Blog

  • 2 अलग-अलग स्थानों में हुई मुठभेड़ में 11 आतंकवादी ढेर

    2 अलग-अलग स्थानों में हुई मुठभेड़ में 11 आतंकवादी ढेर

    पेशावर: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 2 अलग-अलग कार्रवाइयों में 11 आतंकवादियों को मार गिराया। मामले की जानकारी पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग की ओर से दी गई। सेना ने कहा कि ये कार्रवाई (आईएसपीआर) खुफिया जानकारी के आधार पर की गईं, जिनमें ‘फितना अल खवारिज’ से जुड़े आतंकवादी मारे गए। ‘फितना अल खवारिज’ शब्द का इस्तेमाल तहरीक‑ए‑तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े आतंकवादियों का वर्णन करने के लिए किया जाता है।

    इंटर‑सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, सुरक्षा बलों ने उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक कार्रवाई की, जहाँ एक तीव्र गोलीबारी के बाद छह आतंकवादी मारे गए। इसके अलावा, कुर्म जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा साझा रूप से की गई एक दूसरी कार्रवाई में पांच आतंकवादी मारे गए।

  • Punjab News: AAP नेताओं ने घेरा BJP के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा का घर, देखें वीडियो

    Punjab News: AAP नेताओं ने घेरा BJP के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा का घर, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब बीजेपी एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट (कार्यकारी प्रधान) अश्वनी शर्मा की तरफ से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को लेकर बीते दिन एक बयान जारी किया गया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ने पंजाब के गुरुओं पर गलत कमेंट किया है। जिसकी वह निंदा करती हैं।

    ऐसे में आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया और आज पंजाब बीजेपी एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट अश्वनी शर्मा का घर घेरा गया और घर के बाहर प्रोटेस्ट भी किया गया। इस मौके पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कहा कि बीजेपी लोगों में कन्फ्यूजन फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की कोशिश है कि वीडियो को एडिट करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाला जाए और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जाए।

    उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास राजनीति करने के लिए कोई मुद्दा नहीं है, ऐसे में आम आदमी पार्टी की लीडरशिप को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का हर वर्कर अपनी लीडरशिप के साथ है और जब भी उनके खिलाफ कोई झूठा प्रोपेगैंडा किया जाएगा, आम आदमी पार्टी इसी तरह बीजेपी को घेरेगी।

  • Punjab News: तहसीलदार करनदीप भुल्लर को किया निलंबित

    Punjab News: तहसीलदार करनदीप भुल्लर को किया निलंबित

    चंडीगढ़: माननीय मुख्य अतिरिक्त सह उपायुक्त ने तहसीलदार करनदीप सिंह भुल्लर को तत्काल प्रभाव से सेवा से निलंबित कर दिया है। डिप्टी कमिश्नर की ओर जारी आदेशों में कहा गया है कि तहसीलदार करनदीप सिंह भुल्लर को तत्काल प्रभाव से सेवा से निलंबित किया जाता है। ऐसे में उनके स्थान पर तहसीलदार नाभा को पटियाला का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

  • Himachal News: जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के सह संयोजकों की नियुक्ति

    Himachal News: जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के सह संयोजकों की नियुक्ति

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक बलबीर सिंह ने जिला ऊना के पांचों विधानसभा मंडलों के लिए सह संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियां प्रदेश पंचायत राज प्रकोष्ठ के संयोजक व सह संयोजकों तथा जिला भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ विस्तृत चर्चा और विचार-विमर्श के बाद की गई हैं। संगठनात्मक दृष्टि से इन नियुक्तियों को पंचायत स्तर पर भाजपा को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

    जिसमें कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से विपिन कुमार व राजेश कुमार को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से प्रकाश चंद, गगरेट से सुनील शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र से कुलदीप सिंह व जगदेव सिंह तथा हरोली विधानसभा क्षेत्र से सतीश गर्ग व विनोद कुमार को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

    बलबीर सिंह ने सभी नव नियुक्त सह संयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि पंचायत राज प्रकोष्ठ भाजपा संगठन की रीढ़ है और गांव-गांव तक सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सह संयोजक अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पंचायत प्रतिनिधियों को संगठन से जोड़ेंगे और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंचायत स्तर पर संगठनात्मक कार्यक्रमों और बैठकों के माध्यम से भाजपा की नीतियों व उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।

  • Jalandhar News: नगर निगम टीम का मेन चौक पर एक्शन, की जा रही कार्रवाई, देखें Live

    Jalandhar News: नगर निगम टीम का मेन चौक पर एक्शन, की जा रही कार्रवाई, देखें Live

    जालंधर, ENS: नगर निगम की ओर से शहर को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर मेयर विनीत धीर की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। जहां शहर के कई चौंक का प्रशासन द्वारा सुंदरीकरण किया जा रहा है। वहीं मेन चौंकों पर होर्डिंग बोर्ड लगाए जाने को लेकर आज नगर निगम की ओर से एक्शन लिया जा रहा है। वहीं आज कपूरथला चौक पर लगाए गए होर्डिंग बोर्ड को लेकर आज प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई और बोर्ड उतारे गए।

    निगम अधिकारी ने कहा कि जिन लोगों के बोर्ड लगे है, आज उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत आज से शुरू हो रही है। ऐसे में आज से अन्य चौंकों पर लगे बोर्ड को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि अगर किसी ने अपने कारोबार को लेकर विज्ञापन देना है तो उसके कई अन्य तरीके है,  लोगों पर बिना परमिशन के बोर्ड लगाने को लेकर कार्रवाई की जाएगी।

    ऐसे में किसी को भी बोर्ड लगाकर शहर को गंदा बनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वहीं एमपी ने कहा कि उन्होंने बोर्ड लगाए जाने को लेकर नगर निगम कमिश्नर को शिकायत दी थी। जिसके बाद नगर निगम के अधिकारी मनदीप सिंह मिट्ठू द्वारा आज कपूरथला चौक से बोर्ड उतारकर कार्रवाई शुरू कर दी गई गई। इसी तरह अन्य चौंकों पर लगे बोर्ड भी उतारे जाने की कवायद शुरू कर दी गई है।

  • इस इलाके में विमान हुआ क्रैश, कई यात्री घायल, देखें वीडियो

    इस इलाके में विमान हुआ क्रैश, कई यात्री घायल, देखें वीडियो

    राउरकेला: ओडिशा के राउरकेला में आज एक 9-सीटर चार्टर्ड विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से हड़कंप मच गया। दरअसल, हादसे में पायलट सहित विमान में सवार सभी 9 लोग घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। जिसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और किसी के जान को फिलहाल खतरा नहीं है।

    ये विमान इंडिन वन एयर का बताया जा रहा है। विमान में पायलट समेत कुल 9 लाग सवार थे। इनमें 7 यात्री और 2 क्रू मेंबर थे। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान विमान राउरकेला से करीब 10 से 15 किलोमीटर दूर गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग सक्रिय हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। जैसे ही पायलट को प्लेन में गड़बड़ी लगी उसने प्लेन को एक खेत में क्रैश लैंडिंग कराने का फैसला किया।

    पायलट ने सूझ बूझ दिखाते हुए प्लेन को एक खेत में उतार लिया। लेकिन इस दौरान प्लेन में पायलट समेत यात्रियों को काफी चोट लगी है। विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। दुर्घटना के बाद के वीडियो में घायल यात्री जमीन पर पड़े दिख रहे हैं। आसपास लोग यात्रियों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। पायलट भी इस दुर्घटना में घायल हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और दमकलकर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं। इस विमान को कैप्टन नवीन और कैप्टन श्रीवास्तव उड़ा रहे थे।

     

  • पति की आंखों के सामने महिला ने की आत्महत्या, 2 साल पहले की थी Love Marriage

    पति की आंखों के सामने महिला ने की आत्महत्या, 2 साल पहले की थी Love Marriage

    झांसीः घर से भागकर शादीशुदा बॉयफ्रेंड से लव मैरिज करने वाली युवती द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। युवती ने पहले कमरे की अंदर से कुंडी बंद की और फिर पंखे पर साड़ी से फंदा बनाने लगी। इस दौरान कमरे के बाहर खड़ा पति कभी दरवाजा पीटता तो कभी खिड़की से झांककर कहता रहा ‘प्लीज मान जाओ’, पड़ोसी के बच्चे भी कसम दिलाते रहे, लेकिन महिला ने किसी की नहीं मानी और फंदे पर झूल गई। पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया। फंदे से उतारकर युवती को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी मुताबिक, मृतका रूबी अहिरवार (22) खिसनी गांव की निवासी थी। 8 जनवरी की रात को रूबी ने कमरे का दरवाजा बंदकर पंखे पर साड़ी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया।
    इस दौरान घटना के 2 वीडियो भी सामने आए। एक वीडियो में कमरे की कुंडी अंदर से बंद है। राजकुमार जोर-जोर से दरवाजा पीट रहा है। फिर खिड़की पर आकर कहता है कि रूबी प्लीज मान जाओ। पड़ोसी महिला और उसके बच्चे भी कसम दिला रहे हैं। दूसरे वीडियो में महिला फंदे पर लटकी हुई है। राजकुमार माचिस जलाकर फंदा काट रहा है। पीछे खड़े लोग कह रहे हैं बचा लो बचा लो।

    मृतका की बहन ने बताया कि 2 साल पहले युवक उसकी बहन को भगाकर ले गया था। तब से उससे बात तक नहीं करने देता था। वह शराब पीता था। उसने नशे में मेरी बहन को फांसी पर लटकाया होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    सूचना पर आई पुलिस ने और राजकुमार ने रूबी के मायके वालों को खबर दी। शुक्रवार दोपहर तक मायके वाले नहीं आए। तब पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम के दौरान माता-पिता और परिजन आ गए। शव ले जाने से मना कर दिया। तब शव को पति ले गया और झांसी में ही अंतिम संस्कार कर दिया।

  • कजाकिस्तान में MBBS करने गए भारतीय छात्र की भयानक सड़क हादसे में मौत

    कजाकिस्तान में MBBS करने गए भारतीय छात्र की भयानक सड़क हादसे में मौत

    बहरोड़ः राजस्थान के एक युवक की कजाकिस्तान में सड़क हादसे में मौत का मामला सामने आया है। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नांगल खोड़िया गांव के रहने वाले राहुल यादव (25) पुत्र दीपचंद साउथ कजाकिस्तान मेडिकल अकेडमी के स्टूडेंट थे। 2026 जून में उनकी एमबीबीएस की पढाई पूरी होने वाली थी।

    जानकारी देते परिजनों ने बताया कि 6 जनवरी को राहुल अपने 4 दोस्तों के साथ घूमने गया था। इस दौरान अल्माटी (कजाकिस्तान) के पास एक गांव में उनकी कार हादसाग्रस्त हो गई। हादसे में कार के ड्राइवर समेत 3 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राहुल और उसका दोस्त मंजीत गंभीर घायल हो गए। इलाज के दौरान 9 जनवरी की दोपहर को राहुल की मौत हो गई। राहुल यादव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

    उनकी एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। राहुल अविवाहित थे। बताया जा रहा है कि उनके माता-पिता को अभी तक बेटे के निधन की सूचना नहीं दी गई है। पिता दीपचंद ने बताया कि राहुल 4 सितंबर को घर से कजाकिस्तान के लिए गया था। 6 जनवरी को हादसे की सूचना आ गई। गांव के लोगों ने बताया कि शनिवार शाम तक राहुल का शव गांव पहुंचेगा। इसके बाद यहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • Punjab News: लूटपाट गिरोह का पर्दाफाश, 2 चोर सोने के गहने और नकदी के साथ काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: लूटपाट गिरोह का पर्दाफाश, 2 चोर सोने के गहने और नकदी के साथ काबू, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिला पुलिस की बदमाशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को उस समय बड़ी कामयाबी मिली, जब लूटपाट और चोरी करने वाले गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पुलिस ने सोने के गहने और नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते DSP सुखविंदर सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर को एक परिवार बस्ती भट्टियां वाली में माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने गया था, तभी चोर उनके घर में घुसे और घर में पड़ा सोना और कैश लेकर मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दी थी।

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों चोरों की तलाश शुरू की। अलग-अलग जगहों पर रेड करके और गुप्त सूत्रों के आधार पर 2 चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनसे सोना और करीब डेढ़ लाख रुपये कैश भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया है कि वे एक और घटना में शामिल थे, जिसमें एक व्यक्ति से रास्ते में लूटपाट हुई थी। वहीं पुलिस ने मामले में आरोपियों की रिमांड के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि उनके अन्य साथियों को भी काबू किया जा सके।

  • Jalandhar News: MLA Pargat Singh के खिलाफ प्रदर्शन में आप और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई तीखी नोंकझोंक, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: MLA Pargat Singh के खिलाफ प्रदर्शन में आप और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई तीखी नोंकझोंक, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर: दिल्ली विधानसभा में आप विधायक आतिशी को लेकर भाजपा द्वारा गुरुओं के अपमान करने का आरोप लगाया जा रहा है। इस मामले को लेकर इकबाल सिंह की शिकायत पर एक एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कांग्रेस विधायक परगट सिंह, सुखपाल खैरा सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसी को लेकर आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस विधायक परगट सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है।

    इस प्रदर्शन के दौरान आप और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में तीखी नोंकझोंक देखने को मिली है। इसकी वीडियो भी सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि आप और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की हो रही है। दोनों के बीच नोकझोक को लेकर मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा हस्ताक्षेप किया गया और मामले को शांत करवाया गया।