अमृतसर: अल्फा वन के सामने महाराजा बार के बाहर मारपीट का मामला सामने आया है। जहां हिमाचल से आए नौजवानों ने दो भाइयों से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया है। जिसके बाद अस्पताल में उपचारधीन दोनों भाइयों ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है। जानकारी देते जजबीर सिंह ने बताया कि अमृतपाल सिंह और गुरप्रीत सिंह दोनों भाई महाराजा बार में खा-पी रहे थे। इस दौरान हिमाचल से आए किसी नौजवानों से उनके भाइयों की किसी बात को लेकर तू-तू मैं-मैं हो गई। जिसके बाद हिमाचली नौजवान ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया औऱ 15-16 हथियारबंद युवकों ने दोनों भाइयों पर हलमा कर बुरी तरह से घायल कर दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि नौजवान उनके भाइयों से पैसे, आईफोन और घड़ी लेकर फरार हो गए। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की है और न्याय की मांग की है। इस संबंधी पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है, दोनों पक्ष वहां बैठकर खा-पी रहे थे, बाकी मामला जांच का विषय है और उचित कार्रवाई की जाएगी।
Blog
-

Punjab: तू-तू मैं-मैं के बाद हिमाचल से आए नौजवानों ने दो भाइयों को पीटा, देखें वीडियो
-

Punjab: आंधी और बारिश के चलते बंद हुआ रास्ता
होशियारपुरः पंजाब में देर रात चली आंधी और बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर देर रात हुई बारिश के कारण सड़कों पर पानी जहां भर गया है, वहीं कई जिले आंधी-तूफान के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। दरअसल, टांडा में आंधी तूफान के कारण मियाणी दसूहा मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार गत देर रात टांडा इलाके में तेज बारिश और आंधी के कारण मियाणी दसूहा मार्ग स्थित गांव गिलजियां में कई पेड़ टूट कर सड़क के बीच गिर गए, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं मौके पर फॉरेस्ट विभाग की टीम पहुंची है, जो पेड़ को उठाने में लगी हुई है। फिलहाल उक्त मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद है।
-

Punjab: बारिश से लोगों को मिली राहत, सड़कों पर खड़ा पानी बना आफत, देखें वीडियो
मोहालीः पंजाब में भीषण गर्मी के बाद देर रात मोहाली और खरड़ इलाके में हुई बारिश से जहां लोगों को राहत मिली है, वहीं देर रात हुई बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई। दरअसल, खरड़ से कोराली रोड की ओर जाने वाली निरवाना ग्रीन के सामने वाली सड़क की कुछ तस्वीरें सामने आई है। जहां सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़कें पूरी तरह से पानी से भर गई हैं, जहां पैदल आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
पहली ही बारिश में सिटी ब्यूटीफुल की सड़कों की पोल खोलकर रख दी। सड़के टूटी होने के कारण गाड़ियां फंस गईं। कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया, सड़कों पर पानी जमा हो गया। सड़कों पर लगे लंबे जाम में वाहन रेंगते नजर आए। वहीं देर रात हुई बारिश से प्रशासन की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है, लेकिन दूसरी ओर लोगों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि वे कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे थे। -

Punjab: Train के नीचे आने से युवक की मौत, देखें वीडियो
मोगाः शहर के धर्मसिंह नगर के नजदीक ट्रेन के नीचे आने से एक युवक की मौत होने की खबर सामने आई है। मृतक की अभी पहचान नही हो पाई है। ट्रेन के नीचे आने से युवक बुरी तरह से कट गया था मौके पर पहुंचकर रेलवे पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से पोस्ट मार्टम के लिए मोगा के सरकारी हस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अगली कारवाई शुरू कर दी है।
वही जीआरपी की एएसआई मैडम नरेश शर्मा ने बताया की यह युवक 7.30pm बजे की ट्रेन के नीचे आया है और अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि मृतक की उम्र करीब 30 से 32 साल हो सकत है। मृतक की जेब से कोई भी पहचान पत्र नही मिला है। हमारी तरफ से बाकी की सारी करवाई की जा रही है और शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी भेजा जा रहा है ।वही मोगा नगर निगम के मेयर और समाज सेवा सोसाइटी के बलजीत सिंह चनी ने बताया की उन्हे सूचना मिली थी की एक युवक ट्रेन के नीचे आकर मर गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई और न ही इसकी जेब से कोई पहचान पत्र मिला है। इसकी लाश को पोस्ट मार्टम के लिए मोगा सरकारी हस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखा जा रहा है।
-

Punjab: बरसात ने खोली नगर निगम की पोल, सड़कों पर भरा पानी, देखें वीडियो
होशियारपुरः पंजाब में देर रात हुई बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन दूसरी ओर देर रात हुई बारिश ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है। दरअसल, पहली बरसात से ही सड़कों पर पानी भर गया है। मानों ऐसा लग रहा है कि सड़कें नहीं नहर है। इसके कुछ अलग-अलग जगहों के वीडियो भी सामने आए है, जिसमें देखा जा सकता है कि भारी मात्रा में सड़कों पर पानी भर गया है। वहीं बरसात के चलते रिहायशी इलाकों में भी पानी भर गया है। हालात यह हो गए कि लोगों के घरों में पानी घुस गया। वहीं मानसून की पहली बरसात ने निगम प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है।
-

बड़ी खबरः Bike सवार हमलावारों ने Crime Branch के ASI को मारी गोलियां, मौत
करनालः हरियाणा के करनाल में आपराधिक वारदात लगातार बढ़ रही हैं। यहां पर ओंगद गांव में बाइक सवार बदमाशों ने जहां दुकान के बाहर गोलियां चलाई थी। वहीं, अब करनाल के कुटेल गांव के पास हरियाणा पुलिस के एएसआई की हत्या कर दी गई। संजीव कुमार यमुनानगर में स्टेट क्राइम ब्रांच में एएसआई के पद पर तैनात था।
जानकारी के अनुसार, संजीव ने कुछ समय पहले ही अपना ऑपरेशन करवाया था और वे रोजाना ड्यूटी के बाद घर आ जाते थे। मंगलवार देर शाम के समय जब वो अपने घर के बाहर सैर कर रहा था तो दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें दो गोलिया मारी। दो राउंड फायरिंग में एक गोली संजीव माथे और दूसरी कमर पर लगी। बाद में संजीव को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन वहां पर इलाज के दौरान संजीव की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और सीआईए, एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची थी। टीमों ने मौके से गोलियों के खोल भी बरामद किए हैं।
घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले संजीव के भाई और पिता का भी देहांत हो चुका है। घर की सारी जिम्मेदारी संजीव के कंधों पर थी। अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। एएसआई के रिश्तेदार ने बताया कि संजीव का एक बेटा और बेटी है। वह रोजाना घर आते थे। फिलहाल, किसी से कोई रंजिश नहीं थी। डीएसपी घंरौडा ने बताया कि एएसआई संजीव घर के बाहर टहल रहे थे और इस दौरान बाइक सवारों ने गोलियां मारी हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
-

Punjab : Bibi Jagir Kaur को बड़ा झटका, इस मामले में HC ने FIR दर्ज करने के दिए आदेश
चंडीगढ़ः नगर पंचायत बेगोवाल की 172 कनाल 15 मरला भूमि पर अवैध अतिक्रमण के मामले में वरिष्ठ अकाली नेता बीबी जागीर कौर को बड़ा झटका देते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने विजिलेंस ब्यूरो को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही इस मामले में अधिकारियों पर आपराधिक व विभागीय स्तर पर कार्रवाई कर 6 माह में रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। याचिका दाखिल करते हुए जॉर्ज सुभ ने हाईकोर्ट को बताया था कि नगर पंचायत की 172 कनाल 15 मरला भूमि पर स्कूल व कॉलेज बनाकर कब्जा किया गया है। इस मामले में याची ने जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की थी।
हाईकोर्ट ने इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो को प्राथमिक जांच का आदेश दिया था। विजिलेंस ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट में भूमि पर एसपीएस एजुकेशनल सोसायटी का अवैध कब्जा माना था और बताया था कि इससे सरकार को 5.91 करोड़ रुपये की राजस्व का नुकसान हुआ है। इस रिपोर्ट को आधार बनाते हुए अब हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए नगर पंचायत बेगोवाल के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर को आदेश दिया है कि राजस्व नुकसान की वसूली की प्रक्रिया आरंभ की जाए। इसके साथ ही भूमि का कब्जा वापस लेने के लिए भी कानून के अनुरूप कदम उठाए जाएं।
अपने आदेश में हाईकोर्ट ने अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह भूमि अधिसूचित क्षेत्र समिति के आधीन आती है जो 1993 में बनी थी। तब से लेकर अभी तक कब्जा धारकों को केवल एक नोटिस दिया गया है। जिन लोगों को अधिकार नहीं था वो कब्जा करके बैठे थे और अधिकारियों ने आंखें मूंद ली थी। ऐसा प्रतीत होता है कि सोसायटी के प्रबंधन और अधिकारियों का मुनाफे में बटवारा होता था। हाईकोर्ट ने अब विजिलेंस ब्यूरो को इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक व विभागीय कार्रवाई कर 6 माह में रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।
-

आज का राशिफल, 3 जुलाई 2024
मेष राशि: यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। समय अनुकूल है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे।
वृष राशि: परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं।
मिथुन राशि: आय में वृद्धि होगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक चिंता रहेगी। जोखिम न लें।
कर्क राशि: आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। थकान व कमजोरी रहेगी। किसी बड़े काम को करने की तीव्र इच्छा जागृत होगी।
सिंह राशि: नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। दुष्टजनों से सावधान रहें। प्रमाद न करें। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।
कन्या राशि: बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
तुला राशि: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर अधिक व्यय होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। शत्रु पस्त होंगे।
वृश्चिक राशि: स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। जोखिम न उठाएं। प्रसन्नता रहेगी। किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
धनु राशि: रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। रोजगार मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कानूनी अड़चन सामने आएगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी। व्यर्थ दौड़धूप रहेगी।
मकर राशि: मेहनत अधिक होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। कोई बड़ी बाधा उठ खड़ी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, गुम हो सकती है। विवाद के बढ़ावा न दें। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है।
कुंभ राशि: व्यापार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। प्रमाद न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
मीन राशि: उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करेंग। कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी।
-

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस का हुआ हादसा, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो
जम्मू। एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, हुआ ये कि अमरनाथ से पंजाब के होशियारपुर जा रही एक बस का ब्रेक फेल हो गया। जिसके बाद जवानों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर बड़ी सूझबूझ के साथ वाहन को नियंत्रित किया। जिससे ये बड़ा हादसा टल गया। पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं।
वहीं, इस हादसे में कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। जिन्हें नजदीकी सेना शिविर में प्राथमिक उपचार दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और ब्रेक फेल होने के बाद ड्राइवर ने बस को सड़क पर रोक दिया। उन्होंने बताया कि सभी यात्री बाल-बाल बच गए हैं। बस अमरनाथ यात्रा से वापस आ रही थी और होशियारपुर पंजाब जा रही थी।
-

Punjab : बाइक और कार की भिड़ंत, एक की मौत, देखें वीडियो
मोगा। शहर से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई। जहां, बरनाला रोड पर गांव बुट्टर के पास एक कार और बाइक की टक्कर हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जय प्रकाश अपने दफ्तर के काम से अपनी बाइक दुबारा निहाल सिंह वाला से मोगा वापस आ रहे थे। इसी दौरान बुटर के पास एक कार के साथ उनका टक्कर हो गया। जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, जय प्रकाश यूपी के जौनपुर के रहने वाले थे और पिछले कुछ सालों से मोगा के एफसीआई दफ्तर में बतौर एजी की पोस्ट पर तैनात थे। मोगा सरकारी अस्पताल की डाक्टर हरिंदर कौर ने बताया की बाइक और कार की टक्कर होने से घायल हुए जय प्रकाश को लाया गया था पर उनकी तब तक मौत हो चुकी थी। जिनका कल पोस्टमार्टम किया जाएगा।