Blog

  • पंजाबः पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    जंडियाला : जंडियाला गुरु में पुलिस और कई मामलों में वांछित हैप्पी जट्ट ड्रग गैंग के दो सदस्यों के मध्य मुठभेड़ हुई। जंडियाला गुरु पुलिस और सीआईए स्टाफ ने गांव धारड़ वाली नहर के नज़दीक नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर 2 व्यक्ति आए, जिन्हें पुलिस टीम ने चेकिंग के लिए रुकने को कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दीं और भागने की कोशिश करने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी राउंड फायरिंग की। 2 गोलियां मोटरसाइकिल सवार के बाएं पैर में घुटने और पिंडली में लगीं। आरोपियों की पहचान हीरा सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी ठठियां और हरप्रीत सिंह पुत्र राज सिंह निवासी ठठियां के तौर पर हुई है। गौरतलब है कि ये दोनों आरोपी दो हाई प्रोफाइल घटनाओं में वांछित थे।

    हीरा पर पहले भी एनडीपीएस का एक मामला दर्ज है। इस गिरफ्तारी के साथ, अमृतसर ग्रामीण ने राम शरण बाबा की हत्या और गांव भगवान में गोलीबारी की घटना का पता लगा लिया है। हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी जाट निवासी जंडियाला और 2 अन्य आरोपियों को भी नामांकित किया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार ये आरोपी हैप्पी जट्ट ड्रग गिरोह के सदस्य थे और उन्होंने हैप्पी जट्ट के निर्देश पर हत्या को अंजाम दिया था। राम शरण बाबा की हत्या जो 18/19.8.2023 की रात जंडियाला में हुई थी।

    एफआईआर नंबर 220 दिनांक 19.8.23 धारा 302, 34 आईपीसी 25, 54, 59 आर्म्स एक्ट पीएस जंडियाला के तहत मामला दर्ज है। ग्राम भंगवां में फायरिंग की घटना। एफआईआर 180 दिनांक 16.7.2023 धारा 307, 34 आईपीसी 25, 54, 59 आर्म्स एक्ट पीएस जंडियाला के तहत मामला दर्ज है। उक्त आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 243 दिनांक 11.9.2023 धारा 307,353,186 आईपीसी, 25, 54, 59 आर्म्स एक्ट पीएस जंडियाला दर्ज की गई है। आरोपी से एक देशी पिस्तौल .32 बोर, 3 खाली कारतूस और 4 जिंदा कारतूस, एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

  • जालंधर: कुख्यात गैंगस्टर को एयरपोर्ट से किया काबू

    जालंधर: कुख्यात गैंगस्टर को एयरपोर्ट से किया काबू

    जालंधर, ENS: कुख्यात गैंगस्टर दलबीर सिंह दलबीरा को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दलबीरा विदेश में भागने की फिराक में था। एयरपोर्ट पर उसके खिलाफ एलओसी जारी हुई थी, जिससे वहां की सिक्योरिटी ने उसे पहचान लिया। उसे दिल्ली पुलिस के हवाले किया गया और वहां से जालंधर पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने बताया कि आरोपित दलबीरा को जालंधर के बहुचर्चित डिप्टी हत्याकांड में लेकर आए हैं। उस पर इस हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोप है।

    डिप्टी मर्डर केस में शामिल पुनीत और उसके साथियों को दलबीरा ने मुहैया करवाए हथियार

    उसे सीआइए स्टाफ ने अदालत में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी दलबीरा ने ही डिप्टी की हत्या में शामिल पुनीत और उसके साथियों को हथियार मुहैया करवाए थे। हालांकि पुलिस कमिश्नर ने आरोपी दलबीरा का डिप्टी हत्याकांड में क्या लेना देना था, इस बारे में कुछ नहीं बताया। उधर, दलबीरा की गिरफ्तारी के वक्त उसके साथ और लोग भी शामिल होने की बात कही जा रही है, लेकिन पुलिस कमिश्नर चाहल का कहना था कि जालंधर पुलिस सिर्फ दलबीरा को ही प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। दलबीरा के खिलाफ जालंधर, अमृतसर, कपूरथला, फगवाड़ा व होशियारपुर में हत्या, हत्या के प्रयास, नशा तस्करी, मारपीट सहित अलग-अलग धाराओं के तहत 28 मामले दर्ज हैं।

    लारेंस, दलबीरा और अन्य साथियों की तस्वीरें भी हुई थीं वायरल

    सीआइए स्टाफ पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि दलबीरा ने जो हथियार डिप्टी हत्याकांड में आरोपियों को उपलब्ध करवाए थे, वो अभी भी उसी के पास हैं। ऐसे में पुलिस वो हथियार रिकवर करने का प्रयास कर रही है। जेल में कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई से मिला था और वहीं पर उसकी लॉरेंस के साथ नजदीकियां बढ़ी थी। कुछ वर्ष पहले दलबीरा जब अमृतसर जेल में बंद था तो वहां पर कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई भी बंद था। जेल में दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ी थीं। जेल में ही लारेंस, दलबीरा और अन्य साथियों की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जो वहीं पर खिंचवाई गई थी। बताया जा रहा था कि लारेंस और उसके साथियों के पास मोबाइल थे जिससे अंदर ही तस्वीरें लेते थे।

    डिप्टी मर्डर केस में 200 से अधिक लोगों से की गई थी पूछताछ

    स्विफ्ट कार में आए युवकों ने डिप्टी को मारी थीं गोलियां 21 जून को पूर्व पार्षद और यूथ कांग्रेस के पूर्व देहाती प्रधान सुखमीत सिंह डिप्टी को गोपाल नगर में दाना मंडी के बाहर कृष्ण मुरारी मंदिर के सामने गोलियां मार दी गई थीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। स्विफ्ट कार में आए युवकों ने प्वाइंट 30 बोर की पिस्तौल से डिप्टी को गोलियां मारी थी। मौके से पुलिस को 13 खोल मिले थे। डिप्टी के शरीर पर 9 गोलियों के निशान थे। सिर पर गोलियां लगने से उसकी मौत हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 200 से ज्यादा लोगों से पूछताछ के बाद अर्मीनिया की जेल में बंद गैंगस्टर गौरव पटियाल, कुख्यात गैंगस्टर विकास माले और जालंधर निवासी पुनीत व अन्य लोगों को नामजद किया था।

  • आज का राशिफल, 12 सितंबर 2023

    आज का राशिफल, 12 सितंबर 2023

    मेष : व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। लाभ के मौके बार-बार प्राप्त होंगे। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार की गति बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
    वृष: कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। कोई पुरानी व्याधि परेशानी का कारण बनेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
    मिथुन: व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। चोट व रोग से बचें। सेहत का ध्यान रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के अटके कामों में अनुकूलता आएगी।
    कर्क: जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। जोखिम न लें। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे।
    कन्या: संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझ्कर निवेश करें। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। झंझटों से दूर रहें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। रोजगार में वृद्धि तथा बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
    तुला: विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। व्यापार मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रमाद न करें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी।
    वृश्चिक: प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रह सकती है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। बेवजह विवाद की स्थिति बन सकती है। दूसरों के उकसाने में न आकर महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें, लाभ होगा।
    धनु: कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें। जल्दबाजी में कोई काम न करें। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
    मकर: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में मनोनुकूल लाभ होगा। प्रमाद न करें। किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। थकान व कमजोरी महसूस होगी।
    कुंभ: घर-बाहर सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर होगी। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है।
    मीन: हल्की हंसी-मजाक किसी से भी न करें। नकारात्मकता रहेगी। अकारण क्रोध होगा। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। जोखिम न लें। आंखों को चोट व रोग से बचाएं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
  • पंचकूला के पॉश सेक्टरों में देर रात चला लूट का खुनी खेल, देखें वीडियो

    पंचकूला के पॉश सेक्टरों में देर रात चला लूट का खुनी खेल, देखें वीडियो

    पंचकूला: गत रात्रि लूट की दो वारदातों की खबर सामने आई है। लूट को अंजाम देने वालो में युवतियां भी शामिल थी। दोनों घटनाओ में युवको पर तेजधार हथियारो से हुम्ला कर लुटा गया । चौकाने वाली बात ये रही कि लुटेरों ने मोबाइल पैसों के साथ साथ आइसक्रीम भी लूटकर ले गए।

    पहला मामला सेक्टर 5 और 8 कि डीवड़िंग रोड पर टाउन पार्क के पास हुआ। जहा उतर  प्रदेश के बदायू के रहने वाले शुभम से आइसक्रीम लेने के बहाने गाड़ी से चार युवक और एक युवती उतरी।  देखते ही देखते चाकू  की नोंक पर शुभम से  4500 रुपए , मोबाइल और रेहड़ी से आइसक्रीम भी लूट ली।  जब उसने इसका विरोध किया तो लुटेरे उसकी लात पर और बाजू पर चाकू से वार कर फरार हो गए। 

    दूसरी वारदात सेक्टर 12 ए में हुई। जहा कंस्ट्रक्शन के काम का सामान उतार रहे सुनील के सामने एक गाड़ी में दर्जन भर युवक युवतियां उतरे और सुनील से चाकू दिखाकर पैसे और मोबाइल देने को कहा , जब सुनील से उन्हें पैसे नही मिले। तो लुटेरों ने सुनील के ऊपर चाकुओ से हमला कर दिया। हैरत की बात ये रही की लूट करने वालो में कुछ युवतियां भी शामिल थी। इस घटना में सुनील के सिर पर करीब आठ जगहों पर चाकुयो से हमला किया गया। सुनील को बेहोशी की  हालत में सेक्टर 6 के अस्पताल में लाया गया।

  • भुडड में सैणी मैडीकल स्टोर के संचालक पर जानलेवा हमला

    भुडड में सैणी मैडीकल स्टोर के संचालक पर जानलेवा हमला

    दुकान पर जमकर हुआ पथराव और हथियारों से मचाया तांडव

    आपसी रंजिश का है मसला, तोड दिया नाक और सिर में लगे टांके

    बददी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की

    बददी/सचिन बैंसल: औद्योगिक नगर बददी के निकट नेशनल हाईवे पर भुडड पर एक मैडीकल स्टोर संचालक पर कुछ लोगों ने शनिवार रात्रि तेजधार हथियारों से हमल कर उसको गंभीर रुप से घायल कर दिया। बीबीएन में आए दिन गुंडागर्दी का नंगा नाच आम होने लगा है। लोगों को कानून का मानो कोई डर ही नहीं है। शनिवार को मैडीकल स्टोर संचालक संदीप सैणी अपने पिता व भाई के साथ दुकान पर बैठे थे। इतनें में कुछ लोग आए और उन्होने संदीप व उसके परिवार पर हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया जिससे संदीप का नाक टूट गया और बाकी परिजनों पिता जोगिंद्र सिंह व संदीप के भाई मंदीप सिंह को चोटे आई हैं। मैडीकल स्टोर को भी आरोपियों ने पत्थरबाजी करके तहस नहस कर दिया है। संदीप का तुरंत गंभीर अवस्था में पीजीआई में दाखिल करवाया गया है और डाक्टर उसके टूटे हुए नाक की सर्जरी की तैयारी में जुटे हैं। संदीप ने कहा कि उसने अपने जीवन में गुंडागर्दी का नंगा नाच पहली बार देखा है जिसमें उन पर हमला तो किया उपर से उनके व्यापार को भी समाप्त करने की साजिश रची गई है। संदीप सैणी ने बताया कि उनके उपर हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के रहने वाले श्याम, कुलदीप, सुच्चा, जयपाल, मदन, सुखविंद्र व पुष्पिंद्र ने साजिशन हमला किया है जिसके पीछे जमीनी रंजिश है। वहीं थाना प्रभारी राकेश रॉय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पीजीआई अस्पताल से फाईनल ओपियन आने के बाद उसी धारा में केस दर्ज किया जाएगा।

  • जालंधर : 264 ग्राम हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार 

    जालंधर : 264 ग्राम हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार 

    जालंधर (ENS ): थाना रामामंडी की पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 260 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत निवासी राजोवाल, जिला होशियारपुर और संजीव कुमार उर्फ सन्नी निवासी दकोहा के रूप में हुई है।  इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई मनजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान नगल शामा चौक के पास मौजूद थे, जहां उन्हें दो मोटरसाइकिल सवार युवक  होशियारपुर की तरफ से आते दिखाई दिए। जो पुलिस की नाकेबंदी देख घबराकर पीछे भागने की कोशिश करने लगे , तो मौके पर मौजूद एएसआई मनजिंदर सिंह ने दोनों आरोपियों को रोक कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    इसी तरह थाना लाबडां की पुलिस ने हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान काली निवासी बस्ती गुंजा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई हंसराज पुलिस पार्टी सहित गश्त व नाकेबंदी के दौरान धालीवाल पुली के पास मौजूद थे, जहां पैदल आता युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसे मौके पर मौजूद एएसआई हंसराज के आरोपियो को दबोचकर तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4 ग्राम हेरोइन बरामद की है।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • सामाजिक संस्थाओं ने दून के पहाडी प्रभावित लोगों को बांटा राशन

    सामाजिक संस्थाओं ने दून के पहाडी प्रभावित लोगों को बांटा राशन

    पीजीआई लंगर कमेटी व सालासर धाम कमेटी ने भेजे दो टैंपो
    बददी/सचिन बैंसल: दून विधानसभा के पहाडी क्षेत्र मेें आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए बददी बरोटीवाला के सामाजिक संगठन आगे आए हैं। स्वयंसेवी संस्थाओं पीजीआई लंगर कमेटी बरोटीवाला व सालासर धाम सेवा समिति बददी की राहत राशन गाडियों को हिमालय जनकल्याण समिति नालागढ़ के अध्यक्ष रणेश राणा और सामाजिक कार्यकर्त्ता  पुनीत गुप्ता ने हरी झंडी देकर किया रवाना। हिमाचल प्रदेश में बारिश से हुई तबाही में दून के पहाडी क्षेत्रों की पंचायतों में इस बार बहुत से घर उझड गए व कई लग बेघर हो गए। ऐसे लोगो की मदद के लिए दून की मैदानी क्षेत्र के लोगो के समाजसेवियों ने हाथ बढाया है। जिसमे पीजीआई लंगर सेवा कमेटी बरोटीवाला व सालासर धाम सेवा समिति ने मिलकर एक संयुक्त सेवाकार्य करने का बीड़ा उठाया।

    सालासर सेवा समिति सदस्य रामनिवास व हैप्पी गर्ग व पीजीआई लंगर सेवा कमेटी बरोटीवाला के सदस्य अनिल कुमार ने बताया की उन्होंने समाज के अन्य लोगों से इस सेवाकार्य के लिए आवाहन किया जिस पर लोगो ने खुलकर सहयोग किया और दोनों संस्थायों के प्रयास से 200 के करीब परिवारों के लिए राशन किटों का प्रबंध किया गया। दोनों संस्थाओं ने पहाड़ी क्षेत्र की पंचायतों कंडोल, सलगा, पटानाली, बरागु ,धार, सुकल, माजरा , व आसपास के क्षेत्र के लोगो को राहत सामग्री बांटी। अब दोनों संस्थाओं ने राहत गाडियों को झंडी देने के लिए एक ऐसे व्यक्तित्व का चुनाव किया जो समाज के लोगो के अधिकारों व सहयोग के लिए आवाज उठाते हो। इसपर दोनों समितियों ने रणेश राणा बददी व पुनीत गुप्ता बरोटीवाला के नाम पर सहमति बनी, दोनों शख्सियत समाज की भलाई में अग्रणी भूमिका निभाती है, वहीं राहत सामग्री की गाडियों को झंडी देते हुए हिमालय जनकल्याण समिति के संयोजक ने भी दोनों संस्थाओं के सदस्यों के सेवाकार्य की प्रशंसा की । उन्होंने दोनों  संस्थाओं के लोगों को भगवान से सच्चे सेवादार व मानव भलाई के लिए कार्य करने के फरिश्ते तक बताया। पुनीत गुप्ता ने पुत्र आरव गुप्ता का जन्मदिन होने पर हरी झंडी बेटे के हाथों दिलवाई और अपनी शुभकामनाएं दी। दोनों संस्थाओं ने पहाड़ी क्षेत्र की पंचायतों कंडोल, सलगा, पटानाली, बरागु, धार, सुकल, माजरा, व आसपास के क्षेत्र के लोगो को राहत सामग्री बांटी।
  • सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत दर्ज करवाई

    सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत दर्ज करवाई

    पुलिस स्टेशन पहुंच कर सरकारी कंडक्टर ने सुनाई व्यथा
    बददी में आटो चालकों पर परिचालक को पीटने व बर्दी फाडने का आरोप
    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल पथ परिवहन निगम नालागढ़ के परिचालक ने बददी पुलिस में मारपीट करने का माला दर्ज करवाया है। देविंद्र सिंह परिचालक ने बताया कि एचपी-12 जी 6844 के साथ ईएसआईसी हास्टिपल रुट पर जा रहा था। जैसे ही उनकी बस लाल बत्ती चौक पर पहुंची तो उसने सवारियों को चढाने के लिए दरवाजा खोला जिससे 15 के लगभग सवारियां सवार हुई। देविंद्र ने बताया कि उसके बाद कुछ आटो चालक चिल्लाने लगे और मुझे खिडकी से बाहर खींच कर नीचे गिराया और हाथापाई की। इस दौरान उसकी वर्दी भी फट गए और उसके साथ पिटाई भी की गई। इस दौरान लाल बत्ती चौक से एक किमी दूर पुलिस कर्मी ने हिम्मत करके परिचालक देविंद्र को आटो वालों से छुडाया। थाना प्रभारी को दी शिकायत में देविंद्र ने कहा कि मैने जो विडियो बनाई है उसमें आरोपियों के चेहरे साफ दिख रहे हैं और उनके आटो के नंबर भी दिख रहे हैं। उन्होने एसएचओ बददी को दिए पत्र में कहा कि सरकारी काम में बाधा डालने व वर्दी फाडने तथा मारपीट करने के आरोप में आरोपियों पर कार्यवाही की जाए वरना एचआरटीसी की बसें चलाना मुश्किल हो जाएगी। वहीं थाना प्रभारी बददी राकेश रॉय ने बताया कि शिकायत आई है हम कार्यवाही कर रहे हैं।
  • पंजाब : शहीद भगत सिंह नगर में घर में हुआ बलास्ट, मचा हड़कंप

    पंजाब : शहीद भगत सिंह नगर में घर में हुआ बलास्ट, मचा हड़कंप

    लुधियाना: शहीद भगत सिंह नगर की गली नंबर-6 के एक मकान में सिलेंडर फट गया और उसमें आग लग गई। ब्लास्ट से घर को नुकसान पहुंचा है। वहीं घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मनप्रीत कौर ने बताया वह चाय बना रही थी। अचानक सिलेंडर से गैस लीक होने लगी और आग लग गई। उसने तुरंत अपने पति बलजीत सिंह को आवाज देकर बुलाया। सिलेंडर में लगी आग को बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन एकदम उसमें धमाका हो गया। इस दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। 

    धमाके की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंच गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। आग ज्यादा बढ़ती देख उन्होंने घर का लेंटर और दीवार तोड़ कर आग पर काबू पाया। मनप्रीत कौर ने बताया कि वह लुधियाना में पिछले 5 सालों से परिवार के साथ रह रही है। वह लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम करती है। आग से घर की पूरी किचन राख हो गई, वहीं घर का अन्य सामान भी जल गया। घर के बाहर खड़ी एक्टिवा भी बुरी तरह जल कर क्षतिग्रस्त हो गई। उसने बताया कि वह ब्लैक में लाकर सिलेंडर का प्रयोग करती हैं।

  • पंजाब : अकाली दाल को बड़ा झटका, 2 दिग्गज नेताओं ने दिया इस्तीफा

    पंजाब : अकाली दाल को बड़ा झटका, 2 दिग्गज नेताओं ने दिया इस्तीफा

    अमृतसर: पंजाब में चुनाव से पहले भाजपा ने कमर कसनी शुरू कर दी है। वही मिली जानकारी के मुताबिक अकाली दल के शहरी जिला प्रधान Gurpratap Singh Tikka सहित ने पूरी टीम ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

    वहीं दूसरी ओर जिला प्रधान गुरशरण सिंह छीना ने भी इस्तीफा दे दिया है। गुरशरण सिंह छीना को बिक्रम सिंह मजीठिया का करीबी माना जाता था। गुरप्रताप टिक्का के इस्तीफे के तुरंत बाद छीना ने भी इस्तीफा देकर अकाली दल को करारा झटका दिया है।