Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: एक हजार की स्कीम के फॉर्म को लेकर हुआ विवाद, 2 पक्षों में चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

Jalandhar News: एक हजार की स्कीम के फॉर्म को लेकर हुआ विवाद, 2 पक्षों में चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: एक हजार की स्कीम के फॉर्म को लेकर हुआ विवाद, 2 पक्षों में चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भार्गव कैंप थाने के अधीन आते राधा पार्लर वाले चौक में एक हजार रुपए की स्कीम के फॉर्म भरने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर ईंट-पत्थर मारे गए। देखते ही देखते घटना स्थल पर भारी हंगामा शुरू हो गया। वहीं प्रीति नामक महिला ने कहाकि स्कीम के फॉर्म के दौरान सखियों द्वारा उनका एक भी आनलाइन फॉर्म भरा जा रहा था।

इस दौरान पति बच्चों को चीज दिलाने के लिए गया तो दूसरे पक्ष ने अपना बच्चा बिठा दिया। जिसके बाद उसकी बच्ची पर हमला कर दिया। घटना के दौरान नौजवान ने कुछ युवकों के साथ मिलकर हमला किया। बुआ ने घर आकर बताया कि वहां पर बच्चे रो रहे है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और भारी हंगामा देखने को मिला। इस मामले को लेकर परिवार थाना भार्गव कैंप में शिकायत देने पहुंचा।

विक्की भगत ने कहा कि 5 से 6 दिन से रंजिश चल रही थी और उसके कारण उसने खुनंस निकाली है। विक्की ने कहा कि सखिया लगाई हुई थी और एक सखी लोगों का काम नहीं कर रही थी। ऐसे में उसने अन्य लोगों का काम करने के लिए कहा तो महिला उसके साथ विरोध करने लगी। विक्की ने कहा कि एक महिला का बेटा नशे का काम करता है और इसी खुनंस को लेकर अन्य साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। ऐसे में उनकी मांग है कि सखी महिला का लाइसेंस रद्द किया जाए और उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here