Blog

  • उप मुख्यमंत्री ने ऊना में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय का किया उद्घाटन

    उप मुख्यमंत्री ने ऊना में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय का किया उद्घाटन

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (शुक्रवार) ऊना जिले के रामपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नवस्थापित कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा तथा दिग्विजय मल्होत्रा भी उनके साथ रहे।

    उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऊना जिले में राज्य स्तर का यह कार्यालय खुलना एक ऐतिहासिक कदम है। अब इस आयोग का संचालन यहीं से किया जाएगा, जिससे दलित समाज, वंचितों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा। इसके दूरगामी और सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में जिले में और भी राज्य स्तरीय कार्यालय लाए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि ऊना जिला विकास की गति में प्रदेश का अग्रणी जिला बन चुका है। हम दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जिले में विकास के नए आयाम सुनिष्चित बनाने को कृतसंकल्पित हैं।

    अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेष में नियोजित विकास पर बल देते हुए ऊना, हमीरपुर और बद्दी को नगर निगम बनाया जा रहा है, जिससे इन क्षेत्रों में विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार कुटलेहड़ में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित कर रही है। इससे क्षेत्र में पर्यटन को नए आयाम मिलेंगे।

    उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेष सरकार 300 करोड़ रुपये की लागत से माता चिंतपूर्णी मंदिर का भव्य भवन बनाने जा रही है। इसके अलावा वहां रोपवे परियोजना के साथ विकास को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने चिंतपूर्णी मंदिर के लिए प्रस्तावित रोपवे का विरोध कर रहे लोगों को विकास में रोड़ा ना बनने की नसीहत दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रोपवे बनने से मंदिर क्षेत्र में कारोबार में वृद्धि होगी और यहां के व्यापारियों को लाभ होगा।

    अवैध खनन, चिट्टा और पेड़ कटान पर सख्त हिदायत

    उपमुख्यमंत्री ने प्रषासन को जिले को 3 प्रमुख समस्याओं से पूरी तरह मुक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करने की हिदायत देते हुए अवैध खनन गतिविधियों पर नकेल कसने, चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीपल तथा बड़ जैसे बड़े पेड़ों की कटाई और तस्करी पर पूरी लगाम लगाने का काम करने को कहा। उन्होंने चेताया कि इसमें ढिलाई बर्दाष्त नहीं की जाएगी। प्रशासन फील्ड में सक्रिय दिखना चाहिए।

    टिप्परों के अनियंत्रित आवागमन पर लगे ब्रेक

    उपमुख्यमंत्री ने जिले में टिप्परों के समय-असमय अनियंत्रित आवागमन पर गंभीरता दिखाते हुए इसे नियंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन से कहा कि टिप्परों की आवाजाही के लिए समय सीमा निर्धारित की जाए। सुबह 6 से 9 बजे और शाम 7 से 10 बजे के बीच टिप्परों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए, ताकि स्कूली बच्चों और सैर के लिए निकले लोगों को असुविधा न हो।

    1 महीने में आ जाएंगे लंबित परीक्षा परिणाम

    अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार युवा हितैषी सरकार है। पूर्व के स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड के विभिन्न पदों के लंबित परीक्षा परिणाम एक महीने के भीतर घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के शासनकाल में प्रदेश में पेपर बिकते थे। हमारी सरकार युवा हितैषी है। पूरी पारदर्शिता से युवाओं के हितों के लिए काम किया जा रहा है।

    ओपीएस पर बीजेपी का रुख स्पष्ट करें जयराम

    उपमुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को ओपीएस पर बीजेपी का रुख स्पष्ट करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर इसपर बोलें कि यदि कभी भूले से बीजेपी प्रदेश में सत्ता में आई तो वे ओपीएस का क्या करेंगे। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि बीजेपी हमेशा कर्मचारियों की पेंशन की विरोधी रही है। साल 2003 में केंद्र में बीजेपी की सरकार के समय ही पुरानी पेंशन योजना बंद की गई थी। हमने इसे फिर से चालू करने का वायदा किया था और उसे डंके की चोट पर पूरा किया है। केंद्र की बीजेपी सरकार प्रदेष की कर्ज सीमा में कटौती करके तथा फॉरेन फंड परियोजनाओं की कैपिंग करके हिमाचल के हितों को नुकसान पहुंचाने में लगी है। प्रदेष के 9 हजार करोड़ से अधिक एनपीएस फंड को लौटाने में आनाकानी की जा रही है। लेकिन प्रदेष की कांग्रेस सरकार हर चुनौती से पार पाकर प्रदेष के विकास को आगे बढ़ाने में लगी है।

    एचआरटीसी को बदनाम करने की ओछी राजनीति ना करे बीजेपी
    पेंशन अदायगी को दिए 67.50 करोड़, जल्द खरीदेंगे 1 हजार बसें

    अग्निहोत्री ने प्रदेश के बीजेपी नेताओं को एचआरटीसी को बदनाम करने की ओछी राजनीति ना करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि झूठ के पांव नहीं होते। बीजेपी नेता अनर्गल आरोप लगाकर एचआरटीसी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि एचआरटीसी 50 सालों से प्रदेशवासियों की सेवा में लगी है। हर दिन 5 लाख से अधिक लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती है। वे एचआरटीसी बस में कूकर और हीटर का टिकट काटने और एचआरटीसी कर्मियों को पेंशन न मिलने के आरोपों के संदर्भ में बोल रहे थे।

    उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी को पेंशन की अदायगी को 67.50 करोड़ रुपये जारी किए हैं। एचआरटीसी की मजबूती के लिए जल्द1000 नई बसों की खरीदी जाएंगी। करीब 350 इलेक्ट्रिक बसें ली जाएंगी। इसके अलावा टैम्पो ट्रैवेलर की भी खरीद की जाएगी।

    आयोग कार्यालय से गरीब और पिछड़े वर्गों को विशेष लाभ – कुलदीप धीमान

    इस अवसर पर, हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने हिमाचल प्रदेश सरकार के इस महत्वपूर्ण कदम के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऊना में कार्यालय स्थापित करने के फैसले से गरीब और पिछड़े वर्गों को विशेष लाभ होगा। उन्हें न्याय के लिए शिमला का रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अपने घरद्वार के पास ही सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय न केवल आयोग की कार्यक्षमता को बढ़ाएगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर न्याय और सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। हिमाचल प्रदेश सरकार का यह कदम अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

    उन्होंने यह भी कहा कि आयोग अनुसूचित जाति वर्ग के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। आयोग का प्राथमिक उद्देश्य दलित और पिछड़े वर्गों को न्याय और सहूलियत प्रदान करना है।

    पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने ऊना में आयोग के कार्यालय शुभारंभ के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया।
    कार्यक्रम में आयोग के सदस्य सचिव सहायक आयुक्त वरिंद्र षर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए आयोग की कार्यप्रणाली पर प्रकाष डाला।

    इस अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, पूर्व विधायक गणेश बरवाल, जिला उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, कांग्रेस नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • Punjab News : अलग-अलग मामलों में वाहन व मोबाइल सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : अलग-अलग मामलों में वाहन व मोबाइल सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देश में लुटेरों के खिलाफ चलाए गये अभियान के तहत थाना सिविल लाइन की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में करीब छह लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने से दो मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा और 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

    मामले संबंधी मीडिया को जानकारी देते डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी हरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद बॉबी को सरूप रानी कॉलेज अमृतसर के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ ​​बॉबी ने बताया कि उसने अपने साथी राकेश कुमार उर्फ ​​बाबू के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था और वह इस समय सेंट्रल जेल अमृतसर में बंद है। मामले में आरोपी राकेश कुमार उर्फ ​​बाबू उर्फ ​​बॉबी को नामजद किया गया था। आरोपी राकेश कुमार उर्फ ​​बाबू वर्तमान में केस नंबर 193/2024 अपराध 303(2), 317(2) बीएनएस, पुलिस स्टेशन कैंटोनमेंट अमृतसर में सेंट्रल जेल अमृतसर में बंद है।

    दिनांक 12-12-2024 के प्रकरण में अभियुक्त राकेश कुमार उर्फ ​​बाबू को गिरफ्तार किया गया पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा घटना के दौरान प्रयुक्त मोटरसाइकिल पल्सर बरामद किया गया। मामलों की जांच जारी है। वहीं, एक अन्य मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से अलग-अलग ब्रांड के 05 मोबाइल फोन और 01 एक्टिवा बरामद की गई, जो लूट और चोरी करने वाले दो युवकों हरजीत सिंह उर्फ ​​जीता को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

    12-12-2024 को लम्सम क्लब, कंपनी बाग, नितिन के सामने, विभिन्न ब्रांड के 02 मोबाइल फोन। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी की एक्टिवा कंपनी बाग अमृतसर इलाके में छिपा रखी है. इस चोरी हुई एक्टिवा में से अलग-अलग ब्रांड के 03 चोरी के मोबाइल फोन, कुल 05 मोबाइल फोन बरामद हुए। जांच जारी है. डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर विजय आलम सिंह ने बताया कि इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अन्य मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसमें फास्टवे पार्क के बाहर से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को 12-12-2024 को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में कहा गया कि 28.11.2024 को हमने शास्त्री मार्केट से एक व्यक्ति के पास से I-Phone-11 जब्त किया। इनसे चोरों के सक्रिय स्कूटर निकलने की उम्मीद है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।

  • रेंजर छात्राओं का आत्मरक्षा शिविर में भाग लेने पर महाविद्यालय प्रशासन ने किया जोरदार स्वागत

    रेंजर छात्राओं का आत्मरक्षा शिविर में भाग लेने पर महाविद्यालय प्रशासन ने किया जोरदार स्वागत

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंगाणा में महाविद्यालय प्रशासन ने आज मंडी जिले के रिवॉल्सर स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय आत्मरक्षा शिविर में भाग लेने वाले रेंजर छात्राओं का स्वागत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने छात्रों को सम्मानित किया और उन्हें उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस अवसर पर रोवर प्रमुख प्रोफेसर कमलेश और रेंजर प्रमुख प्रोफेसर निकिता गुप्ता ने बताया कि यह आत्मरक्षा शिविर 3 दिसम्बर से 8 दिसम्बर 2024 तक भारत स्काउट्स और गाइड्स, हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें महाविद्यालय बंगाणा के चार रेंजर छात्राओं , पमिता देवी , मुस्कान, साक्षी और कोमल ने भाग लिया। इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न सैद्धांतिक और व्यावहारिक तकनीकों से प्रशिक्षित करना था। इसके अतिरिक्त, समाज में एक जिम्मेदार नागरिक बनने के तरीकों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया, जो उनके समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने छात्रों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी और भविष्य में इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर न केवल आत्मरक्षा के कौशल को बढ़ाते हैं, बल्कि यह युवाओं को समाज में जिम्मेदारी निभाने की भावना भी सिखाते हैं।इस अवसर पर महाविद्यालय की उपप्राचार्य रेखा शर्मा, रोवर प्रमुख प्रोफेसर कमलेश्वर, रेंजर प्रमुख प्रोफेसर निकिता गुप्ता, टीम इंचार्ज प्रो. रंजना, एन एस एस प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. सिकंदर नेगी और प्रोफेसर मुकेश भी उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेकर न केवल अपने आत्मविश्वास में वृद्धि करेंगी, बल्कि समाज में एक सकारात्मक योगदान भी देंगी।

  • Punjab News: DAV College के बाहर पेपर देने गए स्टूडेंट पर हुआ हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: DAV College के बाहर पेपर देने गए स्टूडेंट पर हुआ हमला, देखें वीडियो

    बठिंडाः DAV College के बाहर स्टूडेंट पर तेजधार हथियार से बदमाशों द्वारा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बीए का स्टूडेंट कॉलेज में पेपर देने के लिए गया था, लेकिन गेट के बाहर ही तेजधार हथियारों से लैस बदमाशों ने स्टूडेंट पर हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने स्टूडेंट की टांग पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सहारा एनजीओं की मदद से पीड़ित को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल युवक की पहचान 21 वर्षीय मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

    वहीं मनप्रीत के पिता ने बताया कि उनका बेटा डीएवी कॉलेज में बीए का छात्र है और आज वह पेपर देने के लिए कॉलेज आया था। जहां बेटे को कॉलेज के बाद आरोपियों ने हमला कर दिया और उसे अगवा करके 400 किले में ले गए जहां उस पर तेजधार हथियारों से फिर हमला किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को गिरफ्तार करके सख्त सजा देने की गुहार लगाई है।

    दूसरी ओर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर हर्ष गोयल ने बताया कि एक युवा छात्र को घायल अवस्था में एक एनजीओ कार्यकर्ता हमारे पास लेकर आए थे, जिसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया घायल युवक की टांग में काफी गंभीर चोटें आई हैं। उस पर किसी तेजधार हथियार से हमला किया गया है। युवक की टांगों पर जगह जगह गहरे घाव है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित युवक के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: किसान आंदोलन को लेकर गरमाया मामला, BJP नेता का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: किसान आंदोलन को लेकर गरमाया मामला, BJP नेता का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर खनौरी और शंभू बॉर्डर पर धरना लगाया हुआ है। वहीं खनौरी बॉर्डर पर पिछले 17 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि डॉक्टरों ने उनकी सेहत पर नजर बनाई हुई है। डल्लेवाल की हालत नाजुक के बाद एक बार फिर से किसान आंदोलन को लेकर मामला गरमा गया है। राकेश टिकैत भी आज डल्लेवाल से मुलाकात करने पहुंचे, जहां उन्होंने अन्य किसान जत्थेबंदियों से भी बॉर्डर पर पहुंचने की अपील की है।


    दूसरी भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल का भी किसान आंनदोलन को लेकर बयान सामने आया है। इस दौरान ग्रेवाल ने भाजपा नेताओं को किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान ना देने की अपील की है। ग्रेवाल ने कहाकि आज मीडिया पर किसानों को लेकर रामचंद्र झांगड़ा का विवादित बयान चल रहा है, लेकिन ऐेसे समय पर किसी को भी कड़वाहट बढ़ाने वाला बयान नहीं देना चाहिए।

    जो खालसा है वह महिलाओं और अन्य लोगों की सुरक्षा करने के लिए है ना कि गुनाह करने के लिए है, वह गुनाह को रोकते है और इस दौरान वह अपनी जान भी दे देते है। किसान आंदोलन में उन लोगों ने काफी संघर्ष किया है हो सकता हैकि कोई शरारती अनंसर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है, लेकिन आंनदोलन शुद्ध किसान आंदोलन था। उन्होंने कहा कि अगर इस घटना को लेकर हो सकता है किसी का मन दुखा है लेकिन भाजपा ऐसे कामों में नहीं आती। वहीं सभी को नसीहत दी है कोई भी कड़वाहट भरा बयान ना दें।

    उन्होंने कहा कि इस समय डल्लेवाल की जान बचाने की जरूरत है और पंजाब सरकार जल्द से जल्द बीच बचाव करके मांगों को पूरी करवाए और मसले को खत्म किया जाए। पंजाब के लिए यह चिंता का विषय है पहले की पंजाब का काफी नुकसान हो चुका है। वहीं पंजाब पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप पार्टी को कोई चिंता नहीं और वह इस बात की सुपारी देते है कि प्रधान मंत्री का चेहरा खराब किया जाए।

  • Film Pushpa 2 के फैंस को लगा बड़ा झटका, Allu Arjun को इतने दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    Film Pushpa 2 के फैंस को लगा बड़ा झटका, Allu Arjun को इतने दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    मुंबई। पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान महिला की मौत के मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद की कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक्टर को शुक्रवार सुबह उनके घर से दोपहर 12 बजे गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 4 बजे उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
    फिल्म ‘पुष्पा 2’ के एक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने 4 दिसंबर को पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि एक बच्चा बेहोश हो गया था।

    अल्लू अर्जुन ने अपने खिलाफ दर्ज केस को निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था कि थियेटर में भगदड़ के लिए अल्लू अर्जुन किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं हैं।

    महिला की मौत पर अल्लू अर्जुन और उनकी टीम ने शोक जताया था। साथ ही एक्टर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात भी की और 25 लाख रुपए की मदद करने का वादा भी किया था। उधर, महिला के पति ने केस वापस लेने की इच्छा जताई है।

    थिएटर प्रबंधन ने किया ये दावा
    हैदराबाद के संध्या थिएटर और पुलिस प्रशासन के बीच अभिनेता अल्लू अर्जुन के आने को लेकर थिएटर प्रबंधन ने दावा किया है कि उन्होंने अभिनेता के आगमन से दो दिन पहले ही पुलिस को सूचना देकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। थिएटर प्रबंधन का कहना है कि पुष्पा 2 के प्रचार के दौरान अल्लू अर्जुन के आने की जानकारी उन्होंने लिखित रूप में पुलिस को दी थी। इसके बावजूद, पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

  • Punjab News: भाइयों में चले तेजधार हथियार और गोलियां, 5 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: भाइयों में चले तेजधार हथियार और गोलियां, 5 घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के गांव जीवनलाल में भाईयों में विवाद होने की घटना सामने आई है। जहां 5 मरले के प्लाट को लेकर चेचेरे भाईयों में खूनी झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि इस घटना में तेजधार हथियार और गोलियां चलाई गई। घटना में 3 महिलाओं सहित 5 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना में एक पक्ष द्वारा तेजधार हथियार से हमला किया गया वहीं दूसरे गुट की ओर से फायरिंग की गई।

    गोली लगने से मनदीप सिंह घायल हो गया और तीन महिलाएं भी तेजधार हथियारों के हमले से घायल हो गईं, जबकि दूसरे पक्ष में पंचायत मैंबर सुरजीत सिंह भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। झगड़े का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पंचायत सदस्य सुरजीत सिंह एक महिला को तेजधार हथियारों से पीटते नजर आ रहे हैं।

    मामले की जानकारी देते हुए घायल हुए एक गुट की महिला संदीप कौर व दलजीत कौर ने बताया कि उनके पति का उनके चाचा के लड़के के साथ 5 मरले प्लाट को लेकर झगड़ा चल रहा है। जब वह और उसका पति मनदीप सिंह उन्हें रोकने गए तो सामने से किसी ने गोली चलाकर उसके पति को घायल कर दिया और उन पर तेजधार हथियारों से भी हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्लाट उनका है, लेकिन पंचायत सदस्य सुरजीत सिंह बाहर से लोगों को बुलाकर उनके प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है।

    वहीं दूसरी ओर घायल हुए पंचायत सदस्य सुरजीत सिंह की पत्नी संदीप कौर ने बताया कि उनके पति का अपने भाइयों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बीच आज जब वह जमीन पर कुछ काम कर रहे थे तो उनका अपने रिश्तेदार के साथ झगड़ा हो गया। इस झगड़े में दूसरे पर ने उनके पति पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

    वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी मोहन सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जीवनवाल गांव में चचेरे भाइयों के बीच झगड़ा हो गया है, जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया था, जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News : गुलाबी सुंडी ने गेहूं की फसल की बर्बाद, देखें वीडियो

    Punjab News : गुलाबी सुंडी ने गेहूं की फसल की बर्बाद, देखें वीडियो

    बठिंडा : पंजाब के कई जिलों में गेहूं की फसलों पर इन दिनों गुलाबी सुंडी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इस प्रकार की घटना बठिंडा में देखने को मिल रही है। सुंडी धान फसल पर हमला करने वाला कीट है। लेकिन, अब ये गेहूं फसल पर भी कहर बरपा रहा है। किसानों ने कहा कि उन्‍होंने प्रशासन और कृषि विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए पराली जलाए बिना गेहूं की सीधी बुआई की थी।

    पराली को उन्होंने गट्ठों के रूप में इकट्ठा भी करवाया था, लेकिन पराली में पलने वाले सुंडी के अंडे खेत में ही रह गए। इस वजह से अब सुंडी ने गेहूं पर हमला कर दिया है। जिससे उनकी पूरी फसल बरबाद हो गई और लाखों का नुकसान हो गया है।

    किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता गांवों के नेता और किसान ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार हमने अपने खेतों में पराली को नष्ट कर दिया और उसके बाद किसानों द्वारा बीजी गई गेहूं की फसल पर गुलाबी सुंडी ने हमला कर दिया। किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने ट्रैक्टर से गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया और पंजाब सरकार से मुआवजे की मांग की है।

  • Punjab News: Mobile Cover के बहाने दुकानदार से 2.60 लाख की नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो 

    Punjab News: Mobile Cover के बहाने दुकानदार से 2.60 लाख की नगदी छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो 

    लुधियानाः फिरोजपुर रोड किंग ऐनक्लेव में एक मोबाइल की दुकान में घुस कर बाइक सवार बदमाशों ने दात के बल पर 2.60 लाख रुपए की नगदी छीन ली। इस घटना के दौरान एक बदमाश बाइक पर सवार होकर दुकान के बाहर खड़ा रहा जबकि दो युवक दुकान के अंदर मोबाइल का कवर लेने के बहाने दाखिल हो गए। दुकानदार को उन लोगों ने मोबाइल का कवर दिखाने के लिए कहा।
    दुकानदार जैसे ही कवर दिखाने के लिए घुमा तो दुकान के बाहर खड़ा बदमाशों के साथी ने दुकान का बाहर से शटर गिरा दिया। इस दौरान लुटेरों के पास एक बैग था। उसी बैग से दोनों लुटेरों ने तेजधार दात निकाला और दुकानदार की गर्दन पर लगा दिया। बदमाशों दुकान के गल्ले में पड़ी नकदी लेकर फरार हो गए। भागते बदमाशों के एक साथी को दुकानदार ने दबोच लिया। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ रिक्की पुत्र रजिंदर सिंह निवासी गुरु नानक नगर मंडी मुल्लांपुर, लुधियाना के रूप में हुई है। घटना की शिकायत दुकानदार ने पुलिस को दे दी है।
    वहीं पुलिस ने हरप्रीत सिंह सहित 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मुंह ढके हुए 2 व्यक्ति दुकान में दाखिल होते है। इस दौरान जैसे ही दुकानदार को कवर दिखाने के लिए कहा तो लुटेरे अपने साथी को दुकान का शटर गिराने का इशारा कर देते है।
    जिसके बाद दुकान के अंदर घुसे दोनों लुटेरों ने दुकानदार को काबू कर लिया और नगदी छीन ली। वहीं दुकानदार ने बहादुरी दिखाते हुए एक आरोपी को काबू कर लिया और लुटेरे पर उसी के दात से दुकानदार ने हमला करना शुरू कर दिया। वहीं लुटेरे के साथी बाइक पर दोबारा अपने साथी को बचाने के लिए घटना स्थल पर आ गए और दुकानदार पर दोबारा से हमला कर दिया। लेकिन दुकानदार ने बहादुरी दिखाते हुए एक आरोपी को काब कर लिया।
  • Punjab News: चौक बंद करके किसान ने फूंका पुतला, जताया रोष

    Punjab News: चौक बंद करके किसान ने फूंका पुतला, जताया रोष

    तरनतारन: जिला तरनतारन के विधानसभा क्षेत्र खेमकरण के अंतर्गत आने वाले कस्बे अमरकोट में किसान संगठनों ने आज चौक जाम कर दिया। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार और हरियाणा पंजाब सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस संबंध में किसान संघर्ष कमेटी पंजाब कोट बुड्ढा जोन के अध्यक्ष दीदार सिंह लखना ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ बड़े पैमाने पर टकराव में लगी हुई है।

    उन्होंने कहा कि एक तरफ किसान अपनी 10 जायज मांगों को लेकर एक महीने से बॉर्डर पर बैठे हैं, दूसरी ओर केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार के साथ मिलकर किसानों पर अत्याचार कर रही है। वहीं किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं, जिनको पंजाब सरकार जबरदस्ती हटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इसी विरोध में आज उन्होंने यह पुतला जलाकर अपना विरोध जताया गया। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की जायज मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक विरोध प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा।