Blog

  • मारा गया हिजबुल्लाह चीफ Hassan Nasrallah ! Iran में हाई अलर्ट

    मारा गया हिजबुल्लाह चीफ Hassan Nasrallah ! Iran में हाई अलर्ट

    नई दिल्लीः इजराइली हमले में हिजबुल्लाह का चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया है। यह दावा इजराइल डिफेंस फोर्स ने शनिवार को किया है। यरुशलम पोस्ट के मुताबिक, IDF ने 27 सितंबर को लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 80 टन बंकर बस्टर बम से हवाई हमला किया था, तब नसरल्लाह भी यहीं मौजूद था। IDF ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि अब दुनिया को नसरल्लाह से डरने की जरूरत नहीं है। वह आतंक नहीं फैला पाएगा। हालांकि हिजबुल्लाह की तरफ से अब तक नसरल्लाह की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

    वहीं हिजबुल्लाह चीफ की मौत के बाद ईरान में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इजरायली हमले में मारे गए हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद ईरान ने सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को सुरक्षित रखने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। थोड़ी देर में ईरान के सुप्रीम नेता खामनेई नसरल्लाह की मौत पर बयान जारी कर सकते हैं। नसरल्लाह को ईरान का भरोसेमंद माना जाता था।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी विमान को सीरिया और लेबनान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी गई है। दरअसल, आईडीएफ (IDF) यानी कि इजरायल डिफेंस फोर्स ने सीरिया और लेबनान को धमकी दी है। यही कारण है कि वो कोई भी खतरा मोल लेना नहीं चाहते। बता दें कि लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली हमले में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया है।

    लेबनान की राजधानी पर किए गए इजरायली हमलों की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कड़े शब्दों में आलोचना की है। लेबनान की राजधानी के घनी आबादी वाले दक्षिणी शहर पर इजरायली हमले को राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने घोर युद्ध अपराध बताया है। मिली जानकारी के मुताबिक, लेबनान पर अबतक किए गए इजरायली हमलों में करीब 650 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि 2,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

    खबर है कि इजरायल से ईरान हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत का बदला लेने की योजना पर काम कर रहा है। हसन नसरल्लाह की मौत के तुरंत बाद ही ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के घर पर अधिकारियों ने बैठक की जिसमें इजरायल से बदला लेने की योजना बनाई गई। बताया गया कि अली खामेनेई ने सुरक्षा परिषद की बैठक को भी बुलाया। इस संबंध में अली खामेनेई के सुरक्षा सलाहकार का बयान भी सामने आया है जिसमें उसने कहा कि इन हत्याओं से इजरायल की समस्या हल नहीं होगी।

  • BJP के पूर्व MLA और बेटे पर हमलावारों में चलाई गोलियां, पहले मिली थी जान से मारने की धमकी

    BJP के पूर्व MLA और बेटे पर हमलावारों में चलाई गोलियां, पहले मिली थी जान से मारने की धमकी

    (बिहार) बेगूसरायः भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक ललन कुंवर और उनके मुखिया पुत्र अनुराग प्रताप पर कथित शराब माफिया द्वारा जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। यह घटना तेघरा थाना क्षेत्र के पिढ़ौली गांव में हुई है। सूत्रों की मानें तो इस फायरिंग के पीछे हाल ही में जेल से निकला शराब माफिया सौरभ कुमार का हाथ है। उसने पहले पूर्व विधायक के बेटे और मुखिया अनुराग प्रताप को धमकी दी। फिर जब पिता-पुत्र उसके यहां बात करने गए तो जानलेवा हमला कर दिया।

    गनीमत ये रही कि इस घटना में पिता-पुत्र बाल-बाल बच गए। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि सौरभ कुमार शराब मामले में चार दिन पहले ही जेल से बाहर निकला है। शनिवार को सुबह उसने अनुराग प्रताप को फोन किया। उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। फिर कहा कि तुम लोगों ने ही पुलिस से उसकी शराब पकड़वाई है। तुम्हें इसका अंजाम भुगतना होगा।

    इस फोन कॉल के बाद मुखिया अनुराग प्रताप बाइक से सौरभ कुमार के यहां पहुंच गए। अनुराग को यहां सौरभ की मां मिलीं, जिनसे बातचीत करनी शुरू कर दी। तभी अनुराग के पिता पूर्व विधायक ललन कुंवर भी शराब माफिया के घर पहुंच गए। मुखिया का आरोप है कि जब वे सौरभ की मां से बात कर रहे थे, तभी शराब माफिया पहुंचा और हथियार से फायरिंग कर दी। इस दौरान उसके साथ तीन अन्य बदमाश भी थे।

    जानकारी के अनुसार, सभी बदमाशों के पास हथियार थे और उन्होंने टार्गेट करके फायरिंग की। तभी पूर्व विधायक के बॉडीगार्ड ने पिस्तौल तानकर चेतावनी दी, जिसके बाद सभी बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना तेघरा थाना पुलिस और डीएसपी को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल की। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

  • Jalandhar News: Sub Inspector से स्नेचिंग करने के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Sub Inspector से स्नेचिंग करने के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस द्वारा स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के मामले में चलाई गई मुहिम के तहत गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। आईपीएस आदित्य ने बताया आरोपियों के कब्जे से 2 सोने की चेन और बालियां बरामद की है। आरोपियों द्वारा शहर में 2 जगह पर वारदातों को अंजाम दिया गया था।

    जिसमें एक मामला सब इंस्पेक्टर की घर के बाहर से चेन छीनने का था। डीसीपी आदित्य ने बताया कि 26 सितंबर को पंजाब पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर से जालंधर केंट एरिया में पुलिस कर्मी के घर के बाहर से उसकी चैन झपट कर फरार हो गए थे। जिसके बाद इन्ही आरोपियों ने जालंधर बस्तियात क्षेत्र में एक अन्य महिला से भी स्नैचिग की वारदात को अंजाम दिया था।

    आरोपियों की पहचान रोहित और मोहम्मद अफताब निवासी जिला कपूरथला के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। आईपीएस आदित्या ने बताया कि शहर में 24 सिंतबर में हुई दोनों वारदाते ट्रेस हो गई है। उन्होंने कहा कि जांच में पता लगाया जा रहा हैकि आरोपियों के खिलाफ पहले कोई अपराधिक मामले दर्ज तो नहीं है।

    Jalandhar स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 गिरफ्तार, Watch Video

  • Jalandhar News: Kamal Hospital में कार्यरत व्यक्ति की हत्या के मामले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Kamal Hospital में कार्यरत व्यक्ति की हत्या के मामले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते देओल नगर में बीते दिन कमल अस्पताल की मेडिकल शॉप पर कार्यकर्त व्यक्ति के कत्ल होने का मामला सामने आया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए आईपीएस आदित्य ने बताया कि उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए बलविंदर सिंह निवासी बस्ती शेख की हत्या के मामले में भार्गव कैंप के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सूरज और गौरव के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ 92 नंबर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों में से सूरज के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है। आईपीएस आदित्या ने बताया कि 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि इस मामले में अगर कोई अन्य आरोपी भी शामिल है तो उसे गिरफ्तार किया जा सके। बता दें कि बीते दिन मंदिर के पास मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति गिरा पड़ा लोगों ने देखा था। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई थी। वहीं दूसरी तरफ मृतक की बहन गगनदीप कौर ने आरोप लगाए थे कि भाई को मारा गया है और पुलिस भाई मौत नशे के कारण हुई बता रही है। बहन ने बताया कि भाई 2 साल पहले नशा करता था लेकिन उसने दो साल से नशा बंद कर दिया था। वह गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने में आस्था रखता था उसकी हत्या के कारणों का पुलिस को पता करना चाहिए। वहीं इलाके के पूर्व पार्षद मंजीत सिंह टीटू ने बताया था कि देओल नगर में युवक को मार कर फेंक जाने को लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठाए थे। गौर हो कि स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ नौजवान बाइक पर सवार होकर आए युवक शव को फेंक कर चले गए थे। जिसके चलते आज पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    Jalandhar Kamal Hospital में कार्यरत व्यक्ति की हत्या के मामले 2 गिरफ्तार, Watch Video

  • Punjab News: भारी मात्रा में मोबाइल और तेजधार हथियार सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी मात्रा में मोबाइल और तेजधार हथियार सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में लूटपाट और मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वहीं, अमृतसर पुलिस ने लूट की वारदातों को ट्रेस करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फोन और तेजधार हथियार बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी और लॉ एंड ऑर्डर विजय आलम सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले शिरोमणि कमेटी के एक सदस्य सेवादार को भी इन युवकों ने निशाना बनाया था।

    जांच में पता चला है कि आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। विजय आलम ने बताया कि आरोपियों द्वारा कई जगह लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 10 फोन और वारदातों को अंजाम देने वाले तेजधार हथियार बरामद किए है। काबू किए आरोपियों में छोटे बच्चे शामिल है। आरोपियों को अदालत में पेश करके उनका रिमांड हासिल किया जाएंगा ताकि पूछताछ दौरान ओर खुलासे हो सके।

     

  • Punjab News: SGPC ने भारतीय हॉकी टीम के जनमनप्रीत सिंह और हरियाणा के खिलाड़ी को किया सम्मानित, देखें वीडियो

    Punjab News: SGPC ने भारतीय हॉकी टीम के जनमनप्रीत सिंह और हरियाणा के खिलाड़ी को किया सम्मानित, देखें वीडियो

    अमृतसरः भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता और उसके बाद भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई चैम्पियनशिप ट्रॉफी जीती। जिसके बाद हर तरफ भारतीय हॉकी टीम की चर्चा हो रही है। जिसके चलते आज भारतीय हॉकी टीम के नौजवान जनमनप्रीत सिंह को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा तेजा सिंह समुंदरी हॉल में सम्मानित किया गया। इस बीच, एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि जब भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था, तब घोषणा की गई थी कि खिलाड़ी जनमनप्रीत सिंह को 5 लाख रुपये का चेक दिया जाएगा। जिसके चलते आज जनमनप्रीत सिंह को सम्मानित किया गया और उन्हें 5 लाख रुपये का चेक दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दौड़ में मेडल लाने वाले हरियाणा के युवा अमरप्रीत सिंह को भी 1 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया है। वहीं दूसरी ओर, हॉकी खिलाड़ी जनमनप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें एसजीपीसी द्वारा सम्मानित किया है, ऐसे में वह एसजीपीसी के बहुत आभारी हैं। जनमनप्रीत सिंह ने कहा कि पंजाब के बाकी युवाओं से भी वह अपील करते हैं कि वे नशे से दूर रहें और खेलों पर अधिक ध्यान दें।

    SGPC ने भारतीय हॉकी टीम के जनमनप्रीत सिंह और हरियाणा के खिलाड़ी को किया सम्मानित, Watch Video

  • Punjab News: चुनाव से पहले इलेक्शन कमिशन का एक्शन, DC की ट्रांसफर के आदेश जारी

    Punjab News: चुनाव से पहले इलेक्शन कमिशन का एक्शन, DC की ट्रांसफर के आदेश जारी

    3 दिन पहले संभाला था पदभार

    तरनतारनः पंचायती चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। वहीं चुनाव को लेकर स्टेट चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने तरन तारन के डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख का तबादला करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने सरकार को लिखित निर्देश भेजा है। तरनतारन के डीसी के तौर पर गुलप्रीत सिंह औलख ने 3 दिन पहले ही बतौर डिप्टी कमिश्नर पदभार संभाला था। बताया जा रहा है कि आईएएस अधिकारी पर जिले की एक खास पंचायत में आरक्षण में बदलाव को मंजूरी देने का आरोप है। इसी के चलते उनका तबादला किया गया है। औलख ने संदीप कुमार की जगह ली है। बता दें कि गुलप्रीत सिंह औलख 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह कमिश्नर नगर निगम अमृतसर के पद पर कार्यरत थे। राज्य सरकार द्वारा बड़े स्तर पर किए गए फेरबदल के दौरान औलख का तबादला अमृतसर नगर निगम से तरन तारन में किया गया था। बीते दिन जिला प्रशासनिक परिसर तरन तारन पहुंचने पर उन्हें पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था।
  • Punjab News: सेहत विभाग की रेड, 50 किलो Expiry Date का Desi Ghee और Butter बरामद

    Punjab News: सेहत विभाग की रेड, 50 किलो Expiry Date का Desi Ghee और Butter बरामद

    होशियारपुरः त्यौहारी सीजन के नजदीक आते ही सेहत विभाग की टीम द्वारा सख्ती से कार्रवाई शुरू हो गई है। वहीं विभाग की टीम ने आज खानपुरी गेट, गौशाला बाजार और गुड़ मंडी में दुकानों और गोदामों में दबिश दी। इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट का देसी घी और मक्खन बरामद किया है। सेहत विभाग की टीम ने 50 किलो देसी घी और मक्खन को बरामद कर मौके पर नष्ट करा दिया है।

    बताया जा रहा है कि बरामद हुए एक्सपायरी डेट के देसी घी और मक्खन को नष्ट कराने से पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंपल भी भरे हैं। मामले की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जतिंदर कुमार भाटिया के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए शहर के कई इलाकों में देसी घी, मक्खन और वनस्पति घी बनाने वाली फैक्ट्रियों और बेचने वाले दुकानदारों की दुकानों और गोदामों पर छापेमारी की।

    उन्होंने बताया कि खानपुरी गेट, गौशाला बाजार और गुड़ मंडी की 10 किरयाना दुकानों और गोदामों पर चेकिंग के दौरान करीब 50 किलो एक्सपायरी डेट का देसी घी एवं बरामद हुआ। बरामद हुए मक्खन और घी के 7 नमूने लेकर मौके पर ही नष्ट करा दिया गया है। नमूनो को जांच के लिए लेब भेज दिया गया है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए इस तरह की जांच लगातार जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की मिलावट या एक्सपायरी डेट के सामान की बिक्री बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: Auto सवार चोर 2 दुकानों से दूध की 16 क्रेट लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    Punjab News: Auto सवार चोर 2 दुकानों से दूध की 16 क्रेट लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    जीरकपुरः शहर में चोरियों की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। चोरों के होंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब दुकानों के बाहर दूध की ट्रे लेकर फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हुई है जिसमें ऑटो में आए 2 युवक दुकानों के बाहर से दूध के कैरेट चोरी करके ले जाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

    मोहाली करियाना एसोसिएशन के प्रधान गोपाल बंसल ने बताया कि पिछले डेढ़ 2 महीने से उनकी दुकानों के बाहर से दूध के कैरेट चोरी हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि सप्लायर जैसे ही दुकान के बाहर दूध के कैरेट रखकर जाता है। उसके बाद ऑटो में आए कुछ युवक वही कैरेट चोरी करके ले जाते हैं। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो चोर मुंह ढक्कर ऑटो में आए और एक दुकान के आगे से दस और दूसरी दुकान के आगे से 6 डाले चोरी कर फरार हो गए।

    मामले के सबंध में जानकारी देते हुए दुकानदार राजू ने बताया की हर रोज सुबह करीब 6 बजे दूध बेचने वाली कंपनी दूध के डाले उनकी दुकान के सामने उतार कर चले जाते हैं। शुक्रवार को भी कंपनियों द्वारा सीसीटीवी के अनुसार सुबह करीब सवा 6 बजे मेरी दुकान राजू डिपार्टमेंटल स्टोर के सामने दूध के 10 डाले और पड़ोसी दुकान किरपाल डिपार्टमेंटल स्टोर के सामने 6 डाले दूध के उतारे थे। सुबह एक थ्रीविहलर में दो चोर आए जिन्होंने मुंह ढके हुए थे और ऑटो के आगे नंबर प्लेट नही थी। चोरों ने ऑटो का पिछला डाला खुल्ला छोड़ा हुआ था तो पीछे भी नंबर दिखाई नही दे रहा था।

    उन चोरों ने दोनों दुकानों के आगे से कुल 16 डाले दूध के उठाए और वहां से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने से लगातार उनकी दुकानों के बाहर से दूध चोरी हो रहा है। इससे पहले भी वह पुलिस को कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक कर नहीं पकड़े गए। उन्होंने इस संबंधी फेज-1 थाने में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी एसोसिएशन की तरफ से प्रशासन से मांग की गई है कि शहर में पीसीआर पार्टी की गश्त बढ़ाई जाए और इन चोरों को पकड़ा जाए।

    Punjab News: Auto सवार चोर 2 दुकानों से दूध की 16 क्रेट लेकर हुए फरार, देखें CCTV

  • Punjab News: खोखे पर निंहग बाणे में सिंहों ने युवकों से की मारपीट, वीडियो वायरल

    Punjab News: खोखे पर निंहग बाणे में सिंहों ने युवकों से की मारपीट, वीडियो वायरल

    खरड़ः बस स्टैंड के पास बने खोखे पर निंहग बाणे में दो सिंहो द्वारा युवकों से मारपीट की जा रही है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पेट्रौल पंप के साथ बने खोखे पर निहंग बाणे में सिंह 2 व्यक्तियों पर सरेआम लाठियों से हमला कर रहे है। हालांकि घटना के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं है कि निंहण बाणे में सिंहों द्वारा उक्त व्यक्तियों पर किस बात को लेकर हमला किया जा रहा है।

    लेकिन वहां पर मौजूद राहगीर ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि उनके पास अभी ऐसी घटना को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें शिकायत मिलती है तो मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएंगी।