Blog

  • ਜਲੰਧਰ: ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਕੱਚੇ ਦਫਤਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਵੱਲੋਂ ਕਲਮ ਛੋੜ ਹੜਤਾਲ, ਦੇਥੋ ਵਿਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ: ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਕੱਚੇ ਦਫਤਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਵੱਲੋਂ ਕਲਮ ਛੋੜ ਹੜਤਾਲ, ਦੇਥੋ ਵਿਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ: ਜਲੰਧਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਵਾਅਦਾ ਖਿਲਾਫੀ ਕਰਕੇ ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਕੱਚੇ ਦਫਤਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਅਤੇ ਆਈ. ਈ. ਆਰ. ਟੀ. ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੇ ਕਲਮ ਛੋੜ ਹੜਤਾਲ ਦੂਜੇ ਦਿਨ ਵੀ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਪਿਛਲੇ 10 ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਰੈਗੂਲਰ ਕਰਨ ਦਾ ਸਰਕਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਪਰ ਜੋ ਸੱਚਾਈ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ ਉਹ ਸ਼ਰੇਆਮ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨਾਲ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਧੋਖਾ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਬਿਨਾਂ ਪੇ ਸਕੇਲ, ਸੀ. ਐਸ. ਆਰ ਅਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰੀ ਲਾਭ ਦਿੱਤੇ ਰੈਗੂਲਰ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਪ੍ਰਚਾਰ ਰੈਗੂਲਰ ਕਰਨ ਦਾ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਕੌਰਾ ਝੂਠ ਹੈ।

    ਆਗੂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ 7 ਅਕਤੂਬਰ 2022 ਨੂੰ ਪਾਲਿਸੀ ਜਾਰੀ ਹੋਈ ਸੀ ਤਾਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਕੁਝ ਖਦਸ਼ੇ ਸੀ ਜਿਸ ਸਬੰਧੀ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਭਵਨ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਵਿਚ ਸਪੱਸ਼ਟ ਕਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਰੈਗੂਲਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵਾਂਗ ਇਹਨਾਂ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਰੈਗੂਲਰ ਹੋਣ ਤੇ ਪੇ ਸਕੇਲ ਭੱਤੇ ਸੀ. ਐਸ. ਆਰ ਰੂਲ ਅਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰੀ ਲਾਭ ਮਿਲਣਗੇ ਪਰ 9 ਮਹੀਨਿਆ ਬਾਅਦ ਜੋ ਸੱਚਾਈ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ ਉਹ ਹਰ ਇਕ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਦੇ ਹੋਸ਼ ਉਡਾਉਣ ਵਾਲੀ ਹੈ। ਆਗੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਿਨ੍ਹਾਂ ਪੇ ਸਕੇਲ ਤੋਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਕਿਵੇਂ ਰੈਗੂਲਰ ਹੋਣਗੇ। ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਚਾਰ ਐਨਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਕਿ ਜਿਵੇਂ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਪਤਾ ਨਹੀ ਕਿੰਨਾ ਵੱਡਾ ਤੋਹਫਾ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਹੋਵੇ। ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਵੀਡੀੳ ਸ਼ੰਦੇਸ਼ ਰਾਹੀ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੁਝ ਕਰਮਚਾਰੀਆ ਦੀਆ ਤਨਖਾਹਾਂ ਵਿਚ ਵਾਧਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਪਰ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਸੰਦੇਸ਼ ਵਿਚ ਦਫਤਰੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆ ਦਾ ਕੋਈ ਜ਼ਿਕਰ ਨਹੀ ਕੀਤਾ। 

    ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਕੱਚੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨਾਲ ਪੱਕਾ ਕਰਨ ਦਾ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਸਰਕਾਰ ਹੁਣ ਭੱਜ ਰਹੀ ਹੈ। ਆਗੂਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 1 ਅਪ੍ਰੈਲ 2018 ਨੂੰ ਸਰਵ ਸਿੱਖਿਆ ਅਭਿਆਨ ਤਹਿਤ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਲਾਭ ਦੇ ਕੇ ਰੈਗੂਲਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ, ਪ੍ਰੰਤੂ ਉਸ ਸਮੇਂ ਵੀ ਦਫਤਰੀ ਕਰਮਚਾਰੀਆ ਨਾਲ ਵਿਤਕਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਹੁਣ ਇਸ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਰੈਗੂਲਰ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਸਿਰਫ ਅਖਬਾਰੀ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਰਕੇ ਸਾਰਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਹੜਤਾਲ ਕਰਨ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਰ ਹੋਏ ਹਨ। ਜੇਕਰ ਸਰਕਾਰ ਸਾਡੀਆਂ ਜਾਇਜ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰੀਆਂ ਨਹੀਂ ਕਰਦੀ ਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲਾ ਦਿਨਾਂ ਵਿਚ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਹੋਰ ਤਿੱਖਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • फसल बीमा सप्ताह के तहत किसानों को विभिन्न स्कीमों बारे किया जागरूक

    फसल बीमा सप्ताह के तहत किसानों को विभिन्न स्कीमों बारे किया जागरूक

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में चल रहे 5वें फसल बीमा सप्ताह का शुक्रवार को समापन्न हुआ। इस बारे जानकारी देते हुए कृषि उप निदेशक कुलभूषण धीमान ने बताया कि सप्ताह के दौरान जिला में विभिन्न स्थानों पर कृषि विभाग द्वारा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी के सहयोग से किसान जागरूकता कैम्पों का सफल आयोजन किया गया। जागरूकता शिवरों के माध्यम से विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न स्कीमों तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मौसम आधारित फसल बीमा योजना के बारे में किसानों को अवगत करवाया गया।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2023 की मुख्य फसलें मक्की व धान का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। किसानों द्वारा देय प्रीमियम की राशि 48 रूपये प्रति कनाल तय की गई है जिसकी बीमित राशि 24 सौ रूपये प्रति कनाल है।
    उप निदेशक कुलभूषण धीमान ने बताया कि मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ, 2023 की मुख्य फसल आलू है जिसकी बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की है। किसान द्वारा देय प्रीमियम की राशि 300 रूपये प्रति कनाल है जिसकी बीमित राशि 6 हज़ार रूपये प्रति कनाल रहेगी। उन्होंने बताया कि जिन किसानों के कृषि कार्ड बने हुए हैं उनकी फसलों का बीमा संबंधित बैंक शाखा द्वारा स्वतः कर दिया जाता है। जबकि जिनके कृषि कार्ड नहीं बने हैं वे अपनी फसलों का बीमा किसी भी नजदीकी लोक मित्र केंद्र के माध्यम से करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि खरीफ 2022 की फसलों का क्लेम कम्पनी द्वारा वितरित कर दिया गा है जिसमें खीफ आलू फसल का क्लेम एक करोड़ 60 लाख एवं खरीफ मक्की व धान का क्लेम लगभग एक करोड़ 4 लाख वितरित किया गया है।उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान ने किसानों से तय समय सीमा के तहत अपनी फसलों का बीमा करवाने का आहवान किया है ताकि आने वाले समय में मौसम की विपरीत परिस्थितियों से फसलों को होने वाले नुक्सान की भरपाई की जा सके।
  • राष्ट्रीय कृषि विकास परियोजना के सौजन्य से निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान

    राष्ट्रीय कृषि विकास परियोजना के सौजन्य से निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान

    ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा में राष्ट्रीय कृषि विकास परियोजना के सौजन्य से निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान और ज़िला प्रशासन के नशा मुक्त विशेष अभियान को लगातार गति उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत बुधान में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी ,प्रभारी उपमंडलीय पशु चिकित्सालय बंगाणा ,डाक्टर सतेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में एक विशाल शिविर का का आयोजन पशु चिकित्सालय लठियानी के अधीनस्थ पशु औषधालय बुधान में किया गया जिस में 32 पालतू एवं 8 आवारा कुत्तों को एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया ॥ उन्होंने कहा कि इस प्रकार के दर्जनों शिविर उपमंडल की अलग पंचायतों में तीन महीने तक लगातार लगवाए जाएँगे तथा पूरी ईमानदारी के साथ पालतु एवं आबारा कुत्तों को निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण किया जाएगा ॥उपमंडल में यह लगातार पाँचवां शिविर है जिस में 118 पालतु एवं आवारा कुत्तों को टीकाकरण किया जा चुका है  क्रम पूरे ज़ोर शोर से जारी है ॥टीकाकरण प्रक्रिया पूर्ण होने से पहले उन्होंने ने चालीस के क़रीब पशु पालकों को विषाणु जनित घातक जानलेवा बीमारी रेबीज बारे विस्तृत जानकारी दी ॥ रेबीज जोकि विषाणुजनित बीमारी है  जिस के बारे पर्याप्त जानकारी न होने के कारण “विश्व स्वास्थ्य संघटन “के एक आँकड़े के मुताबिक़ पूरे विश्व में 60,000 के क़रीब हर वर्ष अमूल्य जीवन की क्षति हो रही है उस में से 20,000 मौतें मनुष्य जाति की हमारे भारत वर्ष में हो रही है और हज़ारों मवेशी भी असमायक मौत के शिकार हो रहे हैं जोकि चिंता का विषय है ॥
    इस बीमारी की रोकथाम और उन्मूलन के लिए हम सब को सामूहिक प्रयास करने चाहिए । ये बीमारी 90% मुख्यतः संक्रमित कुत्तों के काटने से उन की लार दुआरा मनुष्य और मवेशियों में फैलती है और जैसे ही इस बीमारी के लक्षण दिखाई देंगे उस मवेशी अथवा मनुष्य की मौत निश्चित है जिस की वजह से पशु पालकों की आर्थिक व्यवस्था भी प्रभावित होती है ॥ उन्होंने कहा की कुत्ता पालना अच्छी बात है जिसे आज स्टेटस सिंबल के साथ जोड़ा जा रहा है परंतु इस के साथ साथ पशु पालक को इन के टीकाकरण , पालन पोषण की पुख़्ता जानकारी अपने नज़दीकी पशु चिकित्सा अधिकारी अथवा वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी से लेना तथा इन का रजिस्ट्रेशन कार्ड बनवाना भी उतना ही ज़रूरी है ॥टीकाकरण समय बद्ध लगवाना अति अनिवार्य है साथ साथ वैक्सीन लगवाते समय कोल्ड चैन मैंटेन करना भी अति अनिवार्य होगा अन्यथा टीकाकरण मात्र औपाचारिकता ही होगी॥ पागल कुत्ते दुआरा काटे जाने पर ज़ख़्म को ठंडे पानी और एंटी सेप्टिक साबुन से अच्छी तरह साफ़ करें तथा पोस्ट बाईट टीकाकरण प्रक्रिया को पूरी तरह से अपनायें  पोस्ट बाईट टीकाकरण चिकित्सालयों एवं पशु चिकित्सालयों में मुफ़्त लगाया जाता है इस लिए किसी भी प्रकार का जोखिम न उठायें। इस घातक जानलेवा बीमारी के उन्मूलन हेतु आबारा कुत्तों को पकड़ का टीकाकरण करवायें तथा उन का स्टर्लिज़ेशन ऑपरेशन भी करवायें जोकि “एनिमल बर्थ कंट्रोल “कार्यक्रम के अंतर्गत पशु चिकित्सालयों में मुफ़्त में किया जाता है ॥
    इस कार्यक्रम के साथ साथ डाक्टर सतेंद्र ठाकुर ने कहा कि पशु पालन विभाग ज़िला ऊना,उपमंडल बंगाणा ने माननीय उपायुक्त महोदय ज़िला ऊना आदरणीय श्री राघव शर्मा जी दुआरा चलाया जा रहा “नशा मुक्ता ऊना “विशेष अभियान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया है और कहा कि इसे  निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान के साथ जोड़ कर समाज के हरेक वर्ग को नशे के दुष्प्रभाव बारे व्यापक प्रचार प्रसार कर जागरूक किया जाएगा क्योंकि यह किसी एक विभाग अथवा संस्था का कार्य नहीं बल्कि समाज के हरेक वर्ग की सामूहिक़ जिम्मेवारी है नशा समाज के लिए धीमा ज़हर है और आज कल की युवा पीढ़ी इस के दल दल में बहुत तेज़ी से फँसती जा रही है जोकि चिंता का विषय बना हुआ है हम सब को अपने बच्चों अथवा युवा वर्ग को विभिन्न विभिन्न प्रकार के नशे और उनके दुष्परिणाम बारे वक्त रहते आगाह करना होगा तथा जो युवा नशे के दल दल में फँसे हैं उन्हें हर हाल में बाहर निकालने के लिए भरसक प्रयास करना होगा क्योंकि युवा इस देश की आन भान और शान हैं । युवा शक्ति के बिना भारत वर्ष को स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध बनाने का संकल्प केवल कोरी कल्पना होगी और आने वाली पीढ़ियाँ हमें कभी माफ़ नहीं करेंगी ॥ डाक्टर सतेंद्र ने सभी पशु पालकों से इन दोनों अति महत्वपूर्ण अभियानों में सहयोग का अनुरोध किया और इस विशेष कार्यक्रम में आने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद और अभिनंदन किया॥ सफल आयोजन के लिए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी साधुवाद दिया॥ इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी बंगाणा डॉक्टर सतेंद्र ठाकुर के अतिरिक्त डॉक्टर अभिनव राणा,श्री अजय शर्मा ,श्री निर्मल सिंह पशु औष धीयोजकों  प्रशिक्षु वेटी फार्मासिस्ट सहित  40 के क़रीब पशु पालकों ने भाग लिया तथा नशे के ख़िलाफ़ एक जुट होने और जानलेवा बीमारी रेबीज को जड़ से ख़त्म करने की क़सम खाई है। 
  • हिमाचल ड्रग मैनुफैक्चरिंग ने जताया सीएम व सीपीएस का आभार

    हिमाचल ड्रग मैनुफैक्चरिंग ने जताया सीएम व सीपीएस का आभार

    जय शर्मा बने मॉडल आई.टी.आई नालागढ़ के आईएमसी चेयरमैन

    बददी/सचिन बैंसल:  हिमाचल प्रदेश सरकार ने मॉडल आईटीआई नालागढ़ की इंस्टियूट मैनेजमेंट कमेटी (आईएमसी) का पुर्नगठन किया है। मॉडल आईटीआई नालागढ़ के चेयरमैन की कमान बददी के उद्यमी संजय शर्मा को सौंपी है। संजय बददी में क्रोनोस पैकेजिंग प्राईवेट लिमिटेड नाम से अपना उद्योग चलाते हैं और मूलत: बिलासपुर जिला के रहने वाले हैं। वह राज्य की प्रतिष्ठित दवा एसोसिएशन हिमाचल ड्रग मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर तैनात हैं। उनको उद्योग जगत में कार्य करने का दो दशक का अनुभव है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिूसचना में संजय शर्मा को मॉडल आईटीआई नालागढ़ का चेयरमैन, प्रिंसीपल को सदस्य सचिव, उद्योग जगत से सदस्य के तौर पर गांव हररायपुर के संजीव कुमार, गांव हांडाखुंडी के मेहर चंद, गांव मानपुरा गुरचरण सिंह, गांव ढेला के राजिंद्र कुमार लिए गए हैं।

    राज्य सरकार की ओर से सदस्य के तौर पर जिला रोजगार अधिकारी, राज्य निदेशालय के प्रतिनिधि के तौर पर एक अधिकारी, रावमा पाठशाला (लडका) के प्रधानाचार्य, ग्रुप इंस्ट्रक्टर माडल आईटीआई नालागढ़ व एक छात्र प्रतिनिधि नालागढ़ आईटीआई सदस्य के तौर पर मनोनीत किया गया है। संजय शर्मा के चेयरमैन पद पर मनोनयन होने पर हिमाचल दवा निर्माता संघ के प्रदेशाध्यक्ष डा राजेश गुप्ता, चेयरमैन सतीश सिंगला, मनोज अग्रवाल सीनीयर वाईस प्रेजीडेंट, राजेश बंसल, श्याम लाल सिंगला मुख्य सलाहकार, मनु जैन, एमबी गोयल, हरीश गोयल व हरभजन सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह व सीपीएस एवं स्थानीय विधायक रामकुमार चौधरी का आभार जताया है। वहीं नवनियुक्त चेयरमैन संजय शर्मा ने कहा कि आईटीआई नालागढ़ को और ज्यादा सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होने कहा कि मुख्य मंत्री व मुख्य संसदीय सचिव ने उनको जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको वह कर्तव्य निष्ठा से निभाने का भरसक प्रयत्न करेंगे।

  • जेएनबी पेखूबेला में 11वीं कक्षा की पाशर्व परीक्षा 22 जुलाई को

    जेएनबी पेखूबेला में 11वीं कक्षा की पाशर्व परीक्षा 22 जुलाई को

    ऊना/ सुशील पंडित: जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला ऊना में 11वीं कक्षा की पाशर्व परीक्षा 22 जुलाई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होनी सुनिश्चित हुई है। यह जानकारी देते हुए जेएनवी के प्राचार्य राज सिंह इस परीक्षा के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय की वेबसाइट www.navodaya.gov.in उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यदि किसी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई होती है तो वे प्रवेश पत्र जेएनवी कार्यालय पेखुबेला से किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 9 बजे से सांय 4 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं।
  • कांग्रेस सरकार बनने के बाद बिजली आपूर्ति के हालात पंजाब से भी बदतर: सतपाल सिंह सत्ती 

    कांग्रेस सरकार बनने के बाद बिजली आपूर्ति के हालात पंजाब से भी बदतर: सतपाल सिंह सत्ती 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना सदर के विधायक के सतपाल सिंह सत्ती ने जिला भर में लचर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। शुक्रवार यहां जारी बयान में विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बिजली आपूर्ति को लेकर हालात पंजाब से भी बदतर होते जा रहे हैं। हालत यह है कि पहले सिर्फ गर्मियों में बिजली के कट लगाए जाते थे लेकिन अब भरी बरसात में भी लोगों को रात रात भर बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वायदा करके सत्ता में आई कांग्रेस उपभोक्ताओं के बिल अदा करने के बावजूद उन्हें बिजली आपूर्ति सही ढंग से नहीं कर पा रही है। यहां तक कि कांग्रेस में सत्ता संभालने के बाद बिजली के दाम भी बढ़ाने में कोई गुरेज नहीं किया है।
    विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार में कोई भी ऊर्जा मंत्री तैनात नहीं किया गया। जिसके चलते खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ही इस विभाग को भी अपने ही हाथों में लिए बैठे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री की व्यस्तता इतनी है कि वह बिजली विभाग को देख तक नहीं पा रहे, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जिला के दूरदराज क्षेत्र तो एक तरफ शहरी क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति का ढांचा पूरी तरह ध्वस्त होकर रह गया है। न कोई बिजली बोर्ड के अधिकारियों कर्मचारियों को पूछने वाला है और न ही वह जनता की किसी बात का सही ढंग से जवाब दे रहे हैं। विधायक ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली बोर्ड ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो अधिकारियों के कार्यालयों का घेराव करने के साथ-साथ धरना प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटा जाएगा।
  • पंजाबी दिवंगत गायक मूसेवाला का नया गाना ‘चोरनी’ हुआ रिलीज, 14 मिनट में इतने हुए लाइक 

    पंजाबी दिवंगत गायक मूसेवाला का नया गाना ‘चोरनी’ हुआ रिलीज, 14 मिनट में इतने हुए लाइक 

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का मौत के बाद चौथा गाना ‘चोरनी’ आज शाम 5 रिलीज हो गया। मूसेवाला के ऑडियो रिलीज होने के 14 मिनट पर यूटयूब पर 49 हजार लाइक देखने को मिले। कल सुबह वीडियो जारी किया जाएगा। रैपर डिवाइन (DIVINE) ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि- “दिल से..ये स्पेशल सॉन्ग है मेरे लिए।” उन्होंने मूसेवाला के साथ अपनी फोटो भी शेयर की है। मूसेवाला के गीत को लेकर उनके समर्थकों में काफी उत्साह है।

    हत्या के बाद सिद्धू मूसेवाला के गाने SYL, वार और मेरा ना फैंस के बीच आ चुके हैं। विवादों में आने के बाद SYL गाने को सरकार ने बैन कर दिया था। मूसेवाला का तीसरा गाना 7 अप्रैल 2023 को ‘मेरा ना’ लॉन्च हुआ था। जिसने एक घंटे में ही 20 लाख व्यूज मिले थे और 7 लाख लोगों ने गाने को लाइक किया और डेढ़ लाख के कमेंट्स आए। इस गाने में नाइजीरियिन रैपर बरना बॉय के लिरिक्स शामिल थे। मूसेवाला के परिवार का कहना है कि अभी 40 से 45 उनके गाने पेंडिंग पड़े हैं, जो उनके फैंस के बीच धीरे-धीरे लाए जाएंगे।

  • लोकसभा चुनाव के पहले BJP ने किया बड़ा फेरबदल, चुनाव प्रभारियों का ऐलान किया

    लोकसभा चुनाव के पहले BJP ने किया बड़ा फेरबदल, चुनाव प्रभारियों का ऐलान किया

    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने इसी साल 4 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने चुनाव प्रभारियों की नियुक्त कर दी है। इसी क्रम में बीजेपी ने राजस्थान में प्रह्लाद जोशी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को सहप्रभारी बनाया गया है। उधर, मध्यप्रदेश में भूपेन्द्र यादव को चुनाव प्रभारी की कमान सौंपी है। साथ ही अश्वनी वैष्णव सहप्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में ओमप्रकाश माथुर को चुनाव प्रभारी और मनसुख मंडाविया को सहप्रभारी, और तेलंगाना में प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी और सुनील बंसल को सहप्रभारी बनाया गया है।

  • जालंधर: पास्टर अकुंर नरूला मामले को लेकर निहंग सिंह का हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर: पास्टर अकुंर नरूला मामले को लेकर निहंग सिंह का हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पास्टर अकुंर नरूला मामले को लेकर प्रेस क्लब में निंहग सिंह द्वारा हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि अकुंर नरूला मामले को लेकर महिला प्रेस वार्ता कर रही थी। इस दौरान महिला को लेकर निहंग सिंह वहां पर पहुंच गया। इस मौके निहंग सिंह और महिला में काफी देर तक बहसबाजी होती रही। जिसके बाद निहंग सिंह ने आरोप लगाए हैं कि उक्त महिला द्वारा गलत टिप्पणी की गई है। जिसका वह विरोध करने के लिए वहां पर पहुंचे हैं। निहंग सिंह ने महिला द्वारा अकुंर नरूला को लेकर उन पर जो आरोप लगाए जा रहे है, वह गलत है। उन्होंने कहा कि उनका अंकुर नरूला से कोई लेना-देना नहीं है, वह नहीं जानते उसके बारे में, लेकिन महिला ने उनके बारे में गलत शब्द बोले हैं जिसे वह तुरन्त वापस लें। निहंग सिंह ने कहा कि उक्त लड़की के खिलाफ उन्होंने ही पर्चा दर्ज करवाया था।  

  • जालंधरः ट्रेन के नीचे आई महिला, कटी दोनों टांगे, देखें Live

    जालंधरः ट्रेन के नीचे आई महिला, कटी दोनों टांगे, देखें Live

    जालंधर, ENS: अड्डा होशियारपुर फाटक पर दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। इस दौरान फाटक बंद होने के दौरान महिला फाटक के नीचे से गुजरने लगी। लोगों ने महिला को आवाज लगाकर रोकने की कोशिश भी की। लेकिन महिला ने किसी की एक ना सुनी। इस हादसे दौरान महिला की दोनों टांगे बुरी तरह से कट गई। हादसे के बाद भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए है। जीआरपी पुलिस और स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला को सुनाई नहीं देता है। जिसके कारण उसे ना ही ट्रेन की आवाज सुनाई दी और ना ही लोगों की आवाज सुनाई दी। हैरानी की बात यह है कि काफी समय हो गया है कि महिला को उपचार के लिए कोई अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा। रेलवे ट्रैक पर भारी संख्या में खड़े लोग वीडियों बनाने में व्यस्त है। जबकि महिला वहां पर काफी समय से तड़प रही है।