जालंधर: पास्टर अकुंर नरूला मामले को लेकर निहंग सिंह का हंगामा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पास्टर अकुंर नरूला मामले को लेकर प्रेस क्लब में निंहग सिंह द्वारा हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि अकुंर नरूला मामले को लेकर महिला प्रेस वार्ता कर रही थी। इस दौरान महिला को लेकर निहंग सिंह वहां पर पहुंच गया। इस मौके निहंग सिंह और महिला में काफी देर तक बहसबाजी होती रही। जिसके बाद निहंग सिंह ने आरोप लगाए हैं कि उक्त महिला द्वारा गलत टिप्पणी की गई है। जिसका वह विरोध करने के लिए वहां पर पहुंचे हैं। निहंग सिंह ने महिला द्वारा अकुंर नरूला को लेकर उन पर जो आरोप लगाए जा रहे है, वह गलत है। उन्होंने कहा कि उनका अंकुर नरूला से कोई लेना-देना नहीं है, वह नहीं जानते उसके बारे में, लेकिन महिला ने उनके बारे में गलत शब्द बोले हैं जिसे वह तुरन्त वापस लें। निहंग सिंह ने कहा कि उक्त लड़की के खिलाफ उन्होंने ही पर्चा दर्ज करवाया था।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *