Blog

  • गोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित : लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा चुनावों में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाने के लिए जिला प्रशासन मतदाताओं को जागरूक व प्रेरित करने के प्रयास में जुटा है ताकि कोई भी नागरिक व युवा मतदाता अपनी वोट का प्रयोग करने से वंचित न रहे सके। इसी कड़ी में व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) के तहत आज शुक्रवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के मकसद से प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कलामंच ने ग्रामवासियों को नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के जरिए वोट के महत्व बारे जागरूक किया।

    चुनावों में अपनी सौ फीसदी भागीदारी सुनिश्चित बनाने का मतदाता जागरूकता संदेश दिया। एकलव्य कलामंच के कलाकारों ने उपस्थित लोगों को
    “वृद्ध हों या जवान, सभी करें मतदान“ स्लोगन के माध्यम से मतदाता जागरूकता संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से स्वयं मतदान करने के साथ साथ अपने माता-पिता तथा आस पड़ोस के लोगों को भी मतदान प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित करने की अपील की।

    लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की रहती है अहम भूमिका
    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की अहम भूमिका रहती है। सभी पात्र युवा और नए मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि पहली जून को मतदान के दिन जिले में सभी मतदाता अपने घरों से निकलें और अपने मताधिकार का उपयोग करें। सशक्त लोकतंत्र के लिए सभी मतदाता लोकतंत्र के लोकपर्व में सम्मिलित हों और सही तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

  • पंजाब : गर्भवती पत्नी को जिंदा जलाया, मौ’त, आरोपी फरार, देखें वीडियो

    अमृतसर : इस कलयुग के दौर में इंसानियत इतनी मर चुकी है कि लोग अपने ही खून के प्यासे बने फिरते है। हालात ऐसे हैं कि मामूली झगड़ा या मामूली घरेलू विवाद कब भयानक और घिनौना रूप ले लेगा कोई नहीं जानता। जी हां, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अमृतसर ग्रामीण के अंतर्गत आने वाले बाबा बकाला साहिब के गांव बुले नंगल में एक दर्दनाक और घिनौना मामला सामने आया है।

    जहां एक पति ने कथित तौर पर अपनी गर्भवती पत्नी को आग के हवाले कर दिया है। इस दौरान सारा सामान जलकर राख हो गया। मृतक महिला की पहचान पिंकी के तौर पर हुई है। उसकी शादी करीब ढाई साल पहले कथित आरोपी सुखदेव सिंह निवासी गांव बुले नंगल से हुई थी। ब्यास पुलिस स्टेशन के SHO गुरविंदर सिंह ने बताया कि कथित आरोपी सुखदेव सिंह मजदूरी करता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस पूरी घटना के पीछे उसके पति ने इतना जघन्य अपराध क्यों किया यह अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    घटना के बाद कथित आरोपी मौके से फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि मृतक महिला का मायका परिवार मौके पर पहुंच गया है और इस बीच मृतक की मां ने बताया कि उसकी बेटी गर्भवती थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मृतक महिला के माता-पिता के बयानों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • समूरकलां में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 15 घायल

    शाहतलाई से वापिस अमृतसर जा रहे थे श्रद्धालु

    ऊना /सुशील पंडित : जिला में ऊना -हमीरपुर हाईवे पर गांव समूर में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप बेकाबू होकर पलट गई। जिसमें करीब 15 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायलों में तीन की हालत नाजुक है, जिन्हें पीजीआई रैफर किया गया है। पिकअप में सवार श्रद्धालु पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं व श्रद्धालु पिकअप में बाबा बालक नाथ माथा टेकने के लिए गए थे शाहतलाई से वापिस अमृतसर लौटते समय जिला ऊना के गांव समुरखुर्द में तीखे मोड़ पर चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया।

    जिसके चलते पिकअप ट्राला बीच सड़क पर पलट गया और हादसे में सभी श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जगह पर चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस के माध्यम से सभी लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि घायलों में तीन श्रद्धालुओं की हालत ज्यादा नाजुक है जिन्हें रैफर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को तुरंत प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। 

  • पंजाबः आप उम्मीदवार से जब भाजपा महामंत्री ने पूछे सवाल, हर कोई हुआ हैरान, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले से आप पार्टी ने पराशर पप्पी को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं लुधियाना से पराशर पप्पी के उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद आज पंजाब भाजपा के महामंत्री जीवन गुप्ता ने कुछ सवालों के जवाब मांगे। वहीं आज आप पार्ट की वर्कर मिलनी का आयोजन किया गया था। जहां भाजपा महामंत्री ने मीडिया के जरिए आप पार्टी के उम्मीदवार से कुछ सवाल के जवाब मांगे थे। इस दौरान उनका एक सवाल था कि लुधियाना में कितने गांव आते है। इस दौरान जब मीडिया ने उनसे सवाल किया गया कि लुधियाना में कितने गांव आते है तो उनका जवाब था कि 444 गांव में भाजपा का 0 रिजल्ट आता है। जबकि लुधियाना डिस्ट्रिक्ट में 7 सब-डिवीजन, 8 तहसील और 6 सब-तहसील आते हैं।

    44 कानूनगो सर्किल, 12 ब्लॉक, 11 कस्बों और 915 गांव आते है। वहीं पप्पी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि जो लोग गांवों के बारे में पूछते है। उन्होंने कहा कि उनका चंडीगढ़ या दिल्ली के शहरों में पालन पोषण हुआ होगा। उन्होंने कहाकि अब उनको निक्कर पहननी पड़ गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस और भाजपा 0 पर होगी। वहीं उन्होंने कहा कि उनका गांवों में ही पालन पोषण हुआ है, उनसे गांवों के बारे में ज्यादा बात ना की जाए। दरअसल, इस मामले को लेकर भाजपा महामंत्री से सवाल किया गया कि जिले में आप नेता का कहना है कि वह जीत रहे है। इस दौरान उन्होंने गांवों को लेकर सवाल पूछा था। वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब में आप पार्टी को 13 सीटों पर उम्मीदवार नहीं मिले। ऐसे में एक कलाकार को उन्होंने मैदान में उतारा है, जबकि कुछ उम्मीदवार दूसरी पार्टियों से मैदान में उतारे गए है।

  • उपायुक्त का ‘नशा मुक्त ऊना’ बनाने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों पर बल

    बोले…निगरानी बढाएं, नशा तस्कर किसी सूरत बचने न पाएं

    ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी के समन्वित प्रयासों पर बल दिया है। उन्होंने पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा और समाज कल्याण समेत संबंधित विभागों को बेहतर तालमेल के साथ जिले में सघन जागरूकता शिविर लगाने और गहन निरीक्षण अभियान चलाने को कहा। उन्होंने जिले में निगरानी बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि नशीली दवाओं के तस्करों पर कड़ी नजर रखें ताकि वे किसी सूरत में बचने न पाएं। उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई हो। उपायुक्त  राष्ट्रीय नार्काे समन्वय पोर्टल (एनकॉर्ड) के तहत बनी जिलास्तरीय समन्वय समिति की शुक्रवार को बचत भवन ऊना में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस(एनडीपीएस) अधिनियम के तहत अपराधियों की गिरफ्तारियों समेत इससे जुड़े विविध पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई ।


    सीमावर्ती क्षेत्रों में बरतें अधिक चौकसी
    जतिन लाल ने जिले को ड्रग फ्री बनाने की दृष्टि से पुलिस से सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिक चौकसी बरतने और सही तालमेल के साथ कार्य करने को कहा । इन इलाकों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर कार्य करें। इसके अलावा उन्होंने जिला थानों के साथ लगते नजदीकी दूसरे जिलों के थानों के साथ भी अच्छे तालमेल पर ध्यान देने को कहा ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को तुरंत रोका जा सके।


    युवाओं के लिए संवेदीकरण कार्यक्रम की योजना बनाएं
    उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जिले में जागरूकता शिविरों के आयोजन के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होेंने स्कूलों के प्रधानाचार्यों, छात्रों व पर्यटन क्षेत्र से संबंधित सभी हितधारकों की भागीदारी के साथ नशीली दवाओं की लत के बारे में युवाओं के लिए एक संवेदीकरण कार्यक्रम की योजना बनाने के निर्देश दिए।


    पंचायतों में हों खेल गतिविधियां
    उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए स्कूल, काॅलेज के साथ-साथ पंचायत स्तर पर भी विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरणा देंगी। उनकी ऊर्जा को सही दिशा मिलेगी। उन्होेंने नशे के दुष्प्रभवों को लेकर जन जागरूकता शिविरों के आयोजन को भी कहा।


    ये रहे उपस्थित
    बैठक में एएसपी संजीव भाटिया, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चैहान, एसडीएम अम्ब विवेक महाजन, उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • पीरनिगाह में मिली 24 वर्षीय पंजाबी युवक की पेड़ से लटकती लाश 

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह के पास पहाड़ी पर एक युवक की लाश पेड़ पर लटकती हुई पाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लमलैहडी रोड़ पर स्थानीय पंचायत में किसी व्यक्ति ने खैर के पेड़ पर सुबह एक युवक की लाश लटकती हुई देखी तो उसने पंचायत प्रतिनिधियों से लाश लटकी होने संबंधी जानकारी दी। जिस पर पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा इस संबंध में पुलिस सदर थाना ऊना को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर एसएचओ सदर थाना ऊना पुलिस दलबल सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू हुई। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद लाश को पेड़ से नीचे उतार कर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पोस्टमार्टम हेतु भेजा जबकि फोरैंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया है।

    जिससे मृत्यु होने संबंधी पता लगाया जा सके की मृत्यु कब हुई है। युवक ने आत्महत्या की है या उसे किसी ने मार कर लटकाया है? आखिर युवक गढ़शंकर से पीरनिगाह कब आया इसकी भी जांच की जा रही है? युवक की लाश के पास पड़े वैग में उसके मोबाइल जो कि स्विच ऑफ था के कवर के पीछे मिले उसके आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है। लाश के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार युवक की पहचान नवदीप(24) पुत्र मक्खन सिंह गांव बोरा ( गोडा) गढ़शंकर जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मृतक के पारिवारिक सदस्यों से संपर्क किया गया है और उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना बुलाया जा रहा है।

  • पंजाब : नशीले पदार्थ और ड्रग मनी सहित महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा : पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर महिला को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान मनजीत कौर पत्नी अवतार सिंह के तौर हुई है।

    जानकारी के अनुसार मनजीत कौर चूरा पोस्त राजस्थान से खरीदकर लाई थी। आरोपी महिला से स्क्रैप पोस्ट और ड्रग मनी बरामद की गई है। महिला ड्रग तस्कर के पास से 10 किलो चूरा पोस्त और 2,95,000 ड्रग मनी बरामद की गई है। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • बद्दी में शुरू हुई श्रीमद भागवत कथा 

    कथा के श्रवण मात्र से मृत्यु के भय से मुक्त होता है मनुष्य- शैल

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के प्राचीन शिव मंदिर में श्रीमद भागवत कथा शुरू हो गई है। पंडित प्रकाश चंद शैल ने पहले दिन भागवत के महत्व को बताया। उन्होंने बताया कि इस कथा के सुनने मात्र से मनुष्य मृत्यु के भय से मुक्त हो जाता है। राजा परीक्षित को जब यह पता चला कि सात दिन के भीतर उसे सांप डंस लेगा तो उन्होंने इसके भय से बचने के लिए शुकदेव मुनि से उपाय पूछा जिस पर श्रीमदभागवत कथा का बारे में बताया। तभी से श्रीमदभागवत कथा का प्रचलन हुआ। कथा शुरू होने से पहले बद्दी में कलश यात्रा निकाली गई।

    जिसमें बद्दी की नीलम कौशल, मोनिका कौशल, शुकतला देवी, नीलम कुमारी, सुनिता देवी, कौशल्या देवी, सरोज देवी, लीला देवी के नेतृत्व में बद्दी गांव की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा बद्दी शिव मंदिर परिसर से शुरू हुई और वहां से बद्दी साई मार्ग होते हुए पानी की टैंकी से बद्दी गांव से होते हुए वापस शिव मंदिर में समाप्त हुई। 25 अप्रैल को कथा समाप्त हुई। इस दिन भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर लीला देवी, राम मूर्ति. सरोज, दीपक ठाकुर समेत गणमान्य लोग उपिस्थत हुए।

  • पंजाबः बड़ा हादसा, क्राफ्ट बाजार में टॉवर गिरने से एक की मौ+त, मची भगदड़

    गुरदासपुरः पंजाब में आज दोपहर तेज आंधी और बारिश के कारण कई जगहों पर हादसे होने के मामले सामने आ रहे है। हाल ही में पठानकोट में तेज आंधी के कारण आप उम्मीदवार के कार्यक्रम में पंडाल गिर गरने का मामला सामने आया था। वहीं अब गुरदासपुर से बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां हरदोछन्नी रोड पर चल रहे क्राफ्ट बाजार में बड़ा हादसा हुआ है। तेज आंधी के कारण मेले में बनाया गया एक लोहे का टावर गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं एक घायल भी हो गया है। मौके पर मौजूद लोगों में घटना के बाद भगदड़ मच गई। 

  • श्रद्धालुओं से भरी पिकअप जीप पलटी, 19 घायल

    ऊना : हमीरपुर मुख्य मार्ग पर समूरकलां में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। इस हादसे में पिकअप में सवार 19 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां से 2 बच्चों को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है।

    श्रद्धालु पिकअप जीप को डबल डैकर बनाकर यात्रा कर रहे थे और पंजाब के नाइयां दा मोड़ अमृतसर से पहले पीरनिगाह पहुंचे थे। वहां से दियोटसिद्ध में माथा टेकने के बाद वापस अमृतसर जा रहे थे। श्रद्धालुओं के अनुसार पिकअप जीप की ब्रेक नहीं लग रही थी, जिस कारण अनियंत्रित होकर पिकअप सड़क के बीच ही पलट गई।

    घायलों में जगतार, भागा सिंह, रूही, दीपक, गोगा, अजय, शिवांश, बोधराज,  रितू, निधि, इंदर, पूनम, रानी, महिंद्र कौर, रणवीर, आकाश, पूजा, जग्गा, विशाल घायल हुए हैं। इनमें से विशाल और रणवीर को गंभीर हालत के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है।