Blog

  • Punjab News: बेखौफ लुटेरों का आतंक, नाबालिक की तेजधार हथियार से काटी कलाई, देखें वीडियो

    Punjab News: बेखौफ लुटेरों का आतंक, नाबालिक की तेजधार हथियार से काटी कलाई, देखें वीडियो

    बठिंडा। जिले में बेखौफ बदमाशों का आतंक आये दिन बढ़ता जा रहा है। इसी बीच बाइक सवार बदमाशोें ने एक नाबालिक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे नाबालिक की एक हाथ की कलाई कट गई। जिसके बाद आनन-फानन में राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है।


    घटना बारे जानकारी देते संदीप सिंह ने बताया कि घायल युवक लड़ियां लगाने का काम करता है। जो रास्ते गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार आये बदमाशों ने युवक का मोबाइल फोन लूटने लगे। जिसका विरोध करने पर युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर हाथ की कलाई काट दी। इसके बाद मौके से फरार हो गये। घटना बारे पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

  • इन्नर व्हील क्लब सर्वाइकल कैंसर के प्रति जनजागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाएगा

    इन्नर व्हील क्लब सर्वाइकल कैंसर के प्रति जनजागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाएगा

    ऊना/सुशील पंडित: इन्नर व्हील क्लब सर्वाइकल कैंसर के प्रति जनजागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाएगा। इसके साथ ही इस वर्ष इन्नर व्हील जिला 307 में प्रत्येक इन्नर व्हील क्लब कम से कम दो दिव्यांगो को व्हील चेयर की मदद प्रदान कर उन्हें सुविधाजनक जीवन जीने मे सहयोग करेगाा। यह बात शुक्रवार को ऊना मुख्यालय पर माया होटल में आयोजित इन्नर व्हील क्लब ऊना की चेयरमेन विजिट कार्यक्रम के अवसर पर अपने संबोधन में इन्नरव्हील जिला 307 की चेयरमेन मनमोहन सूरी ने कही।

    उन्होंने कहा कि इन दिनो महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के बड़े मामले सामने आ रहे है। इसके प्रति जागरूक होकर हम इसके बढ़ते खतरे को टाल सकते है। हमने इस वर्ष सिग्रेचर प्रोजेक्ट के तहत प्रत्येक क्लब से तीन बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए फ्री वैक्सिग करने काा अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी मिलकर सहयोग करें। इसके लिए व्यापक जनजागरूकता फैलाने की जरूरत है। मनमोहन सूरी ने कहा कि क्लब द्वारा कम से कम कागज के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है,ताकि अधिक से अधिक पेड़ बचाए जा सकें व पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकें। इन्नरव्हील क्लब विश्व स्तर पर पीडि़त मानवता की सेवा में जुटा हुआ महिलाओं का एक सेवा संगठन है। क्लब यहां जरूरतमंद लोगों की सेवा में लीन है,वहीं विभिन्न सामाजिक सरोकारों को लेकर भी जनजागरूकता अभियान चलाए हुए है। मनमोहन सूरी ने इन्नर व्हील क्लब ऊना द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्र्याे की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि क्लब प्रधान रमा कंवर व उनकी समस्त टीम ने इस वर्ष समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्प किए है।

    इससे पहले मनमोहन सूरी ने क्लब की कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक की,जिसमें उन्होंने क्लब की कार्यप्रणाली के बारे में उपयोगी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि इस विजिट का उद्देश्य क्लब सदस्यों के व्यक्तित्व विकास के लिए सहयोग करना होता है,वहीं उन्हें इन्नरव्हील क्लब की कार्यपद्वति के बारे में भी प्रशिक्षित करना होता है। जिससे वह बेहतर ढंग से समाज की सेवा कर सकें। कार्यक्रम में इन्नर व्हील क्लब की प्रधान रमा कंवर ने चेयरमेन मनमोहन सूरी व जिला एडीटर डा.सीमा राजन, इन्नर व्हील गोराय क्लब की वरिष्ठ सदस्य अविनाश व उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने क्लब सदस्यों द्वारा इस वर्ष विभिन्न गतिविधियों में दिए सहयोग के लिए सभी क्लब सदस्यों का धन्यावाद किया।

    क्लब की सचिव शोभा सोनी ने क्लब की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तूत किया। उन्होंने बताया कि क्लब ने इस वर्ष समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्प आयोजित कर जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए है। इस अवसर पर जिला चेयरमेन मनमोहन सूरी,जिला एडीटर डा.सीमा राजन,अविनाश को शाल,टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। किडनी रोगी को दिया वित्तिय सहयोग इन्नर व्हील क्लब ऊना ने कार्यक्रम में आईटीआई के छात्र किडनी रोगी को आर्थिक सहायता प्रदान की। क्लब की जिला चेयरमेन मनमोहन सूरी,जिला एडिटर सीमा राजन,अविनाश,ऊना क्लब प्रधान रमा कंवर व सदस्यों ने किडनी रोगी ऊना के वार्ड नो के निवासी सूजल को 5100 रूपए की राशि प्रदान की। यह रहे उपस्थित इस अवसर पर क्लब प्रधान रमा कंवर,सचिव शोभा सोनी,कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा,आईएसओ सुमन पुरी,उपाध्यक्ष निशा शारदा,पूर्व प्रधान किरण भयाना,क्लब सदस्य मीरा मेहता,रंजना जसवाल,अमरजीत बबली,कमला कंवर,मौनिका कौशल,रंजना बख्शी,सुनीता शर्मा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • Punjab News :  बुड्ढे नाले के प्रदूषण को लेकर प्रदर्शनकारियों ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News : बुड्ढे नाले के प्रदूषण को लेकर प्रदर्शनकारियों ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    लुधियाना : बुड्ढा दरिया प्रदूषित हो चुका है। जिससे बीमारियां भी फैल रही हैं। बुड्ढा नाले के प्रदूषित पानी के कारण सतलुज और पंजाब सहित राजस्थान के लोगों को गंभीर बिमारियां के मुद्दे ऊपर संघर्ष कर रहे है।  काले पानी के मोर्चे ने पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध का बिगुल बजाते हुए जनवरी महीने से इस मुहिम को सुबे के लोगों में लेकर जाने और पंजाब के अंदर अलग- अलग जगह विरोध जताने के ऐलान किया।

    इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए सदस्यों ने कहा कि नगर निगम की सीवर लाइनों में बिना उपचारित गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि रंगाई और डेयरियों का गंदा पानी बुड्ढा दरिया में डाला जा रहा है, जिससे बीमारियां भी फैल रही हैं।

    इस संबंध में 3 दिसंबर को लुधियाना-फिरोजपुर रोड स्थित वेरका मिल्क प्लांट के बाहर रोष प्रदर्शन करने वाले काले पानी मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि 10 दिन पूरे हो गए। उन्होंने आरोप लगाए कि पंजाब सरकार उनके भरोसे पर खरी नही उतरी। उन्होंने कहा कि वह जनवरी से राज्य में बड़े पैमाने पर अभियान शुरू करने के अलावा 13 अप्रैल को बैसाखी के मौके पर श्री आनंदपुर साहिब से राज्य के लोगों के लिए एक बड़ी घोषणा भी करेंगे।

  • नकली सोने को असली बताकर लोन दिलवाने वाला वांटेड इस एयरपोर्ट से गिरफ्तार, देखें वीडियो

    नकली सोने को असली बताकर लोन दिलवाने वाला वांटेड इस एयरपोर्ट से गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला। शहर के बैंक ऑफ इंडिया से 6 किलो सोने के बदले 3 करोड़ लोन दिलवाने के नाम पर वांटेड गोल्ड मैन को पंचकूला के इक्नोमिक्स विंग ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान दीपक भल्ला उत्तर प्रदेश (मेरठ) के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे पंचकूला कोर्ट में पेश करके 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

    इक्नोमिक्स सेल के इंचार्ज कमलजीत और जांच अधिकारी प्रकाश चंद ने बताया कि दीपक भल्ला का वीजा 2024 में एक्सपायर होने वाला है। जिसको रैवेन्यू करवाने भारत आया था। जीरकपुर के धकोली में दीपक भला का परिवार रहता है और अपने परिवार से भी मिलने आया था। लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद जैसे ही पुलिस को दीपक भला के इंडिया आने की जानकारी मिली। तभी पंचकूला पुलिस के इक्नोमिक्स विंग की एक टीम दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई। जैसे ही दीपक एयरपोर्ट से बाहर निकला तभी सादी वर्दी में तैनात इक्नोमिक्स विंग की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    ये थी प्लानिंग

    दीपक भला मेरठ के रहने वाला है और परिवार जीरकपुर के धकोली में रहता है। दीपक भला की प्लनिंग थी कि अपने परिवार को कैनेडा शिफ्ट कर ले। उसके लिए भी दीपक भला इंडिया आया था। 50 से ज्यादा उस पर्चे दर्ज और सेक्टर 14 में 37 और सेक्टर 20 में 8 और बाकी के पर्चों का पुलिस अभी पता करवा रही है। सबसे ज्यादा पर्चे दीपक भला के खिलाफ सेक्टर 14 पुलिस स्टेशन में दर्ज है। सेक्टर 14 के पुलिस स्टेशन में ही 37 पर्चे दर्ज है।

  • ऊना जिले में नियोजित विकास के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर काम करें अधिकारी – उपमुख्यमंत्री

    ऊना जिले में नियोजित विकास के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर काम करें अधिकारी – उपमुख्यमंत्री

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले में नियोजित विकास के लिए अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगला एक वर्ष जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में विकास की प्रतिस्पर्धा का वर्ष होगा। प्रदेश के स्तर पर प्रतिस्पर्धा के साथ साथ हर विधानसभा क्षेत्र को विकास में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए काम करें। जिला प्रशासन इसे लेकर पूरी योजना बनाए, पूरे वर्ष में जिले की हर ग्राम पंचायत में कम से कम एक या दो विकास के इस प्रकार के कार्य करें, जो यादगार बनें और जिन्हें विकास के शानदार उदाहरण की तरह दिखाया जा सके। जिले की सभी 245 पंचायतों में इन कामों से एक साल में जिले की तस्वीर बदल जाएगी। इसमें मनरेगा के साथ अन्य योजनाओं की कन्वर्जेंस करें।

    वे शुक्रवार को जिला परिषद सभागार ऊना में जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम, जिला कल्याण समिति और जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठकों की अध्यक्षता कर रहे थे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन द्वारा चलाई गई मनरेगा योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए परिवर्तनकारी साबित हुई है। अधिकारी जिले में इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान केंद्रित करें। उपायुक्त सभी विकास खंड अधिकारियों और पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर कार्यों की स्पष्ट योजना बनाएं और उसके अनुरूप हर ग्राम पंचायत में टिकाऊ और उदाहरण देने लायक विकास काम कराना सुनिश्चित करें। हर पंचायत का हो अपना लैंड बैंक अग्निहोत्री ने अधिकारियों को जिले की हर ग्राम पंचायत का अपना लैंड बैंक तैयार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह डेटा स्पष्ट हो कि पंचायतों में कितनी सरकारी जमीन उपलब्ध है, ताकि उसके अनुरूप विकास परियोजाएं लाने में आसानी रहे। उन्होंने पंचायतों में सरकारी भूमि पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण करने वालों से कड़ाई से काम करने को कहा। नहीं वसूली जाएगी पानी बिल की पिछली बकाया राशि उपमुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी उपभोक्ता से पानी बिल की पिछली बकाया राशि न वसूलें। अगर गलती से किसी को बकाया राशि से साथ बिल भेजा गया है तो उसे तुरंत वापस लिया जाए। इसमें कोताही पर अधिकारियों को बक्शा नहीं जाएगा। लोगों से महीने का केवल 100 रुपये का बिल ही लिया जाएगा। औद्योगिक इकाइयों में युवाओं के हितों की हो रक्षा उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में काम कर रहे युवाओं के हितों की रक्षा के लिए उपयुक्त कदम उठाने को कहा। उन्होंने श्रम विभाग को यह तय बनाने के निर्देश दिए कि औद्योगिक इकाइयों से युवाओं को मनमाने तरीके से नौकरी से निकालने के औद्योगिक प्रतिष्ठानों के रवैये पर रोक लगे। अवैध खनन, चिट्टा, पीपल-बड़ कटान पर जीरो टॉलरेंस उपमुख्यमंत्री ने जिले में अवैध खनन, चिट्टा व नशा सप्लाई और पीपल-बड़ पेड़ों के कटान पर जीरो टॉलरेंस अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी तरह के दबाव में आए बिना प्रशासन निर्णायक कार्रवाई करे। पुलिस फोर्स इसमें पूरी तत्परता से काम करे। नहीं चलेगा चलताऊ रवैया अग्निहोत्री नेे अधिकारियों को हिदायत दी कि जिले में विकास कार्यों को लेकर चलताऊ रवैया न रखें। नौकरी का समय निकालने की प्रवृति न अपनाएं। हर विभाग इस प्रकार का काम करे जिससे धरातल पर परिवर्तन व प्रगति दिखे। उन्होंने कहा कि अधिकारी नई परियोजनाओं के प्रपोजल बनाने के साथ उनकी स्वीकृति की प्रक्रिया में आने वाले अवरोधों को दूर करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करें। उन्होंने प्रशासन को बैठकों में अनुपस्थित रहे अधिकारियों से गैरहाजरी की जवाबतलबी के निर्देश दिए। जिले में प्राचीन टोबों की होगी गणना, संरक्षण पर बल उपमुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को किसी को भी प्राचीन टोबों-तालाबों को मिट्टी से भरकर समतल करने की अनुमति न देने के सख्त निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि तालाबों में जल भराव क्षेत्र की जलस्तर गिरावट की समस्या से निपटने के लिए अहम है, इसलिए तालाबों का संरक्षण आवश्यक है। जिले में कितने प्राचीन टोबे मौजूद हैं उनकी गणना करने तथा उनका संरक्षण सुनिश्चित बनाने को कहा। आलू उत्पादकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए सशक्त व्यवस्था बनाए प्रशासन उपमुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को ऊना जिले के आलू उत्पादकों के हितों की सुरक्षा और धोखाधड़ी से बचाने के लिए सशक्त व्यवस्था बनाने के निर्देष दिए। इसे लेकर उपायुक्त को सभी हितधारकों के साथ बैठक कर समुचित योजना बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि ऊना के किसान बड़े पैमाने पर आलू की खेती करते हैं और यहां आलू की बंपर पैदावार होती है। प्रषासन मजबूत व्यवस्था बना कर आलू आधारित आर्थिकी तंत्र विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करे। उन्होंने जिले में नव गठित पंचायतों के भवन निर्माण के स्टेटस का ब्योरा मांगा और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों का फील्ड में नियमित दौरे करने और निर्माण कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। इस दौरान समिति के गैर सरकारी सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगें और षिकायतें रखीं। उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को उनके समुचित समाधान के निर्देश दिए। बैठक में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने विकास कार्यों को गति देने को लेकर बहुमूल्य सुझाव दिए। उपायुक्त जतिन लाल ने बैठक में लिए सभी निर्देशों की अक्षरशः अनुपालन तय बनाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कांग्रेस नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, धर्म चंद चौधरी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, समितियों के गैर सरकारी सदस्य, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, सभी एसडीएम, सभी बीडीओ तथा अन्य आला अध्किााी उपस्थित रहे।

  • पंचकुला में पाइथियन खेलों का आगाज, ऊना के 110 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

    पंचकुला में पाइथियन खेलों का आगाज, ऊना के 110 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

    विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए डीसी ऊना जतिन लाल

    ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय सांस्कृतिक पाइथियन गेम्स 2024 का आगाज़ गतदिवस पंचकुला के ताऊ लाल स्टेडियम में हुआ। पाइथियन गेम्स के शुभारंभ अवसर पर हिमाचल प्रदेश पाइथियन काउंसिल के अध्यक्ष और पाइथियन काउंसिल इंडिया के अतिरिक्त महासचिव एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

    उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि पाइथियन खेलें अपनी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए अविश्वसनीय वैश्विक मंच है। यह केवल प्रतिभा का उत्सव नहीं है, बल्कि अधिक समावेशी, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और वैश्विक रूप से जुड़े भारत के निर्माण की दिशा में एक कदम है। उन्होंने बताया कि भारत के अलावा 12 अन्य देशों के प्रतिभागी भी पाइथियन खेलों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पाइथियन गेम्स 2024 में ऊना जिला के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के अनुसार इन खेलों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाइथियन खेले हिमाचल के युवा खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मंच है।

    उपायुक्त ने बताया कि ऊना जिला से कुल 110 प्रतिभागी इन विश्व स्तरीय ऐतिहासिक खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि 15 दिसम्बर तक चलने वाली पायथियन खेलों में संगीत, नृत्य, गायन, कविता, ड्राइंग और पेंटिंग, पारंपरिक खेल म्यूजिकल चेयर, रोलर म्यूजिकल चेयर, बोरी रेस, मल्लखंब, योग, आर्म रेसलिंग, रस्साकशी और टेनिस वॉलीबॉल, मार्शल आर्ट गतका, ताइक्वांडो, कराटे, बागटूर और मयथाई और प्राचीन खेल गदायुद्ध का पुनरुद्धार, ई-स्पोर्ट्स, 50-बॉल क्रिकेट विशेष आकर्षण का केन्द्र होंगे।
  • BPSC अभ्यर्थी को DM ने जड़ा थप्पड़, परीक्षा केंद्र पर मचा जमकर बवाल, देखें वीडियो

    BPSC अभ्यर्थी को DM ने जड़ा थप्पड़, परीक्षा केंद्र पर मचा जमकर बवाल, देखें वीडियो

    पटना। बिहार के राजधानी पटना में शुक्रवार को बीपीएससी (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान जमकर हंगामा हो गया। हंगामे की जानकारी मिलते ही पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह एग्जाम सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने एक अभ्यर्थी को थप्पड़ जड़ दिया। वे वीडियो में गुस्से में नजर आ रहे हैं।

    हंगामा क्यों हुआ?

    बीपीएससी 70वीं परीक्षा कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा परिसर में आयोजित की जा रही थी, जो देश का सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र माना जाता है। परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट (OMR Sheet) देर से मिलने की वजह से कुछ परीक्षार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई।

    परीक्षार्थियों ने किया विरोध

    प्रश्न पत्र मिलने में देरी की वजह से कुछ परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से बाहर निकल आए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान उन्होंने प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट को फाड़ दिया। इसके बाद कुछ समय के लिए केंद्र पर माहौल काफी गरम हो गया और वहां जमकर हंगामा हुआ।

    12,000 परीक्षार्थी थे केंद्र पर

    बीपीएससी परीक्षा के इस केंद्र पर लगभग 12,000 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। परीक्षा शुरू होने के 15-20 मिनट बाद ही हंगामा शुरू हो गया था। केंद्र के बाहर और अंदर अफरा-तफरी का माहौल था, जिससे पुलिस और रैफ के जवानों को मौके पर भेजा गया।

    पुलिस छावनी में बदला परीक्षा केंद्र

    परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। दोपहर 12 बजे परीक्षा शुरू हुई थी, लेकिन दोपहर 2 बजे परीक्षा समाप्त होने से पहले ही दोनों गेट खोल दिए गए और परीक्षार्थियों को बाहर निकाल लिया गया।

    पुलिस और रैफ के जवान ने मोर्चा संभाला

    हंगामा बढ़ने पर पुलिस और रैफ के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुख्य सड़क, कुम्हरार-कंकड़बाग रोड को जाम होने से रोका। इसके अलावा, परीक्षा केंद्र के गेट नंबर 1 और 2 को बंद कर दिया गया, ताकि परीक्षार्थियों को बाहर न आने दिया जाए। साथ ही, कुछ कमरे में परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों को बाहर निकलने से भी रोका गया।  
  • Punjab News: कबड्डी प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ एमिनेंस के छात्रों ने रजत पदक जीता, देखें वीडियो

    Punjab News: कबड्डी प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ एमिनेंस के छात्रों ने रजत पदक जीता, देखें वीडियो

    कीरतपुर साबिह। श्री आनंदपुर साहिब के गांव डाबर की गुरजीत कौर और गांव ब्रूवाल की जसप्रीत कौर ने हाल ही में हरियाणा के भिवानी में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-19 खेल प्रतियोगिता में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत और खेल कौशल से न केवल अपनी स्कूल बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन किया है।

    खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत

    कीरतपुर साहिब लौटने पर इन खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल ऑफ एमिनेंस कीरतपुर साहिब और स्थानीय निवासियों ने उन्हें फूलमालाओं से सम्मानित किया और ढोल-नगाड़ों की धून पर नाचते हुए उनका स्वागत किया। यह अवसर स्कूल और क्षेत्र के लिए गर्व का पल था।

    प्रिंसिपल ने खुशी जाहिर की

    स्कूल ऑफ एमिनेंस कीरतपुर साहिब के प्रिंसिपल शरणजीत सिंह राणा और पीटीआई भूपिंदर सिंह राणा ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “पिछले साल हमारे बच्चों ने कांस्य पदक जीता था और इस बार भी उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से रजत पदक हासिल किया है। यह उनका अच्छा प्रदर्शन है, जो यह साबित करता है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से सफलता मिलती है।”

    खिलाड़ियों ने की कड़ी मेहनत

    गुरजीत कौर और जसप्रीत कौर की सफलता कड़ी मेहनत और खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। इस रजत पदक ने उनके प्रयासों को और भी संजीव किया है, और यह साबित किया है कि अगर इरादा मजबूत हो तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

  • Pushpa 2 के एक्टर Allu Arjun के फैंस के लिए बड़ी खबर, हाईकोर्ट से मिली जमानत

    Pushpa 2 के एक्टर Allu Arjun के फैंस के लिए बड़ी खबर, हाईकोर्ट से मिली जमानत

    हैदराबाद। फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रदर्शन के दौरान महिला की मौत मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। इससे पहले अल्लू अर्जुन को हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। 4 दिसंबर को पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में हैदराबाद पुलिस ने फिल्म ‘पुष्पा 2’ के एक्टर अल्लू अर्जुन को आज दोपहर गिरफ्तार किया था। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि एक बच्चा बेहोश हो गया था।

    वकील ने ये किया दावा

    सुनवाई में अल्लू अर्जुन के वकील ने दावा किया कि एक्टर की गिरफ्तारी सिर्फ सनसनी फैलाने के लिए हुई है। जबकि इसकी जरूरत नहीं थी। सुनवाई में जज ने पूछा कि क्या एक्टर के खिलाफ BNS की धारा 105(B) और 108 के तहत केस दर्ज किया जा सकता है। क्या वह हुई घटना के लिए जिम्मेदार हैं? इसपर सरकारी वकील ने कहा कि अल्लू अर्जुन एक्टर जरूर हैं, लेकिन अब वह आरोपी हैं। सिर्फ उनकी मौजूदगी के कारण ही थियेटर में भारी भीड़ थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ।

    पुलिस को सूचना देकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी

    हैदराबाद के संध्या थिएटर और पुलिस प्रशासन के बीच अभिनेता अल्लू अर्जुन के आने को लेकर थिएटर प्रबंधन ने दावा किया है कि उन्होंने अभिनेता के आगमन से दो दिन पहले ही पुलिस को सूचना देकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। थिएटर प्रबंधन का कहना है कि पुष्पा 2 के प्रचार के दौरान अल्लू अर्जुन के आने की जानकारी उन्होंने लिखित रूप में पुलिस को दी थी। इसके बावजूद, पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
  • आपदा प्रबंधन पर स्कूल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    आपदा प्रबंधन पर स्कूल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    जखेडा स्कूल के बच्चों ने आपदा परिस्थितियों से निपटने के सीखे गुरू

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखेडा में शुक्रवार को 14वीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल टीम, नूरपुर जिला कांगड़ा की ओर से आपदा प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय स्कूल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 256 छात्र-छात्राएं, शैक्षिक व गैर शैक्षिक स्टाफ ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने सी.पी.आर., आग लगने के समय व बाढ़ आने के समय किए जाने वाले आपातकालीन उपायों व प्राथमिक चिकित्सा उपचार आदि को देखा, सुना व उसका अभ्यास किया।

    कार्यक्रम में एनडीआरएफ की ओर से निरीक्षक आदेश कुमार व उप निरीक्षक अवतार सिंह ने अपनी समस्त टीम सहित बच्चों को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक व मानव जनित आपदाओं के दौरान स्वयं एवं अन्य व्यक्तियों की जान को जोखिम से बाहर निकालने के लिए विभिन्न राहत एवं बचाव उपायों की मॉकड्रिल बारे जानकारी दी।

    ऊना के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ से जिला प्रशिक्षण प्रभारी, राजन कुमार शर्मा ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने स्कूल के आपदा प्रबंधन प्रभारी व आपदा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों को एक चिकित्सा उपचार किट भेंट की ताकि किसी भी प्रकार की स्कूल संबंधी आपदाओं के दौरान इसका त्वरित उपयोग किया जा सके। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुलिंदर नाथ धीमान ने एन.डी.आर.एफ. टीम व जिला प्रशासन टीम का धन्यवाद किया तथा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को बच्चों के लिए अति महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे बच्चे भविष्य में किसी भी आपदा के समय अपनी एवं अन्य लोगों की जान को बचाने में सक्षम होंगे। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन से राजस्व कानूनगो, आपदा मित्र चेतन कुमार, स्कूल आपदा प्रबंधन प्रभारी व समस्त स्कूल अध्यापक वर्ग, गैर-अध्यापक वर्ग एवं विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति के संपूर्ण सदस्य भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।