लोकसभा चुनाव के पहले BJP ने किया बड़ा फेरबदल, चुनाव प्रभारियों का ऐलान किया

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने इसी साल 4 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने चुनाव प्रभारियों की नियुक्त कर दी है। इसी क्रम में बीजेपी ने राजस्थान में प्रह्लाद जोशी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को सहप्रभारी बनाया गया है। उधर, मध्यप्रदेश में भूपेन्द्र यादव को चुनाव प्रभारी की कमान सौंपी है। साथ ही अश्वनी वैष्णव सहप्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में ओमप्रकाश माथुर को चुनाव प्रभारी और मनसुख मंडाविया को सहप्रभारी, और तेलंगाना में प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी और सुनील बंसल को सहप्रभारी बनाया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *