Blog

  • Jalandhar : 15 दिनों से नहीं आ रहा पीने का पानी, परेशान हुए मोहल्ला वासी, देखें वीडियो

    Jalandhar : 15 दिनों से नहीं आ रहा पीने का पानी, परेशान हुए मोहल्ला वासी, देखें वीडियो

    जालंधर। शहर के जैमल नगर में पिछले 15 दिनों से नहीं आ रहा पीने के पानी से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मोहल्ला वासियों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से जमाल नगर की गली नंबर 5 और गली नंबर 6 में पीने का पानी नहीं आ रहा है। क्षेत्र के लोगों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

    सुबह नहाने के लिए पानी नहीं मिलने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं और लगातार शिकायत के बाद भी कोई अधिकारी नहीं सून रहा है। अगर जल्द से जल्द जमालनगर के लोगों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

  • Jalandhar : मोहल्ले में गंदे पानी से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar : मोहल्ले में गंदे पानी से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर। महानगर के गांधी कैंप में गंदा पानी आने से लोगों का बुरा हाल है। जहां, गांधी कैंप में लोग पिछले कई महीनों से गंदे पानी की समस्या से जूझते नजर आ रहे हैं, जिसके कारण उनके घर के कपड़े और अन्य सामान खराब होने लगे हैं। वहीं मोहल्ला वासियों ने प्रदर्शन करते हुए गांधी कबनगर के निवासियों ने कहा कि यह समस्या हमारे पास पिछले कई महीनों से आ रही है।

    चुनाव के दौरान किसी ने हमारी राय नहीं ली, यही विधायक, यही सांसद और यही पार्षद हमारे सामने हाथ जोड़कर आए और हमसे वोट मांगे, लेकिन अब जब समस्या इतनी बड़ी हो गई है तो कोई हमारी राय लेने वाला नहीं है। गांधी कैंप क्षेत्र पिछले दो महीने से इस गंदे पानी की समस्या से जूझ रहा है, जिसका खामियाजा गांधी के दो बच्चों को भुगतना पड़ रहा है कैंप में भी कई घरों में लोग बीमारियों से पीड़ित हैं।

    साथ ही लोगों ने यह भी कहा कि इस पानी से हर घर में कोई न कोई बीमार पड़ता दिख रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि गांधी कैंप इलाके में करीब तीन से चार स्कूल हैं, जिनमें पानी भरा हुआ है जिससे बच्चों की शिक्षा पर काफी फर्क पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन इस पर विचार नहीं कर रहा है और न ही कोई नेता। अब प्रशासन से यही मांग है कि जल्द से जल्द से समस्या का हल किया जाए।

  • Jalandhar: नगर निगम दफ्तर मे बड़ा हादसा टला, डाउन सीलिंग गिरी, देखे वीडियो

    Jalandhar: नगर निगम दफ्तर मे बड़ा हादसा टला, डाउन सीलिंग गिरी, देखे वीडियो

    जालंधर। नगर निगम कार्यालय में एक बडा हादसा होते-होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार निगम कि तीसरी मंजिल पर कमरा न 88 में स्तिथ तहबाजारी शाखा कि डाउन सीलिंग गिर गईl गनीमत यह रही कि लंच टाइम होने के चलते कोई भी निगम कर्मी मौके पर मौजूद नहीं था । घटना कि सूचना मिलते ही सुपरिंटेंड अश्वनी गिल मौक़े पर पहुंचे और देखा कि डाउन सीलिंग गिरने से जानी नुकसान से बचाव हुआ है, लेकिन माली नुकसान हुआ हैl

    इस संबध में असिस्टेंट कमिश्नर राजेश खोखर ने बताया कि सीलिंग गिरी थी। लेकिनकोई जानी नुकसान नहीं हुआ  है l संबंधित विभाग क़ो तुरंत मरम्मत क़े निर्देश जारी कर दिए गए हैl

  • Jalandhar News: Rapist Sukhchain Singh Rahi को हिरासत में भी मिल रहा VIP Treatment, मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Rapist Sukhchain Singh Rahi को हिरासत में भी मिल रहा VIP Treatment, मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    Rahi के खिलाफ बड़ा एक्शन लेने के लिए ACOS कर रही तैयारी, बैठक जल्द

    जालन्धर, ENS: रंजीत नगर में स्थित RS Global Jalandhar नामक ट्रैवल एजैंसी के मालिक Sukhchain Singh Rahi खिलाफ दर्ज हुए रेप के मामले के बाद गत रात थाना नई बारादरी की पुलिस ने Sukhchain Singh Rahi को गिरफ्तार कर लिया था । जिसके बाद आज सुबह राही का मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।

    इस दौरान कवरेज करने पहुंची मीडिया को पुलिस ने कवरेज नहीं करने दी मगर Civil Hostpital, Jalandhar के बाहर की एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस हिरासत में भी राही को VIP Treatment दिया जा रहा है। इस मामले में पीड़िता को अदालत में पेश कर 164 (पक्के ब्यान) दर्ज करवाने लिए पेश करने की तैयारी की जा रही है जिसके लिए पीड़त लड़की का भी मेडिकल करवा लिया गया है।

    बता दें कि नामा RS Global ट्रैवल एजैंट Sukhchain Singh Rahi पिछले कई सालों से ट्रैवल एजैंटी का काम कर रहा था । जिसने Ranjit Nagar में एक रिहायशी कोठी में अपना आलीशान दफ्तर बनाया था मगर इस दफ्तर का कारोबारी नक्शा पास नहीं करवाया गया।

    इस मामले में भी निगम प्रशासन के पास एक शिकायत दर्ज करवाई गई है। क्यास लगाए जा रहे हैं कि निगम प्रशासन भी आने वाले समय में इस अवैध बिल्डिंग के खिलाफ कोई एक्शन ले सकता है।

    ट्रैवल एजैंटों की नामी संस्था ACOS का भी मैंबर है रेपिस्ट सुखचैन सिंह राही

    मिली जानकारी अनुसार ट्रैवल एजैंट एवं रेपिस्ट Sukhchain Singh Rahi ट्रैवल एजैंटो की नामी संस्था ACOS का भी मैंबर है यह संस्था पिछले 10 सालों से पंजाब सहित अन्य राज्यों में ईमानदारी एवं कानूनी के दायरे में रह कर काम करने वाले ट्रैवल एजैंटों को अपना सदस्य बनाती है। संस्था के सैक्टरी दविंदर कुमार ने कहा कि पिछले दस सालों दौरान ऐसा एक भी मामला सामने नहीं आया कि ACOS के किसी मैंबर ने विदेश जाने की इच्छा लेकर दफ्तर आई महिला के साथ ब्लातकार किया यह बहुत ही शर्मनाक है। इस मामले में जल्द ही संस्था के तमाम मैंबरों के साथ एक बैठक बुलाई जा रही है तथा जो भी फैसला होगा उसे लागू किया जाएगा।

  • Punjab के मशहूर सिंगर AP Dhillon के घर के बाहर चली अंधाधुंध गोलीयां

    Punjab के मशहूर सिंगर AP Dhillon के घर के बाहर चली अंधाधुंध गोलीयां

    कनाडा: पंजाब के मशहूर सिंगर अमृतपाल सिंह ढिल्लों उर्फ एपी ढ़िल्लों के कनाडा स्थित घर पर फायरिंग हुई है। घटना कनाडा के वैंनकूवर एरिया में सामने आई। वैंकूवर में गायक- रैपर एपी ढिल्लों के घर के बाहर गोलियां चलाई गईं। कथित गोलीबारी का एक वीडियो सामने आया है और फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि फायरिंग मशहूर गायक एपी ढिल्लों के बंगले पर हुई। पोस्ट में दावा किया गया है कि कनाडा के वैंकूवर के विक्टोरिया द्वीप पर स्थित एक मशहूर गायक के घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग की गई।

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही एपी का बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ गाना आया था। जिसके बाद अब एपी पर फायरिंग हुई है। इस घटना को लेकर भारतीय और कनाडाई एजेंसिया अलर्ट हो गई हैं।

  • Jalandhar: Maksuda गोलीकांड के दोनों आरोपी अवैध असले सहित गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Jalandhar: Maksuda गोलीकांड के दोनों आरोपी अवैध असले सहित गिरफ्तार, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के दिशा निर्देशों पर स्थानीय पुलिस ने मकसूदा गोलिकांड के मुख्य आरोपीयो को गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान कार्तिक पुत्र सुरेश कुमार निवासी थाना नंबर 311/21 गांव नागरा और मोहित मल्होत्रा उर्फ काका पुत्र विजय कुमार निवासी 70 अमर नगर गुलाब देवी रोड के रूप में हुई है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा ने बताया कि उधम सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी नंबर 72, कालिया कॉलोनी ने शिकायत दी थी कि वह सब्जी मंडी मकसूदां मे गया था। इस दौरान फूड स्टॉल पर उधम सिंह का कार्तिक और मोहित मल्होत्रा ​​से झगड़ा हो गया। जिसने विकराल रूप ले लिया और आरोपियों ने उधम सिंह पर गोली चला दी। जो उसके दाहिने हाथ के पीछे लग गई।

    जिसके बाद पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को 32 बोर की दो अवैध पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस सहित काबू कर लिया।

  • Police ने चोरी के मामले में मामा-भांजा को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Police ने चोरी के मामले में मामा-भांजा को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    4 बुलेट मोटरसाइकिल और 3 स्पलेंडर किए बरामद 

    ढकोली – पुलिस ने एक मामा-भांजा को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार चमकौर सिंह रिश्ते में हरप्रीत सिंह का भांजा लगता है और दोनों मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। दोनों आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल और स्पलेंडर मोटरसाइकिल चोरी करते थे। डीएसपी सब डिवीज़न डीएसपी जसपिंदर सिंह और धकोली थाना के एसएचओ गुरमेहर सिंह ने बताया कि पीरमुछला के मिड डाउन के पास से मोटरसाइकिल नंबर HR09D-8709 से आते देख रोका गया।

    जब गहनता से पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि ये मोटरसाइकिल चोरी का है। दोनों आरोपियों को थाने लाया गया। पूछताछ में बताया कि कि वह दोनों मामा भांजा है। जब रिमांड दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई, तो आरोपियों से 4 बुलेट और 3 स्पलेंडर बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि चमकौर सिंह पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज है।

  • वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर Landslide से श्रद्धालुओं की मौत, देखें वीडियो

    वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर Landslide से श्रद्धालुओं की मौत, देखें वीडियो

    जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर के नए मार्ग पर सोमवार को भूस्खलन होने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है तो वहीं, तीन तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि भवन से तीन किलोमीटर आगे पंची के पास मार्ग पर दोपहर करीब 2.35 बजे भूस्खलन हुआ, जिससे ऊपर बने लोहे के ढांचे का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। भूस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और एक महिला समेत तीन घायल तीर्थयात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया।

  • Punjab : 122 नायब तहसीलदार और तहसीलदारों के हुए ट्रांसफर, देखें List

    Punjab : 122 नायब तहसीलदार और तहसीलदारों के हुए ट्रांसफर, देखें List

    चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा तबादलों का सिंसिला लगतार जारी है। इसी कड़ी मे आज रेविन्यू विभाग में अधिकारियों के तबादले हुए हैं। जिसमे सरकार द्वारा राज्य भर में 122 नायब तहसीलदार और तहसीलदारों की ट्रांसफर की है। देखें लिस्ट

  • Punjab : CBI अधिकारी बनकर घर में घुसे लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    Punjab : CBI अधिकारी बनकर घर में घुसे लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    लुधियाना – फर्जी CBI अधिकारी बनकर लूट करने की खबर सामने आई है। लुटेरे एक घर में दाखिल होकर मालिक और उसके दोस्त को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना की यह सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी मुताबिक खुद को सीबीआई अफसर बता कर घर में घुसे चार लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दो लोगों को बंधक बनाया।  दोनों ही लोगों को बंधक बनाने के बाद लुटेरों ने घर की तलाशी की।
    इस दौरान आरोपी घर से तीन मोबाइल फोन और 40 हजार रुपए नगदी उठाकर ले गए। जब घर में मौजूद दोनों लोगों ने शोर मचाया। जिसके बाद लुटेरे मौके से भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को अपने कब्जे में लिया। हरीश कुमार ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे वह अपने दोस्त महबूब अली के साथ घर में ही था। इस दौरान चार लुटेरे उसके घर में घुस गए। जिन्होंने खुद को सीबीआई अफसर बताया।
    उक्त आरोपियों ने घर में घुसकर उनको पिस्तौल के बल पर बंधक बना लिया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया।
    जिस कारण वह किसी को फोन कर इस घटना के बारे में बात भी नहीं सका। उक्त आरोपियों ने घर की तलाशी ली और वहां से नगदी और मोबाइल फोन उठा लिए।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हरीश कुमार द्वारा आरोपियों की कार का नंबर बताया गया है, जो कि पीबी 08 सीबी 3459 है। उन्होंने बताया कि उक्त कार के नंबर की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। थाना सराभा नगर की पुलिस ने बाड़ेवाल रोड निवासी हरीश कुमार के बयानों पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।