Blog

  • पंजाबः पलक झपकते ही दुकान से पैसे चुराकर महिला हुई फरार, देखें CCTV

    पंजाबः पलक झपकते ही दुकान से पैसे चुराकर महिला हुई फरार, देखें CCTV

    पटियालाः जिले में डीसीडब्लयू के नजदीक राधे कृष्णा फर्नीचर हाउस में चोरी की घटना का मामला सामने आया है। जहां अलमारी देखने आई महिला ने दुकान मालिक के पलक झपकते ही सोफे से पैसे चुरा लिए। वहीं घटना की जानकारी देते हुए दुकान मालिक ने कहा कि उसे सोफे पर अक्सर पैसे पड़े रहते है। इसी तरह अब सोफे पर पैसे पड़े हुए थे। जो दुकान में अलमारी देखने आई महिला ने चुरा लिए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हैरानी की बात यह है कि इस चोरी के मामले में जब दुकान मालिक ने महिला से फोन पर बात करनी चाही तो दुकान मालिक ने महिला से कहा कि आप दुकान पर अलमारी देखने के लिए आए थे।

    उस दौरान जिस सोफे पर आप बैठे हुए थे, वहां से आपने पैसे ले लिए है। यह बात सुनकर पहले तो महिला ने दुकान मालिक की बात को ऐसे नजरअंदाज कर दिया कि जैसे वह वहां पर गई ही नहीं थी। रिकॉर्डिंग में सुना जा सकता है कि महिला दुकान मालिक को कह रही है कि आप कौन से पैसों की बात कर रहे हो। इस दौरान जब दुकान मालिक ने कहा कि उसने कहाकि उसने तो कोई पेमैंट नहीं ली है। मेरे पास कौन सी पेमैंट आनी थी।

    जिसके बाद जब दुकानदार ने महिला से कहा कि उसकी दुकान में लगे कैमरों में पैसे वहां से लेने की रिकार्डिंग उसके पास है। जिसके बाद महिला कहने लगी अच्छा। दुकानदार ने कहा कि अब आप बताए कि आप दुकान में आएंगे या फिर हम इस मामले को लेकर पुलिस कंप्लेंट दर्ज करवाए। इस दौरान महिला कहने लगी वह तो उसके पैसे थे तो वहां गिरे थे। दुकानदार ने कहा कि आप वह बाद में पुलिस में जो मर्जी सफाई दे देना, आप पहले यह बताए कि आप पैसे देने दुकान पर आ रहे है या हम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाएं। इसके बाद महिला ने फोन काट दिया।

  • सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका

    सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका

    नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम एक बार फिर आ रही है। अगर आप भी सस्ता सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। सोमवार यानी 11 सितंबर 2023 से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की दूसरी सीरीज शुरू हो रही है।

    इस स्कीम के तहत निवेश करने पर आपको बाजार के मुकाबले सस्ता सोना खरीदने का मौका मिल रहा है। इस स्कीम के तहत आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में 11 सितंबर, 2023 से 15 सितंबर 2023 के बीच निवेश कर सकते है।

    वहीं रिजर्व बैंक ने 2023-24 सिरीज की इस किश्त की सेटमेंट तारीख 20 सितंबर तय की है। इस SBG स्कीम में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से निवेश कर सकते हैं। ऑनलाइन निवेश करने पर आपको 50 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से छूट मिलेगी। अगर आप इसे आप ऑफलाइन खरीदते हैं तो आपको 5,923 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से शुल्क देना होगा। ऑफलाइन खरीदारी करने पर आपको 5,873 रुपये का शुल्क देना होगा।

  • कांग्रेस को बड़ा झटकाः ये 2 दिग्गज नेता भाजपा में हुए शामिल

    कांग्रेस को बड़ा झटकाः ये 2 दिग्गज नेता भाजपा में हुए शामिल

    नई दिल्लीः राजस्थान में चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज जाट नेता नाथूराम मिर्धा की पोती और पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा भाजपा में शामिल हो गईं हैं। नागौर से कांग्रेस की सांसद रह चुकीं ज्योति को सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सीपी जोशी ने दिल्ली में सदस्यता दिलाई। ज्योति के साथ ही पूर्व आईपीएस अधिकारी और कांग्रेस नेता सवाई सिंह चौधरी भी भाजपा में शामिल हुए। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसे बड़ा सियासी घटनाक्रम माना जा रहा है।

    जोधपुर से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नागौर में जाट समुदाय की बड़ी आबादी है। आजादी के बाद से ही नागौर सीट पर मिर्धा परिवार की पकड़ रही है। नागौर नाथूराम और राम निवास मिर्धा की कर्मस्थली रही जो किसी समय जाटों के सबसे बड़े नेता थे। ज्योति 2009 में नागौर से सांसद चुनीं गईं। हालांकि, 2014 और 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

    माना जा रहा है कि ज्योति मिर्धा अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। ज्योति मिर्धा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सांसद हनुमान बेनीबाल की प्रतिद्वंद्वी रही हैं। बेनीवाल पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़े थे और ज्योति को पराजित किया था। ज्योति ऐसे समय में भाजपा में शामिल हुईं हैं जब बेनीवाल के रिश्ते एनडीए से ठीक नहीं चल रहे हैं। बेनीवाल आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर चुके हैं। 

    जाट समुदाय के वोटर्स में मिर्धा परिवार का बहुत सम्मान है। मिर्धा के शामिल होने से बीजेपी का जाट समीकरण मजबूत हो सकता है। पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में भाजपा फायदा हो सकता है। राजस्थान के कुल मतदाताओं में 9 फीसदी जाट हैं। नागौर की बात करें तो यहां सबसे अधिक 5.25 लाख वोटर्स जाट समुदाय से हैं। मुस्लिम और एससी वोटर्स की आबादी करीब 3 लाख है, जबकि 1.5 लाख राजपूत और 1.5 लाख ब्राह्मण हैं।

  • विदेश में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की मौत 

    विदेश में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की मौत 

    बरनालाः गांव छापा के 30 वर्षीय नौजवान की ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक मनप्रीत के ट्रॉले का एक्सीडेंट पर्थ और एडिलेड के बीच मुख्य सड़क पर हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि मनप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। मनप्रीत लंबे समय से अपनी पत्नी और बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रहे थे। वह पिछले 3 साल से ट्राला चला रहा था। मनप्रीत की मौत का पता चलते ही उनके गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। मनप्रीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत के बाद उनके माता-पिता भी ऑस्ट्रेलिया चले गए हैं।

    इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने कहा कि मनप्रीत सिंह देयोल पिछले 6 सालों से आस्ट्रेलिया में काम कर रहा था। वह अपनी पत्नी के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था। जिनकी ऑस्ट्रेलिया में एक बड़े सड़क हादसे में मौत हो गई, वह एक बच्चे का पिता था। परिवार को घटना के बारे में ऑस्ट्रेलिया से एक रिश्तेदार के आए फोन के दौरान पता चला। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड के पास सड़क पर उनके ट्रॉले को एक अन्य ट्रॉले ने टक्कर मार दी थी। जिससे मनप्रीत की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना से 2 दिन पहले मनप्रीत ने परिवार से बात की थी।

  • जालंधरः दो सगे भाईयों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    जालंधरः दो सगे भाईयों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    परिवार का आरोपः शिकायत दर्ज करवाने दौरान थाने के कर्मियों ने नहीं खोला दरवाजा

    जालंधर, ENS: नकोदर के गांव उग्गी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो सगे भाईयों में खूनी झड़प हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात शराब पीने के दौरान दोनों भाईयों में झड़प हो गई। इस दौरान बड़े भाई ने अपने छोटे अपाहज भाई पर तेजधार (खुरपे) के साथ हमला कर लहूलुहान कर दिया। वहीं इस मामले में पीड़ित परिवार ने नजदीकी थाने पर गंभीर आरोप लगाए है। परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह थाने में शिकायत दर्ज करवाने के लिए गए तो वहां पर कर्मियों ने थाने का दरवाजा नहीं खोला। 

    वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ओमप्रकाश और उसकी मां ने कहा कि वह घटना की शिकायत दर्ज करवाने के लिए थाने में गई लेकिन थाने का दरवाजा नहीं खोला गया। वहीं पीड़ित को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित की मां ने कहा कि उसके बड़े बेटे ने छोटे बेटे ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। ऐसे में अब देखने वाली बात यह होगी कि इस तरह की घटनाओं के बाद भी पुलिस इसी तरह दरवाजे बंद रखेगी या अपने प्रदर्शन में कोई सुधार लाएगी। वहीं इस मामले को लेकर अभी तक पुलिस का कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

  • कल होंगे नए iPhone, iOS 17, iPadOS 17 और watchOS 10 लॉन्च

    कल होंगे नए iPhone, iOS 17, iPadOS 17 और watchOS 10 लॉन्च

    नई दिल्ली : कल एप्पल का वंडरलस्ट इवेंट आयोजित किया जाएगा। ये इवेंट कंपनी के क्यूपर्टिनो, कैलिफ़ोर्निया स्थित मुख्यालय में होगा। इस इवेंट में कंपनी क्या कुछ लॉन्च कर सकती है वो जानिए. iPhone 15 Series Launch: महज एक दिन बाद एप्पल का इस साल का दूसरा बड़ा इवेंट होने जा रहा है। कंपनी ‘वंडरलस्ट इवेंट’ में नई iPhone 15 सीरीज लॉन्च करने वाली है। आईफोन के अलावा भी इस इवेंट में कई सारे गेजेट्स लॉन्च होंगे। आप इस इवेंट को घर बैठे कंपनी के यूट्यूब चैनल, ऑफिसियल वेबसाइट और एप्पल टीवी के माध्यम से देख पाएंगे। ये इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे होगा।

    इस डिवाइस पर सबकी नजर

    iPhone 15 सीरीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस सीरीज के तहत कंपनी 4 आईफोन लॉन्च करेगी जिसमें iPhone 15, 15 प्लस, 15 प्रो और 15 प्रो मैक्स शामिल है। लीक्स में ये कहा जा रहा है कि प्रो मैक्स के बदले कंपनी अल्ट्रा नाम यूज कर सकती है। हालांकि सच क्या है ये कल पता चल जाएगा. प्रो मॉडल्स को आप ब्लैक, सिल्वर, ब्लू और टाइटेनियम कलर में खरोद पाएंगे. इस बार नई सीरीज कई सारे बदलावों के साथ आ रही है जिसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जर, बड़ी बैटरी, प्रो मॉडल्स में बेहतर जूमिंग कैपेसिटी, पेरिस्कोप लेंस और फास्ट चार्जिंग आदि शामिल है। ध्यान दें, ये जानकारी लीक्स आधारित है. मोबाइल के स्पेक्स आदि में बदलाव संभव है। iPhone 15 की कीमत भारत में 80,000 रुपये से शुरू हो सकती है।

    आईफोन के अलावा ये सब भी होगा लॉन्च

    ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल आईफोन के अलावा नई स्मार्टवॉच सीरीज, Airpods और नए OS की जानकारी इवेंट में देगा। कंपनी iOS 17, iPadOS 17 और watchOS 10 पर अपडेट दे सकती है। एप्पल वॉच सीरीज 9 को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी इस बार इसमें बेहतर हार्ट रेट सेंसर और U2 चिप देगी। ये सीरीज 2 साइज में उपलब्ध होगी जिसमें एक 41 मिमी और दूसरा 45 मिमी है. अल्ट्रा 2 को कंपनी मौजूदा 49 मिमी में लॉन्च कर सकती है। स्मार्टवॉच में अपडेटेड अल्ट्रा-वाइडबैंड चिप “फाइंड माई” सपोर्ट को बढ़ाएगी और आप आसानी से अपने एप्पल डिवाइसेस को लोकेट कर पाएंगे।

    AirPods Pro में मिल सकता है ये अपडेट

    वहीं AirPods Pro को कंपनी यूएसबी टाइप-सी चार्जर के साथ लॉन्च कर सकती है। इसमें बाकि कोई हार्डवयेर अपडेट आपको नहीं मिलेगा। हालांकि कंपनी सॉफ्टवेयर अपडेट जरूर इसमें दे सकती है जो बेहतर ऑटोमैटिक डिवाइस स्विचिंग, एयरपॉड्स से स्वयं म्यूट और अनम्यूट करने की क्षमता और कन्वर्सेशन अवेयरनेस नामक एक नई सुविधा देगी जो लोगों के बोलने पर स्वचालित रूप से मीडिया को बंद कर देगा।

  • जालंधर पहुंचे ब्रिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने नवदीप सिंह को लेकर किया बड़ा खुलासा, देखें Live

    जालंधर पहुंचे ब्रिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने नवदीप सिंह को लेकर किया बड़ा खुलासा, देखें Live

    जालंधर, ENS: ग्रीन पार्क के रहने वाले ढिल्लों भाइयों ने थाना 1 में तैनात प्रभारी नवदीप सिंह अन्य पुलिस मुलाजिमों से परेशान होकर गोइंदवाल साहिब की दरिया में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद दोनों भाइयों में से एक भाई जशनबीर की लाश मिलने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। वहीं इस मामले में आज एक बार फिर से मजीठिया का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने थाना 1 के एसएचओ रहे नवदीप सिंह को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि नवदीप सिंह को या तो थाना रामामंडी, थाना 8 और थाना 1 में तैनात किया जाता रहा। उन्होंने कहा कि नवदीप पहले भी डिसमिस हो चुका है। मजीठिया का कहना हैकि वह ऑस्ट्रेलिया में गया वहां पर डिपोर्ट हो गया। उनका कहना है कि कोई विधायक उसके खिलाफ नहीं बोलता। जिसके चलते वह इन बड़े थानों में तैनात रहा। ब्रिटिश कोलंबिया स्कूल की 35 लाख की चोरी होती है।

    8 लाख की रिकवरी होती है, बाकी पैसे खुर्दबुर्द हो जाती है। इस मामले में एएसआई पर कार्रवाई होती है। लेकिन एसएचओ रहे नवदीप पर कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने 15 दिनों की लाइन हाजिर कर दिया गया। लेकिन आज तक उस मामले में कोई कार्रवाई सामने नहीं आई। इस दौरान उन्होंने शराब तस्कर सोनू टैंकर के मामले के साथ संबंध के आरोप भी लगाए है। मजीठिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कई मंत्रियों के साथ नवदीप सिंह के फोटो जारी कर खुलासे किए है। उन्होंने कहा कि उक्त नेता और मंत्री इसलिए उसके साथ तस्वीरों में बर्थडे मना रहे है, क्योंकि वह नवदीप से हिस्सा लेते थे।
    वहीं उन्होंने सीएम मान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मान साहिब ने एस्मा कानून तो पटवारियों पर लगा दिया।

    लेकिन नवदीप को लेकर कोई जांच के लिए कमेटी नहीं बनाई गई। वहीं उन्होंने सूर्य एंक्लेव में बनी नवदीप सिंह की कोठी को लेकर खुलासा किया है। उन्होंन कहा कि नवदीप के पास सूर्य एंक्लेव में 2 करोड़ के करीब की लागत से कोठी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवदीप को इसलिए नहीं पकड़ा जा रहा क्योंकि नेताओं के हाथ नवदीप के साथ है। इस दौरान उन्होंने एसीपी निर्मल सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि नवदीप की ट्रांसफर करने के मामले में एसीपी शामिल रहे है। उन्होंने नवदीप के साथ एसीपी के संबंधों को लेकर कई निशाने साधे है। उन्होंने कहा कि नवदीप को फरार हुए 25 दिन हो गए है।

    लेकिन उसकी फोटो सम्मानित किए जाने की अभी तक हटाई नहीं गई। उन्होंने ऐसे में उसकी फोटो क्यों नहीं अभी तक हटाई गई। उन्होंने कहा कि मैं जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल के ऊपर विश्वास करता था कि वह इंसाफ दिलवाएंगे। लेकिन उन्होंने कहा मैं अब शर्मसार हूं कि कुलदीप चहल को भी सबकुछ पता है, लेकिन पता नहीं क्यों वह नवदीप के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर चुप है। वहीं मजीठिया ने नवदीप सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने कुछ दिन पहले अपने पति के लापता होने के मामले को लेकर कहा कि पुलिस को सबकुछ पता है कि नवदीप अपनी पत्नी के टच में है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

    वहीं इस मामले को लेकर ढिल्लों परिवार ने सीएम मान से गुहार लगाते हुए कहा कि आपने कहा था कि मैं किसी से रिश्वत नहीं लूंगा। उन्होंने कहा था कि रिश्वत लेने से पहले मैं जहर खाना पसंद करूंगा। इस दौरान ढिल्लों परिवार ने कहा कि क्या अब आप नवदीप और उसके साथ मिलकर रिश्वत खाने वालों को क्या जहर नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि मेरे घर में दुखा सांझा करने के लिए सभी राजनीतिक नेताओं के लोग आए, लेकिन सीएम मान और उनके नेता नहीं पहुंचे। वहीं ढिल्लों परिवार ने नवदीप की पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह झूठ बोल रही है कि उसके पति लापता है। जबकि उनके पति काफी समय से फरार चल रहा है। इस दौरान उन्होंने सीएम मान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्हें इस मामले में इंसाफ ना दिलवाया गया तो उन्हें मजबूर होकर सख्त एक्शन लेना पड़ेगा।

    उन्होंने कहा कि अगर आज भी कोई शर्म आप पार्टी के नेताओं में है तो वह आज प्रेस वार्ता के दौरान आप परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए पहुंचते है तो वह सब बातों को भुलाकर उन्हें गले लगा लेंगे। उनसे इस बात पर कोई निशाना साधा नहीं साधा जाएगा। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि सरकारें 5 साल बाद फिर बदल जाएगी। लेकिन डीजीपी गौरव यादव से अपील करते हुए कहा कि आप तो इस मामले में कोई कार्रवाई करें, नहीं तो फिर लोगों ने आपसे बाद में पूछना है कि उस दौरान जब ढिल्लों परिवार के साथ यह हादसा हुआ था तब आपने क्या कार्रवाई की थी? इस दौरान उन्होंने दोबारा डीजीपी गौरव यादव से इंसाफ दिलवाने की अपील की है। 

  • जालंधरः टॉवर को लेकर लोगों ने किया रोड जाम, देखें Live

    जालंधरः टॉवर को लेकर लोगों ने किया रोड जाम, देखें Live

    जालंधर, ENS: वडाला चौंक से बड़ी खबर सामने आई है। जहां लोगों ने खुरला किंगरा रोड जाम कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक लोगों में टॉवर को लेकर रोष जताया जा रहा है। जिसके चलते लोगों ने आज रोड जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है। इस दौरान महिलाएं भी सड़क पर धरना लगाकर बैठी हुई है। महिलाओं का कहना है कि टॉवर लगाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    लोगों का आरोप है कि टॉवर लगाने के लिए पैसे कोई ले रहा है, लेकिन परेशानी उन्हें झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर टॉवर लगाने को लेकर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन को ओर तेज करेंगे। इस दौरान महिला ने कहा कि उन्हें परेशानी झेलते हुए 2 महीने हो गए है, लेकिन उनकी टॉवर लगाने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जिससे आज परेशान होकर उन्हें धरना लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। लोगों का आरोप है कि जब टावर का सामान मोहल्ले में पहुंचा था उसी समय उन्होंने विरोध शुरू कर दिया था। लेकिन कंपनी वालों ने रातों-रात टावर लगा दिया।

  • गैंगवार : सोना लूट कांड के आरोपी की गोली मार कर हत्या, देखें CCTV

    गैंगवार : सोना लूट कांड के आरोपी की गोली मार कर हत्या, देखें CCTV

    नई दिल्ली : घटना हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज के पास की है। 2 बाइक से चार की संख्या में बदमाश पहुंचे थे। मृतक राजहनी पांच महीना पहले जेल से बाहर आया था। देश के सबसे बड़े सोना लूट कांड का आरोपी मारा गया। देखिए CCTV फुटेज। पूरी घटना हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज के पास की है। दो बाइक से चार की संख्या में बदमाश पहुंचे थे। मृतक राजहनी पांच महीना पहले जेल से बाहर आया था। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर देखा जाए तो घटना 9:57 पर हुई है।

    तस्वीर में साफ दिख रहा है कि 2 बाइक पर 4 की संख्या में बदमाश पहुंचते हैं और सड़क पर खड़े राजहनी पर गोली बरसाने लगते है। वह जान बचाने के लिए भागता है लेकिन बदमाश दौड़ते हुए उसका पीछा करते है। इसके बाद राजहनी को पीछे से पीठ में छह गोली मारी। गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। इधर घटना के बाद मृतक राजहनी का एक दोस्त उसे लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल का जायजा लिया। परिजनों से पूछताछ की गई है।

    सदर एसडीपीओ ने बयान जारी करते हुए कहा कि नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज के पोखरी के पास बाइक सवार 4 अज्ञात बदमाशों ने राजहनी को गोली मार दी। राजहनी का आपराधिक इतिहास रहा है। 2019 में मुथूट फाइनेंस से हुए सोना लूट कांड का वह आरोपी रहा है। पुलिस का कहना है कि उसे पीठ में चार से पांच गोली लगी है। घटना के बाद अभी स्थिति सामान्य है। सीसीटीवी भी सामने आया है। उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

  • स्कूल की गिरी दीवार, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    स्कूल की गिरी दीवार, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई से बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्राइमरी स्कूल की दीवार गिर गई। इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, इलाके में लगातार हो रही मूसलादार बारिश के कारण बिलग्राम नगर पालिक के प्राइमरी स्कूल की बाउंड्री गिर गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीवार का काफी हिस्सा गिरने से रोड़ पर मलबा भर गया है। गनीमत यह रही कि इस हादसे के दौरान कोई गुजर नहीं रहा था। और ना ही कोई वाहन खड़ा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।