Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੂੰ ਲੈਕੇ 2 ਧਿਰਾਂ ‘ਚ ਚੱਲੇ ਇੱਟਾਂ-ਰੋੜੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ :  ਮਾਮਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਥਾਣਾ ਧਾਰੀਵਾਲ ਦੇ ਕਸਬਾ ਧਾਰੀਵਾਲ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਣੇ ਮੁਨੀਸ ਕੁਮਾਰ ਸਾਡੇ ਵਾਸੀ ਰੰਜੀਵ ਕਲੋਨੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾ ਦੇ ਗੁਆਂਢ ਛੰਭੁ ਨਾਮ ਦਾ ਲੜਕਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ। ਕੁਝ ਮਹਿਨੇ ਪਹਿਲਾ ਇਸ ਕੋਲ ਵੈਪਨ ਸੀ। ਜਿਸ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਅਸੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਵੈਪਨ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਇਹਨਾ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਾਮਲਾ ਵੀ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਅਸੀ ਅਪਣਾ ਫਰਜ ਨਿਭਾਇਆ ਸੀ। ਪਰ ਹੁਣ ਇਹ ਜਮਾਨਤੀ ਬਾਹਰ ਆਏ ਹਨ ਅਤੇ ਰੰਜਿਸ਼ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਇਸ ਨੇ ਅਤੇ ਇਸ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਸਾਡੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਰਾਤ ਸਮੇ ਇੱਟਾਂ-ਰੋੜੇ ਮਾਰਨੇ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੇ। ਜਦ ਅਸੀ ਇਹਨਾ ਨੂੰ ਰੋਕਿਆ ਤਾ ਇਸਨੇ ਮੇਰੇ ਭਰਾ ਦੇ ਦਾਤਰ ਮਾਰ ਕਰ ਜਖਮੀ ਕਰ ਦਿਤਾ।

    ਜਿਸ ਦੀ ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਵਿਡੀਉ ਵੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਅਸੀ ਧਾਰੀਵਾਲ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦੇ ਦਿਤੀ ਹੈ। ਜਦ ਦੂਸਰੀ ਧਿਰ ਛੰਬੂ ਦੀ ਭੈਣ ਪਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾ ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਇਹ ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਰੰਜਿਸ਼ ਰੱਖਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਮੈਰੇ ਭਰਾ ਨੂੰ ਨਜਾਇਜ ਵੈਪਨ ਦੇ ਕੇਸ ਵਿਚ ਨਜਾਇਜ ਫਸਾਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਹੁਣ ਫਿਰ ਇਹ ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਝਗੜਾ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਜਦ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਥਾਨਾ ਧਾਰੀਵਾਲ ਐਸਐਚਉ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾ ਆਖਿਆ ਕਿ ਦੋਨਾ ਧਿੜਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸੱਟ ਲੱਗੀ। ਮੈਡੀਕਲ ਰਿਪੋਰਟ ਆਉਣ ਤੇ ਬਣਦੀ ਕਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • हरोली खंड में होगा टीबी बिमारी का सफाया

    बीसीजी टीकाकरण को लेकर तैयारियां शुरू 
    ऊना/ सुशील पंडित : सिविल अस्पताल हरोली में टीबी जैसी बिमारी से निजात पाने के लिय बीसीजी टीकाकरण मुहिम को लेकर आशा वर्कर को ट्रेनिंग दी जा रही है । खंड चिकित्सा अधिकारी  संजय मनकोटिया की अध्यक्षता में  वयस्क बीसीजी टीकाकरण हेतू  सर्वेक्षण की ट्रेनिंग दी जा रही है । जिसमें  टीकाकरण में शामिल किए जाने वयस्कों को चिन्हित करने की प्रक्रिया बताई जा रही है । टीबी जैसी बिमारी को हराने के लिय ब्लॉक हरोली क्षेत्र में टीकाकरण को लेकर तैयारियां की जा रही है । ये टीका व्यस्को को ही लगाया जाएगा । खंड चिकित्सा अधिकारी संजय मनकोटिया ने कहा कि टीकाकरण अभियान में आशा वर्करज सर्वेक्षण में जुटी है । ताकि बीसीजी टीकाकरण मुहिम से हर व्यस्क व्यक्ति लाभ उठा सके। ट्रेनिंग में सुपरवाइजर महेंद्र कुमार, बीपीएल दिनेश कुमार और अमित कुमार के द्वारा हरौली ब्लॉक की समस्त आशाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है और घर घर जाकर बीसीजी टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। और सर्वेक्षण करने की जिम्मेदारी दी गई है। हरोली ब्लॉक के खंड चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन से आशाओं में इस कार्य को करने का उत्साह रहा है। हरोलो ब्लॉक संघ की प्रधान सुनीता देवी ने सभी लोगो से अपील की है कि वे टीकाकरण मुहिम में जुटी आशा वर्करों को  पूर्ण रूप से सहयोग दे । ताकि टीकाकरण को सफल कर टीबी बिमारी से हमेशा के लिय निजात पाई जा सके।
  • पंजाबः काली माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात के आरोपी 3 घंटे में गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    मोगाः काली माता मंदिर में आज सुबह चोरों ने मंदिर के दान पात्रों से चोरी कर ली। जिसे पुलिस ने 3 घंटे में मामले को सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात के दौरान चोर जाते जाते मंदिर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए थे। वही पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए चोरों का सुराग लगाया और तीन चोरों में से दो को चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चोरों से पुलिस ने चोरी की गई राशि में से 5 हजार रुपए की नकदी भी चोरों से बरामद कर ली है। पुलिस ने तीसरे चोर की भी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस पकड़े गए चोरों को अदालत में पेश कर उन्हे रिमांड पर लेगी, ताकि चोरों से बाकी का सामान भी बरामद किया जाए। 

  • भूकंप के 6.3 रही तीव्रता से लगे जोरदार झटके, लोगों में दहशत का माहौल

    भूकंप के 6.3 रही तीव्रता से लगे जोरदार झटके, लोगों में दहशत का माहौल

    टोकयोः जापान में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। करीब 6.3 तीव्रता का भूकंप आया है, जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। भूकंप ने जापान के कुरिल द्वीप को हिट किया है। अचानक धरती हिली और लोगों में भगदड़ मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी इस भूकंप से जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोग दहशत में हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 3 दिन में तीसरी बार आज भूकंप आया है। 26 दिसंबर की दोपहर 12 बजे जापान के इज़ू आइलैंड्स में भूकंप आया था। अगले दिन 27 दिसंबर को जापान के ही होक्काइडो क्षेत्र में भूंकप के झटके लगे थे। आज तीसरे दिन कुरिल द्वीप में भूकंप के झटके लगे हैं।

  • नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में छुट्टियों का हुआ ऐलान

    नोएडा: ठंड और कोहरे को देखते हुए नोएडा में 12वीं तक के स्‍कूल दो दिन की छुट्टियों का ऐलान किया गया है। ऐसे में अब 29 और 30 दिसंबर को स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने ठंड और कोहरे को देखते हुए यह फैसला लिया है। पिछले कई दिनों से जिले में घना कोहरा पड़ रहा है। सुबह सबेरे स्‍कूल जाने वाले बच्‍चों को दिक्‍कत का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन के फैसले से बच्‍चों को दो दिन के लिए आराम मिल जाएगा। इसी तरह हापुड़ में भी कक्षा 12 तक के स्‍कूल 28 और 29 दिसंबर को बंद किए गए हैं। हालांकि स्‍कूल स्‍टाफ को आना पड़ेगा।

    दूसरी ओर, गाजियाबाद में स्‍कूलों का समय बदल दिया गया है। अब यहां कक्षा 1 से आठ तक के स्‍कूल सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेंगे। अलीगढ़ में भी ठंड की वजह से कक्षा 1 से 12 तक सभी स्‍कूल 28 और 29 दिसंबर को बंद रहेंगे। आगरा में शीतलहर के चलते कक्षा 1 से आठ तक के सभी स्‍कूलों में 28 दिसंबर को छुट्टी है।

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने साफ तौर पर निर्देश दिए है कि जिले के सभी स्कूलों में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक घने कोहरे एवं अत्यधिक सर्दी को देखते हुए छुट्ठी कर दी गयी है। ये छुट्ठी 29 और 30 दिसंबर को रहेगी। जिले में संचालित समस्त बोर्ड सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी व अन्य बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालय व परिषदीय विद्यालय, राजकीय विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। आदेश में यह भी डीएम की ओर से निर्देश दिया गया है कि अवकाश के दौरान सभी विद्यालयों के समस्त शिक्षक व कर्मचारी यथावत कार्य करते रहेंगे।

  • जालंधरः ट्रैवल एजेंट से फिरौती मांगने वाले दूसरा आरोपी गिरफ्तार

    2 किलो अफीम तथा 1.60 लाख रूपए की ड्रग मनी सहित एक काबू

    जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ जालंधर की पुलिस टीम ने डेलटा चैंबर में एजैंट इंदरजीत सिंह की गाड़ी पर फायरिंग करने व फिरौती मांगने के मामले में दूसरे दोषी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रोहित उर्फ काकू पुत्र जगन्नाथ चौपड़ा वासी जलाहा बस्ती, बुराड़ी के रूप में हुई है। सीआईए के इंचार्ज इंस्पैक्टर सुरिंदर कुमार व मुख्य थाना अफसर नई बारादरी ने संयुक्त तौर पर कार्रवाई करते हुए इस ऑप्रेशन को पूर किया है।

    बता दें कि ट्रैवल एजेंट इंदरजीत सिंह की शिकायत पर थाना नई बारादरी जालंधर में मुकद्दमा नं. 253 दिनांक 15.12.2023 अ/ध 336, 427, IPC, 25/27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था। इससे पहले  22-12-2023 की शाम को उक्त वारदात को अंजाम देने वाले कौशन चौधरी ग्रुप के एक सदस्य दविंद्रपाल सिंह उर्फ सिंदर पुत्र जगननाथ वासी गांव काहलवा, जालंधर के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ में दविंद्रपाल सिंह को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। 
       
    वहीं दूसरी ओर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर सुरिन्द्र कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे रोड़ से आकाश कुमार वासी बरेली, यूपी. को अरेस्ट किया। आरोपी के पास से पुलिस ने 2 किलो अफीम तथा 1.60 लाख रूपए की ड्रग मनी बरामद की। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ये दूसरे राज्यो से अफीम लाकर यहां बेचता था। आरोपी ट्रेन से जालंधर आता और ड्रग सप्लाई करके चला जाता था।

  • ਪੰਜਾਬ : ਚਾਰ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦੇ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਗੁਜਰ ਕੌਰ ਜੀ ਸਮੇਤ ਸਮੂਹ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੀ ਯਾਦ ‘ਚ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸਮਾਗਮ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ ਚਾਰ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦੇ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਗੁਜਰ ਕੌਰ ਜੀ ਸਮੇਤ ਸਮੂਹ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੀ ਪਵਿੱਤਰ ਯਾਦ ਵਿਚ ਅੱਜ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸਮਾਗਮ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਦੇ ਚੌਥੇ ਤਖਤ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਇਤਿਹਾਸਕ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ 3 ਦਿਨ ਤੋਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਭੋਗ ਪਾਏ ਗਏ। ਹਜ਼ੂਰੀ ਰਾਗੀ ਜਥੇ ਵੱਲੋਂ ਵਿਰਾਗਮਈ ਕੀਰਤਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

    ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮ ਮੌਕੇ ਮੂਲ ਮੰਤਰ ਦਾ ਜਾਪ ਕਰਨ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਸੰਦੇਸ਼ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖ਼ੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਮੂਲ ਮੰਤਰ ਦਾ ਜਾਪ ਅਤੇ ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਦਾ ਸਿਮਰਨ ਕੀਤਾ। ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਹੈੱਡ ਗ੍ਰੰਥੀ ਗਿਆਨੀ ਜਗਤਾਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮਾਂ ਤੇ ਚਾਨਣਾ ਪਾਇਆ। ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦੱਸੇ ਮਾਰਗ ਤੇ ਚੱਲਣ ਦੀ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਦਿੱਤੀ।

  • भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत समेत कई होटल मालिकों के साथ ठगी मारने वाला क्रिकेटर गिरफ्तार

    नई दिल्लीः होटल ताज पैलेस के मालिक से 5.53 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने हरियाणा के क्रिकेटर मृणांक सिंह को गिरफ्तार किया है। मृणांक हरियाणा के लिए अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट खेल चुका है। जुलाई 2022 में आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम का प्रतिनिधित्व करने और कर्नाटक राज्य के वरिष्ठ आइपीएस होने का झांसा देकर वह देश भर में कई होटल मालिकों और यहां तक कि टीम इंडिया के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऋषभ पंत से भी पैसे ऐंठ उन्हें अपना शिकार बना चुका है।एडिशनल डीसीपी नई दिल्ली जिला रविकांत कुमार के मुताबिक 22 अगस्त 2022 को ताज पैलेस होटल के अधिकारी ने चाणक्यपुरी थाने में शिकायत कर कहा था कि मृणांक सिंह नाम का युवक जिसने खुद को क्रिकेटर के रूप में प्रस्तुत किया था।

    होटल ताज पैलेस में 22 जुलाई 2022 से 29 जुलाई 2022 तक रुका था। वह करीब 5.53 लाख रुपये के बिल का भुगतान किए होटल से चला गया। बिल के बारे में पूछने पर उसने एडिडास कंपनी द्वारा भुगतान करने की बात कही थी। भुगतान के लिए मृणांक सिंह और उसके प्रबंधक गगन सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि वह बकाया रकम चुकाने के लिए अपने ड्राइवर को नकदी के साथ भेज रहे हैं, लेकिन कोई भी होटल नहीं पहुंचा। भुगतान के लिए बार-बार संपर्क करने पर उसने झूठे बयान और वादे किए और हमेशा गलत जानकारी दी। जिसके बाद केस दज्र कर लिया गया। पूछताछ के लिए मृणांक को नोटिस भेजने पर वह कभी भी जांच के लिए शामिल नहीं हुआ।

    उसके पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मृणांक को अपनी संपत्तियों से बेदखल कर दिया है। इसके बाद चाणक्यपुरी पुलिस द्वारा मृणांक का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए गए लेकिन बार-बार अपना स्थान बदलने के कारण उसका पता नहीं लग रहा था। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया था। वह अधिकांश संचार इंटरनेट मीडिया पलेटफार्म या इंटरनेट चैटिंग एप्लिकेशन के जरिये करता था। उसके परिचितों को बताया कि वह भारत में नहीं है। अब दुबई में बस गया है। इसके बाद उसके खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट व लुक आउट सर्कुलर जारी कराया गया।

    25 दिसंबर को आइजीआई एयरपोर्ट पर आव्रजन अधिकारियों ने उसे तब हिरासत में ले लिया जब वह हांगकांग के लिए उड़ान भरने की कोशिश कर रहा था। बाद में उसे चाणक्यपुरी पुलिस को सौंप दिया गया। आइजीआइ हवाई अड्डे पर हिरासत के दौरान भी मृणांक ने खुद को आलोक कुमार आइपीएस, एडीजीपी कर्नाटक बताकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को फोन करके आव्रजन अधिकारियों को प्रभावित करने का प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। पूछताछ के दौरान वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा और दावा किया कि उसके पिता अशोक कुमार सिंह भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है। वह 1980 से 90 के दशक तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक आलराउंडर के रूप में खेल चुके हैं।

    वर्तमान में वह एयर इंडिया में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी तैनाती आइजीआई एयरपोर्ट पर ही है। जांच से पता चला कि उसने खुद को एडीजीपी कर्नाटक बताते हुए कई लक्जरी रिसार्ट्स व होटलों को लाखों का चूना लगा चुका है। वह होटल, बार, रेस्तरां, युवा लड़कियां, कैब ड्राइवर, खाने की छोटी दुकानें और अन्य को शिकार बना चुका है। ऋषभ पंत से उसने 2020-2021 में 1.63 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। उसके मोबाइल फोन की जांच से पता चला है कि वह कई युवा महिला माडलों के संपर्क में था। उनकी वीडियो और तस्वीरें मिली हैं।

  • पंजाब : ट्रैफिक पुलिस की ओर से लोगों को किया जा रहा जागरूक, देखें वीडियो

    संगरूर : बढ़ती ठंड और घने कोहरे के कारण जहां हर दिन बड़ी दुर्घटनाएं हो रही है। वहीं ट्रैफिक पुलिस संगरूर लोगों को सचेत कर रही है। जिसके तहत आज जिला ट्रैफिक प्रभारी के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह चौक संगरूर में टैक्सी और टेंपो चालकों से बातचीत की गई। पवन कुमार शर्मा ने उन्हें समझाया और बताया कि घना कोहरा है।

    जिसके कारण 50 मीटर या 100 मीटर से आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। अपनी गाड़ियों की रफ्तार को धीरे रखें अपनी सवारी को पहले ही कह कर रखें कि अगर 4 घंटे का सफर है तो इसमें 5- से 6 घंटे लगेंगे। जिससे सवारी सुरक्षित रहेगी और आप भी सुरक्षित रहेंगे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਬਾਹਰ ਸਿਵਿਲ ਬੋਰਡ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਜਿੱਥੇ ਛੋਟੇ ਸਾਹਿਬਜ਼ਾਦਿਆਂ ਦੀ ਸ਼ਹੀਦੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਛੁੱਟੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਆ ਉੱਥੇ ਹੀ ਕੁਝ ਵਰਗ ਐਸੇ ਨੇ ਜਿਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਗਲਤ ਨੀਤੀਆਂ ਕਰਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨੇ ਪੈ ਰਹੇ ਹਨ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਸਾਹਮਣੇ ਸੀਵਰੇਜ ਬੋਰਡ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਗਲਤ ਨੀਤੀਆਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅਤੇ ਆਪਣੀ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੀਵਰੇਜ ਬੋਰਡ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਐਮਐਲਏ ਡੀਸੀ ਅਤੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ 24 ਘੰਟਿਆਂ ਦਾ ਸਮਾਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ, ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਮੰਗਾਂ ਪ੍ਰਵਾਨ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ। ਲੇਕਿਨ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਮੰਨਣ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦਫਤਰ ਦੇ ਗੇਟ ਮੂਹਰੇ ਅੰਨਮਿਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਪੂਰੀਆਂ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ ਉਦੋਂ ਤੱਕ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਜਾਰੀ ਰਵੇਗਾ। ਜਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਫਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀ ਪੱਕੇ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਅਤੇ ਨਵੀਆਂ ਭਰਤੀਆਂ ਆਦਿ ਜਿਹੜੇ ਮੰਗਾਂ ਨੇ ਉਹ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾਣ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੀ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਵਿਖੇ ਮੇਹਰ ਭਾਵੇਂ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਨੂੰ ਇਹਨਾਂ ਪਾਵਰਾਂ ਦਾ ਅਧਿਕਾਰ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਡੇਲੀ ਵੇਜ ਜਿਹੜੇ 500 ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਐ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ। ਕਿਉਂਕਿ ਇਹ ਅਧਿਕਾਰ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਦੇ ਹੱਥ ਵਿੱਚ ਹੈ। ਜਦ ਤੱਕ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨਹੀਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ, ਤਦ ਤੱਕ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਜਾਰੀ ਰਵੇਗਾ।