Blog

  • जालंधरः नवदीप के डिपोर्ट मामले में पत्नी ने मजीठिया पर किया पलटवार, देखें वीडियो

    जालंधरः नवदीप के डिपोर्ट मामले में पत्नी ने मजीठिया पर किया पलटवार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ढिल्लों परिवार के दो लड़कों के ब्यास दरिया में डूबने के मामले में आज जहां मजीठिया ने नवदीप सिंह के विदेश में डिपोर्ट करने का मामला उठाया था। वही इस मामले को लेकर नवदीप सिंह की पत्नी ने पलटवार किया है। डिपोर्ट करने के मामले में नवदीप सिंह की पत्नी का कहना है कि बिक्रम मजीठिया द्वारा लगाए गए आप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया में टैक्स पे करते रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि उन्हें कोई डिपोर्ट नहीं किया गया, अगर मजीठिया के पास इस मामले को लेकर कोई सबूत है तो वह जनतक करें। वही इस मामले में नवदीप सिंह द्वारा ब्यास दरिया में सबूत को मिटाने के मामले में निशान चाहते हुए उनकी पत्नी ने कहा कि इस मामले में भी अगर उनके पास कोई सबूत है, जिसमें साबित हो सकता है कि नवदीप सिंह ने वहां सबूत को मिटाने की कोशिश की है तो वह सबके सामने लेकर आए। 

    उन्होंने कहा कि मुझे तो यह लगता है कि मजीठिया पुलिस के काम को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान नवदीप की पत्नी ने आरोप लगाया है कि जब तक मजीठिया के पास इस मामले को लेकर कोई सबूत ना हो तो वह ऐसे किसी के ऊपर बेबुनियाद आरोप ना लगाएं। इस दौरान नवदीप सिंह की पत्नी ने कहा कि उनके पति ने अकाली दल के समय में भी कई अवार्ड जीते हैं। वहीं कांग्रेस के समय में भी उनके पति ने कई अवार्ड जीते हैं। 

    उन्होंने कहा कि नवदीप सिंह के जीते अवार्ड की सभी तस्वीरें उनके पास मौजूद है। इस दौरान नवदीप सिंह की पत्नी ने मजीठिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार के समय में जो पंजाबी युवक अपनी धरती मां को छोड़कर यहां से विदेश गए हैं और डिब्बों में उनकी लाश यहां आती है। उन्होंने कहा उन रोती हुई माताओं को देखो और बताओ कि उनके उनके सबूत कौन मिटता है और कौन पेश करता है।

  • पंजाबी सिंगर Master Saleem पर दर्ज हुई शिकायत

    पंजाबी सिंगर Master Saleem पर दर्ज हुई शिकायत

    पटियाला: विवादों में घिरे पंजाबी गायक मास्टर सलीम की फिर से बड़ी मुश्किलें। हाल ही में हुए विवाद के बाद मास्टर सलीम अब पटियाला के श्री काली देवी मंदिर में माफी मांगने पहुंचे। इस दौरान बताया जा रहा है कि उन्होंने बंद कमरे में हिंदू तख्त के प्रमुख गग्गी पंडित से माफी मांगी। लेकिन अब यह मामला फिर से गरमाता नजर आ रहा है।

    हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक देव अमित शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू सुरक्षा परिषद बजरंग दल हिंद के प्रमुख हितेश भारद्वाज ने एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा से मिलकर कार्रवाई करने के संबंधी एक शिकायत दर्ज करवाई है और FIR दर्ज करने की मांग की  है। इस मौके पर हितेश भारद्वाज और देव अमित शर्मा ने कहा कि 4 आदमी इकट्ठा करने से कोई हिंदू तख्त का मुखिया नहीं बन जाता।  इस मामले में शिवसेना के पंजाब प्रमुख की अगुवाई में पंजाब प्रवक्ता चन्द्रकान्त चड्ढा ने कहा की यदि 2 दिन के अंदर मास्टर सलीम पर fir दर्ज न हुई तो शिवसेना पंजाब के सभी जिलों के शिव सैनिकों द्वारा जालंधर एसएसपी दफ्तर का घेराव किया जाएगा। 

  • बाथू में 21 सितम्बर को आयोजित होगा शिक्षुता-प्रशिक्षण मेला

    बाथू में 21 सितम्बर को आयोजित होगा शिक्षुता-प्रशिक्षण मेला

    ऊना/सुशील पंडित: तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा जिला ऊना में 21 सितम्बर को राष्ट्रीय स्तर पर एक शिक्षुता-प्रशिक्षण मेले का आयोजन राजीव गांधी सामान्य सुविधा केंद्र बाथू में प्रातः 11 बजे किया जा रहा है। मेले का मुख्य लक्ष्य अप्रेंटिसशिप टेªनिंग स्कीम का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। यह जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य बीएस ढिल्लों ने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से अनेकों कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। यह एक केन्द्रीय योजना है जिसके अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से अपने-ंअपने व्यवसायों का मूलभूत प्रशिक्षण प्राप्त चुके प्रशिक्षु अपने व्यवसाय का उच्च व्यवहारिक ज्ञान एवॅं प्रशिक्षण सम्बन्धित उद्योगों में ग्रहण करते हैं तथा प्रशिक्षण के साथ-साथ इन औद्योगिक इकाईयों के उत्पादन में भी अहम भूमिका निभाते है। उन्होंने बताया कि इस सम्पूर्ण प्रक्रिया में भारत सरकार द्वारा वर्ष 1961 में अप्रेंटिसशिप एक्ट बनाकर तथा एक्ट में संशोधन करके इसकी अनुपालना को अनिवार्य किया गया है। वर्तमान में कोई भी औद्योगिक इकाई जिसमंे 04 से अधिक व्यक्ति नियमित व अनुबन्ध आधार पर कार्यरत हैं। वह इस योजना को लागू करने के लिये पात्र हैं तथा 30 से अधिकं व्यक्ति नियमित अथवा अनुबन्ध आधार पर कार्यरत होने पर उस औद्योगिक इकाई में शिक्षुता प्रशिक्षण योजना को लागू किया जाना अनिवार्य किया गया है। 
    शिक्षुता प्रशिक्षण योजना के कार्यन्वयन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के वर्ष 2016 से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना भी आरंभ की है जिसमें उद्यमियों को लाभान्वित करने के लिए उनके द्वारा प्रशिक्षुओं द्वारा किए गए कार्य के सापेक्ष दी जाने वाली वृतिका का 25 प्रतिशत हिस्सा भारत सरकार द्वारा वहन किया जाता है।
    उन्होंने बताया कि जिला की सभी ऐसी औद्योगिक इकाईयां जो इस योजना को लागू करने के लिए पात्र हों अथवा जिनके लिए इसे लागू करना अनिवार्य है। ऐसी सभी स्थापनाएं मेले में भाग ले सकती हैं।
  • ईवीएम व वीवीपेटस की एफएलसी (फंक्शनलटी जांच) के विषय में बैठक आयोजित

    ईवीएम व वीवीपेटस की एफएलसी (फंक्शनलटी जांच) के विषय में बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार जिला मुख्यालय ऊना में आगामी 18 सितंबर 2023 को ईवीएम व वीवीपट्स की एफएलसी (फंक्शनलटी जांच) आरंभ होने जा रही है यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना राघव शर्मा ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि ईवीएम तथा वीवीपीएटी की एफएलसी (फंक्शनलटी जांच) के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की शत प्रतिशत अनुपालना की जाएगी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे इस प्रक्रिया के दौरान अपने दो-दो प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।
    बैठक में ऊना जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की युक्तिकरण संबंधी कार्यप्रगति वारे भी विस्तृत चर्चा की गई। मतदान केंद्रो के युक्तिकरण के विषय में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 41-चिंतपूर्णी (अनुसूचित जाति) तथा 42-गग्रेट विधानसभा क्षेत्रों से मतदान केंद्रो के युक्तिकरण बारे कोई भी प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है, जबकि 43-हरोली विधानसभा क्षेत्र से भवन में परिवर्तन संबंधी युक्तिकरण के 3 प्रस्ताव व 44- ऊना विधानसभा क्षेत्र से भवन में परिवर्तन संबंधी 1 प्रस्ताव तथा तथा 45-कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से भवन में परिवर्तन संबंधी एक प्रस्ताव तथा मतदान क्षेत्र में संशोधन संबंधी युक्तिकरण के 6 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार जिला ऊना के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों से संबंधित युक्तिकरण के कुल 11 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
    बैठक में भारतीय जनता पार्टी की ओर से रमेश चंद व विजय शर्मा, कांग्रेस पार्टी की ओर से वीरेंद्र सिंह मनकोटिया के अलावा निर्वाचन विभाग के तहसीलदार सुमन कपूर व नायब तहसीलदार अजय शर्मा, कानूनगो अनीश शर्मा, अजय कुमार व हरजीत सिंह भी उपस्थित रहे।
  • महिला एवं बाल विकास परियोजना, पोषण माह अभियान के तहत विशेष कैंप का आयोजन

    महिला एवं बाल विकास परियोजना, पोषण माह अभियान के तहत विशेष कैंप का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: महिला एवं बाल विकास परियोजना ऊना के बाबा रुद्रू वृत द्वारा सोमवार को पोषण माह अभियान के तहत विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर वृत्त की पर्यवेक्षक निर्मला देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं को पोषक आहार सहित अन्य के योजनाओं के बारे में जागरूक किया। महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने संतुलित आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत जताई। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं धात्री माता और छोटे बच्चों को संतुलित और पौष्टिक आहार के फायदे भी बताए गए। उन्होंने कहा कि यदि छोटे बच्चों को संतुलित और पौष्टिक आहार दिया जाएगा तो वह एक मजबूत जीवन की तरफ कदम बढ़ा सकेंगे। इस मौके पर एएलएमएससी सुखविंदर कौर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में कुसुम शर्मा, सुरजीत कौर, सुरेंद्र कौर, सुखविंदर कौर, सुनील कुमारी, नीलम कुमारी, कमलेश कुमारी, कमलजीत कौर और निशा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी मौजूद रही।
  • खाद्यपदार्थ बनाते समय केमिकलयुक्त रंगों का इस्तेमाल ना करें: जगदीश धीमान

    खाद्यपदार्थ बनाते समय केमिकलयुक्त रंगों का इस्तेमाल ना करें: जगदीश धीमान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला खाध्य आपूर्ति विभाग,फास्तेक, नेस्ले तथा नास्वी संस्था के संयुक्त तत्वधान में रेहड़ी फड़ी लगाकर खाध्यपदार्थ बेचने वालों के किए एक कार्याक्म का आयोजन किया गया, जिसमें रेहड़ी फड़ी वालों को खाद्यपदार्थ बेचते व बनाते समय विभिन्न प्रकार की अपनाए जाने वाली विभिन्न अति आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर जिला खाध्य आपूर्ति विभाग के सहायक नियंत्रक जगदीश धीमान मुख्य अतिथि के रूप में पधारे।जानकारी देते हुए नासवी संस्था की सिखलाई इंचार्ज सिया मिश्रा ने बताया की, इस जागरूकता शिविर के तहत रेहड़ी फड़ी लगाकर खाद्यपदार्थ बेचने वाले, लोगों को सुरक्षिक, स्वास्थ्यवर्धक औत बेहतर खाद्यपदार्थ उपलब्ध कैसे करवाएं, इसके लिए उन लोगों को सिखलाई दी जा रही है,की वह कैसे लोगों को गुणवतापूर्वक, साफ़ सफाई से खाद्यपदार्थ उपलब्ध करवाएं। उन्होंने बताया की रेहड़ी फड़ी वालों को खाद्यपदार्थ तैयार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों, केमिकलयुक्त रंगों का इस्तेमाल ना करने, ताजा सब्जियों सहत अन्य पदार्थों का इस्तेमाल करने, आस पास साफ़ सफाई रखने, खाने वाले व्यंजनों को ढक कर रखने, एप्रन पहने, सिर को ढक कर काम करने जैसी विभिन्न प्रकार की जानकारियों से अवगत करवाया गया।
    इस अवसर पर जिला खाध्य आपूर्ति विभाग के सहायक नियंत्रक जगदीश धीमान ने कहा की इस कार्याक्रम का मुख उदेशय विभिन्न स्थानों पर रेहड़ी फड़ी लगाकर खाद्यपदार्थ बेचने वाले स्ट्रीट वेंडर को जागरूक कर स्वास्थ्यवर्धक व गुणकारी खाद्यपदार्थ उपलब्ध कराते समय बरते जाने वाली सावधानियों से अवगत करवाया गया। इस कार्याक्रम के तहत चरणबद्ध तरीके से रेहड़ी फड़ी वालों को सिखलाई दी जा रही है उनको इसके लिए एक प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है ।आज के शिविर में 40 के करीब स्ट्रीट वेंडर को सिखलाई दी गई और प्रमाण पत्र दिए गए हैं। इस अवसर पर जिला खाध्य आपूर्ति विभाग के सहायक नियंत्रक जगदीश धीमान, खाध्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका,नास्वी की सिखलाई इंचार्ज सिया मिश्रा, नेस्ले से जयदेव यादव ,क्दाम्बिनी गोड सहत अन्य उपस्थित थे।
  • ਪੰਜਾਬ : ਪਿੱਕ ਐਂਡ ਡਰੌਪ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਚ ਟੈਕਸੀ ਡਰਾਇਵਰਾਂ ਨੇ ਭਰਿਆ ਹੁੰਗਾਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪਿੱਕ ਐਂਡ ਡਰੌਪ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਚ ਟੈਕਸੀ ਡਰਾਇਵਰਾਂ ਨੇ ਭਰਿਆ ਹੁੰਗਾਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਮੋਗਾ : ਬਾਹਰਲੀ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਟੈਕਸੀ ਮਾਲਕਾਂ ਅਤੇ ਚਾਲਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰੀ ਇਕੱਠ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਟੈਕਸੀ ਯੂਨੀਅਨਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨਾਂ ਅਤੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਹਿਸਾ ਲਿਆ। ਪਿੱਕ ਐਡ ਰੌਪ ਬੰਦ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਆਪਣੇ ਆਪਣੇ ਵਿਚਾਰ ਰਖਦਿਆਂ ਹੋਏ ਟੈਕਸੀ ਚਾਲਕਾ ਨੂੰ ਆ ਰਹਿਆਂ ਮੁਸ਼ਿਕਲਾਂ ਦੇ ਬਾਰੇ ਜਾਨੂੰ ਕਰਵਾਇਆ।

    ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਖੇ ਟੈਕਸੀ ਯੁਨਿਅਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਿੱਕ ਡਰੋਪ ਦਾ ਬਾਯਕਾਟ ਕਰਨ ਦਾ ਪ੍ਰਣ ਲਿਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪ੍ਰਧਾਨ – ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ ਨਿੰਮਾ, ਹਰਮਨ ਸ਼ਰਮਾ, ਕੇਵਲ ਬਤਰਾ, ਪ੍ਰਦੀਪ ਦੌਧਰ, ਸੱਤਨਾਮ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਸਟੇਜ ਸਕੱਤਰ -ਮਿੰਟੂ ਰਾਊਕੇ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਮੋਗਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਡਰਾਈਵਰ ਪਹੁੰਚੇ।

  • जालंधरः कुख्यात गैंगस्टर दिलावर साथियों सहित गिरफ्तार

    जालंधरः कुख्यात गैंगस्टर दिलावर साथियों सहित गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने नकोदर के गांव उग्गी-सेम रोड में कुछ दिन पहले गोली चलने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस केस में फरार चल रहे गैंगस्टर दिलावर को 2 साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलावर, जैवी वर्मा और गगन बंगा के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपियों से अवैध हथियार भी बरामद हुए है। इस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उनका 4 दिन का रिमांड हासिल किया है। बता दें कि कुछ समय पहले गांव उग्गी-सेम रोड पर प्लॉट के झगड़े में फायरिंग कर की गई थी। इस दौरान 2 लोग गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। पुलिस के मुताबिक तीसरे व्यक्ति के सिर, कंधे-बाजू पर तेजधार हथियारों से वार किए गए थे।

    घायलों की पहचान नवां पिंड, काला संघिया निवासी शरणजीत सिंह, उग्गी गांव के रहने वाले हरमनबीर सिंह के रूप में हुई थी। इन दोनों को गोलियां लगी, जबकि तीसरे जख्मी की पहचान राहुल निवासी नकोदर के रूप में हुई थी। इस संबंध में डीएसपी नकोदर सुखपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चिट्टी निवासी हरजिंदर सिंह की गांव सेम के रहने वाले दिलबर के साथ कल्याणपुर में स्थित प्लॉट को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। इसको लेकर रविवार को अज्ञात नंबर से हरजिंदर को कॉल आई। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को शाम का समय दे दिया गया था। इस दौरान कुछ ऐसे लोग भी मामले में जुड़ गए, जिनकी दूसरे मामलों में पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी कारण मामला इतना बढ़ गया और गोलियां चल गईं। तीनों लोगों का इलाज जालंधर के सिविल अस्पताल में हुआ था।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस ने 2 भाइयों को कुचला, एक की मौत

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस ने 2 भाइयों को कुचला, एक की मौत

    मोहालीः जीरकपुर में हरियाणा रोडवेज की बस के नीचे आने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। दोनों मोटरसाइकिल पर कहीं जा रहे थे। उसी दौरान बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। एक साइड में गिर गया, जबकि एक बस के नीचे आ गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद फुरकान निवासी मुल्लांपुर और घायल उसके भाई की पहचान मोहम्मद शादाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया गया है।

    हरियाणा रोडवेज की यह बस फरीदाबाद डिपो की है। वह चंडीगढ़ से अंबाला की तरफ जा रही थी। हादसे के बाद चंडीगढ़ दिल्ली हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं और वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद पुलिस ने हरियाणा रोडवेज की इस बस को अपने कब्जे में ले लिया था। वही मौके पर एक दूसरी हरियाणा रोडवेज की बस रॉन्ग साइड से आ रही थी। 

    तभी वहां पर गुस्साए लोगों ने इस बस पर पथराव कर दिया और बस में तोड़फोड़ की है। पुलिस ने मामले को मौके पर ही शांत करवा दिया। जीरकपुर में 27 मई को भी एक हरियाणा रोडवेज दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। यह बस चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थी। इसमें कुल 15 सवारियां शामिल थी। इनमें से 5 सवारियों को चोट आई थी। यह हादसा एक स्कूटी सवार को बचाने के कारण हुआ था।

  • दर्दनाक हादसाः नहर में कार गिरने से 3 युवकों की मौत

    दर्दनाक हादसाः नहर में कार गिरने से 3 युवकों की मौत

    सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पश्चिमी यमुना लिंक नहर में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सोनीपत सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों में क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। पुलिस ने कार में सवार तीनों युवकों के शवों को कब्जे में देकर पोस्टमार्टम के दिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस तीनों युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत से गुजरने वाली पश्चिमी यमुना लिंक नहर गांव ककरोई के पास एक तेज रफ्तार वैगन आर कार जिसमें तीन युवक सवार थे अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। आसपास के ग्रामीणों ने जब नहर में गिरते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने क्रेन और ग्रामीणों की मदद से कार को बाहर निकाल। कार दिल्ली नंबर की थी। कार से पुलिस को तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। 

    पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है और मामले की जांच से जांच शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी करमजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव ककरोई के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में एक कार डूब गई है। गाड़ी को बाहर निकाल लिया गया है। गाड़ी से तीन युवकों के शवों को बरामद किया गया है। शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। गाड़ी के नंबर के आधार पर शवों की पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं।