Blog

  • Jalandhar News: मौसम हुआ सुहावना, 12 तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मौसम हुआ सुहावना, 12 तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में उमस भरी गर्मी के बीच बिजली के अघोषित कटों ने लोगों की परेशानी बढ़ाई हुई है। वहीं आज सुबह शहर में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। तेज हवाओं के बाद हो रही बारिश से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत पाई। शहर में तेज बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली। बताया जा रहा है कि आने वाले 4 दिनों में अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं पंजाब में 12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    आज जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब और नवांशहर में अधिकांश स्थानों पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार गुरदासपुर, कपूरथला, लुधियाना और पटियाला में कई स्थानों पर वर्षा हो रही है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला और संगरूर में छिटपुट से कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार, 10 जुलाई को पंजाब के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, 11 और 12 जुलाई को राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यह मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने का संकेत है। इससे किसानों और आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, इससे राज्य के तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। वर्तमान में भी पंजाब का पारा सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे बना हुआ है।

  • Punjab News: सिविल अस्पताल में सिलेंडर से गैस रिसाव, मरीजों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: सिविल अस्पताल में सिलेंडर से गैस रिसाव, मरीजों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः सिविल अस्पताल में उस समय भगदड़ मच गई, जब आग बुझाने वाले सिलेंडर से अचानक गैस लीक हो गई। प्रसव के लिए बनी वार्ड में आई महिलाओं को आपातस्थिति में बाहर निकलना पड़ा। बताया जाता है कि आज फिरोजपुर के सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोगों में हड़कंप मच गया कि अस्पताल के अंदर गैस सिलेंडर से रिसाव हो रहा है।

    इस अफरा-तफरी में प्रसव के लिए आई गर्भवती महिलाएं और प्रसव के बाद की महिलाएं अपने नवजात बच्चों को उठा कर अपनी जान बचाने के लिए वार्ड से बाहर भागीं। इस दौरान किसी की किसी ने परवाह नहीं की, हर किसी ने अपनी जान को प्राथमिकता दी। अंत में अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड ने बहादुरी दिखाते हुए उस आग बुझाने वाले सिलेंडर को बाहर निकालकर नियंत्रण में कर लिया।

  • Punjab News: Golden Temple पहुंचे कप्तान हरमनप्रीत सिंह, World Cup और Asian Champions Trophy टीम तैयार, देखें वीडियो

    Punjab News: Golden Temple पहुंचे कप्तान हरमनप्रीत सिंह, World Cup और Asian Champions Trophy टीम तैयार, देखें वीडियो

    अमृतसरः भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह अपने परिवार के साथ सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। उन्होंने गुरु घर माथा टेक कर सरबत दा भला और भारतीय हॉकी टीम की सफलता के लिए अरदास की। इस अवसर पर श्री दरबार साहिब के सूचना केंद्र में एसजीपीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा हरमनप्रीत सिंह को सिरोपा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि प्रो-लीग के दौरान भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और अब पूरा ध्यान आने वाले विश्व कप पर है। उन्होंने कहा कि वे गुरु महाराज के दर पर इस अरदास के साथ पहुंचे हैं कि पूरी टीम पर मेहर भरा हाथ बना रहे और भारत इस बार विश्व कप जीतकर देश का मान बढ़ाए।

    पाकिस्तान के साथ हुए मैच के बारे में पूछे जाने पर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि मैच बहुत अच्छा रहा था और विश्व कप में भी भारत का पूल पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेल्स के साथ है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रो-लीग और यूरोप दौरे के दौरान जैसे टीम ने प्रदर्शन किया, उसे विश्व कप में और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब भी अमृतसर आने का मौका मिलता है तो वे श्री हरिमंदिर साहिब में जरूर नतमस्तक होते हैं, क्योंकि गुरु महाराज की कृपा से ही सब कुछ प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ दर्शन कर उन्हें बेहद खुशी महसूस हुई है।

    हरमनप्रीत सिंह ने बताया कि आने वाले समय में भारतीय टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त है। विश्व कप के बाद एशियाई खेल और फिर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि टीम बेंगलुरु में ट्रेनिंग कैंप शुरू करने जा रही है और बचे हुए समय का पूरा लाभ उठाकर विश्व कप के लिए तैयारी की जाएगी। युवा खिलाड़ियों को संदेश देते हुए भारतीय कप्तान ने कहा कि पंजाब और देश के युवाओं में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। उन्होंने अपील की कि खिलाड़ी मेहनत करें, गुरु महाराज का नाम जपे, माता-पिता, बड़ों और कोचों का सम्मान करें। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे युवा भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का नाम दुनिया भर में रोशन करेंगे।

  • Punjab News: कांग्रेस के पूर्व विधायक को पार्टी ने जारी किया नोटिस

    Punjab News: कांग्रेस के पूर्व विधायक को पार्टी ने जारी किया नोटिस

    पटियालाः पंजाब में चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं पार्टी के नेता भी सीनियर नेताओं पर टिप्पणी करने लगे है। इसी के चलते अब पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में वरिष्ठ नेता और घनौर से पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई अनुशासनात्मक समिति के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी द्वारा की गई है। जलालपुर पर आरोप है कि उन्होंने मीडिया के सामने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ अनुशासनहीन बयान दिए।

    अनुशासन समिति के चेयरमैन अवतार हैनरी द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जलालपुर के खिलाफ लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि पूर्व विधायक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पार्टी के उच्च कमान, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियां कीं। शिकायतकर्ता ने इस बातचीत की वीडियो रिकार्डिंग भी सबूत के तौर पर समिति को सौंपी है, जिसे नोटिस के साथ संलग्न किया गया है।

    पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जलालपुर के नकारात्मक बयानों और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पंजाब कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष और आक्रोश है। अनुशासन समिति ने जलालपुर को अपना पक्ष रखने के लिए तीन दिन का अंतिम अवसर दिया है। चेयरमैन अवतार हैनरी ने चेतावनी दी है कि यदि पूर्व विधायक निर्धारित तीन दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं, तो यह माना जाएगा कि उनके पास अपने बचाव में कुछ नहीं है। ऐसी स्थिति में, पार्टी के संविधान और नियमों के अनुसार उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस नोटिस के जारी होने के बाद, राज्य की राजनीति में और विशेष रूप से कांग्रेस के आंतरिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

  • Delhi-Amritsar National Highway में पुलिस कस्टडी से भागे बदमाश का हुआ एनकाउंटर, देखें वीडियो

    Delhi-Amritsar National Highway में पुलिस कस्टडी से भागे बदमाश का हुआ एनकाउंटर, देखें वीडियो

    कुरुक्षेत्र: जिला कुरुक्षेत्र में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर पुलिस कस्टडी से भाग रहे कुख्यात बदमाश को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में दबोचा। बदमाश ने बाथरूम जाने का बहाना बनाकर पुलिस की गाड़ी को रुकवाया था। पुलिसकर्मी उसे नीचे उतारकर लेकर गए, तो उसने एक पुलिसकर्मी की बाजू पर दांत से काट लिया। इसी दौरान बदमाश हाथ छुड़ाकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने लगा। पुलिस ने पहले उसे रुकने के लिए चेतावनी देते हुए हवाई फायर किया। बदमाश नहीं रुका तो पुलिस ने उसकी टांग में गोली मारकर उसे काबू कर लिया। घायल बदमाश को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान सोढ़ी गांव निवासी विशाल उर्फ विक्की के रूप में हुई है।

    उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर मामलों में 30 से ज्यादा केस दर्ज हैं। फिलहाल उसका LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से हथियार रिकवरी कर लौट रही थी। CIA-2 के इंचार्ज मनदीप सिंह ने बताया कि विशाल उर्फ विक्की सोढ़ी को गांधी नगर गोलीकांड की जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि 14 जून को सुबह करीब साढ़े तीन बजे गांधी नगर में हुए गोलीकांड में आरोपी राहुल बारना और उसके साथियों को हथियार उपलब्ध कराने का काम विशाल ने किया था। पूछताछ के दौरान विशाल ने पुलिस को बताया कि उसने अपने घर में भी हथियार छिपाकर रखे हैं। इसके बाद पुलिस टीम उसे हथियार बरामद कराने के लिए उसके गांव में घर लेकर गई।

    आरोपी ने अपने घर से 2 अवैध पिस्टल, 4 मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद कराए। हथियारों की बरामदगी के बाद पुलिस टीम आरोपी को कुरुक्षेत्र लेकर लौट रही थी। जीटी रोड पर उमरी चौक के पास आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कही। पुलिस ने गाड़ी रोकी और उसे नीचे उतारा। दो पुलिसकर्मी आरोपी के हाथ पकड़कर उसे बाथरूम के लिए लेकर जाने लगी। इसी दौरान उसने अचानक पुलिसकर्मी की बाजू पर दांत से काट लिया। आरोपी हाथ छुड़ाकर खेतों की तरफ अंधेरे में भागने लगा। पुलिस भी आरोपी का पीछा करने लगी और चेतावनी दी। आरोपी नहीं रुका, तो टीम ने पहले हवाई फायर किया। फिर भी आरोपी लगातार भागता रहा और पकड़ में नहीं आया तो पुलिस ने उसकी दाहिनी टांग को निशाना बनाकर गोली चलाई।

    गोली लगते ही आरोपी गिर पड़ा और टीम ने उसे दोबारा पकड़ लिया। पिछले महीने 14 जून की सुबह गांधी नगर में ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने अमन (20) और प्रिंस (20) पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। हमले में अमन को दो और प्रिंस को एक गोली लगी थी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। फायरिंग के बाद हमलावरों की स्कॉर्पियो नाले में जा गिरी और आरोपी उसे वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि गांधी नगर गोलीकांड की वजह जुआ और सट्टे के कारोबार से जुड़ा विवाद था। शुरुआती जांच में अमन और प्रिंस का नाम भी इस नेटवर्क से जुड़ा सामने आया था। पैसों के लेनदेन और कारोबार के विवाद के चलते उन पर हमला किया गया था। मामले में पुलिस कई आरोपियों को पकड़ चुकी है। फिलहाल आरोपी विक्की का इलाज चल रहा है।

     

  • Punjab News: जमीनी विवाद के चलते परिवार से मारपीट, पुलिस की ढीली कार्रवाई से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीनी विवाद के चलते परिवार से मारपीट, पुलिस की ढीली कार्रवाई से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः कस्बा मम्मोट के गांव लखमीर के उताड़ में जमीनी विवाद के चलते युवक ने जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की। पीड़ित की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। परिवार का आरोप है कि कई बार FIR दर्ज होने के बावजूद भी दबंग पड़ोसी पीड़ित के माता-पिता के साथ लगातार मारपीट कर रहे थे। ऐसे में युवक ने अपने मां-बाप की रोज-रोज की मारपीट से निराश होकर आत्महत्या की कोशिश की। गुरप्रीत सिंह का झगड़ा अपने पड़ोसियों के साथ जमीन को लेकर चल रहा था और उसके पड़ोसी लगातार गुरप्रीत सिंह के माता-पिता के साथ मारपीट करते थे।

    जब भी उसके पिता-माता घर से बाहर निकलते या कहीं आते-जाते थे तो पड़ोसी उन्हें बेइज्जत करते और उनके साथ मारपीट करते। कई बार पुलिस तक मामला दर्ज करवाया गया, लेकिन पुलिस द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। तब पड़ोसियों द्वारा एक बार फिर गुरप्रीत सिंह के परिवार के घर में घुसकर, दबंग पड़ोसियों द्वारा पुलिस की मां के साथ गलत हरकतें भी की गईं और उनकी पिटाई की गई। इससे तंग आकर गुरप्रीत सिंह ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी कहानी बयां की कि किस तरह उसके परिवार को पीटा जा रहा है, परेशान किया जा रहा है।

    इससे आहत होकर उसने जहरीली वस्तु पीकर आत्महत्या की कोशिश की। इस बारे में जब परिवार को पता चला तो उन्होंने गुरप्रीत सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया, जिसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे बठिंडा के एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। परिवार का कहना है कि अक्सर उनके पड़ोसी उन्हें तंग-परेशान करते हैं और मारपीट करते हैं। इतना ही नहीं, वे गुंडागर्दी करते हैं कि उनका घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है और अगर वे घर में ही रहते हैं तो वहां भी आकर वे उनसे बदतमीजी करते हैं और मारपीट करते हैं।

    पुलिस द्वारा कई बार मामला दर्ज किया जा चुका है, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती, जिस कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है। लेकिन पीड़ित की हालत इतनी नाजुक है कि वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। पुलिस द्वारा जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

     

  • Punjab News: नेशनल हाईवे पर टायर फटने से हवा में उछली गाड़ी पलट कर दूसरी लेन में घुसी

    Punjab News: नेशनल हाईवे पर टायर फटने से हवा में उछली गाड़ी पलट कर दूसरी लेन में घुसी

    मोहालीः चंडीगढ़-अंबाला नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वैगनआर कार हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, गाड़ी का अगला टायर अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में गाड़ी का टायर फटते ही कार अनियंत्रित होकर हवा में उछली, 2 बार पलटी खाई और डिवाइडर तोड़ते हुए रॉन्ग साइड पहुंच गई। गनीमत रही कि सामने से कोई बड़ा वाहन नहीं आ रहा था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

    जानकारी के अनुसार, अंबाला निवासी सौरभ चंडीगढ़ से घर लौट रहे थे। जीरकपुर फ्लाईओवर पर पहुंचते ही अचानक जोरदार धमाके के साथ अगला टायर फट गया। तेज रफ्तार के कारण स्टेयरिंग से नियंत्रण हट गया और कार पलटते हुए डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में जा पहुंची। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सौरभ अकेले सवार थे।

    सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) के अधिकारी सुनील धामू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक को क्षतिग्रस्त कार से सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक जांच में सौरभ को कोई गंभीर चोट नहीं पाई गई। इसके बाद क्रेन की मदद से वाहन को हाईवे से हटाया गया और यातायात बहाल किया गया। हादसे के कारण करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। लगभग 45 मिनट बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका।

  • Punjab News: नेशनल हाईवे पर ब्रेज़ा कार और तेज थार में हुई टक्कर

    Punjab News: नेशनल हाईवे पर ब्रेज़ा कार और तेज थार में हुई टक्कर

    जीरकपुरः चंडीगढ़-डेराबसी नेशनल हाईवे पर गलत दिशा से आ रही ब्रेज़ा कार और तेज रफ्तार थार के बीच भयानक टक्कर हो गई। हादसा इतना ज़बरदस्त था कि हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं भीषण टक्कर के बाद ब्रेज़ा डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार में दो युवा और एक युवती सवार थे, जो चंडीगढ़ से डेराबसी की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान ब्रेज़ा, जिसका चालक ड्यूटी से घर लौट रहा था, कथित तौर पर गलत साइड से आ गई। इस कारण दोनों गाड़ियों के बीच आमने-सामने ज़ोरदार टक्कर हुई। टक्कर का प्रभाव इतना भयानक था कि ब्रेज़ा डिवाइडर पर चढ़ गई, जबकि थार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    हादसे के बाद हाईवे पर आवाजाही प्रभावित हो गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर जुटे लोगों ने सवार लोगों को गाड़ियों से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक पुनः चालू कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के असली कारणों की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

  • बच्चों से भरी स्कूल बस ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    बच्चों से भरी स्कूल बस ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-6 में बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। घटना के दौरान बच्चों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दरअसल, बेकाबू स्कूल बस ने 6 गाड़ियों को टक्कर मार दी। वहीं घटना को लेकर भारी मात्रा में लोग एकत्रित हो गए और हंगामा शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर घरों के बाहर खड़ी कई गाड़ियों से टकरा गई।
    हादसे में 6 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक और स्थानीय लोगों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई। लोगों ने चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया। स्थिति को बिगड़ता देख कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर माहौल शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ियों के मालिक नुकसान को लेकर काफी नाराज दिखाई दिए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, कई वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।  
  • Punjab News: दिनदहाड़े नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल, ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: दिनदहाड़े नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल, ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः कोट खालसा इलाके में दिनदहाड़े हुई हत्या की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। जानकारी के अनुसार नितिन उर्फ़ इली नामक व्यक्ति को दो अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मार दीं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी गई।

    एडीसीपी विशालजीत ने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान एक संदिग्ध की पहचान हो गई है और उसकी तलाश के लिए टीमों द्वारा छापेमारी की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस अंधे कत्ल की गुत्थी जल्द सुलझा ली जाएगी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। हालांकि हत्या के असल कारणों के बारे में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत संबंधी अन्य तथ्य स्पष्ट होंगे।

    पुलिस के मुताबिक मृतक की बहन कोट खालसा इलाके में किराए के मकान में रहती थी और नितिन उर्फ़ इली कभी‑कभी उसके पास आता रहता था। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि मृतक के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमें दर्ज थे और करीब 8–9 साल पहले एक हत्या के मामले में वह जेल भी काट चुका था। फिलहाल पुलिस का कहना है कि इस वक्त सबसे बड़ी प्राथमिकता वारदात को अंजाम देने वाले मुल्ज़मों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना है और जांच के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।