Blog

  • फिल्मी अंदाज में युवक का Murder, निर्ममता से 5 बार चाकू मार मौत के घाट उतारा

    फिल्मी अंदाज में युवक का Murder, निर्ममता से 5 बार चाकू मार मौत के घाट उतारा

    बेतियाः 7 युवकों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हरिवाटिका चौक स्थित शिव मंदिर के पास की है। मृतक की पहचान बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिउलिया वार्ड नंबर 8 निवासी विजय कुमार के बेटे सौरभ कुमार राव (19) के रूप में हुई है।

    जानकारी मुताबिक, सौरभ अपने जीजा के भाई अनुज कुमार के साथ मोहर्रम चौक गया था। इसी दौरान अपराधियों ने उनका पीछा किया। तब साथ का युवक बाइक से उतरकर भाग गया, जबकि सौरभ अपनी जान बचाने के लिए हरिवाटिका चौक की ओर भागा और इस दौरान वह बाइक से गिर पड़ा था, जिसके बाद अपराधियों ने उसे शिव मंदिर के पास घेर लिया जिसके बाद सभी ने सौरभ को फिल्मी स्टाइल में पहले चाकू से गोदा, फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि युवक के शरीर पर चाकू के 5 निशान मिले हैं। परिजनों ने बताया कि सौरभ मेघालय मे पोस्ट ऑफिस मे क्लर्क के पद पर था। 1 साल पहले ही उसकी नौकरी लगी थी।

    थानाध्यक्ष अभिराम सिंह ने बताया कि मामले मृतक के परिजनों ने आवेदन दिया है, एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं जीजा के भाई अनुज का अबतक कोई पता नहीं है। वहीं सदर एसडीपीओ वन विवेक दीप ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्ट्म के लिए भेज दिया है।

  • रोजाना 30 से 45 मिनट तक धूप सेकने से हड्डियां होंगी मजबूत

    रोजाना 30 से 45 मिनट तक धूप सेकने से हड्डियां होंगी मजबूत

    हेल्थः चिकित्सकों के अनुसार प्रतिदिन 30 से 45 मिनट धूप में बैठना स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ देता है। सर्दियों में धूप का महत्व और भी बढ़ जाता है। ठंडी हवाओं के बीच धूप की गर्मी न केवल आराम प्रदान करती है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी होती है। धूप में मौजूद प्राकृतिक विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बेहद आवश्यक है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और कैल्शियम के अवशोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन डी की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों की कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सर्दियों में नियमित रूप से धूप लेने से इन समस्याओं को रोका जा सकता है।

    धूप में बैठना फंगल इन्फेक्शन जैसे छोटे-मोटे त्वचा संक्रमणों को ठीक करने में सहायक हो सकता है। सूरज की किरणों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण संक्रमण को खत्म करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, यह प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर सर्दियों में होने वाले सामान्य सर्दी-जुकाम से बचाव करता है। धूप का एक अन्य बड़ा लाभ यह है कि यह मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। धूप में बैठने से शरीर में सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है, जिससे मूड बेहतर होता है और तनाव कम होता है। हालांकि, स्क्रीन एलर्जी से पीड़ित लोगों को धूप में बैठने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी त्वचा पर दाने या जलन हो सकती है। धूप में बैठने से पहले त्वचा पर मॉइस्चराइजर या सनस्क्रीन का हल्का उपयोग किया जा सकता है।

  • Jalandhar News: किसानी आंदोलन और निगम चुनाव को लेकर Pargat Singh का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: किसानी आंदोलन और निगम चुनाव को लेकर Pargat Singh का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनाव में 21 दिसंबर को होने वाले चुनावों को लेकर कांग्रेस विधायक परगट सिंह का बयान सामने आया है। इस मामले में परगट सिंह ने कहा कि इस चुनावों में भाजपा का शहर में आधार है, लेकिन कांग्रेस, भाजपा और आप पार्टी के त्रिकोणी मुकाबले में कांग्रेस को इसका फायदा मिलेगा। वोटर आप पार्टी की कार्रगुजारी के परेशान हो चुके है। पिछले करीब 3 सालों में कोई ऐसा काम नहीं किया जिसका पंजाब को फायदा हुआ है। इसमें चाहे किसानी मुद्दा हो या फिर लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति हो, फाइनेंशियल की बात, माइनिंग की बात हो प्रत्येक कामों में आम जनता इस पार्टी से मुख मोड़ चुके है।

    वहीं पुराने नेताओं के आप पार्टी में शामिल होने के मुद्दे पर कहा कि बदलाव वाली पार्टी के कारण नेता शामिल हुए थे। दरअसल, एक पार्टी से जब नेता को टिकट नहीं मिलती तो वह दूसरी पार्टी में शामिल होने के लिए चला जाता है। वहीं पैराशूट के जरिए शामिल हुए आप पार्टी के नेताओं ने भी उनकी इमेज खराब की है। राजिंदर बेरी पर आप पार्टी के पैसे खाने के आरोपों को लेकर कहा कि कई बार टिकट ना मिलने से नाराज नेता पार्टी के आला अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते ही है, ऐसे में राजिंदर बेरी पर पैसे खाने के मामलों में उन्हें कोई ज्यादा सच्चाई दिखाई नहीं देती है। दूसरी ओर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक होने के बाद आंदोलन को ओर तीखा करने के ऐलान पर परगट सिंह ने कहा कि सभी किसान जत्थेबंदियों और राजनीतिक पार्टियों को इकट्ठे होकर डल्लेवाल के आमरण अनशन को खत्म करवाना चाहिए।

    शहादत देकर मसले का हल नहीं होता। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी किसानों को तहस-नहस करने पर तूली हुई है। उनकी नजर पंजाब के फूड बॉल पर है। दरअसल, पंजाब की मिट्टी ऐसी मिट्टी है, जिसमें प्रत्येक प्रकार की फसल उगाई जा सकती है। भाजपा उसे अंबानी और अंडानी को देकर सबकुछ कंट्रोल में करना चाहती है। वहीं तीन काले कानून रद्द करने का खामियाजा भुगतने के लिए हिंदोस्तान के किसानों के साथ ऐसा किया जा रहा है। वहीं सुखबीर बादल को तनखैय्या घोषित किए जाने की सेवा पूरी करने के मामले में परगट सिंह ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह तनखाह की सजा उन्हें कम लग रही है।

    वहीं सजा पूरी होने के बाद सभी नेताओं को फिर से अकाली दल में इक्टठा होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि पार्टी के नेता दोबारा से इक्टठे होंगे और पार्टी दोबारा जल्दी से उबर पाएगी। वहीं दिलजीत दोसांझ के शो से पहले एडवाजरी जारी होने के मामले में कहा कि यह किसी एक के लिए एडवाइजरी जारी नहीं की गई, यह पंजाब के कल्चर को देखते हुए सभी गायकों के लिए एडवाइजरी जारी होनी चाहिए। दुनियां पर सभी अच्छी और बुरी चीजे चलती रही है। ऐसे में हमारे बच्चों को खुद समझार होकर आगे आना चाहिए।

  • 2 युवकों ने दोस्त को लगाई आग, इलाज दौरान मौत

    2 युवकों ने दोस्त को लगाई आग, इलाज दौरान मौत

    जयपुरः दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान एक युवक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। इलाज के दौरान एडमिट युवक ने मरने से पहले पुलिस को ब्यान दिए जिसमें उसने पेट्रोल डालकर आग लगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।

    जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक राजेश गुर्जर (26) भरतपुर का रहने वाला है। वह अभी बगरू के बेगस में रह रहा था। वीरवार की शाम वह अपने दोस्त हरिमोहन और मनोज के साथ पार्टी करने निकला था। रात करीब 7 बजे बोराज रोड पर रघु बिहार कॉलोनी में बैठे होने के दौरान सर्दी के कारण अलावा जला रखा था।

    अलावा के चपेट में आने के चलते राजेश जल गया। आग की लपटों में झुलसते राजेश को देखकर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ को देखकर दोनों दोस्त वहां से भाग निकले। लोगों ने आग बुझाकर राजेश को एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।

    अस्पताल में इलाज दौरान परिजनों ने उसका वीडियो बनाया। वीडियो में उसने बताया कि वह पार्टी करने अपने दोस्त हरिमोहन और मनोज के साथ गया था। इस दौरान पेट्रोल डालकर उसको आग लगाकर दोनों भाग गए। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपी दोस्तों को रांउडअप कर लिया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

  • Punjab News: सरेआम बस ड्राइवर और कंडक्टर ने Pistol निकाल कर दी धमकियां, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम बस ड्राइवर और कंडक्टर ने Pistol निकाल कर दी धमकियां, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला के बाबा कुली वाले रोड पर मिनी बस चालक और कंडक्टर की सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिली। दरअसल, ई-रिक्शा चालक के सवारियां बिठाने से गुस्से में बस चालक और कंडक्टर ने गुस्से में आकर पिस्तौल और सरिया निकाल लिया। इस दौरान सरेआम ई-रिक्शा चालक की पिटाई की। पिस्तौल के बल पर सरेआम ई-रिक्शा चालक के साथ दोनों ने गुंडागर्दी करते हुए धमकियां दी और गालियां निकाली। वहीं ई-रिक्शा चालक ने मामले को लेकर पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    वहीं पुलिस का कहना हैकि मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा चालक लवप्रीत सिंह सवारियां लेकर जा रहा था। जिससे गुस्साए बस चालक और कंडक्टर भड़क गए और उसके साथ मारपीट करने लगे।इस मामले को लेकर पीड़ित लवप्रीत सिंह के परिवार ने बताया कि जब उन्होंने बस ड्राइवर से पूछना चाहा कि उसने लवप्रीत सिंह को धमकी क्यों दी तो बस ड्राइवर और कंडक्टर ने पिस्तौल और सरिया निकाल कर सरेआम गुंडागर्दी करनी शुरू कर दी। मौके की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें बस चालक और कंडक्टर सरेआम धमकियां दे रहे है।

    दूसरी ओर इस मामले को लेकर ई-रिक्शा चालक लवप्रीत सिंह ने पुलिस से न्याय की मांग की है अगर उसके साथ मारपीट की गई है और धमकी दी गई है तो उसने पुलिस के आला अधिकारियों से मांग की है कि उसे जल्द से जल्द न्याय दिया जाए और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में अजनाला थाने के एसएसओ सतपाल सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जो वीडियो आया है उसकी भी जांच की जा रही है, जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Diljit Dosanjh के कंसर्ट को लेकर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

    Diljit Dosanjh के कंसर्ट को लेकर हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

    चंडीगढ़: मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने DIL-LUMINATI टूर को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट को सशर्त अनुमति दे दी है। हालांकि, इस कंसर्ट में ध्वनि सीमा का पालन और परिवेशी वायु गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिसमें अधिकतम ध्वनि स्तर 75 डेसिबल होना चाहिए। इन आदेशों का उल्लंघन करने पर आयोजकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

    आयोजकों को हाईकोर्ट में कार्यक्रम की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करनी होगी, जिसके लिए 18 दिसम्बर को पुनः सुनवाई होगी। हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थान की सीमा पर शोर के संबंध में ध्वनि मानक को अधिकतम 75 डेसिबल तक बनाए रखा जाए।

  • Jalandhar News: Police चौकी पर हुई हैंड ग्रेनेड हमले की घटना में खालिस्तान फोर्स के 3 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    Jalandhar News: Police चौकी पर हुई हैंड ग्रेनेड हमले की घटना में खालिस्तान फोर्स के 3 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: क्राइम के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं गुप्त सूचना के आधार पर काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एसबीएस नगर पुलिस के साथ एक संयुक्त ऑपरेशन में 3 व्यक्तियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान युगप्रीत सिंह (युवी), जसकरन सिंह, और हरजोत सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने 2 नवंबर को पुलिस चौकी असरोन पर हुई हैंड ग्रेनेड हमले की घटना को सफलतापूर्वक सुलझाया है।

    पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में बताया कि आरोपी जर्मनी, ब्रिटेन और अन्य देशों में स्थित संचालकों द्वारा नियंत्रित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) मॉड्यूल के सदस्य हैं और उन्हें पुलिस प्रतिष्ठानों और अल्पसंख्यक नेताओं को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था। मॉड्यूल को पिछले 6 महीनों में 4.5 लाख रुपए की फंडिंग प्राप्त हुई है।

    प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ग्रेनेड 28 नवंबर को जी.टी. से एक डेड लेटर बॉक्स (डीएलबी) से बरामद किया गया था। 2 नवंबर को जालंधर में सड़क और एसबीएस नगर में पुलिस पोस्ट असरोन पर फेंक दिया गया था। आरोपियों के कब्जे से 1 देशी पिस्तौल, 1 रिवॉल्वर और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

  • Punjab News: 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, ये जिला रहा सबसे ठंडा

    Punjab News: 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, ये जिला रहा सबसे ठंडा

    अमृतसरः मौसम में दिन-ब-दिन बदलाव होता जा रहा है। ठिठुरन भी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने भी पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर और ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बठिंडा में आज सबसे कम 4.1 डिग्री पर तापमान नोट किया गया।

    वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने पंजाब के 7 जिलों होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और मुक्तसर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां शीतलहर के अलावा पाला पड़ने के भी आसार हैं। इसी तरह अमृतसर, पठानकोट, तरनतारन, मोगा, बठिंडा, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब-चंडीगढ़ में तापमान में गिरावट पहाड़ों से आने वाली हवाओं की वजह से है।

    अमृतसर में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। जिले में तापमान 4 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना में आज आसमान साफ रहेगा और तापमान 5 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं जालंधर में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है। मोहाली मेें तापमान 6 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है और पटियाला में तापमान 3 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

  • Punjab News: थाने से कुछ दूरी पर स्थित Mobile Shop में हुई चोरी, नगदी, डॉलर सहित अन्य सामान लेकर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: थाने से कुछ दूरी पर स्थित Mobile Shop में हुई चोरी, नगदी, डॉलर सहित अन्य सामान लेकर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले में चोरी की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। अब बेखौफ चोर थाने के पास बनी दुकानों को निशाना बनाने लगे है। ताजा मामला थाना डिवीजन नंबर 2 के चंद कदमों की दूरी पर स्थित मोबाइल शॉप से चोरी की वारदात का सामने आया है। जहां चोर दुकान की छत्त का दरवाजा तोड़ अंदर दाखिल हुआ। चोर दुकान से नगदी, विदेशी करंसी और 12 मोबाइल चुरा कर ले गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    बदमाश ने चेहरा छिपाया हुआ है। दुकान के बाहर लगे खंभे की मदद से वह छत्त तक पहुंचा। जानकारी देते हुए दुकान का मालिक सतिंदरपाल सिंह उर्फ लवली ने कहा कि कलगीधर चौक पर उनकी लवली गेजट के नाम से दुकान है। वह मोबाइल खरीदने-बेचने और रिपेयर का काम करते है। अज्ञात चोर आधी रात दुकान के बाहर लगे खंभे की मदद से छत्त पर दाखिल हुआ। वहीं से बदमाश दुकान में घुस गया।

    दुकान से उसने करीब 5 हजार की नकदी, 20 हजार डालर और 12 मोबाइल चोरी कर लिए। सुबह जब दुकान पर आए तो गल्ला बिखरा हुआ था। सीसीटीवी चैक किए तो उसमें बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देता दिखा। मौके पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचित किया। लवली ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर 2 से चंद कदमों की दूरी पर ही उनकी दुकान है। बदमाशों के हौंसले इतने अधिक बढ़ गए है कि पुलिस थानों के नजदीक रहते लोग भी सुरक्षित नहीं है। चोर एक आटो में बैठ कर फरार हुआ वीडियो में दिखा है। उधर, पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

  • Jalandhar News: इलाज के दौरान बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाए डाक्टरों पर लापरवाही के आरोप, लगाया धरना

    Jalandhar News: इलाज के दौरान बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाए डाक्टरों पर लापरवाही के आरोप, लगाया धरना

    नकोदरः अस्पतला में बच्चे की मौत पर परिजानों ने डाक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगा अस्तपाल प्रबंधन के खिलाफ धरना दिया। मामला चाइल्ड केयर अस्पताल का है। मामला बढ़ता देख सिटी थाना प्रभारी अमन सैनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर और उसके स्टाफ के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करती तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

    इसके बाद अस्पताल प्रबंधकों ने अस्पताल को ताले लगाकर अंदर से बंद कर दिया। डीएसपी के आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर 174 की कार्रवाई के लिए बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए नकोदर के सिविल अस्पताल में भेज दिया।  बच्चे के पिता सुनील कुमार निवासी गांव संगोवाल ने बताया कि आज सुबह 8.30 पत्नी परमजीत कौर के साथ अपने 9 महीने के बच्चे अरमान को इलाज के लिए नकोदर के विपिन चाइल्ड अस्पताल में लेकर आए। सुबह डॉक्टर ने बच्चे का चैकअप किया और कहा कि इसे इंफैक्शन है।

    उन्होंने पैसे जमा करवाएं और डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। सुई लगाने के बाद बच्चा एकदम नीला होना शुरू हो गया। डॉक्टर ने उसे अपने कमरे में ले जाकर चैक किया और कहा कि इस वेंटीलेटर की जरूरत है और तुरंत सिविल अस्पताल लेकर जाए। वहां पर मौजूद डॉक्टरों ने बच्चों को मृतक करार दिया। इसके बाद बच्चों के परिजन उसे शहर के एक अन्य प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए और जहां भी डाक्टरों ने बच्चे को मृतक करार दे दिया। पिता सुनील कुमार ने आरोप लगाते कहा कि उनका 9 महीने का बेटा डॉक्टर और स्टाफ की गलती के कारण ही मरा है। वहीं डीएसपी सुखपाल सिंह ने कहा कि बच्चे की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अस्पताल पर कानूनी कार्रवाई करेगी।