Blog

  • पंजाब रोडवेज की ऑनलाइन बुकिंग बंद, यात्री परेशान

    जालंधर बस स्टैंड पर भी खाली दिखे काउंटर 

    चंडीगढ़ः किसान आंदोलन के चलते पंजाब रोडवेज की तरफ से अंबाला-दिल्ली रूट की ऑनलाइन बुकिंग को बंद कर दिया गया। किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच करने का आह्वान करने का फैसला लिया था, जिसके चलते 13 फरवरी को शंभू बॉर्डर पर काफी हंगामा भी हुआ। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई। किसानों के दिल्ली चलों मार्च के चलते पंजाब ने अंबाला-दिल्ली रूट की ऑनलाइन बुकिंग को बंद कर दिया है। इसके चलते यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

    जालंधर के शहीद ए आजम भगत सिंह इंटर स्टेट बस टर्मिनल पर दिल्ली एवं हरियाणा के काउंटर भी खाली दिखाई पड़े। यहां यात्री हरियाणा और दिल्ली की ओर यात्रा करने से बच रहे हैं। किसान आंदोलन को लेकर चंडीगढ़ में किसान संगठनों और सरकार के बीच 12 फरवरी की रात को काफी देर तक बैठक हुई। इस बैठक में दोनों पक्षों की बातचीत के बाद वार्ता विफल हो गई। इसके बाद किसानों ने दिल्ली कूच करने का आह्वान कर दिया था।

  • पंजाब : 3 छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

    फरीदकोट : शहर के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 3 छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने पुलिस के पास शिकायत कर लापता लड़कियों के पता लगाने की गुहार लगाई है। अभिभावकों का आरोप है। तीनों लड़कियां सुबह घर से तैयार होकर स्कूल पढ़ने के लिए गई थी। परंतु स्कूल से दोपहर के समय फोन आया कि आज उनकी बच्चियां स्कूल नहीं पहुंची है। जिसके बाद उन लोगों ने अपनी बच्चियों को तलाशना शुरू किया।  बताया जा रहा है कि कक्षा सात में पढ़ने वाली प्रगति कुमारी 13 वर्षीय, सपना थापर 14 वर्षीय को बच्चों ने सुबह के समय स्कूल के गेट पर देखा था।

    परंतु बाद वह स्कूल में दाखिल नहीं हुई, इसी तरह से सरस्वती गिरि 17 वर्षीय भी घर से स्कूल पढ़ने के लिए गई थी। परंतु वह भी स्कूल नहीं पहुंची। सरस्वती गिरि के घर नहीं पहुंचने पर परिवार द्वारा खोजा रहा है। उक्त तीनों लड़कियां के पेरेंट्स मूल रूप से नेपाल के रहने वाले है। ऐसे में फरीदकोट में रहने वाले नेपाली भाईचारा ने एकत्र होकर पुलिस-प्रशासन को लापता हुई तीनों बच्चियों को खोज निकालने की शिकायत देते हुए समाजसेवी संगठनों से बच्चियों को खोज निकालने में मदद की गुहार लगाई है

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਾਲਮੀਕੀ ਸੰਗਠਨਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਬੰਦ ਦਾ ਐਲਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ ਬੂਹੇ ਬਾਰੀਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਔਰਤਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਗਲਤ ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਾਲਮੀਕੀ ਸੰਗਠਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਭੰਡਾਰੀ ਪੁੱਲ ਤੇ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਕੇ ਅਤੇ ਮਰਨ ਵਰਤ ਤੇ ਬੈਠ ਕੇ ਨੀਰੂ ਬਾਜਵਾ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਵਾਇਆ ਸੀ। ਵਾਲਮੀਕੀ ਸੰਗਠਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਫਿਲਮੀ ਅਦਾਕਾਰਾਂ ਨੀਰੂ ਬਾਜਵਾ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੀ ਵਾਲਮੀਕੀ ਸੰਗਠਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਹਜੇ ਤੱਕ ਫਿਲਮੀ ਅਦਾਕਾਰਾਂ ਨੀਰੂ ਬਾਜਵਾ ਦੀ ਗ੍ਰਫਤਾਰੀ ਨਹੀਂ ਹੋਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਅਲੱਗ ਅਲੱਗ ਵਾਲਮੀਕੀ ਸੰਗਠਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਅਜੀਤ ਨਗਰ ਵਿਖੇ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਹ ਫੈਸਲਾ ਲਿੱਤਾ ਗਿਆ ਕਿ 19 ਫਰਵਰੀ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਬੰਦ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਵਾਲਮੀਕੀ ਸੰਗਠਨਾਂ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੀਰੂ ਬਾਜਵਾ ਦੀ ਗਿਰਫਤਾਰੀ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਹੀ ਅਤੇ ਨੀਰੂ ਬਾਜਵਾ ਨੇ ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ ਬੂਹੇ ਬਾਰੀਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਔਰਤਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਗਲਤ ਸ਼ਬਦਾਵਲੀ ਵਰਤੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵਾਲਮੀਕੀ ਸੰਗਠਨਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਰੋਸ ਹੈ। ਇਸ ਕਰਕੇ ਅਸੀਂ ਨੀਰੂ ਬਾਜਵਾ ਦੇ ਉੱਪਰ ਮਾਮਲਾ ਵੀ ਦਰਜ ਕਰਵਾਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਹੁਣ ਨੀਰੂ ਬਾਜਵਾ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹਾਂ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ 19 ਫਰਵਰੀ ਤੱਕ ਨੀਰੂ ਬਾਜਵਾ ਦੀ ਗਿਰਫਤਾਰੀ ਨਾ ਹੋਈ ਤਾਂ ਪੂਰਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਬੰਦ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੇ ਦਬਾਅ ਪਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਕਿ ਫਿਲਮੀ ਅਦਾਕਾਰਾ ਨੀਰੂ ਬਾਜਵਾ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।

  • प्रोग्राम में सिपाही के खाना खाने पर भड़के ASP, वीडियो वायरल

    आजमगढ़ः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसी बीच आजमगढ़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जिले के एएसपी अपने ही सिपाही पर आगबबूला हो गए। दऱअसल, सीओ सदर शुभम अग्रवाल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बुजुर्ग सिपाही को खाना खाने से मना कर रहे हैं और ड्यूटी पर वापस लौटने के निर्देश दे रहे हैं। वीडियो में कह रहे हैं कि यहां खाना खाने के लिए बुलाया है और फिर फटकार लगाते हुए खाने की प्लेट रखने को कह रहे हैं।

    वीडियो वायरल होने के बाद इस पर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। आजमगढ़ के कंधरापुर क्षेत्र स्थित एक स्कूल में बीजेपी की कलस्टर बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पहुंचे। मोहन यादव ने तीन सत्रों में आजमगढ़, लालगंज, घोसी, बलिया और सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 2024 के चुनाव में जीत के लिए मंत्र दिए।

    मोहन यादव ने कहा कि बीजेपी के अखिल भारतीय प्रवास के अंतर्गत कार्यकर्ताओं के साथ तीन अलग-अलग बैठक में शामिल हुआ हूं। लगातार तीसरी बार मोदी की सरकार बनाने के लिए हम लोग कृत संकल्पित हैं। भले ही मैं एक बड़े राज्य का मुख्यमंत्री हूं, लेकिन मूल रूप से एक बीजेपी का कार्यकर्ता हूं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अलग-अलग नेताओं के लिए प्रवास बनाए हैं, उसी के क्रम में मैं आजमगढ़ यूपी में हूं।

    लोकसभा क्षेत्र में लोकसभा प्रभारी, संयोजक से लेकर अन्य लोगों को जो जिम्मेदारी दी गई हैं, जो कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है उसका कुशलता के साथ निर्वहन कर रहा हूं। सौ करोड़ से ज्यादा की जनसंख्या के लिए मोदी एक चेहरा बन कर सामने आए हैं। लगातार तीसरी बार सरकार बनेगी। सभी कार्यकर्ता अपने संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं और जैसे ही लोकसभा के चुनाव की घोषणा होगी सभी कार्यकर्ता अपने उद्देश्यों की पूर्ति में लग जाएंगे।

  • पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने अस्पतालों का किया दौरा, देखें वीडियो

    पंचकुला : पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह द्वारा पंजाब के कई राज्यों में अस्पतालों का दौरा किया। आज वह मोहाली राजपुरा और पटियाला सहित कई अस्पतालों का दौरा करेंगे। आपने इस दौरे के दौरान घायल किसानों से भी सेहत मंत्री मिलेंगे और किसानों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कल ही बॉर्डर पर एंबुलेंस को तैनात किया था। संगरूर, पटियाला, डेराबस्सी, मानसा और बठिंडा के अस्पतालों को भी अलर्ट किया गया था।

  • कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को नहीं, वकील को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

    शिमलाः कांग्रेस ने हिमाचल से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस उम्मीदवार आसानी से जीत हासिल कर सकते हैं। इस क्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को राज्यसभा का उम्मीदवार नियुक्त किया गया है। वह आज शिलमा में नामांकन दाखिल करेंगे। उधर, अब यह भी तय हो गया है कि प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा नहीं जाएंगी। बता दें, जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म हो रहा है जिसके चलते राज्यसभा की एक सीट खाली हो रही है।

  • पंजाब : ह’त्या के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : वेरका इलाके में कल मिली युवक के शव के आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में काबू कर लिया। आरोपी मृतक के दोस्त ही थे और उसके साथ ही घूम रहे थे। कत्ल करने के बाद शव को खेतों में फेंक दिया था। जिसे आवारा म वेरका निवास हरमेस सिंह ने बताया कि उसका बेटा नवतेज सिंह, उम्र लगभग 18 वर्ष, रात 8:30 बजे घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं आया। वो लोग उसे ढूंढने गए लेकिन वे नहीं मिला। उनका बेटा पहले भी दोस्तों के घर रह लेता था इसीलिए उन्होंने सोचा की सुबह आ जाएगा। सुबह गुरुद्वारा नानकसर साहिब से घोषणा की गई कि खेतों के पास एक शव पड़ा है जिसे आवारा कुत्ते ने नोंचा है। जिस पर उन्होंने जाकर देखा तो यह शव उसके बेटे नवतेज सिंह का था। मामले की जांच के दौरान मुख्य थाना वेरका सब-इंस्पेक्टर सतनाम सिंह सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची।

    इस दौरान पिता ने बताया कि कल उनके बेटे नवतेज सिंह के साथ साहिल निवासी देबी वाला बाजार, मनजीत सिंह निवासी पट्टी हरदास दी वेरका, वीर सिंह निवासी पट्टी हरदास दी वेरका और तरूण सिंह उर्फ ​​बिल्लानिवासी बैक साइड गुरुद्वारा नानकसर, अमृतसर और 2/3 अन्य अज्ञात लड़के घूम रहे थे। उन्हें यकीन है कि उनके बेटे नवतेज सिंह की उनकी उपस्थिति में गुप्त रूप से मृत्यु हो गई है और उन्होंने घटना को छिपाने के लिए शव को खुर्द बुर्द करने के लिए फेंका है। पुलिस की ओर से मनप्रीत, वीर सिंह उर्फ ​​वंश और तरूण को गिरफ्तार कर लिया गया हैं और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • दर्दनाक हादसाः बसंत पंचमी के लिए पतंग लेकर जा रहे 2 नाबालिगों की मौ+त

    करनालः हरियाणा में किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण रूट डायवर्ट करने के पहले दिन करनाल के इंद्री-यमुनानगर रोड पर एक दर्दनाक हादसे में दो नाबालिगों की जान चली गई। अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार दो नाबालिगों को कुचल दिया और फरार हो गया। दोनों युवक पतंग लेकर आ रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों युवक बसंत पंचमी के लिए पतंग लेकर आये थे। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों नाबालिगों के शवों को कब्जे में लेकर करनाल के शवगृह में रखवा दिया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा। हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    वार्ड नंबर 6 निवासी 16 वर्षीय वंश और वार्ड नंबर 2 निवासी 17 वर्षीय गर्व बाइक पर करनाल से इंद्री आ रहे थे। जैसे ही वे दोनों नोरता गांव के पास पहुंचे, तो ऊबड़-खाबड़ सड़क के कारण उनकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क के बीच में गिर गई। जिसके बाद दोनों नाबालिग भी सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों बच्चों को कुचल दिया। जिससे दोनों नाबालिगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये दोनों बसंत पंचमी के लिए पतंग खरीदने करनाल गए थे और करनाल से घर लौट रहे थे।

  • पंजाबः विजिलेंस के ASI की मौ+त

    लुधियानाः लाडोवाल में ट्रेन की चपेट में आने से देर रात विजिलेंस के एएसआई की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि मनजीत सिंह डयूटी से वापस घर  रहे थे। अचानक किसी काम से वह लाडोवाल नजदीक रेलवे ट्रेक के पास पहुंच गए। रेलवे ट्रेक पार करते समय ट्रेन की चपेट में वह आ गए। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने जीआरपी पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। हालांकि किस ट्रेन की चपेट में आने से एएसआई की मौत हुई, इसके बारे में किसी के पास कोई जानकारी नहीं है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसपी बलराम राणा ने बताया कि घटना की जांच ASI हरप्रीत सिंह कर रहे है। बताया जा रहा है कि एएसआई का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।

  • पंजाब : तेज रफ्तार कार ने मारी महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत, 2 घायल

    गुरदासपुर : दीनानगर नेशनल हाईवे पर थाने से कुछ ही दूरी पर करेटा कार सवार युवकों ने पहले सड़क पर चल रही 2 महिलाओं को कुचला और उसके बाद एक निजी कॉलेज के पास खड़ी मारुति कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक महिला और सेना का जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिन्हें इलाज के लिए पठानकोट के मिलिट्री अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सड़क पर पैदल चल रही महिलाओं को करेटा कार ने टक्कर मारी थी, उनमें से एक महिला की मौत हो चुकी है। मृतक महिला का नाम किरण है, जो मूल रुप से नेपाल की रहने वाली है और दीनानगर की एक नर्सरी में काम करती थी।

     पुलिस ने करेटा कार से टक्कर मारने वाले 2 युवकों को हिरासत में ले लिया है और गाड़ी भी कब्जे में ले ली गई है। एसएचओ मंदीप संगोत्रा ने कहा कि 2 महिलाएं जो सड़क किनारे पैदल चल रही थी, कि पीछे से आई एक करेटा कार सवार युवकों ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाद में सड़क पर खड़ी मारुति कार में टक्कर मार दी। वहीं एक युवक- युवती कार में बैठकर किसी का इंतजार कर रहे थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि मारुति कार के परखच्चे उड़ गए। एयर बैग खुलने से करेटा कार सवार युवकों की जान बच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जबकि मारुति कार सवार सेना के जवान को पठानकोट के मिलिट्री अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।