युवती की मां ने तो तिवारी के लिए चप्पल उठा ली। थाने मौजूद महिला सिपाही जब भी युवती को समझाने की कोशिश करतीं वह कह देती डाेंट टच मी। बड़ी मुश्किल से मां-बेटी को शांत किया गया। एसएचओ ईश्वर सिंह के अनुसार दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों के अपने अपने आरोप हैं। युवती व तिवारी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: कैदियों ने पुलिस टीम को बंधक बनाकर भागने का किया प्रयास, मुलाजिमों को हथकड़ी से जकड़ा, देखें वीडियो

    Punjab News: कैदियों ने पुलिस टीम को बंधक बनाकर भागने का किया प्रयास, मुलाजिमों को हथकड़ी से जकड़ा, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, बदमाशों ने झंडेर ग्रामीण पुलिस के कुछ कर्मियों को बंधक बनाकर भागने का प्रयास किया। इस घटना से पुलिस स्टेशन की टीम में हड़कंप मच गया। यह सनसनीखेज घटना अमृतसर के रानी का बाग इलाके में सामने आई। गणिमत यह रही कि बदमाशों की गाड़ी भागने दौरान किसी अन्य कार से हादसाग्रस्त हो गई जिससे वह भागने में असमर्थ रहे। वहीं घटना से इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस की गाड़ी का ड्राइवर रास्ते में पेशाब करने के लिए उतरा था और जल्दबाजी में गाड़ी की चाबी अंदर ही छोड़ गया। इस मौके का फायदा उठाकर हथकड़ी और जंजीरों में जकड़े तीनों आरोपियों ने गाड़ी में मौजूद दूसरे पुलिसवालों को जंजीरों से बांध दिया और पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हो गए। हालांकि, तीनों आरोपी ज्यादा दूर नहीं जा सके। थोड़ी ही दूरी पर पुलिसवालों और आरोपियों के बीच हाथापाई हो गई जिसके चलते आरोपी ने पुलिस की गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया और गाड़ी सीधे एक इनोवा कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके एयरबैग भी खुल गए।

    घटना के बाद पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ नया केस दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को वापस कस्टडी में ले लिया है और झंडेर देहाती पुलिस स्टेशन ले आई है। मामले की जांच जारी है और पुलिस अंदरूनी लापरवाही की भी जांच कर रही है।