Blog

  • Punjab News: दिनदिहाड़े बीमा एजेंट की एक्टिवा चोरी कर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: दिनदिहाड़े बीमा एजेंट की एक्टिवा चोरी कर चोर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः महानगर के खन्ना रोड के पास एक एक बीमा एजेंट की एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार बीमा एजेंट अपने ग्राहक जगतार सिंह को बीमा की कॉपी देने के लिए खन्ना रोड पर जा रहा था, अचानक बीमा एजेंट उसके सीने में दर्द होने लगा, जिसके कारण उसने तुरंत एक्टिवा खड़ी की और पास वाले दुकानदार की दुकान में घुस गया। वह बाहर दुकान से बाहर निकला तो देखा की उसकी एक्टिवा चोरी हो चुकी थी। एक्टिवा की तलाश के लिए उसने तुरंत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें पता चला कि एक युवक उसकी एक्टिवा चोरी कर समराला के चावा रोड की ओर गया है। इस चोरी की खबर उसने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना स्थल के आपस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। मामले की जांच कर जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस लेकर आसपास के दुकानदारों में काफी विरोध है।

    एक्टिवा चोरी कर चोर फरार, देखें CCTV

  • Punjab News: चुनावों को लेकर पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: चुनावों को लेकर पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंचायती चुनावों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा के बड़े इंतजाम किए हैं और आज से नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जो आरो सेंटर बनाए गए हैं वहां भी पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। इस संबंध में डीएसपी गुरविंदर सिंह अजनाला ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। चुनावों के मद्देनज़र उन्होंने हथियारों के मालिकों को भी अपने हथियारो को जमा करने की अपील की है, अगर कोई हथियार जमा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी शरारती अनसर ने माहौल को खराब करने या किसी तरह की शरारत करने कि कोशिश की तो उन्है बख्शा नहीं जाएगा। ਬਾਈਟ : ਡੀਐਸਪੀ ਅਜਨਾਲਾ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ

    आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

  • Tata Electronics के प्लांट में धमाका होने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Tata Electronics के प्लांट में धमाका होने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    तमिलनाडुः कृष्णागिरी जिले के होसुर के पास टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में धमाका हुआ है। जानकारी के मुताबिक कंपनी के मोबाइल फोन एसेसरीज की पेंटिंग यूनिट में आग लगी और जिसके धुएं का तेज गुबार उठते हुए देखा गया है। मामला शनिवार की सुबह 5.30 बजे का है। कंपनी का प्लांट उद्दनपल्ली में है।

  • भारतीय युवा बल्लेबाज के भाई का हुआ भयानक एक्सीडेंट

    भारतीय युवा बल्लेबाज के भाई का हुआ भयानक एक्सीडेंट

    नई दिल्ली: क्रिकेटर सरफराज खान के भाई मुशीर का कानपुर से लखनऊ जाते समय में कार एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट में उनके गर्दन में फ्रैक्चर आया है। मुशीर के साथ उनके पिता और कोच नौशाद खान भी थे। हालांकि, मुशीर खान का एक्सीडेंट कैसे हुआ इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। इस एक्सीडेंट के बाद से यह माना जा रहा है कि मुशीर लंबे समय तक मैदान पर नहीं लौट पाएंगे।

    मुशीर को पूरी तरह से ठीक होने में 6 सप्ताह से 3 महीने का समय लग सकता है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि मुशीर ईरानी कप में नहीं खेलेंगे। ईरानी कप की शुरुआत अगले महीने 1 अक्टूबर से लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा मुशीर रणजी ट्रॉफी के कुछ शुरुआती मैचों से भी बाहर हो सकते हैं। हालांकि मुंबई क्रिकेट की तरफ से उनके ईरानी कप से बाहर होने पर कोई प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है।

    बता दें कि मुशीर खान पिछले समय से धमाकेदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। खास तौर से रेड बॉल क्रिकेट में तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपने दावे ठोक दिए हैं। हाल ही में समाप्त हुए दलीप ट्रॉफी में मुशीर ने दमदार बैटिंग की थी। मुशीर ने इंडिया ए के लिए इंडिया बी के खिलाफ 181 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। हालांकि, इसके बाद वह अपनी लय से जरूर भटक गए लेकिन 19 साल के मुशीर का इस फॉर्मेट में औसत देखें तो वह 51.14 है और उन्होंने 15 पारियों में तीन शतक और एक अर्धशतक साथ 716 रन बनाए हैं।

  • Punjab News: रोजाना 20 किलोमीटर दौड़ लगाकर श्री दरबार साहिब पहुंचा अंबाला का युवक, देखें वीडियो

    Punjab News: रोजाना 20 किलोमीटर दौड़ लगाकर श्री दरबार साहिब पहुंचा अंबाला का युवक, देखें वीडियो

    9 सितंबर को अंबाला से शुरू की थी दौड़, 18 दिन बाद पहुंचा अमृतसर

    अमृतसरः हर किसी को कोई न कोई शौक जरूर होता है। जिसके लिए वह अपनी जी जान लगा देते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक दौड़ लगाकर अंबाला से श्री दरबार साहिब अमृतसर पहुंचा। जहां सबसे पहले श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुआ। नौजवान अमरप्रीत सिंह ने बताया कि उसके पिता सुखवंत सिंह जो कि हॉकी के हरियाणा स्टेट खिलाड़ी थे। उसे 2015 में दौड़ का शौक पैदा हुआ। पिता की मौत के बाद घर का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया था। जिसके बाद दादा जी की पेंशन से गुजारा चलाया। दादा जी बिजली विभाग में कार्यरत थे। पिता जी के नकशे कदमों पर चलते उन्होंने दौड़ लगाकर अंबाला से अमृतसर पहुंचने का मन बनाया। जिसके बाद वह आज श्री दरबार साहिब अमृतसर पहुंचे है। अमरप्रीत सिंह ने बताया कि 9 सितंबर को अपने गांव से दौड़ को शुरू किया। जिसके बाद रोजाना 20 किलोमीटर दौड़ लगाता था और 27 सितंबर को वह सचखंड श्री दरबार साहिब में पहुंचकर अपनी दौड़ खत्म की। 20 किलोमीटर की दौड़ के लिए उसे डेढ़ से 2 घंटे का समय लगता था। अमरप्रीत ने बताया कि दौड़ का मुख्य लक्ष्य अपने धर्म को पूरी दुनियां में प्रफूलित करना है। एथलैटिक्स में वह 6 मैडल जीत चुके है, लेकिन सरकार की ओर से किसी भी तरह की कोई भी मदद नहीं की गई। इस पूरे सफर में उसका दोस्त भी साथ में था। जो बाइक पर वीडियो बनाता रहा।
  • आतंकी हमले की हो सकती है साजिश, खुफिया इनपुट के बाद हाई अलर्ट पर शहर

    आतंकी हमले की हो सकती है साजिश, खुफिया इनपुट के बाद हाई अलर्ट पर शहर

    रेलवे स्टेशनों, मॉल्स, धार्मिक स्थलों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष चैकिंग जारी

    मुंबई: त्योहारों के मौके पर आतंकी हमले को साजिश को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार खुफिया एजेंसी को कुछ इनपुट मिले है। ऐसे में एजेंसी द्वारा आतंकी हमले की आशंका को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जिसके बाद मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। खुफिया एजेंसियों की आशंका के बाद संभावित खतरे को देखते हुए शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा जांच को बढ़ाने के साथ ही यहां से गुजरने वाले वाहनों और लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल्स, धार्मिक स्थलों सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जहां लोगों की भीड़ रहती है वहां पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा बलों ने ऐसी जगहों की जांच-पड़ताल तेज कर दी है। यही नहीं सुरक्षा सिस्टम को मजबूत और अधिक सक्षम बनाने के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।  
  • Jalandhar News: नौकरी का झांसा देकर ठगे लाखों रुपए

    Jalandhar News: नौकरी का झांसा देकर ठगे लाखों रुपए

    जालंधरः आए दिन ठगों द्वारा भोले-भाले लोगों को निशाना बनाकर उनसे पैसे ठगने का मामला सामने आते रहते हैं। ताज़ा मामला जालंधर के थाना नं. 5 से सामने आया हैं, जहां आईबीपी विभाग में व्यक्ति को कुक, पत्नी को टेलर की नौकरी व बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलवाने का झांसा देकर उनसे सात लाख की ठगी कर ली। पीडित ने इस मामले की शिकायत थाना-5 की पुलिस को की जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान मोहाली निवासी जसप्रीत सिंह, पल्लवी, फगवाड़ा निवासी प्रीती और जालंधर निवासी पूजा शर्मा के रूप में हुई है।

    पीडिय ने बताया था कि ‘उक्त आरोपियों ने उन्हें आईटीबीपी विभाग में कुक की नौकरी ओर उसकी पत्नी को टेलर की नौकरी व बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलवाने का झांसा देकर उनसे सात लाख रुपए की ठगी की है।

  • Punjab Panchayat Election: 24 वर्षीय Law Student सर्वसम्मति से बना सरपंच

    Punjab Panchayat Election: 24 वर्षीय Law Student सर्वसम्मति से बना सरपंच

    मोगाः पंजाब में पंचायत चुनाव का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग के अनुसार 15 अक्तूबर को पंजाब भर में चुनाव होंगे। बीते दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं चुनावों के दौरान सर्वसम्मति से सरपंच बनाने का प्रवाधान भी शामिल है। जिसके चलते कस्बा धर्मकोट के गांव चाक किशना और ग्राम पंचायत रसूलपुर के लोगों ने सर्वसम्मति से 24 वर्षीय युवक परमपाल सिंह बुट्टर को सरपंच बनाया गया।

    ये मोगा जिले का पहला गांव है जिसमें सरपंच चुना गया है। परमपाल सिंह की माता सुखबिंदर कौर पिछले 5 साल सरपंच रह चुकी हैं। उनके कामकाज को देखते हुए गांव के लोगों ने परमपाल सिंह को सरपंच चुना है। परमपाल लॉ के छात्र हैं। उनका कहना है कि लोगों ने जो जिम्मेदारी दी है उसे वह बाखूबी निभाएंगे।

    साथ ही गांव में विकास कार्य को और भी आगे लेकर जाएंगे। नौजवानों के लिए खेल के ग्राउंड और स्टेडियम बनाएंगे और गांव में जो पीने का खराब पानी है, जिससे कैंसर की बीमारी बढ़ रही है, उसके लिए कुछ जयादा बोर करके साफ पानी लोगों तक पहुंचाएंगे और लोगों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे।

  • Jalandhar News: Pistol दिखाकर लूट करने वाला आरोपी काबू, Motorcycle बरामद

    Jalandhar News: Pistol दिखाकर लूट करने वाला आरोपी काबू, Motorcycle बरामद

    जालंधरः थाना लांबड़ा की पुलिस ने गत दिनों खांबड़ा गेट के पास से रिवाल्वर दिखाकर सब्जी बेचने वालों से नकदी लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों में से 1 को चोरी के मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। डीएसपी करतारपुर सुरेंद्रपाल धोगड़ी ने बताया कि गत 18 सितंबर को रमेश गुप्ता हाल निवासी गांव भगवानपुर ने शिकायत दी थी कि वह सब्जी बेचने का काम करता है। सुबह करीब 5 बजे वह संतोष यादव व मनोज कुमार के साथ मकसूदां मंडी में सब्जियां खरीदने जा रहा था। वह जब गांव खांबरा गेट के पास पहुंचे तो 2 मोटरसाइकिल सवारों तथा एक एक्टिवा सवार लुटेरे ने रिवाल्वर और दातर दिखाकर उससे 5500, संतोष यादव से 3500 और मनोज कुमार से 3200 रुपए की नकदी लूट ली थी। मामले की जांच के दौरान एएसआई सुभाष कुमार ने पुलिस पार्टी सहित आरोपी इंद्रजीत सिंह उर्फ बॉबी निवासी लक्खन खुर्द थाना सदर कपूरथला हाल निवासी गांव अवादान थाना लांबड़ा को काबू किया और उससे एक चोरी का मोटरसाइकिल बरामद किया। पुलिस ने जसविंद्र और अजय को इस मामेल में नामजद कर लिया और तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस द्वारा काबू किए आरोपी इंद्रजीत उर्फ बॉबी का पुलिस रिमांड हासिल किया।

  • Jalandhar News: निगम कर्मियों से हुई मारपीट, FIR दर्ज करने की मांग

    Jalandhar News: निगम कर्मियों से हुई मारपीट, FIR दर्ज करने की मांग

    जालंधर: महानगर के संतोखपुरा में अवैध कनैक्शन लेने वाले को निगम अधिकारी द्वारा रोकने पर निगम अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि अगर किसी भी व्यक्ति को पानी सीवर का कनैक्शन इत्यादि लेना हो तो उसे निगम के पास पैसे जमा करवाने पड़ते हैं, जो हजारों रुपए में होते हैं, परंतु शहर में ज्यादातर लोग अवैध रूप से बिना पैसे जमा करवाए कनैक्शन लेने का प्रयास करते रहते हैं।

    ऐसा ही एक मामला गत देर रात संतोखपुरा में सामने आया जहां अवैध कनैक्शन लेने के लिए सड़क को तोड़ दिया गया। जब ऐसा किया जा रहा था तो एक निगम कर्मचारी ने कनैक्शन लेने वालों को रोकने का प्रयास किया परंतु उन्होंने काम जारी रखा जिसके बाद दो निगम कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। इसके बाद भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और निगम कर्मचारियों ने मारपीट का आरोप लगाया। यह मामला कमिश्नर गौतम जैन के ध्यान में लाया गया जिसके बाद निगम प्रशासन ने पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर आरोपियों के खिलाफ एफ. आई. आर. दर्ज करने के लिए कहा है।