Blog

  • जालंधरः गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर मार्च लेकर मेन चौंक पर पहुंचे किसान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों द्वारा लगातार प्रदर्शन करने का ऐलान किया जा रहा है। दरअसल, किसानों का कहना है कि वह लंबे समय से लंबित पड़ी मांगों को लेकर कई बार सरकार से गुहार लगा चुके है, लेकिन अब तक मांगों को पूरा नहीं किया गया। इसी के चलते आज किसानों द्वारा पंजाब भर में ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है। वहीं जालंधर में भी किसान ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए सविधान चौंक पहुंच गए है।

    इस दौरान बीकेयू राजेवाल संगठन द्वारा जालंधर में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। मुकेश शर्मा का कहना है कि कि केंद्र सरकार ने किसानों के साथ जो वायदा किए थे उनमें से एक भी वायदा उन्होंने पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह ट्रैक्टर मार्च देश भर में एसकेएम की कॉल पर निकाला जा रहा है। जिसमें देश भर में 500 जगह पर ट्रैक्टर परेड निकाल रहे है। वहीं पंजाब में भी लगभग 100 जगह में ट्रैक्टर परेड निकल जाएंगे। इसी के चलते आज जालंधर में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया।

    जोकि पिम्स अस्पताल की ओर से शुरू की गई, जबकि दूसरी तहसील नकोदर की ओर से निकली गई। इस दौरान दोनों ओर से निकाले गए ट्रैक्टर मार्च के जरिए वह संविधान चौक (बीएमसी चौक) पर रुके है। मुकेश शर्मा का कहना है कि यह ट्रैक्टर मार्च केंद्र सरकार को उनकी मांगे याद दिलवाने के लिए निकाला गया है। उन्होंने कहा आज ट्रैक्टर मार्च के जरिए केंद्र सरकार को चेतावनी दी गई है कि अगर उनकी बातें ना मानी गई तो किसानों द्वारा आने वाले समय में संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा।

  • जालंधरः विवादों में आया New Bolina Sweets & Cake House

    समोसे में कीड़ा निकलने के लगे आरोप 

    जालंधर, ENS: अगर आप भी समोसा खाने के खौकीन है तो सावधान आप भी यह खबर पढ़ कर हैरान हो जाएंगे। दरअसल, रामामंडी में स्थित New Bolina Sweets & Cake House की दुकान में समोसे में कीड़ा निकलने के आरोप लगे है। मामले की जानकारी देते हुए मुकेश वर्मा ने बताया कि वह आज सुबह दुकान पर समोसे खाने के लिए गया था। इस दौरान मुकेश का आरोप है कि समोसे में कीड़ा निकला। मुकेश ने बताया कि इस मामले को लेकर जब उसने दुकानदार से शिकायत की तो दुकानकदार ने यह कहकर टाल दिया कि यह कीड़ा नहीं धनियां है।

    जबकि मुकेश का कहना है कि उसने दुकान पर ही मौजूद होकर इसकी वीडियो बना ली। मुकेश ने कहा कि उक्त वीडियो में कीड़ा साफ-साफ दिख रहा है। जबकि दुकानदार इस मामले को मानने को तैयार नहीं है। मामले की जानकारी देते हुए मुकेश ने बताया कि आज वह उक्त दुकान में समोसे खाने के लिए आए थे। उनका आरोप है कि कुछ दिन पहले भी उक्त दुकान से उन्होंने समोसे खाए थे, उस दौरान बाल निकला था। उनका कहना है कि उस समय उन्होंने नजर अंदाज कर दिया। उसके बाद आज दोबारा जब वह दुकान पर समोसा खाने के लिए आए थे।

    इस दौरान उन्होंने जैसे ही आधा समोसा खाया तो उसमें कीड़ा निकला। जिसकी उन्होंने वीडियो बना ली है। उन्होंने कहा कि दुकानदार समोसे में से कीड़े निकलने की बात को मानने के लिए तैयार नहीं है और कीड़े को धनिया कहने लगा। पीड़ितों ने कहा कि जबकि वहां पर दो सिख व्यक्ति आए तो उन्होंने भी देखकर दुकानदार को कहा कि यह धनियां नहीं कीड़ा है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाए है कि पंजाब में रहकर पंजाबियों को गंदा खाना खिलाया जा रहा है। मुकेश का कहना है कि वह इस मामले की शिकायत जल्द ही सेहत विभाग की टीम को देंगे। ताकि उक्त दुकानदार पर सेहत विभाग की टीम की ओर से चैकिंग करके कार्रवाई की जाए। 

  • पंजाब : निकाय मंत्री बलकार सिंह ने झंडा फहराकर मनाया 75वां गणतंत्र दिवस, देखें वीडियो

    मोगा : आज देश में 75 वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही खुशी और उल्हास के साथ मनाया जा रहा है। पंजाब के लुधियाना में जहा राज्य स्तरीय इस दिन को मनाया गया  इस दौरान मुख्य मंत्री भगवत सिंह मान ने तिरंगा फहराया। वही मोगा की में गणतंत्र दिवस पर पंजाब के केबनिट लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह ने तिरंगा फहराया और पंजाब वासियों को संदेश दिया। इस मौके मोगा की एमएलए डाक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा, डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह, एसएसपी विवेक शील सोनी के इलावा सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

    मंत्री बलकार सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया। इस मौके पर पंजाब पुलिस, एनसीसी केड्टो ओर स्कूली बच्चों ने जहां प्रेड की वही स्कूली बच्चों की ओर रंगा रंग प्रोग्राम भी पेश किए। वही इस मौके पर चारों विधान सभा हल्के के एमएलए, सेशन जज अतुल कसाना के इलावा सभी राजनिक ओर सामाजिक संस्थाओं के नेता मौजूद थे।

  • पंजाब : गणतंत्र दिवस पर मुलाजिमों ने किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 26 जनवरी को पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) के मैदान में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। वही लुधियाना में आज अलग-अलग यूनियनों ने पंजाब सरकार के खिलाफ धरना दिया। सेहत कंट्रेक्ट मुलाजिमों, जल सेनिटेशन और AIDS कंट्रोल सोसायटी के कच्चे मुलाजिमों द्वारा वेरका मिल्क प्लांट नजदीक रोष प्रदर्शन किया गया। मुलाजिमों ने काली झंड़ियां हाथों में पकड़ कर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उनसे वादा किया था कि वह सरकार बनने पर उन्हें पक्का करेंगे, लेकिन अभी सरकार अपने दावे पर खरी नहीं उतरी।

    उनका कहना है कि सेनिटेशन का काम कर रहे कच्चे मुलाजिमों को पक्का नहीं किया जा रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें पिछली सरकारों और मौजूदा सरकार में कोई फर्क नजर नहीं आ रहा। उधर, जिला पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया और उन्होंने CM मान के साथ उनकी बैठक करवाए जाने का भरोसा दिया। मामले की जानकारी देतेे हुए जेसीपी रूरल जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि सेहत कंट्रेक्ट मुलाजिमों, जल सेनिटेशन और AIDS कंट्रोल सोसायटी के मुलाजिमों से बात की है। उन्होंने कहा कि सीएम मान से टाईम लेकर फिर इनकी सीएम मान से मीटिंग करवाई जाएगी।

  • दर्दनाक हादसाः ट्रक और कार की भीषण टक्कर में दंपती की मौ+त, देखें वीडियो 

    कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची जख्मी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, वीरवार रात करीब 12 बजे कांगड़ा के देहरा में डीएसपी देहरा के आवास के सामने एनएच 503 (ब्यास नदी पुल के साथ लोअर सुनहेत) पर एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई।

    जबकि 14 साल की भांजी घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुए दंपती ज्वालाजी के साथ लगते गांव गुम्मर के रहने वाले थे। हादसे में कार चालक मुकेश कुमार (32), पत्नी पल्लवी (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 13 वर्षीय भांजी शानू गंभीर रूप से घायल है। उसे सिविल अस्पताल देहरा से प्रारंभिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है। पति-पत्नी ग्राम पंचायत डोहग देहरियां के बताए जा रहे हैं, जबकि भांजी नादौन से है। वहीँ सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः अस्पताल में 6 माह के बच्चे की मौ+त को लेकर परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टर पर लगे आरोप

    लुधियानाः खन्ना के निजी अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां 6 महीने के बच्चे की मौत को लेकर परिजनों द्वारा हंगामा किया गया। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में रोष जताते हुए डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस हंगामे के दौरान परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने 6 महीने के बच्चे को 3 बेटियों के बाद गोद लिया था।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए जगतार सिंह ने बताया कि उसने 6 माह के मासूम को इलाज के लिए उक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उक्त अस्पताल में बच्चे का 5 दिनों से इलाज किया जा रहा था। जिसके बाद सुबह बच्चे की मौत हो गई।

    परिजनों का कहना है कि इससे पहले डॉक्टर उन्हें यही कह रहा था कि सभी रिपोर्टें ठीक हैं। अचानक मौत के बाद डॉक्टर ने कोई तसल्लीबख़्श जवाब नहीं दिया और अपने कमरे में जाकर बैठ गया। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर एसएमओ डा. मनिंदर सिंह भसीन ने कहा कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। अगर इस संबंध में कोई शिकायत मिलेगी तो बनती कार्रवाई की जाएगी। 

  • पंजाब : प्रेमी की शादी में पहुंची प्रेमिका, किया हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : 4 बच्चों की मां पर आशिकी का भूत इस कदर सवार था कि उसने अपनी इज्जत और परिवार की 5 साल पुरानी दोस्ती की भी परवाह नही की। मामला बटाला के पास गुरुद्वारा अचल साहिब से सामने आया है। बटाला की रहने वाली 4 बच्चों की मां बलजिंदर कौर को प्रेमी अवतार सिंह की शादी होने जा रही है, इसकी फनक लग गई। जिसके बाद महिला गुस्से में बच्चों के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंच गई और हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी। जिसके बाद लड़के की मां और बहन ने उक्त महिला में काफी कहासुनी हुई। बलजिंदर कौर ने कहा कि वह 5 साल से अवतार सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं। अवतार सिंह और मैं एक ही कल्चरल ग्रुप में काम करते हैं और यह जानते हुए कि मैं शादीशुदा हूं, उन्होंने मुझे प्रपोज किया। इसके बाद हम दोस्त बन गए और अक्सर वह दिन-रात मेरे घर आया करता था और मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता था और शादी का वादा करता था।

    वहीं लड़के की मां और उसकी बहन ने बताया कि वह 4 बच्चों की मां है। वह पहले भी हमारे घर आई थी, पहले भी हमने उसने बताया था कि तुम शादीशुदा हो, तुम्हारा पति जिंदा है, तुम उसके साथ रह रही हो। तुम हमारे लड़के को छोड़ दो, तभी हमारे लड़के की शादी होगी। आज भी वह अपने बच्चों को अपने साथ गुरुद्वारा साहिब में ले आई है जहां हमारे लड़के की शादी हो रही है ताकि वह शादी तोड़ सके। लेकिन आज वह फिर बच्चों के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंची और हमसे मिले। बेटे की शादी तुड़वाने की कोशिश की गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने दोनों परिवारों को शांत कराया और दूल्हे को अपनी हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों को थाने ले जाकर मामला सुलझाया जाएगा।

  • पंजाबः अटारी बॉर्डर पर मनाया गया गणतंत्र दिवस, देखें वीडियो 

    अमृतसरः देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं अमृतसर में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवान अटारी सरहद पर बनी गैलरी में पहुंच तिरंगा फहराने की रस्म को अदा की गई। इसी के साथ ही देश को पाकिस्तान के साथ जोड़ने वाले महत्वपूर्ण अटारी बॉर्डर पर गणतंत्र दिवस की शुरुआत हुई। इस दौरान जवानों ने एक दूसरे को बधाई दी और एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। डीआईजी बॉर्डर रेंज संजय गौड़ सुबह अटारी बॉर्डर पहुंचे। जहां रेड कार्पेट ने उनका स्वागत किया। उन्होंने जवानों के साथ हाथ मिलाया और आज के दिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने जवानों को मिठाइयों व फलों का टोकरा देकर आज के दिन की शुभकामनाएं दी।

    इसके साथ ही उन्होंने सरहद पर तिरंगा फहरा गणतंत्र दिवस की शुरुआत की। सुबह की शुरुआत के बाद दोपहर के समय दोनों देशों के बॉर्डर पर लगे गेट खुलेंगे। यहां दोनों देशों के जवान एक दूसरे के सामने होंगे। दोनों के हाथों में मिठाई होगी और लबों पर भारत के गणतंत्र दिवस की खुशी होगी। इस दौरान पाकिस्तान रेंजर्स की तरफ से BSF को गणतंत्र दिवस की बधाई दी जाएगी और मिठाइयां एक्सचेंज होंगी। शाम होते ही यहां रिट्रीट सेरेमनी शुरू हो जाएगी। शाम के समय झंडा उतारने की रस्म पर आज 35 हजार से अधिक सैलानियों के पहुंचने का अनुमान है। देश ही नहीं, विदेश से लोग आज के दिन इस पल को यादगार बनाने के लिए सरहद पर पहुंचते हैं।

  • पंजाबः कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सहित सीनियर अफसर और SDM पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    कपूरथला: कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह पर व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाए है। इस दौरान व्यक्ति ने डीसी और एसडीएम पर कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए है। पीड़ित ने बताया कि उक्त जगह उसकी एनआरआई बहन की है। पीड़ित का कहना है कि है कि इस मामले को लेकर उसने गृह विभाग, डीजीपी पंजाब और सीएम भगवंत मान को शिकायत दी है। दरअसल, कपूरथला के सर्कुलर रोड पर एक 23 एकड़ 5 मरले जमीन को लेकर सामने आया है। आरोप है कि 23 एकड़ 5 मरले की जमीन पर कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह ने अपनी पत्नी के नाम पर दर्ज प्रॉपर्टी पर एक चार दिवारी जैसे ही करनी शुरू की थी।

    कहा जा रहा है कि रामजीत सिंह आहलू वालिया (टीनू वालिया) ने उस जमीन पर अपना दावा ठोकते हुए कहा था कि उक्त जमीन उनके नाम पर हैं। उनका कहना है कि उसका खसरा नंबर 4915/4 है, जबकि राणा गुरजीत की पत्नी राजबंस कौर के नाम पर 4915/1 खसरा नंबर की जमीन है। जिसका कब्जा पहले ही राणा राजबंस कौर के पास हैं। जिसके बाद नगर निगम ने भी उक्त जगह पर पीला पंजा भी चलाया था। वहीं राणा गुरजीत सिंह ने मीडिया को बताया था कि उक्त जमीन का मामला स्थानीय कोर्ट में चल रहा था, कोर्ट ने स्टे उनके हक में दिया है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि उक्त जमीन का छीजरा उल्टा था, जिसे रिकॉर्ड खंगालने पर उन्हें पता चला हैं। वहीं सूत्रों की माने तो जिस जमीन पर राणा राजबस कौर ने बाउंड्री वॉल की उसका खसरा नंबर 4914/4 है जोकि एक एनआरआई महिला के नाम 43 कनाल के करीब जमीन हैं। जिसको लेकर माननीय हाई कोर्ट में राणा राजबंस कौर के खिलाफ एक केस भी फाइल किया गया है। 

    शिकायतकर्ता आहलू वालिया उर्फ टीनू वालिया ने भारत सरकार गृह विभाग को करते हुए लिखा था कि उक्त जमीन के कागजात(रिकॉर्ड) में छेड़ छाड़ करने में डीसी कपूरथला करनैल सिंह, एसडीएम लाल विश्वास और पटवारी हरदीप सिंह ने मदद की है। उनकी शिकायत के बावजूद कोई करवाई नही की गई। इसलिए डीसी कपूरथला और बाकियों पर कानूनी कारवाई की जाए। जिसके एवज में गृह विभाग पंजाब ने एक पत्र संख्या नंबर Home-PS-10COMP/2/2023-2PB1/ का हवाला देते हुए डीजीपी पंजाब को सीरियल नंबर 35 शिकायतकर्ता रामजीत वालिया की तरफ से डीसी कपूरथला के खिलाफ शिकायत पर बनती कानूनी कारवाई करने को लिखा हैं।

    इसकी एक कॉपी सुप्रीटेंडेंट मुखमंत्री दफ्तर को भी भेजी गई हैं। रामजीत अहलूवालिया पुत्र ज्ञान सिंह, रेजिडेंस न्यू जी टी बी नगर, जालंधर से बात करने पर उन्होंने बताया कि राणा गुरजीत सिंह कपूरथला के लोकल एमएलए है और वह अपनी ताकत का गलत उपयोग कर उनकी ओर उनकी एनआरआई बहन की जमीन को हथियाना चाहते है जिसमे जिला प्रशासन उनकी पूरी मदद कर रहा है। जिसकी शिकायत उन्होंने पंजाब सरकार को और केंद्र सरकार को की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कोर्ट से उन्हें न्याय मिलेगा। उन्होंने बताया कि राणा गुरजीत सिंह के करिंदो ने रिकॉर्ड के साथ जो कथित छेड़-छाड़ की उसकी वीडियो भी उसके पास हैं जो वह माननीय हाई कोर्ट में पेश करेंगे।

  • जालंधरः कड़ी सुरक्षा के बीच वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गुरु गोबिंद स्टेडियम में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में वित्त मंत्री हरपाल चीमान ने ध्वजारोहण किया। वहीं, गणतंत्र दिवस को देखते हुए शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस समारोह के दौरान ग्राउंड को पुलिस ने पूरी तरह सील कर दिया है। इस दौरान स्टेडियम के अंदर-बाहर 750 पुलिसकर्मी तैनात किए गए।किसी भी आम आदमी को उस तरफ जाने की इजाजत नहीं है। मंत्री के साथ स्टेडियम में कई वीवीआईपी और वीआईपी भी पहुंचे।

    इस दौरान शहर की सुरक्षा के लिए करीब 1500 से ज्यादा मुलाजिमों को तैनात किया गया है। शहर के हर चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। वहीं 30 से ज्यादा नाके लगाए गए है। किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए पूरी पुलिस फोर्स आधुनिक हथियारों से लैस है। सुरक्षा को देखते हुए मुलाजिमों को सिविल वर्दी में भी तैनात किया गया है। वहीं, पुलिस द्वारा कार्यक्रम के आसपास दर्जनों सीसीटीवी वैन्स भी खड़ी की गई है।