इग्नू अध्ययन केंद्र 1109 में नए विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परिचय सभा का आयोजन

ऊना/सुशील पंडित:राजकीय महाविद्यालय  ऊना में इग्नू अध्ययन केंद्र 1109 द्वारा जुलाई 2023 सत्र में प्रवेश लेने वाले कुल 1018 नए विद्यार्थियों के लिए परिचय सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ अश्विनी पटेल ने महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई तथा विद्यार्थियों की शंकाओं का निवारण किया। कार्यक्रम में स्थानीय अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉक्टर मीता शर्मा ने नए विद्यार्थियों का का स्वागत किया तथा इग्नू में चल रहे कोर्सेज से संबंधित जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यार्थियों को असाइनमेंट्स और परीक्षा से संबंधित जानकारी भी  दी। इस ऑनलाइन मीटिंग में छात्रों के अतिरिक्त सहायक समन्वयक डॉ राजेंद्र कुमार, सहायक समन्वयक प्रोफेसर राकेश कुमार, ममता रानी, गीता रानी, मनीष कुमार, रमेश ठाकुर कपिल देव और सरोज आदि उपस्थित रहे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *