Blog

  • पंजाबः The World Visa का ठग Travel Agent मोनी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के लोगों विदेश जाने को लेकर कई बार ट्रैवल एजेंटों द्वारा ठगी का शिकार हो रहे है। वहीं पिछले 2 साल पहले पुलिस ने ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, उक्त ट्रैवल एजेंट के झांसे में आकर 40 से 45 नौजवान शिकार हो गए। जिसके बाद इस मामले की पुलिस को शिकायत दी गई थी। पीड़ितों ने ठग ट्रैवल एजेंट के खिलाफ 2021 को पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि ठग ट्रैवल एजेंट अभी भी अलग-अलग जगहों पर अपने इमीग्रेशन ऑफिस खोलकर लोगों को बेवकूफ बना रहा था और उन्हें धोखाधड़ी का शिकार बना रहा था।

    जब ट्रैवल एजेंट के न्यू अमृतसर में वर्ल्ड वीज़ा हब नाम से एक कार्यालय के बारे में पीड़ितों को पता चला तो वह आज उसके दफ्तर में पहुंच गए। जहां उन्हें पता चला कि उक्त ट्रैवल एजेंट को 2 दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए पीड़ितों ने बताया कि उन्हें विदेश भेजने के नाम पर मनमोहन सिंह मोनी नाम एक ट्रैवल एजेंट ने धोखा दिया था। उक्त ट्रैवल एजेंट ने फर्जी वीजा लगाकर उन्हें दिल्ली भेज दिया। इसकी जानकारी उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से पता चली। जिसके बाद से वे लगातार इस एजेंट को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़ितों ने कहा कि उन्होंने 2021 में इस ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

    आज उन्हें पता चला कि इस ट्रैवल एजेंट को पुलिस ने 2 दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर अब पीड़ित लोग मीडिया के माध्यम से पुलिस और माननीय अदालत से न्याय की मांग कर रहे हैं। उधर, इस मामले में जब अमृतसर एसीपी ईस्ट से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मीडिया से बात करने से तो इनकार कर दिया। लेकिन बंद कैमरे में यह जरूर कहा कि ट्रैवल एजेंट को उन्होंने 4 दिन पहले गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि उसे अब जेल भेज दिया गया है। 

  • दुनिया का सबसे अमीर परिवार, 4000 करो़ड़ का घर, 8 प्राइवेट जेट, 700 लग्जरी कारें

    नई दिल्लीः दुनिया की सबसे अमीर फैमिली की बात करें तो दुनिया के पहले नंबर पर आती है, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति। जिनके पास 700 से अधिक लग्‍जरी कार के साथ 4 हजार करोड़ रुपए से ज्‍यादा कीमत का घर और 8 प्राइवेट जेट है। इस परिवार की कुल संपत्ति की बात करें तो लाखों करोड़ रुपए है। यह संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का परिवार है।

    वर्ल्ड्स रिचेस्ट फैमिलीज 2023 की बात करें तो लिस्ट में इस परिवार के पास सबसे ज्‍यादा दौलत बताई गई है। शेख मोहम्मद अबू धाबी के 17वें शासक हैं। जानकारी के मुताबिक इस रॉयल फैमिली की कुल संपत्ति 305 अरब डॉलर (भारतीय मूल्य में 25 लाख करोड़ रुपए) से ज्‍यादा की बताई है। UAE के  राष्ट्रपति शेख मेहम्मद बिन जायद अल नाहयान को MBZ भी कहा जाता है। इनके पास एक फुटबाल क्‍लब और ऑटोमोबइल कंपनियों में बड़ी हिस्‍सेदारी है।

    रॉयल फैमिली के पास 490 मिलियन डॉलर (4078 करोड़ रुपए) का आलीशान महल जैसा घर है। MBZ परिवार के मुखिया हैं और उनके 18 भाई और 11 बहन हैं। अमीराती के 9 बच्‍चे और 18 पोते-पोतियां हैं। इस परिवार के पास यूएई के अलावा लंदन और पेरिस में भी संपत्तियां हैं।

    यूएई के राष्‍ट्रपति की फैमिली के पास 700 कारों का कलेक्शन है। इस परिवार के पास वर्ल्‍ड ऑयल रिजर्व में 6 फीसदी की हिस्‍सेदारी है। कई बड़ी कंपनियों में भी भागीदारी रखी है। वहीं मैनचेस्टर सिटी फुटबाल क्‍लब भी इनके पास है, जिसे 2008 में अबू धाबी यूनाइटेड ग्रुप ने  2,122 करोड़ रुपए में खरीदा था।

    इस फैमिली के पास 94 एकड़ में फैला एक पेंटागॉन भी है। इसमें 350,000 क्रिस्‍टल लगे हुए हैं। यूएई के राष्‍ट्रपति के छोटे भाई के पास 235 अरब डॉलर की एक दिग्‍गज कंपनी है। इसके अलावा इस परिवार के पास 8 प्राइवेट जेट भी हैं।

  • इग्नू अध्ययन केंद्र 1109 में नए विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परिचय सभा का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित:राजकीय महाविद्यालय  ऊना में इग्नू अध्ययन केंद्र 1109 द्वारा जुलाई 2023 सत्र में प्रवेश लेने वाले कुल 1018 नए विद्यार्थियों के लिए परिचय सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ अश्विनी पटेल ने महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई तथा विद्यार्थियों की शंकाओं का निवारण किया। कार्यक्रम में स्थानीय अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉक्टर मीता शर्मा ने नए विद्यार्थियों का का स्वागत किया तथा इग्नू में चल रहे कोर्सेज से संबंधित जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यार्थियों को असाइनमेंट्स और परीक्षा से संबंधित जानकारी भी  दी। इस ऑनलाइन मीटिंग में छात्रों के अतिरिक्त सहायक समन्वयक डॉ राजेंद्र कुमार, सहायक समन्वयक प्रोफेसर राकेश कुमार, ममता रानी, गीता रानी, मनीष कुमार, रमेश ठाकुर कपिल देव और सरोज आदि उपस्थित रहे
  • फिरोजपुरः सरेआम गुंडागर्दी, हमलावारों ने तेजधार हथियार से किया हमला, गाड़ी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो 

    आरोपः हमलावर बेटी की शादी के रखे गहने लेकर हुए फरार

    फिरोजपुरः गवाल मंडी में सरेआम हमलावारों द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां तेजधार हथियारों के साथ आए हमलावारों ने व्यक्ति के घर पर हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाए हैकि घर में बीते दिन घर में बेटी की शादी रखी हुई थी। आज घटना के दौरान तेजधार हथियार से हमला करने आए हमलावार बेटी की शादी के रखे गहने भी लेकर फरार हो गए। वहीं हमालावारों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। जिसके इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    पीड़ित परिवार का आरोप है कि बेटी की शादी के चलते घर में रिश्तेदार आए हुए थे। इस दौरान 15 से 20 हमलावार आए और उन्होंने घर में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि इस घटना को लेकर अभी तक आरोपियों को खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि इस मामले को लेकर जब पुलिस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर जाकर जल्द जांच की जाएगी। वहीं इस मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधरः Karma Fashion Studio को मिला धमकी भरा पत्र और कारतूस, जांच में जुटी पुलिस

    जालंधर, ENS: थाना 4 के अंतगर्त आते कर्मा फैशन स्टूडियों के गेट के अंदर गैंगस्टरों द्वारा स्टूडियों के मालिक के नाम पर धमकी भरा खत फेंका गया। इस दौरान एक कारतूस भी फेंका गया। उक्त खत में एलबी गैंग (लारेंस बिश्नोई) के गुर्गे जीबी ने जै श्री राम लिखते हुए कहा कि तू मेरे नबंर ब्लॉक करके कितने दिन तक भागेगा। आगे धमकी देते हुए लिखा है कि चाहे तू पुलिस बुला ले या फिर सिक्योरिटी रख ले। जिस दिन तेरे परिवार का एक भी सदस्य मिल गया उसका नुकसान किया जाएगा।

    धमकी देते हुए आरोपी ने कहा कि तेरी दुकान बंद हो जाएंगी। इसी के साथ ही तेरी सोसायटी में भी बदनामी होगी। हमने दोस्ती वाला हाथ आगे किया है। इसलिए जो भी तेरा टैक्स है दें दे। अगर हमारे साथ दुश्मनी करनी है तो तेरी मर्जी है। लेकिन आने वाले दिनों में जल्द ही तुझे उसका रिजल्ट मिल जाएगा। आरोपी ने कहा कि पत्र के साथ गोली गिफ्ट में दी जा रही है। यदि सेल्टमैंट ना हुई तो ऐसी गोली तेरे किसी भी परिवार के सदस्य पर चल सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धमकी भरे पत्र को लेकर आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं यह काम किसी करीबी का तो नहीं है। वहीं पुलिस प्रत्येक एंगल से मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।

    गौरतलब है कि इससे पहले भी शहर के कई नामी लोगों को गैंगस्टरों के गुर्गों द्वारा धमकियां मिल चुकी है। पिछले कई समय से गैंगस्टरों के गुर्गे नामी लोगों ने करोड़ों रुपए की फिरौती की मांग के मामले सामने आए थे। इस नामी लोगों में बिल्डर, ट्रैवल एजेंट और फाइनेंस कारोबारी लोग शामिल है। लेकिन आज तक किसी को धमकी भरा खत और करतूस मिलने का मामला देखने को नहीं मिला। वहीं इस धमकी भरे पत्र मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

  • जालंधरः मेन चौंक के पास 3 गाड़ियों की हुई टक्कर, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: सविधान चौंक के पास 3 गाड़ियों की टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस दौरान उक्त गाड़ी चालक पर नशे के धुत्त होकर गाड़ी चलाने के आरोप लगे है। जिसको  लेकर वहां पर काफी हंगामा हुआ। वहीं लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना 7 की पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त गाड़ी चालक को अपने साथ थाने ले गई। पीड़ित का आरोप है कि टक्कर मारने के बाद भी युवक इतना नशा में था कि वह ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था।

    वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने युवक से पूछताछ की कोशिश तो युवक ने कहा कि वह उक्त गाड़ी के नुकसान की भरपाई कर देगा। जबकि उक्त पीड़ित लोगों का कहना है कि चालक काफी तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। इस दौरान उसने 2 अन्य गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया है। हालांकि पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्ष आपस में मामले को हल करना चाहते है तो कर सकते है। लेकिन पीड़ित पक्ष का कहना था कि उनकी गाड़ी का नुकसान काफी हुआ है। जोकि उक्त युवक नहीं कर रहा। जिसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई।

  • पंजाबः गलत शब्दावली मामला, गुरिंदर रंगरेटा के खिलाफ पीपी सिकंदर ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत, देखें वीडियो

    लुधियानाः पीपी सिकंदर सिंह ने महिलाओं के खिलाफ गलत शब्दावली के आरोप में गुरिंदर रंगरेटा के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि वह अक्सर सोशल मीडिया पर गलत शब्दावली का इस्तेमाल करने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते है। वहीं आज पुलिस कमिश्नर को शिकायत दर्ज करवाने के दौरान महिलाओं के खिलाफ गलत शब्दावली का आरोप लगाया है।

    इस मौके पर पीपी सिकंदर सिंह ने कहा कि भाना सिद्धू के खिलाफ उनकी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर मिली थी। उन्होंने कहाकि गुरिंदर रंगरेटा की बेटियों और बहनों के खिलाफ शब्दावली का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने गुरिंदर के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत सौंपी दी है और पुलिस ने अगले 2 दिनों के भीतर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पीपी सिकंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि अगर ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वह कानून अपने हाथ में लेने को मजबूर होंगे।

  • जालंधरः CM मान ने ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ को सौंपी 144 हाईटेक गाड़ियां, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण: पंजाब के सीएम भगवंत मान आज जालंधर में पीएपी ग्राउंड में पहुंचे। जहां सड़क सुरक्षा को लेकर उन्होंने बड़ा कदम उठाया। इस अवसर पर रोजाना हो रहे सड़क हादसों के लिए सड़क सुरक्षा फोर्स लोगों के लिए समर्पित की। इसी के साथ ही उन्होंने फोर्स को 144 हाईटेक वाहन दिए। सीएम मान ने कहा कि 37 लाख कीमत वाली टोयोटा की हाईटेक गाड़ी प्रदेश में प्रत्येक 30 किलोमीटर के ऊपर तैनात की जाएगी। सीएम मान ने कहा कि सड़क पर लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स शुरू की जा रही है। यह देश की पहली फोर्स होगी जो सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को समर्पित होगी।

    144 हाईटेक वाहन और 5000 कर्मचारी सड़क पर लोगों की सुरक्षा करेंगे। देश की किसी भी पुलिस के पास इतनी हाईटेक गाड़ियां नहीं हैं जितनी एसएसएफ के पास हैं, जो दुबई की पुलिस के पास है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए 5000 कर्मचारी आज से 4 दिन बाद सड़कों पर तैनात किए जाएंगे। सीएम मान ने कहा कि आज का दिन पंजाब के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। सीएम मान ने कहा कि आधुनिक तकनीक से लैस ये गाड़ियां हाईवे पर दुर्घटना का शिकार होने वाले अथवा किसी अन्य समस्या का सामना करने वाले वाहन चालकों की मदद करेगी। ये पुलिस गाड़ियां वेबकैम, मेडिकल किट और वाई-फाई से भी लैस होंगे। एसएसएफ के कर्मचारियों की वर्दी भी अलग होगी।

  • पंजाबः फ्लाईओवर पर 2 गाड़ियों में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    आंनदपुर साहिब/संदीपः नंगल फ्लाई ओवर पर 2 कारों में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला के गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देने के उपरांत उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप नामक व्यक्ति स्वीफ्ट कार में ऊना से चंडीगढ़ जा रहा था। वहीं दूसरी ओर मारूति कार में सवार शिव कुमार अपनी पत्नी व 2 बेटों के साथ हिसार से माता ज्वाला जी माथा टेकने जा रहे थे।

    इस दौरान फ्लाई ओवर पंहुचने पर दोनों कारों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में मारूति कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की जानकारी देते हुए शिव कुमार ने कहा कि वह अपनी सही दिशा में ही जा रही थे कि ऊना की ओर से आ रही स्विफ्ट कार ने ट्रक को ओवर टेक करते हुए उसकी कार को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार इस टक्कर के उपरांत ऊना की और से आ रही स्विफ्ट कार फिर से ऊना की ओर घुम गई।

    दूसरी ओर स्विफ्ट कार चालक प्रदीप कुमार ने बताया कि वह गाड़ी काफी धीरे चला रहा था। इस दौरान पीछे से किसी गाड़ी ने उसकी कार को टक्कर मार दी। जिससे वह कार पर नियत्रण नहीं रख पाया और दूसरी ओर से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे के उपरांत फ्लाई ओवर पर जाम स्थिति बन गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी एएसआई रतन सिंह टीम के साथ मौके पर पंहुचे। जहां उन्होंने दोनों गाड़ियों को साइड पर करवाकर जाम खुलवाया। जिसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस चौंकी में दी। 

  • कपूरथलाः ट्यूशन से आकर खेलने गया 5वीं का छात्र हुआ लापता

    कपूरथलाः जिले के औजला फाटक के नजदीक इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय का 5वीं कक्षा का शुभम ट्यूशन पढ़कर घर लौटा था। जिसके बाद खेलने के लिए घर से निकला लेकिन वापिस नहीं लौटा। परिजनों के अनुसार 3 दिन से बच्चे की तालाश की जा रही है। वहीं पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना सिटी थाना -2 (अर्बन एस्टेट) की पुलिस को दे दी है। पुलिस ने पीड़ित मां की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की पुष्टि जांच अधिकारी एएसआई दिलबाग सिंह टांडी ने की है।

    जानकारी अनुसार, लापता हुए छात्र की मां कुसुम देवी वासी नजदीक औजला फाटक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बेटा शुभम कपूरथला के मंडी स्कूल में 5वी कक्षा का छात्र है। 24 जनवरी की शाम को लगभग 6 बजे उसका बेटा शुभम ट्यूशन से घर आया और अपना बैग घर में रख कर बाहर खेलने चला गया। लेकिन अभी तक वापस नहीं आया। कई जगह उसकी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला है।

    शुभम की माँ कुसुम देवी ने यह भी बताया कि उन्हें बाद में पता चला कि शुभम घर में पड़े साढ़े 8 हज़ार रुपए भी साथ ले गया है। सिटी थाना-2 अर्बन स्टेट पुलिस ने महिला कुसुम देवी के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 346 IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है। और लापता हुए छात्र की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि छात्र की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।