Blog

  • पंजाबः मान सरकार के इस कैबिनेट मंत्री ने दिया इस्तीफा

    पंजाबः मान सरकार के इस कैबिनेट मंत्री ने दिया इस्तीफा

    चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री फोजा सिंह सरारी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। जिसे सीएम भगवंत मान ने मंजूर कर लिया है। शनिवार शाम पांच बजे से पहले राज्यपाल निवास में एक सादे प्रोग्राम में नए मंत्री को शपथ  दिलाई जा सकती है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. बलबीर सिंह पंजाब के कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं। डॉ. बलवीर सिंह जिला शहीद भगत सिंह की बंगा तहसील के गांव भौरा के मूल निवासी हैं, जो पटियाला ग्रामीण से विधायक हैं। वहीं माइनिंग और जेल विभाग मंत्रालय मीत हेयर को दिया जा सकता है। हरजोत बैंस को बदला जा सकता है। अनमोल गगन मान के विभाग बदलने की भी चर्चा है।

    दरअसल, पिछले दिनों से सेशन दौरान विरोधियों की मांग की थी कि मंत्री फौजा सिंह सरारी अपने पद से इस्तीफा दें। बता दें कि उन पर एक ऑडियो वायरल हो रही थी जिसे लेकर आरोप भी लगाए गए थे परंतु उन्होंने इन आरोपों खारिज किया है। उन्होंने कहा था कि  जो ऑडियो वायरल हो रही है वह आवाज उनकी नहीं। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। 

  • इन इलाकों मेें पड़ रही कडाके की ठंड, जीना हुआ मुहाल

    इन इलाकों मेें पड़ रही कडाके की ठंड, जीना हुआ मुहाल

    नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली में ठंड और शीतलहर के प्रकोप के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में घने कोहरे के चलते अधिकांश ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं और विमान सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।आपको बता दें कि दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में आज सुबह घना कोहरा भी छाया रहा। खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से लगभग 34 घरेलू प्रस्थान उड़ानें विलंबित हुईं। इसके अलावा कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 32 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

    दिल्ली में सर्दी कितनी पड़ रही है इसका अंदाजा आपको इसी से लग जायेगा कि दिल्ली इस समय डलहौजी, देहरादून और नैनीताल, शिमला से ज्यादा सर्द है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत और देश के मध्य तथा पूर्वी हिस्सों में कोहरे की घनी चादर छाई रहने से कई जगह सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित है। 

  • पंजाब भर में किसानों ने ट्रेनें रोकने का किया ऐलान

    पंजाब भर में किसानों ने ट्रेनें रोकने का किया ऐलान

    अमृतसरः किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब 29 जनवरी को पूरे पंजाब में 3 घंटे ट्रेनें रोकेगी। सूबा जनरल सक्तर सरवण सिंह पंदेर ने यह ऐलान आज पत्रकार वार्ता के दौरान किया है। उन्होंने अगले संघर्षों की जानकारी देते हुए कहा कि 15 जनवरी को 51वें दिन डीसी कार्यालय व टोल प्लाजा पर लगे मोर्चे हटा लिए जाएंगे, लेकिन संघर्ष जारी रहेगा।

    रेल रोको आंदोलन के तहत गुरदासपुर रेलवे ट्रैक अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगा। इसके दो मुख्य कारण हैं। जिसमें एक किसानों को पर्याप्त मुआवजा दिए बिना भारत माला योजना के तहत जम्मू-कटरा एक्सप्रेस-वे, अमृतसर-मार्ग पर जबरन सरकारी कब्जे किए जा रहे हैं। वहीं दूसरा, बिना किसी भेदभाव आदि के गन्ना शेष एवं पूर्ण भुगतान पर्ची वितरण कलैण्डर की मांग के संबंध में है। जब तक इन मुश्किलों का हल नहीं निकलता, गुरदासपुर में रेल रोको अंदोलन जारी रहेगा।

    11 जनवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक पूरे पंजाब में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दफ्तरों का घेराव किया जाएगा। 26 जनवरी को दिल्ली विजय दिवस को समर्पित पंजाब के सभी जिला मुख्यालय और डीसी कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। 

  • पंजाबः 13 टोल प्लाजा को लेकर NHAI की चेतावनी, जालंधर सहित इन डीसी को भेजी चिट्ठी, जाने मामला

    पंजाबः 13 टोल प्लाजा को लेकर NHAI की चेतावनी, जालंधर सहित इन डीसी को भेजी चिट्ठी, जाने मामला

    जालंधर/वरुणः पंजाब में किसानों द्वारा बार-बार टोल प्लाजा बंद करवाने को नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) व केंद्र सरकार ने सख्त रवैय्या अपना लिया है। इसी के तहत नेशनल हाइवे के चीफ इंजीनियर रवि चावला ने 6 जिलों के डीसी को किसानों द्वारा 13 टोल प्लाजा बंद किए जाने को लेकर चिट्ठी लिखी है। रवि चावला द्वारा लिखी गई चिट्ठी में तरनतारन, अमृतसर, फिरोजपुर, जालंधर, होशियारपुर और बरनाला के डिप्टी कमिश्नरों शामिल है।

    रवि चावला ने इन सभी डीसी को चिट्‌ठी लिखकर टोल प्लाजा खुलवाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि 6 जिलों में 13 टोल प्लाजा कई दिन से बंद हैं। जिसके कारण केंद्र को हर रोज 1.33 करोड़ रुपए का घाटा हो रहा है। टोल प्लाजा जल्द नहीं खुलवाने पर बड़ी समस्या पैदा हो जाएगी। केंद्र की तरफ से प्रिंसिपल सेक्रेटरी पब्लिक वर्क्स और सेक्रेटरी को डीईओ को 28 दिसंबर को लेटर लिखा गया था। सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट ने कहा कि फिलहाल उन्हें ऐसे किसी पत्र के बारे में जानकारी नहीं है। वहीं, केंद्र की तरफ से पिछले दिनों सरकार को पत्र लिखा है कि किसान आंदोलन के दौरान 440 दिन तक टोल प्लाजा बंद रहने से 1348.77 करोड़ का नुकसान हुआ था।

    अब फिर धरनों का असर पंजाब में शुरू होने वाले नेशनल हाइवे के प्रोजेक्टों पर पड़ेगा क्योंकि रेवेन्यू समय पर नहीं आने से प्रोजेक्टों में विलंब होगा। केंद्र सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवे की सेक्रेटरी अल्का उपाध्याय ने दिसंबर में लिखे पत्र में स्पष्ट किया है कि 2010 में करार के तहत टोल प्लाजा पर लॉ एंड ऑर्डर कायम रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। किसानों के साथ बात कर मामले का जल्द हल निकाला जाए। 

  • WhatsApp में आ रहा एक और बड़ा फीचर, एक क्लिक से होगी चैट ट्रांसफर…

    WhatsApp में आ रहा एक और बड़ा फीचर, एक क्लिक से होगी चैट ट्रांसफर…

    गैजेट न्यूज़: वॉट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो एंड्रॉयड फोन पर चैट ट्रांसफर करने को काफी आसान बना देगा। आने वाले नए फीचर के तहत यूज़र्स सिर्फ एक टैप से सभी चैट को नए फोन में ट्रांसफर कर सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप सेटिंग टैब में एक नए ऑप्शन पर काम कर रहा है जो यूज़र्स को क्लाउड का इस्तेमाल किए बिना चैट को पुराने एंड्रॉयड फोन से नए में ट्रांसफर करने देगा।

    वॉट्सऐप मौजूदा समय में चैट को Google ड्राइव पर बैकअप करके या एंड्रॉयड से आईफोन में मूव टू iOS ऐप के ज़रिए ट्रांसफर करने की अनुमति देता है। नए अपडेट वर्जन को सेटिंग सेक्शन में नए चैट ट्रांसफर टू एंड्रॉयड ऑप्शन के साथ देखा गया है। इससे चैट को ट्रांसफर करने का प्रोसेस आसान हो जाएगा, क्योंकि यूज़र्स को अपने नए फोन पर वॉट्सऐप सेट करने के बाद बस उस पर क्लिक करना होगा और अपने पुराने फोन पर एक क्यूआर कोड स्कैन करना होगा।

    रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि ये फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज पर है और इसे कब तक रोलआउट किया जाएगा, फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, एक बार रोल आउट हो जाने के बाद, नए Android फोन पर स्विच करना बहुत तेज़ हो सकता है क्योंकि यूज़र्स को Google ड्राइव पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

  • पंजाबः परमजीत कत्लकांड में बड़ा खुलासा, इस जेल में रची गई साजिश

    पंजाबः परमजीत कत्लकांड में बड़ा खुलासा, इस जेल में रची गई साजिश

    जगराओंः लुधियाना के कस्बा जगराओं में गांव बारदेके में 3 दिन पहले इलेक्ट्रिशन परमजीत के कत्लकांड की साजिश को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, पुलिस को कपूरथला जेल में रची होने का पुलिस को शक है। इसी के तहत देहात पुलिस जेल से कुख्यात गैंगस्टर मंदीप ध्रुव दौधर को प्रोडक्शन वारंट पर जगराओं लाई है। ध्रुव दौधर को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने गैंगस्टर का 3 दिन का पुलिस को रिमांड दे दिया है। वहीं इस कत्लकांड में पुलिस ने गैंगस्टर दौधर सहित 9 लोगों को नामजद किया है। पुलिस को शक है कि गैंगस्टर ने ही शूटरों को परमजीत के घर भेजा है।

    बता दें दौधर कनाडा में बैठे गैंगस्टर अर्श डाला का करीबी है। इस कारण पुलिस को शक है कि अर्श के कहने पर आरोपी ने इस कत्लकांड की योजना बनाई होगी। आरोपी को कोर्ट में पेश करते वक्त सुरक्षा कड़ी की गई। पुलिस ने मोगा के फोकल पॉइंट से कत्लकांड में इस्तेमाल की गई कार को लावारिस हालत में बरामद कर लिया। कार से पुलिस को कुछ कपड़े भी मिले हैं।

    अंदेशा जताया जा रहा है कि शूटरों ने पुलिस को चकमा देने के लिए कार में कपड़े बदले होंगे और वह किसी अन्य वाहन की मदद से फरार हुए। पुलिस कड़ी दर कड़ी जोड़ मामले को हल करने में जुटी है। पुलिस ने जिन अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उनमें गांव मेनिया के सुखदेव सिंह, उनके बेटे लवप्रीत सिंह, बेटी किरणप्रीत कौर, पत्नी लवजिंदर कौर, गांव चकर के नवजोत सिंह, गांव रामगढ़ भुल्लर के लवप्रीत सिंह और गांव डाला के चरनजीत सिंह शामिल हैं। सुखदेव सिंह दिलप्रीत सिंह का पिता है। दिलप्रीत ने परमजीत के परिवार के सदस्यों के कारण 2022 में आत्महत्या कर ली थी।

  • 6 साल के बच्चे ने स्कूल की टीचर को मारी गोली

    6 साल के बच्चे ने स्कूल की टीचर को मारी गोली

    अमेरिका में गन कल्चर ने एक बार फिर एक मासूम को अपराधी बना दिया है। यहां वर्जीनिया में एक 6 साल के बच्चे ने अपनी स्कूल टीचर को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि बच्चे ने किसी विवाद के बाद अपनी महिला शिक्षक को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गईं। पुलिस ने कहा कि रिचनेक एलीमेंट्री स्कूल में हुई गोलीबारी में कोई छात्र घायल नहीं हुआ है। 30 वर्षीय महिला शिक्षक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं।

    न्यूपोर्ट न्यूज के पुलिस प्रमुख स्टीव ड्रू ने मीडिया को बताया कि दोपहर तक उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ था। पुलिस ने कहा कि बच्चे के पास क्लास में एक हैंडगन थी और उन्होंने उस छात्र को हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि गोलीबारी कोई दुर्घटना नहीं थी। न्यूपोर्ट न्यूज दक्षिणपूर्वी वर्जीनिया में लगभग 185,000 लोगों का एक शहर है।

    यह अमेरिकी शहर अपने शिपयार्ड के लिए जाना जाता है, जो देश के विमान वाहक और अन्य अमेरिकी नौसेना के जहाजों का निर्माण करता है। वर्जीनिया डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन की वेबसाइट के मुताबिक, पांचवी कक्षा तक के रिचनेक स्कूल में लगभग 550 छात्र हैं। स्कूल के अधिकारी पहले ही कह चुके हैं कि सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, इस घटना में और कोई भी स्टूडेंट शामिल नहीं है और मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाब : पैदल जा रहे मजदूरों को कार ने कुचला, 3 की मौत

    पंजाब : पैदल जा रहे मजदूरों को कार ने कुचला, 3 की मौत

    श्री मुक्तसर साहिबः श्री मुक्तसर साहिब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां श्री मुक्तसर साहिब बठिंडा रोड हाईवे पर गांव भूल्लर के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर आ रहे  5 प्रवासी मजदूरों को टक्कर मार दी। सूत्रों अनुसार इस हादसे में 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत जबकि 2 लोग गंभीर घायल हो गए।

    बताया जा रहा है कि उक्त मजदूर नेपाल से थे, जो गांव भुल्लर में एक मैरिज पैलेस में काम से आ रहे थे। वह श्री मुक्तसर साहिब की तरफ से पैदल सड़क से आ रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। वहीं इस हादसे में कार चालक को भी चोटे आई है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। 

  • शीतलहर का कहरः नसों में जम रहा खून, हार्ट और ब्रेन अटैक से 18 मौत

    शीतलहर का कहरः नसों में जम रहा खून, हार्ट और ब्रेन अटैक से 18 मौत

    कानपुर। यूपी के कानपुर में शीतलहर का कहर जारी है. कड़ाके की ठंड अब जानलेवा साबित हो रही है. 5 जनवरी को हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक से 25 लोगों की मौत हुई थी. शुक्रवार को भी 18 मरीजों की मौत हो गई, जिसमें से 10 अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया, जबकि 8 की इलाज के दौरान मौत हो गई है. डॉक्टरों ने बीपी, डायबिटीज और हार्ट के मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

    शुक्रवार को कार्डियोलॉजी इंस्टिट्यूट की इमरजेंसी में 78 मरीज और ओपीडी में 547 मरीज आए, जिनमें से 46 मरीजों को एडमिट किया गया. इलाज के दौरान 8 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 10 मरीज ऐसे थे जिन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया. हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए कार्डियोलॉजी प्रसाशन नेरोगियों की सहूलियत के लिए सहायता एवं इमरजेंसी कंट्रोल रूम बनाया है. कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर – 7380996666 है, जिस पर कॉल कर मदद ली जा सकती है।

    कार्डियोलॉजी संस्थान के निदेशक डॉ. विनय कृष्ण ने लोगों को सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि 60 साल से ज्यादा की उम्र के लोग ठंड में बाहर न निकलें. घर में भी गर्म कपड़े, टोपी, मोजे पहनें रहें. उन्होंने लोगों से ताजा व हल्का गर्म खाना खाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि गुनगुना पानी पीयें।

  • राशिफल (शनिवार 07 जनवरी 2022) जानें कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शनिवार 07 जनवरी 2022) जानें कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः आज रुका धन मिलेगा। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।

    वृषः स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।

    मिथुनः पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

    कर्कः घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाज न करें।

    सिंहः प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।

    कन्याः दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।

    तुलाः उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।

    वृश्चिकः अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।

    धनुः अज्ञात भय व चिंता रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

    मकरः नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

    कुंभः रुका धन मिलेगा। पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।

    मीनः क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें।