Blog

  • जालंधरः 8 किलो अफीम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः 8 किलो अफीम सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल के आदेशों पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने एक तस्कर को अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राम चरण निवासी झारखंड के रूप में हुई है।मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि सीआई की टीम ने कार्रवाई करते हुए एसीपी परमजीत सिंह की अगुवाई में  इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने रेलवे कॉलोनी गुरु नानकपुरा के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उनकी टीम ने शक के आधार पर टी-पॉइंट रेलवे कॉलोनी गुरु नानकपुरा के पास रोक कर व्यक्ति की तलाशी ली। तालाशी दौरान व्यक्ति के कब्जे से 8 किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा नंबर 15 नंबर थाना नवीं बारादरी में दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार उक्त व्यक्ति को नामजद कर लिया है, जिसे आरोपी अफीम देने जा रहा था। 

  • गांव भैरा में मिठाई और चाय की दुकान में 72 बोतल देसी शराब की बरामद

    गांव भैरा में मिठाई और चाय की दुकान में 72 बोतल देसी शराब की बरामद

    ऊना/सुशील पंडित : स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव भैरा में मिठाई और चाय की दुकान से 72 बोतल देसी शराब बरामद की हैं। आरोपित दुकानदार की पहचान भैरा निवासी जयचंद के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करने के बाद आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्व पुलिस की एक टीम मंगलवार सुबह करीब 10 बजे भैरा की तरफ रूटीन गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपित दुकानदार जयचंद चाय और मिठाई दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब बचने का धंधा करता है। अगर आरोपित की दुकान पर दबिश दी जाए तो भारी मात्रा में शराब बरामद हो सकती है।  सूचना पुख्ता होने के चलते जब पुलिस टीम ने आरोपित की दुकान में छापेमारी की तो उन्हें तलाशी के दौरान चार पेटियां यानी 72 बोतल अवैध देसी शराब की बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपित दुकान से बरामद शराब के संबंध में कोई भी परमिट या वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने बताया कि पुलिस ने दुकान से बरामद शराब को जब्त करके आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ स्थानीय इकाई बलविंदर राणा प्रधान व डॉ मीता शर्मा उपाध्यक्ष मनोनीत 

    राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ स्थानीय इकाई बलविंदर राणा प्रधान व डॉ मीता शर्मा उपाध्यक्ष मनोनीत 

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में आज हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ (एच.जी.सी.टी.ए.) ऊना ईकाई की आम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में स्थानीय इकाई के लिए सर्वसम्मति से बलविंदर राणा को प्रधान, श्रीमती डॉ मीता शर्मा को उपाध्यक्ष, डॉ सुरेश कुमार को सचिव, डॉ मदन और मोनिका  ठाकुर को संयुक्त सचिव, अनिता सैनी को कोषाध्यक्ष, पुनीत कंवर, अश्वनी पटेल और डॉ दर्शन धीमान को मुख्य सलाहकार, डॉ संजय वर्मा को सलाहकार चुना गया। सभी पदाधिकारियों को सदस्यों ने अपनी शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।

  • जालंधरः व्यापारी से 5 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः व्यापारी से 5 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए फोन करकेजान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह उर्फ़ हैप्पी निवासी लुधियाना और परमजीत सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा, डीसीपी अकुंर गुप्ता ने बताया कि थाना नंबर 2 की पुलिस ने आरोपियों को जेल चौक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।

    डीसीपी जसकिरणजीत तेजा ने बताया कि थाना नंबर 2 की पुलिस को आशिष महाजन नामक व्यक्ति ने 14 फरवरी को शिकायत दी थी कि उसे 2 व्यक्ति थ्रेट कॉल के जरिए धमकी दे रहे है। इस दौरान 5 लाख की फिरौती की मांग की थी नहीं देने पर व्यक्तियों ने जान से मारने की धमकी दी थी।

    थाना नंबर 2 और सीआईए की टीम ने दोनों आरोपियों को काबू किया है। डीसीपी ने बताया कि इनमें एक व्यक्ति महाजन के पास काम करता था। पैसे के लालच में आकर उसने अपने साथी के साथ मिलकर ज्यादा पैसे कमाने के लालच में उक्त मालिक से फिरौती की मांग की थी। काबू किए गए आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। इनमें से हरदीप सिंह पर पहले भी चोरी का मामला दर्ज है। 

  • अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय में मनरेगा व पंचायती राज के बारे छात्रों को दी जानकारी

    अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय में मनरेगा व पंचायती राज के बारे छात्रों को दी जानकारी

    एनएसएस विशेष शिविर में छठे दिन की गतिविधियां

    ऊना/ सुशील पंडित :  एनएसएस इकाई अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा एनएसएस विशेष शिविर का 6वे दिन की शुरुआत ग्रुप रिपोर्टिंग से हुई और एनएसएस के स्वयंसेवियों ने योगा किया और उसके तत्पश्चात परेड किया। इसके बाद पिछले प्रार्थना, आज का विचार और पिछले दिन की रिपोर्ट पढ़ी गई। 

    कार्यक्रम के पहले सत्र में मुख्य अतिथि कम रिसोर्स पर्सन बीडीओ बंगाणा रमेश कुमार और विशिष्ट अतिथि बीडीसी मेंबर जोगिंदर देव आर्य थे। स्पेशल लेक्चर का विषय पंचायती राज के कार्य, संरचना और मनरेगा और आर्थिक व समाजिक विकास था। विशेष शिविर में बताया कि पंचायती राज स्थानीय स्व-शासन की एक व्यवस्था है और भारत में स्थानीय स्व-शासन की संकल्पना कोई नई नहीं है। वैदिक काल से लेकर ब्रिटिश काल तक ग्रामीण समुदायों ने इस व्यवस्था को जीवंत बनाए रखा। इस समय काल में कई साम्राज्य बने और ध्वस्त हुए, लेकिन इन ग्रामीण समुदायों ने अपने पंचायती अस्तित्व एवं भावना को सदैव कायम रखा। मनरेगा भारत में लागू एक रोजगार गारंटी योजना है, जिसे 7 सितंबर 2005 को विधान द्वारा अधिनियमित किया गया। इस अधिनियम को ग्रामीण लोगों की क्रय शक्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था, मुख्य रूप से ग्रामीण भारत में रहने वाले लोगों के लिए अर्ध-कौशलपूर्ण या बिना कौशलपूर्ण कार्य, चाहे वह गरीबी रेखा से नीचे हों या ना हों। नियत कार्य बल का करीब एक तिहाई महिलाओं से निर्मित है। मनरेगा योजना से लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है और इससे ग्रामीण विकास और समाजिक उन्नति हुई है। 

    कार्यक्रम के सेकंड सेक्शन में मुख्य अतिथि कम रिसोर्स पर्सन नेहरू युवा केंद युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के डिप्टी डायरेक्टर लाल सिंह ने शिरकत की। उन्होंने इस सत्र में यूथ पॉलिसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र संगठन,राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका था। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है और देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है।युवाओं को चाहिए कि वह अपने व्यक्तित्व में सुधार लाएं और देश के एक जिम्मेदार नागरिक बने तभी हमारे राष्ट्र निर्माण में युवा सही तरह से भागीदारी कर सकेंगे । हमारे देश में सरकार द्वारा कुछ ऐसे स्वयंसेवी संगठन है, इसमें एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र , यूवा क्लब और महिला मंडल जो निस्वार्थ भाव से देश में अपनी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष तौर पर अपनी कंट्रीब्यूशन देते हैं। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफैसर सिकंदर नेगी , प्रोफ़ेसर कृष्ण चंद, प्रो.संजय शर्मा और कैंप लीडर अक्षय शर्मा मौजूद थे।

  • जिला के सभी शैक्षणिक संस्थानों में धूम्रपान निषेध के बोर्ड लगाना करें सुनिश्चित- एडीसी

    जिला के सभी शैक्षणिक संस्थानों में धूम्रपान निषेध के बोर्ड लगाना करें सुनिश्चित- एडीसी

    जिला ने विभिन्न पैरामीटरों में खरा उतर कर अधिकतम कायाकल्प पुरस्कार हासिल किए

    ऊना/सुशील पंडित : स्वास्थ्य विभाग की जिला गुणवत्ता आश्वासन एवं कायाकल्प कोटपा, जिला टास्क फोर्स की बैठक एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में एडीसी ने बताया जिला ने 2016 से 2020 तक निर्धारित सभी पैरामीटरों में खरा उतर कर अधिकतम कायाकल्प पुरस्कार प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में स्वास्थ्य सुविधाओं में गुणवत्ता सुधार गतिविधियों की आवश्यकताओं में महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कायाकल्प पुरस्कार प्राप्त करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सात बिंदुओं जिसमें रोगी संतुष्टि में वृद्धि करना, चिकित्सालय कर्मियों की कार्य शैली एवं दक्षता में सुधार करना, सफाई, बायोलाॅजिकल बेस्ट प्रबंधन, हाईजिन प्रमोशन, सैनिटाईजेशन, संक्रमण प्रबंधन इत्यादि पर जांच की जाती है। उन्होंने बताया कि जांच टीमों द्वारा 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने पर पुरस्कार प्रदान किया जाता है। एडीसी ने बताया कि निर्धारित पैरामीटरों पर जिला ने बेहतर कार्य किया है।

    एडीसी ने उप निदेशक उच्च व प्रारम्भिक शिक्षा को निर्देश दिए कि जिला के सभी शैक्षणिक संस्थानों में धूम्रपान करना निषेध है के बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रातः कालीन सभाओं में भी धूम्रपान व अन्य नशों से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता संदेश दें। उन्होंने सभी स्कूलों में नोडल अध्यापक नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रग निरीक्षक को भी इस संबंध में आवश्यक योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को कोटपा अधिनियम के तहत चालान करने की शक्तियां प्रदान की गई हैं वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें ताकि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो।

    महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को ंजागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों और स्कूली स्टाफ के लिए अलग-अलग से शौचालय व्यवस्था होनी चाहिए। उन्हांेने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि छात्राओं की व्यक्तिगत स्वास्थ्य व  सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूलों में छात्राओं के लिए लगाई गई बैडिंग मशीनों का आशा कार्यकत्र्ताओं के माध्यम निरीक्षण करवाएं। यदि बैडिंग मशीनें खराब हैं तो उसकी सूचना उपलब्ध करवाई जाए।

  • एनआरएसटी केंद्र वाथू के 48 बच्चों को इंडस यूनिवर्सिटी में एक्सपोजर विजिट करवाई 

    एनआरएसटी केंद्र वाथू के 48 बच्चों को इंडस यूनिवर्सिटी में एक्सपोजर विजिट करवाई 

    ऊना/सुशील पंडित : सर्व शिक्षा अभियान के तहत एन जी ओ राष्ट्रीय एकता मंच ऊना द्वारा संचालित एन आर एस टी केंद्र वाथू 1,2,3,4, 5 के 48 बच्चों को इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी वाथू में एक्सपोजर विजिट ( परिच्यात्मक दौरा ) करवाई गई, जिसमें बच्चों को इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी वाथू में करवाए जाने वाले विभिन्न कोर्सेज की जानकारी दी गई।

    इसमें श्रीमती दीप्ति वारदा ने मार्केटिंग, श्रीमती ज्योति ने पुस्तकालय, सुबेदार बलवीर जी ने एन सी सी , नरेंद्र कुमार ने तकनीकी जानकारी दी। इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी वाथू  के वाइस चांसलर प्रोफेसर संजय बहल ने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया। इस दौरे मे केंद्रों की प्रभारी श्रीमती रीता देवी, श्रीमति परवीन कुमारी , श्रीमति मोनिका शर्मा, श्रीमति ज्योति रानी और ज्योति देवी भी उपस्थित रहीं।

  • ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜਾ ਬਡ਼ੀ ਸ਼ਰਦਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ

    ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜਾ ਬਡ਼ੀ ਸ਼ਰਦਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ

    ਤਲਵਾਡ਼ਾ/ ਸੋਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਸਤਿਗੁਰੁ ਰਵਿਦਾਸ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦੇ 646ਵੇ ਪ੍ਕਾਸ਼ ਉਤਸਵ ਦਿਹਾੜੇ ਦੇ ਉਪਲੱਕਸ ਚ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ, ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਸਭਾ ਪਿੰਡ ਭੇੜਾ ਦੇ ਸਮੂਹ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਅਤੇ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜਾ ਬਡ਼ੀ ਹੀ ਸ਼ਰਦਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਤਲਵਾੜਾ ਦੀਆਂ ਹੋਰ ਵੀ ਧਾਰਮਿਕ ਸਭਾਵਾਂ ਨੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਅਪਣੀਆਂ ਹਾਜਰੀਆ ਲੱਗਵਾਇਆਂ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਸਭਾ ਦੇ ਪ੍ਧਾਨ ਬਲਵੀਰ ਸਿੰਘ, ਸੈਕਟਰੀ ਬੀਰਬਲ ਸਿੰਘ, ਖਜਾਨਚੀ ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ, ਮੈਬਰ, ਕਿਸ਼ੌਰ ਸਿੰਘ, ਗੂਰ ਧਿਆਨ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਰਾਮ ਜੀ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰ ਵੀ ਪਤਵੰਤੇ ਹਾਜਰ ਸਨ।

  • जालंधरः PAP Chowk में इस दिन फायरमैन व सफाई सेवक लगाएंगे धरना, देखें वीडियो

    जालंधरः PAP Chowk में इस दिन फायरमैन व सफाई सेवक लगाएंगे धरना, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः पंजाब सरकार द्वारा पुराने फायरमैनों की अनदेखी कर नए फायरमैनों की सीधी भर्ती व सफाई सेवकों की अन्य समस्याओं को लेकर पंजाब सफाई मजदूर फैडरेशन व फायर ब्रिगेड यूनियन द्वारा 21 फरवरी को पीएपी चौक जालंधर में धरना लगाया जाएगा। फैडरेशन के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हम सरकार की इस धक्केशाही को किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं करेंगे।

    उन्होंने कहा कि फायरमैनों की सीधी भर्ती, सभी कार्पोरेशनों में भर्ती व मुख्य रूप से पुरानी पैंशन स्कीम का सरकार द्वारा नोटीफिकेशन जारी न करने के रोष में यह धरना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सभी मांगों के रोष में 1 फरवरी को फैडरेशन द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर जालंधर को सौंपा गया था लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगी। इसलिए सभी कर्मचारियों में पंजाब सरकार के खिलाफ भारी रोष है। उन्होंने कहा कि हम कर्मचारियों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

    उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पिछले दस-पंद्रह सालों से सेवाएं दे रहे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की सेवाओं को खत्म कर नई भर्ती की जा रही है जबकि पुराने कर्मचारियों को पहल मिलनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि सरकार पुराने कर्मचारियों को पहल दे। इसके अलावा  पंजाब भर के नगर काउंसिल, नगर निगमों व नगर पंचायतों में आऊट सोर्स पर काम कर रहे सफाई सेवक व सीवरमैनों को पक्का किया जाए।  

    उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने हमारी मांगों को अनदेखा किया तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ फायर ब्रिगेड यूनियन के प्रधान राजविंदर सिंह बल्ल, विनोद बिट्टा, सुरिन्द्र टोना, कर्मजीत सिंह, विजय कुमार, सुमित दुग्गल, मानव, जसकरन सिंह, गुरविंदर सिंह, मनदीप सिंह, मनजशन सिंह, जसप्रीत सिंह, गुरमेल सिंह आदि उपस्थित थे।

  • गहनों सहित 50 हजार की नकदी लेकर टेलर फरार

    गहनों सहित 50 हजार की नकदी लेकर टेलर फरार

    ऊना, 15 फरवरी : जिला ऊना नगर परिषद मैहतपुर की गीता कॉलोनी में एक घर से सोने के आभूषण सहित 50 हजार की नगदी चोरी की शिकायत पुलिस को प्राप्त हुई है। मामले को लेकर महिला मधू खन्ना ने पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए घर में रखे टेलर के खिलाफ चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में मधु खन्ना निवासी वार्ड नंबर दो गीता कॉलोनी मैहतपुर ने बताया कि वह अपने घर में सिलाई का काम करती है। लेडीज सूट सिलाई के लिए यूपी निवासी सरोज खान को बतौर टेलर रखा हुआ है। बीते कल अपने बच्चों को स्कूल से छुट्टी उपरांत लेने के लिए शिवालिक कॉलोनी गई थी। जब वह वापिस अपने घर पहुंचीं, तो नौकर सरोज खान घर पर नहीं था। सरोज खान को जब फोन किया तो उसने मैहतपुर बाजार होने की बात करते हुए थोड़ी देर बाद घर लौटने की बात की। काफी देर बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो उसे पुनः फोन किया गया तो उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था । 

    महिला ने शिकायत पत्र में बताया कि शक होने पर अपने घर में रखी अलमारी को चैक किया, तो 50 हजार रुपए नकद और दो लाख रुपयों के आभूषण गायब पाए गए। महिला व उसके पति ने सरोज खान की काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। मधु खन्ना का आरोप है कि सरोज खान ने ही घर में रखी नगदी व आभूषण चुराए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर टेलर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।